विश्व AMR जागरूकता सप्ताह (18-24 नवंबर 2026) अंतर्गत प्रदेश के जिलों की स्वास्थ्य संस्थाओं में एंटी माइक्रोबॉयल रेजिस्टेंस के प्रति जन जागरूकता हेतु रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर ,रंगोली प्रतियोगिता, संक्रमण नियंत्रण संबंधित गतिविधियां आयोजित कर जन जागरूकता बढ़ाई जा रही है ..
दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार! 5 वर्ष तक के हर बच्चे को 22 नवम्बर को पोलियो की खुराक जरूर पिलायें ।
18 जिलों में आयोजित पोलियो दिवस अभियान के माध्यम से बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने में सहभागी बनें।
मध्यप्रदेश के 18 चिन्हित जिलों में दिनांक 22 से 24 नवंबर 2026 तक पल्स पोलियो अभियान का विशेष अतिरिक्त चरण (SNID) आयोजित किया जा रहा है। मिशन संचालक एन.एच.एम सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में राज्य टास्क फोर्स (STF) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
WAAW वीक 18 से 24 नवंबर तक आयोजित किये जाने हेतु NHM कार्यालय में राज्य स्तरीय AMR टेक्निकल कमेटी की बैठक मिशन संचालक एनएचएम मध्यप्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभी संबंधित विभागों द्वारा AMR जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा 17 एवं 18 नवंबर 2026 को भोपाल में तंबाकू व्यसन मुक्ति सेवाओं पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस नवजात शिशु सप्ताह, अस्पताल में भर्ती रहे शिशु वाले हर परिवार के लिए एक ज़रूरी चीज़: फ़ॉलो-अप कैलेंडर। छुट्टी के बाद पहली अस्पताल जाँच 8 दिन के भीतर होनी चाहिए, और फिर 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने पर ....
इस विश्व COPD दिवस पर, आइए जागरूकता बढ़ाएं, धूम्रपान-मुक्त स्थानों को बढ़ावा दें और स्वस्थ फेफड़ों के लिए स्वच्छ हवा को प्रोत्साहित करें।
#WorldCOPDDay#LungHealth
राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश इस वर्ष की थीम "नन्हे शिशु, उज्वल भविष्य: बेहतर कल के लिए निरंतर देखभाल।” पर पोस्ट की एक शृंखला शुरू कर रहा है। घर पर कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो अपनी आशा या ANM से संपर्क करें।