Aaradhya retweeted
Discomfort vs Problem
(Life lesson)
-
असहज होना(discomfort) और समस्या(problem) में बहुत अंतर है....
अक्सर लोग discomfort को ही प्रॉब्लम मान लेते है...
एक छोटा उदाहरण यह हो सकता है की आपकी पीठ दुःख रही है ऑफिस में बैठे बैठे...
आपकी chair सही नही है, ये discomfort है,
आपको स्लिप - डिस्क की बीमारी हो गयी है, ये समस्या है...
discomfort को आप chair बदल कर सही कर लेंगे, अच्छी chair ले लीजिये, उस पर अच्छा back-cushion लगाइए, समाधान हो जायेगा...
मगर, अगर स्लिप डिस्क की प्रॉब्लम है, तो आपको पूरी जीवन चर्या बदलनी पड़ेगी, खुद का बहुत ध्यान रखना पड़ेगा, हो सकता है पूरी लाइफ स्टाइल ही बदलनी पड़े....
हम अक्सर छोटे छोटे discomfort को बड़ी समस्या मान कर अपना पूरा दिन, जीवन खराब करने में लगे रहते है...
ऑफिस में बॉस ने कुछ कह दिया, काम ज्यादा है, खाना पसंद नहीं आ रहा, मन ठीक नही है, ये सब discomfort है,
समस्या तब होगी जब काम ही नहीं होगा, पैसा ही नहीं होगा...
discomfort को कम्युनिकेशन से, पैसे से, या थोडा सा लाइफ स्टाइल बदल कर, मन बदल कर ठीक किया जा सकता है,
समस्याओ को सुलझाना पड़ता है...
ऐसे ही रिश्तो में है,
छोटी छोटी बातों को लेकर बैठ जाना समस्या नहीं है,
समस्या तो तब होगी जब रिश्ता होगा ही नहीं, जब कोई बोलने वाला, सुनने वाला, कहने वाला ही नहीं होगा,
जब आप बीमार होंगे तो संभालने वाला ही नहीं होगा....
बिज़नस में काम ज्यादा है, पैसो की दिक्कत है थोड़ी, स्टाफ परेशान कर रहा, मार्केटिंग के वक़्त गर्मी लग रही, ये सब discomfort है, ये थोडा बहुत झेल कर या बात करके ख़त्म किये जा सकते है,
प्रॉब्लम तब है जब आपके सर लोन हो और आपके पास काम ही न हो, पैसा ही ना हो, किराया ना जा पा रहा हो और बिज़नस बढ़ ही नहीं पा रहा हो...
मैंने जीवन में एक ही बात सीखी है,
discomfort को प्रॉब्लम मानने वाले हमेशा दुखी ही दिखते है, हमेशा शिकायत ही करते रहते है और हर वक़्त एक अलग ही शिकन चहरे पर लिए घूमते है और जब असल समस्या आती है तो झेल नहीं पाते....
जब भी कुछ असहज लगे, पहले एनालिसिस होना चाहिए की ये छोटी सी बात है, या असल समस्या...
शिकायत तो दोनों ही में जायज नहीं है, समाधान की तरफ जाना ही सही है....
Aaradhya retweeted
इश्क
-
अब कहाँ दिल टूटा करते हैं। अब कहाँ कोई दीवाना फिरा करता है। अब कहाँ पागलपन में दाढ़ी बढ़ती है, अब कहाँ भूख मर जाती है। अब कहाँ कोई किसी के लिए रोता है, अब कहाँ कोई खामोश होता है, सुध बुध खो देता है।
अब कहाँ इश्क होता है, अब तो बस जिस्मों का जुड़ना और बिछड़ना होता है..💔
वो दौर जाने कहाँ गए जब उनकी एक झलक पाने को घंटों इंतज़ार होता था, एक बार वो देख कर मुस्करा दे तो दिन भर पागलपन रहता था। उन्हें पा जाने को घरवालों की चप्पल भी खायी जाती थी, काम काज पढ़ाई सब छोड़ दी जाती थी।
अब कहाँ वो ख़त जो कलेजा चीर देते थे, अब तो बस एक मैसेज में ब्रेकअप हुआ करते हैं।
अब कहाँ वो जज़्बा जो उसे ले जाए दूर हर किसी से। अब कहाँ वो हिम्मत जो लड़ जाए हर किसी से। अब कहाँ गलतियों को माफ़ करना, अब कहाँ किसी से सच्चा प्यार करना...
