Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_) header
Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_) profile picture

Narayan Seva Sansthan is a Non-Governmental Organization (NGO) dedicated to serving the people in need Contact: +91-7023509999

Udaipur, India
Joined July 2010
Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)Photo by Narayan Seva Sansthan (@narayanseva_)
कार्तिक पूर्णिमा की रात देवता धरती पर क्यों उतरते हैं? काशी के घाटों पर लाखों दीये क्यों जलते हैं? शिवजी ने आज ही के दिन ऐसा क्या किया था? जवाब उस कथा में छुपा है, जो ज्यादातर लोग अधूरी ही जानते हैं। पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो जरूर देखें और नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें... narayanseva.org/hi/kartik-pu… #KartikPurnima #KartikPurnima2026 #DevDiwali #Deepdaan #GangaSnan
51
नारायण सेवा संस्थान द्वारा आज पुरी में "निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सार्थ जाँच-चयन एवं नारायण लिंब माप शिविर" का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से, इस शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग भाई-बहन अपने जीवन में एक नई शुरुआत की उम्मीद लेकर पहुँचे। शिविर में नारायण लिंब वितरण हेतु लाभार्थियों का माप लिया गया, जिन्हें आगामी फिटमेंट शिविर में निःशुल्क लिंब प्रदान किए जाएंगे। साथ ही ऑपरेशन के लिए चयनित बंधुओं का शीघ्र ही संस्थान द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा। "नर सेवा ही नारायण सेवा है" के संकल्प के साथ, पुरी की इस पुण्य भूमि से हर जरूरतमंद को आत्मनिर्भर बनाने का यह प्रयास निरंतर जारी है। #NarayanSevaSansthan #ArtificialLimb #DisabilitySupport #Odisha #Puri
72
नारायण सेवा संस्थान में भोजन महाप्रसाद सेवा के माध्यम से जरूरतमंद, दीन-हीन, असहाय, दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक मीठा भोजन उपलब्ध हो रहा है। आपका सहयोग इस सेवा प्रकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब इन बच्चों को भूखे पेट सोने की चिंता नहीं सताती। उन्हें विश्वास है कि कोई है, जो उनकी परवाह करता है, उनकी भूख समझता है और उनके भोजन की चिंता करता है। सेवाभावी दानीजनों के द्वारा उपलब्ध करवाए गए इस महाप्रसाद ने अस्पताल में उपचाररत मासूम दिव्यांग बच्चों को अपनापन और निश्चिंतता का एहसास कराया है। बच्चों की इस मुस्कान और उनकी थाली में परोसे गए प्रेम के लिए सभी दानीजनों का हृदय से आभार। #donatefood #NarayanSevaSansthan #Disability #DivyangJan #SocialSupport #CommunityService #freefood #socialjustice #freefoodforall #INDvNZ
62
हम माननीय पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने वृंदावन में आयोजित निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सा जाँच एवं नारायण लिम्ब माप शिविर का शुभारंभ कर दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। आपके प्रेरक शब्द हमारे सेवा संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। 🙏 #NarayanSevaSansthan #DivyangSeva #HumanityFirst
मेरे तीन दिवसीय वृंदावन प्रवास के दौरान बांके बिहारी की पावन भूमि में नारायण सेवा संस्थान एवं राम नाथ कोविन्द फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सिग्नेचर ग्रुप परिसर में निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सा जांच एवं नारायण लिम्ब माप शिविर का शुभारंभ किया। नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों के उपचार, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। दिव्यांगजनों की सेवा ईश्वर की सच्ची आराधना है। संस्थान उनके जीवन में आशा, आत्मविश्वास और खुशियों का संचार कर रहा है। शिविर में 150 से अधिक दिव्यांगजन पहुंचे। उनके सुगम, सम्मानपूर्ण एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आवश्यक जांच, चयन एवं कृत्रिम अंगों के माप की प्रक्रिया संपन्न हुई।नारायण सेवा संस्थान और शिविर से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएँ।
