अगर ASI तुकाराम ओंबले ने अपनी जान की बाजी लगाकर अजमल कसाब को जिंदा न दबोचा होता, तो आज भारत के इतिहास का एक बेहद खतरनाक और झूठा पन्ना लिखा जा चुका होता।
कलाई पर कलावा बांधकर आए आतंकियों का मकसद इस हमले को "हिंदू आतंकवाद" का जामा पहनाना था, और इस नापाक एजेंडे को कांग्रेस के कुछ नेताओं ने हवा देने की कोशिश भी की।
लेकिन तुकाराम ओंबले के अदम्य साहस ने इस नापाक मंसूबे को धराशायी कर दिया। निहत्थे होते हुए भी उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कसाब की राइफल की नाल पकड़े रखी, और कसाब जिंदा पकड़ा गया। वरना पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा की साजिश पर पर्दा डालकर देश को हमेशा के लिए एक झूठे नैरेटिव के दलदल में धकेल दिया जाता।
भारत अपने इस वीर सपूत का हमेशा ऋणी रहेगा, जिसके बलिदान ने देश को एक बहुत बड़े षड्यंत्र से बचा लिया। #MumbaiTerrorAttack