वो दौर शायद आखिरी था, जब लोग दूर रहकर भी एक दूसरे के हो जाया करते थे, दुनिया से दूर, अपनी एक अलग दुनिया बना लिया करते थे...❤️❤️
Aaradhya retweeted
-
ये सही था।
मैं ही ज्यादा अमीर था जो कम से कम 3-4 लाख से शुरू किया था मैने बिज़नस।
ऑफिस का किराया ही था 10 हजार से ज्यादा....🥲🥲
थोड़ा और गरीब होना था मुझे....
ज्यादा अमीर होने का एक फायदा तो है,
कुछ भी बोल दो, सब तालियां बजाते है....🙄
This Post is from a suspended account. Learn more
Aaradhya retweeted
-
जिस व्यक्ति ने ये ठान ही लिया है कि आप गलत है,
उसे किसी भी तरह समझाने, समझने या उसके लिए दुनिया का कोई भी काम करना बेकार है...
वो नहीं समझेगा और ना ही आपकी वैल्यू करेगा।
आपको किसी की सोच समझनी है तो यह देखिए कि वो जब दूसरों के साथ होता है तो उन्हीं बातों को किस तरह बड़ा करके अच्छा बताता है जिनके लिए आपसे उसे शिकायतें है।
आपको हर बात के लिए हैरानी होगी।
जो लोग आपसे प्रेम करतें है, आप उनकी प्रायोरिटी होते है, वो आपकी छोटी बात को भी बड़ा करके देखते है,
और जो नहीं करते, आप उनके लिए पूरी जिंदगी भी दे दें, तो भी वो आपको यही कहेंगे कि
'कुछ कमी रह गई, थोड़ा अलग तरीके से मरना था....'😋
Aaradhya retweeted
-
'सेल्फ एनालिसिस' एक ऐसी चीज है, जो सबको करनी चाहिए...
इमानदारी से, बिना खुद को सही गलत पहले से ठहराए...
जिस भी घटना या रिश्ते या किसी भी चीज के लिए सेल्फ एनालिसिस करना हो, सबसे पहले शुरू से लेकर आखिर तक की timeline बनाइये...
हमारी क्या उम्मीदें थी, क्या हमने कम्युनिकेशन सही किया था, क्या हमारा व्यवहार उचित था, क्या हम गलत थे या नहीं...
इमानदारी से अगर सेल्फ एनालिसिस हर sequence का किया जाए, तो सब समझ आ जाता है..
मगर, कोई करता नहीं...
हम अपनी गलतियों के लिए खुद को ज़िम्मेदार कभी नहीं ठहराते, वो हमें हमारा हक लगता है, मगर जब उन्ही गलतियों की वजह से कुछ होता है, तो हम विक्टिम बन जाते है...
गलती हमारी है, तो उसका कुछ परिणाम भी होगा....
Aaradhya retweeted
-
यूं तो मैं था तेज़ दिमाग,
बस जिनसे प्रेम था
उन पर दिमाग नहीं लगाया....
हर जगह वैसे ही लड़ाई है
वहां सौंप दिया खुद को
जहां दिल लगाया...
हम क्या ही बताएं हमारा किस्सा
ये तो वक्त फैसला करेगा
कितना पाया और क्या गंवाया....
-✍️
Some people have a very negative aura. Any mention of them creates a sense of discomfort, and the more you try to stay away from them, the more often you end up crossing paths with them....
Aaradhya retweeted
-
हमारे देश में जिसके खिलाफ कोई सबूत नहीं होता उसे सालों तक सजा देते है,
और जिसके खिलाफ सारे सबूत होते है उन्हें एक दिन में बेल दे देते है और जनता उसे MP, MLA और मिनिस्टर बनाती है...
Incredible India....👏
उत्तर प्रदेश –
8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे ब्रजपाल उर्फ वेदपाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 42 साल बाद बरी कर दिया।
यह मामला वर्ष 1982 में गाजियाबाद में हुआ था। बच्ची अपने पिता को खाना देने गन्ने के खेत पर गई और वहां उसकी लाश मिली।
खेत से 15 साल का ब्रजपाल उर्फ वेदपाल निकलता मिला, जिसे हत्या के शक में गिरफ्तार कर लिया गया था।
HC ने माना कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है। ब्रजपाल भी अपने पिता को खाना देने खेत पर गया था।
Aaradhya retweeted
एक तराजू
-
मुझे कभी समझ नहीं आया स्त्री और पुरुष का हिसाब,
गलत कोई भी हो सकता है
सही कोई भी....
पुरुष भी हिंसक होते है
स्त्रियां भी।
स्त्रियां कोमल हृदय की होती है
पुरुष भी।
स्त्रियां कठोर होती है
पुरुष भी।
पुरुष कुटिल होते है
स्त्रियां भी।
मैं कभी समझ नहीं पाया
हर स्त्री और पुरुष को कैसे एक जैसा मान लिया गया है।
इंसान को कब इंसान कहा जाएगा।
जब भी किसी को दूसरे को गलत कहना होता है और खुद को सही,
तो वो सहारा लेते है दुनिया के बाकी स्त्री पुरुष को एक जैसा बनाकर।
धोखा दोनों देते है,
प्रेम दोनों करते है,
त्याग दोनों करते है
परेशान भी दोनों करते है....