58
देवउठनी एकादशी के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं। भगवान श्री हरि सभी को स्वस्थ और सुखी जीवन प्रदान करें। श्री हरि की कृपा सब पर बनी रहे, यही कामना है। #DevUthaniEkadashi #DevUthaniEkadashi2026 #PrabodhiniEkadashi #Ekadashi #TulsiVivah
1
2
89
देवउठनी एकादशी क्यों मनाई जाती है? योगनिद्रा देवी ने भगवान विष्णु से क्या कहा था? और भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने के पीछे क्या रहस्य है? इन रोचक धार्मिक प्रसंगों और देवउठनी एकादशी के महत्व को जानिए ‘सेवक’ प्रशांत भैया के श्रीमुख से… #DevUthaniEkadashi #DevUthaniEkadashi2026 #PrabodhiniEkadashi #Ekadashi #TulsiVivah
1
143
'सेवक' प्रशांत भैया बता रहे हैं कि माता-पिता को अपने बच्चों के व्यवहार को लेकर किस बात का अनुसरण करना चाहिए। बच्चों में झगड़ा हो जाए, तो माता-पिता को क्या करना चाहिए? वीडियो पूरा देखिए, शायद आपके घर की बड़ी उलझन सुलझ जाए... #SevakPrashantBhaiya #ParentingTips #ChildBehaviour #PositiveParenting #FamilyValues #NarayanSevaSansthan
54
To every man who gives his best, supports his loved ones and makes a difference in his own way — you are valued, respected and appreciated. Happy International Men’s Day! ❤️ #InternationalMensDay #MensDay #CelebrateMen #StrengthandRespect #narayansevasansthan
2
12
1,739
वृंदावन में आयोजित विशाल निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सार्थ जाँच, चयन एवं नारायण लिंब माप शिविर के दौरान भारत के 14वें राष्ट्रपति श्री @ramnathkovind जी के प्रेरक शब्द, जो हमारे सेवा संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। #NarayanSevaSansthan #RamnathKovindFoundation #SignatureGlobalFoundation #Vrindavan #FreeMedicalCamp
61
दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग, ऑपरेशन और पुनर्वास। जरूरतमंदों के लिए सिलाई, कंप्यूटर व मोबाइल रिपेयरिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण, और निर्धन व दिव्यांग युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क सामूहिक विवाह, ये सभी सेवाएँ नारायण सेवा संस्थान में एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। अगर आप या आपका कोई अपना इन सुविधाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त करना चाहता है तो आज ही नारायण सेवा संस्थान से संपर्क करें। #NarayanSevaSansthan #DivyangEmpowerment #FreeServices #ArtificialLimbs #SkillDevelopment #MassWedding
43
आज वृंदावन में नारायण सेवा संस्थान एवं रामनाथ कोविन्द फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तथा सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन के सहयोग से विशाल निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सार्थ जाँच, चयन एवं नारायण लिंब माप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुँचे। विशेषज्ञों द्वारा लाभार्थियों की जाँच एवं चयन के साथ कृत्रिम अंग वितरण के लिए नारायण लिंब का माप लिया गया। इस अवसर पर भारत के 14वें राष्ट्रपति श्री @ramnathkovind , श्रीमती सविता कोविन्द, नारायण सेवा संस्थान की निदेशक पलक अग्रवाल एवं संस्था संरक्षक श्री @satyabjain सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने दिव्यांगजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। #NarayanSevaSansthan #RamnathKovindFoundation #SignatureGlobalFoundation #Vrindavan #FreeMedicalCamp
59
