Narayan Chandel retweeted
हमारा छत्तीसगढ़ अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य, गौरवशाली संस्कृति और जीवंत लोकपरंपराओं से परिपूर्ण प्रदेश है।
Narayan Chandel retweeted
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भजन क्लबिंग का कार्यक्रम हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया।
नमो घाट पर हुए इस आयोजन में मेरे युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था!
Narayan Chandel retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का मार्गदर्शन भाजपा कार्यकर्ताओं को एक कुशल कुम्हार की तरह निरंतर गढ़ते हुए राष्ट्रसेवा के लिए तैयार कर रहा है।
Narayan Chandel retweeted
छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा को नए अवसर मिलें, उनके सपनों को नई उड़ान मिले और वे अपने ही प्रदेश में उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें, इसी दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
लगातार तीसरे वर्ष आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3’ में देश-विदेश के 21 औद्योगिक समूहों से ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनसे प्रदेश के लगभग 29 हजार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
धारा 370 के खात्मे से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर तक खेल के नियम बदल चुके हैं। ⚔️
अब आतंकी चाहे कितनी भी मजबूत दीवारों या सरहदों के पीछे छुप लें, हमारे सुरक्षा बलों और एजेंसियों ने सीधा उनके मर्म स्थान पर चोट करना सीख लिया है।
दुनिया का कोई भी कोना अब आतंकियों सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा, पाताल से भी खींचकर उनकी हर हरकत का हिसाब होगा। 🇮🇳🎯
53
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार हृदय को व्यथित करने वाला है।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति🙏
माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें तथा आप निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।
@mppchaudhary
1
60
Narayan Chandel retweeted
आज नई दिल्ली में भाजपा शासित प्रदेशों के समाज कल्याण मंत्रियों के साथ ‘समावेशी नीति संकल्प’ कार्यशाला में समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा एवं विभिन्न राज्यों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान पर विचार-विमर्श किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में आज सामाजिक न्याय केवल कल्याण तक सीमित न रहकर सशक्तीकरण का माध्यम बन चुका है। ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ और ‘Stand-Up India’ जैसी पहलें शिक्षा एवं उद्यमिता के माध्यम से इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
हमारा प्रयास है कि राज्यों के सफल अनुभवों और नवाचारों को साझा कर सामाजिक कल्याण की योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाए तथा उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। सामाजिक न्याय से सशक्तीकरण की यह यात्रा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
श्याम नाम है जीवन का सहारा,
श्याम भक्ति है सबसे प्यारी।
जो भी सच्चे मन से इन्हें पुकारे,
बाबा करते उसकी नैया पार।
शीश के दानी, हारे के सहारे बाबा श्री खाटूश्याम जी के जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय श्री श्याम! 🚩
#खाटूश्याम #श्याम_जन्मोत्सव #जयश्रीश्याम #KhatuShyamJi #ShyamBaba
संस्कृत साहित्य को अपनी अनुपम रचनाओं से समृद्ध करने वाले महान कवि एवं विद्वान महाकवि कालिदास जी की जयंती पर शत-शत नमन।
‘मेघदूत’ और ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम्’ जैसी कालजयी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने भारतीय साहित्य को विश्वभर में गौरवान्वित किया।
#महाकवि_कालिदास #कालिदास #Kalidas
3
98
"उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पते,
त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत्सुप्तं भवेदिदम्।
उत्थिते चेष्टते सर्वमुत्तिष्ठोत्तिष्ठ माधव॥"
भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा से जागने और तुलसी विवाह के पावन पर्व देवउठनी एकादशी (देवउठनी ग्यारस) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
#देवउठनी_एकादशी #देवउठनी_ग्यारस #तुलसी_विवाह #DevUthaniEkadashi
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. श्री रवि पाण्डेय जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सौजन्य भेंट कर आत्मीय बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की l
चांपा निवासी श्री गिरीश मोदी जी एवं श्रीमती आकांक्षा मोदी जी के परिवार में नन्ही परी के आगमन के उपलक्ष्य में मोदी परिवार द्वारा नारायणी रिज़ॉर्ट, चांपा में आयोजित स्वरुचि भोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की तथा इस सुखद एवं मंगलमय अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
76
बिलासपुर स्थित भाजपा कार्यालय में कृषक उन्नति योजना (खरीफ वर्ष 2026-27) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए नवीन प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
इस दौरान योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों, किसान कल्याण एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को विस्तारपूर्वक रखा।
78
Narayan Chandel retweeted
पीएम जनमन से संवर रहा जनजातीय जनजीवन!
पीएम-जनमन योजना छत्तीसगढ़ के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों को बेहतर सुविधाएँ और सम्मानजनक जीवन देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। इसके तहत PVTG परिवारों को पक्के आवास, स्वास्थ्य सुरक्षा, बैंकिंग और खाद्य सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
#JanjatiyaGauravSaptah
केंद्रीय मंत्री श्री @KirenRijiju जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
आप सदा स्वस्थ रहे दीर्घायु हो, ईश्वर से यही कामना है।
2
71
Narayan Chandel retweeted
जनता की गाढ़ी कमाई का एक-एक रुपया जनकल्याण में सही ढंग से उपयोग हो, यही सुशासन की मूल भावना है।
आज रायपुर स्थित महालेखाकार आवासीय परिसर में ‘ऑडिट पखवाड़ा–2026’ के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुआ। हमारी सरकार वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ जनहित के प्रत्येक संसाधन का सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनता का विश्वास ही सुशासन की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास की मजबूत नींव पर हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रहे हैं।


