सबसे खराब है,
सभी को एक तराजू में तौलना।
और तोलता कौन है?
अक्सर जो खुद गलत होता है....
स्त्री और पुरुष का भेद छोड़कर
सही और गलत की नजर से देखिए,
इंसान को इंसान समझिए....
Aaradhya retweeted
-
सही बात है....
जावेद साहब को सुनना अपने आप में ही एक जिंदगी को समझना है...❤️
हम बुरे दिनों और तकलीफों को साझा करे वो गलत नहीं है, गलत है उन तकलीफों को ढाल बना कर गुस्सैल हो जाना, या बेचारा बन जाना...
बहुत लोग होते है जिन पर जब कुछ बीत जाती है तो पूरी दुनिया से नफरत लिए घूमते हैं या फिर पूरी दुनिया पर अहसान जताते फिरते है कि बहुत बुरा हुआ उनके साथ....
होना तो यह चाहिए कि आपके साथ जो बुरा हुआ वो किसी और के साथ आपको नहीं करना चाहिए।
आपके साथ किसी ने खराब किया आपको सबके साथ अच्छे से रहना चाहिए।
अपने बुरे दिनों को सीख के तौर पर लेकर अच्छा जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए....
Aaradhya retweeted
-
दुःख भी मेरे, सुख भी मेरे
किसी और का इसमें हाथ क्या?
सब कुछ मेरा किया धरा है,
किसी और की औकात क्या?
-✍️
जीवन में हम किसी को भी अपने दुखो के लिए blame कर सकते है| किसी को भी...
ज्यादातर हम उन लोगो को करते है जिनसे हमें उम्मीद होती है, मगर उम्मीद भी तो हमारी ही है....
हम अजनबी से धोखा नहीं खाते, हम हर किसी पर विश्वास नहीं करते, हम जब बात दुनिया की आती है तो सबसे ज्यादा होशियार बन जाते है..
मगर, जब कुछ गलत होता है, तो उन लोगो को blame करते है, जिनसे हमने प्रेम किया या भरोसा किया|
मेरा मानना है,
भरोसा करने का निर्णय भी हमारा था, तो उसका फल भुगतना भी हमें ही पड़ेगा| जो भी हुआ हो जीवन में, खासकर व्यक्तिगत जीवन मे, उसका कारण हम ही है, हमने ही चुनने का फैसला लिया था, हमने ही हमेशा वो चुनाव किये चाहे किसी भी इमोशन में किये हो....
अगर मन में सुकून और व्यवहार में शांति चाहिए तो सबसे पहले खुद की गलतियों की ज़िम्मेदारी खुद लेकर बदलाव की तरफ बढ़ना होगा....
फिर ना किसी पार क्रोध आएगा, ना ही खुद पर तरस....
Aaradhya retweeted
-
Ask people who dated then got married....😋
Marriage is not love, love is not marriage......
Every love do not lead to marriage......
Every marriage do not demonstrate love.....
These are two different things.....
There can be love in marriage, but mainly its a social bond only where after some time only social bond remains, love fades away if you dont take care of that...
Date because you believe in idea of love,
marry only if you believe in idea of social bonding, sacrifice and togetherness...
Because marriage is not fun, romance, laughter always, its mainly sacrifice, understanding and keeping things together.....
Aaradhya retweeted
-
Sometimes I just need intellectual and emotional conversation with someone, nothing else.....
दुनिया बहुत अशांत हो चुकी है, और मैं थक चुका हूँ शायद...
इसका उसका, तेरा मेरा,
उसने ये कर दिया, उसने वो कह दिया...
कई बार इन सब दुनियादारी की बातों से अलग कुछ बेहतर और शांत बातें करने का मन करता है...
खुद के बारे में, खुद के विचारो के बारे में कहने का मन करता है, सुनने का मन करता है....
रूठने मनाने से अलग,
दुनिया को जताने से अलग
खयालो की दुनिया की सैर का मन करता है और किसी को साथ ले जाने का मन करता है...
Aaradhya retweeted
ऑब्जरवेशन
-
कौन समझता है इतना की कौन कितना प्यार करता है किसी से...
फर्क उस से ही पड़ता है जो परेशान करे, जो साथ ना दे, जिसके पीछे भागना पड़े...