मात्र पाँच साल का छोटा सा प्यारा सा बच्चा है मनीष। राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला है। कद छोटा है, लेकिन सपने बड़े हैं... दोस्तों के साथ खेलने के, कूदने के, साइकिल चलाने के और स्कूल जाने के। लेकिन अफसोस! उसका एक पैर नहीं है। जिसके कारण वो घिसट कर चलता है। नारायण सेवा संस्थान में आने पर चिकित्सीय टीम द्वारा उसके पैर का माप लेकर उसे नारायण लिंब लगाया गया है। अब वो आसानी से अपने पैर खड़ा हो जाता है; चलता-फिरता है, खेलता है और तैयार है एक नई जिंदगी जीने के लिए... #NarayanSevaSansthan #ArtificialLimb #ProstheticLeg #ChildhoodDreams #NewBeginnings #ChildEmpowerment #ChangingLives #HopeAndHappiness #HumanityInAction
1
90
सही और गलत का अंतर कैसे समझें? कैसे दूर हों जीवन के भ्रम और मिले सही दिशा? जानिए ज्ञान और विवेक के चक्षुओं का रहस्य इस वीडियो में... #SpiritualWisdom #SelfRealization #LifeLessons #TruthOfLife #SpiritualGuidance Spiritual Wisdom, Self Realization, Power of Wisdom, Life Lessons, Spiritual Awakening, Inner Peace, Maa Mahamaya
54
जीवन में मोह का जाल क्या है और इससे मुक्ति कैसे संभव है? जानिए इस वीडियो में माँ महामाया का दिव्य विधान... #MaaMahamaya #SpiritualWisdom #DivineKnowledge #LifeTruths #Moksha #apnoseapnibaat #SevakPrashantbhaiya
59
आगरा, उत्तर प्रदेश के कन्हैया कुशवाह के लिए अपने पैर की समस्या से राहत पाना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ा। नारायण सेवा संस्थान में इलिजारोव तकनीक (Ilizarov Technique) से उनका निःशुल्क उपचार किया गया। आज कन्हैया बताते हैं कि उनका पैर लगभग 80% ठीक हो चुका है। संस्थान में मिले उपचार और सेवाओं से वे बेहद खुश और आभारी हैं। कन्हैया की रिकवरी की यह कहानी उम्मीद और बेहतर जीवन की ओर बढ़ते कदमों की कहानी है। निःशुल्क उपचार और सेवा के माध्यम से जीवन में बदलाव लाना ही हमारा संकल्प है। #NarayanSevaSansthan #IlizarovTechnique #FreeTreatment #PatientSuccessStory #PatientRecovery #OrthopedicTreatment #LimbDeformity #LegTreatment #MedicalCare
2
84
Should a child's future be limited by poverty or disability? ❤️ Every child deserves nutritious food, comfort, care, a reason to smile, and the opportunity to build a better future. At Narayan Seva Sansthan, we are committed to supporting underprivileged and differently-abled children by providing nutritious meals, care, and opportunities to grow with dignity. Because a meal can bring a smile, and your support can help transform a child's future. Together, let's make sure no child is left behind. ❤️ Call & Donate: +91 70235 09999 0294-6622222 #NarayanSevaSansthan #ChildWelfare #DonateForChildren #FoodForAll #BetterFuture #SocialImpact
51
आज बेंगलुरु, कर्नाटक में नारायण सेवा संस्थान द्वारा TTP Technologies, @GM, @ACI_Worldwide के सहयोग से विशाल निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सार्थ जाँच-चयन एवं नारायण लिंब माप शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुँचकर नारायण लिंब के लिए माप करवा रहे हैं। वहीं, शल्य चिकित्सा की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया जा रहा है। शिविर में माप लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिव्यांगजनों को आगामी शिविर में आवश्यकतानुसार नारायण लिंब उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं, ऑपरेशन के लिए चयनित दिव्यांगजनों की शीघ्र ही निःशुल्क शल्य चिकित्सा करवाई जाएगी, ताकि वे सम्मानपूर्ण सकलांग जिंदगी की ओर कदम बढ़ा सकें। #NarayanSevaSansthan #CSRPartnership #GeneralMotors #ACIWorldwide #TTPTechnologies #FreeSurgeryCamp #NarayanLimb #Bengaluru CSR Partnership, TTP Technologies, General Motors, ACI Worldwide, Free Surgery Camp, Free Limb Measurement Camp, Bengaluru Karnataka, Narayan Seva Sansthan, Free Artificial Limbs, Disability Empowerment, Free Medical Camp
1
66