जो आपके पीछे ज़िन्दगी लगाये बैठा हो,
उसकी ज़िन्दगी से किसी को क्या फर्क पड़ता है...
जीवन की विडम्बना यही है की इन्सान सबसे ज्यादा परेशान उसे ही करता है, जो उनकी सबसे ज्यादा परवाह करता है...
इतनी बड़ी ज़िन्दगी में बेहद कम लोग देखे हैं मैंने अपने चारों और व्यक्तिगत रूप से भी, जो उनकी कद्र करते है जो उनसे प्रेम करते है....
लोगो को समाज, दुनिया, रुपये, पैसे, रिश्ते, नाते, बॉस, सहकर्मी, नौकरी, रिश्तेदार सबकी परवाह रहेगी,
उस एक इन्सान को छोड़ कर जो इन सबको छोड़ कर उनसे प्रेम करेगा, उनकी परवाह करेगा, उनकी ख़ुशी के लिए कोई शिकायत नहीं करेगा....
प्रेम को समझने वाले बहुत कम है,
खासकर जिन्हें मिल जाता है.....
Aaradhya retweeted
अच्छी बातें और जलन
-
दो लोग प्रेम में है, तो बाकी लोग गॉसिप करना शुरू कर देंगे...
instagram या whatsapp पर लोगो ने घूमने या खाने के स्टेटस लगाये है, तो लोग पहले दुखी होंगे और फिर ना बजट होते हुए भी घूमने का प्लान बनायेंगे, और वैसी ही फोटो चाहेंगे, जैसी किसी और की देखी थी...
या फिर ये ही कह देंगे की सब बेकार की बात है...
कोई अच्छा पढ़ लिख गया है, तो बोल देंगे की ज्यादा ज्ञानी हो गया है, दुनिया की समझ किताबों से कहाँ आती है..
कोई अच्छी नौकरी में है, खुश है, तो बोल देंगे की जरूर ऊपर का कमाता होगा, या अन्दर से तो दुखी ही होगा...
----
हम अच्छी बातें जब होती देखते है समाज में, तो हमारा पहला रिएक्शन ख़ुशी या प्रसन्नता का नहीं होता, जलन का होता है...
या फिर डिनायल का होता है....
जबकि, रिएक्शन ख़ुशी का भी हो सकता है, ये भी हो सकता है की एक दिन हम भी कोशिश करेंगे, बिना दुखी हुए या जलन से....
शायद गहरे अन्दर देखेंगे तो यही अपने अन्दर महसूस होगा या आपके चारों तरफ दिखेगा.....
आप किसी को ये समझा भी नहीं सकते की ये गलत है, क्यूंकि फिर वो आपको बेवकूफ कहने लगेंगे की तुम्हे नहीं पता, क्या सही है और क्या गलत....
हो सकता है सही गलत ना पता हो,
मगर किसी और की ख़ुशी या अच्छी बातों से जलन होना तो गलत ही है, इतना पता है....
उसके लिए दुनिया देखने या समझने की जरूरत उतनी है भी नहीं......
----
हमें खुश होना चाहिए किसी की अच्छी आदत देखकर...
किसी की तरक्की देखकर...
हमारे जीवन में अगर लगता है की वो किया जाना सही है, तो सीखना चाहिए, वर्ना खुद के पास जो है उसमें खुश रहना आना चाहिए.....
ज़िन्दगी छोटी है, और आपके पास बहुत कुछ है अच्छा करने को.....
ऑब्जरवेशन
-
हमारे समाज की सबसे बड़ी दिक्कत में से एक यह है की हम अपने माता पिता की बुराइयां तो आसानी से बता सकते है, और समाज स्वीकार भी कर लेता है,
मगर उनका प्रेम नहीं बता सकते....
पिताजी कैसे मारते थे बच्चो और पत्नी को, वो आपस में कैसे लड़ते थे, हमारा बचपन कितना खराब गया इस वजह से, ये सुना जा सकता है, मगर कैसे प्रेम में उलझे थे, ये नहीं सुना जा सकता...
क्यूंकि धीरे धीरे हमने नफरत और कलह को ही नार्मल मान लिया है, उसी के बारे में बातें होती है, वो बच्चा भी बड़ा होकर वही करता है, या अगर प्रेम कर भी ले तो उसके बारे में बोलने से बचता है...
हमने दुःख और नफरत को glorify कर दिया है इतना की ख़ुशी की बात ही जलन पैदा करने लगती है....
अजीब समाज बना दिया है हमने जहाँ नफरत, लड़ाई, झगडे की बात करना तो नार्मल है,
प्रेम, रोमांस और अच्छाई की बात करनी हो तो छुप कर करो.....
































