kumar Rahul retweeted
मध्य प्रदेश में अब प्रोबेशन में फुल सैलरी!
राजस्थान के युवा काफी समय से कर रहे हैं मांग ..
जब दोनों राज्यों में एक पार्टी की सरकार तो फिर राजस्थान में कटौती क्यों?
kumar Rahul retweeted
मध्य प्रदेश में प्रोबेशन में भी फुल सैलरी!
तो फिर राजस्थान में कटौती क्यों?
#EducationNagari
kumar Rahul retweeted
लाखों कर्मचारी… एक जैसी परेशानी।
सरकारी नौकरी मिलना किसी भी युवा के लिए बड़ी उपलब्धि होती है।
लेकिन नौकरी मिलने के बाद प्रोबेशन की अवधि में कम पारिश्रमिक के कारण लाखों कर्मचारी खुद को आर्थिक दबाव और उपेक्षा से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं।
नौकरी वही,
काम वही,
जिम्मेदारी वही,
कार्यालय का समय वही…
फिर आर्थिक सुरक्षा में इतना अंतर क्यों?
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस व्यवस्था की शुरुआत 2016 की परिस्थितियों में हुई थी, उसे आज 2026 की महंगाई के बीच भी उसी तरह झेलना पड़ रहा है।
यह सिर्फ वेतन का विषय नहीं है।
यह उन परिवारों का विषय है जो नई नौकरी से बेहतर भविष्य की उम्मीद करते हैं।
सरकार से आग्रह है कि लाखों प्रोबेशनर कर्मचारियों की इस पीड़ा को गंभीरता से समझते हुए प्रोबेशन में पूर्ण वेतन देने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
नई नौकरी की शुरुआत आर्थिक प्रताड़ना से नहीं, सम्मान और सुरक्षा से होनी चाहिए।
✊ प्रोबेशन में पूर्ण वेतन — अब समय की मांग है।
#प्रोबेशन_में_पूर्ण_वेतन
#ProbationFullSalary
#बाबू_संघ_राजस्थान
#ldc
#fourthgrade
#फोर्थग्रेड
kumar Rahul retweeted
बी.आर.अंबेडकर के बारे में आज की 2nd grade exam में गज़ब का प्रश्न पूछा गया... क्या आपको सही उत्तर मालूम है?
kumar Rahul retweeted
ये बाबा की बात बहुत जल्दी सही हो गई
लास्ट तक देखो
ब्राह्मण के सामने राष्ट्रपति भी
नतमस्तक होते है
😊😊😊
kumar Rahul retweeted
27 फ़रवरी को वित्त-विनियोग विधेयक 2026 पारित किया जायेगा जिसमें माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा काफ़ी घोषणाएँ किये जाने की संभावना है। #प्रोबेशन_में_पूर्ण_वेतन यह एक ज्वलंत व भावनात्मक मुद्दा है, इसमें सफलता मिलने की काफ़ी संभावना हैं। सभी को प्रयास जारी रखने चाहिए।
kumar Rahul retweeted
#प्रोबेशन_में_पूर्ण_वेतन
सरकारी कर्मचारियों का वर्तमान में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मुद्दा। इसमें सभी को मिलकर अथक प्रयास करने होंगे-चाहे सोशल मीडिया ✍️पर हो या चाहे धरातल पर आंदोलन ✊के रूप में हो।
👉तभी कुछ संभावना बन सकती है।
kumar Rahul retweeted
एक नया कर्मचारी जब सेवा में आता है, तो वह सबसे ज्यादा उत्साह और ऊर्जा के साथ काम करता है। लेकिन जब महीने के अंत में उसे 'आधा अधूरा' वेतन मिलता है, तो वह उत्साह फीका पड़ जाता है।
किराया: पूरा लगता है,राशन: पूरा आता है।
पेट्रोल: पूरा जलता है,मेहनत: पूरी लगती है।
...तो फिर वेतन अधूरा क्यों?
#प्रोबेशन_में_पूर्ण_वेतन
kumar Rahul retweeted
मेरे साथ आज शाम 5 बजे सब लिखेंगे
#VDO_भर्ती_में_पद_बढाओ
क्या आप लिखोगे..?
जरुर लिखे अपने भाई बहनों के लिए लिखे
पैसे के लिए बाकी लिखते हे आप अपने भाई बहनों के लिए लिखना
kumar Rahul retweeted
VDO भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर कौन कौन लिख रहा है...
युवाओं के हित में लिखते रहो..
BJP सरकार को युवाओं की मांग पूरी करनी चाहिए...
#vdo_post_increase_करो
@RajCMO
#vdo_post_increase_करो
#vdo_post_increase_करो
#vdo_post_increase_करो
kumar Rahul retweeted
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ानी चाहिए क्योंकि इस समय 3400 पदों की सृजन की फाइल आ चुकी है।
अब डायरेक्ट विभाग चाहे तो इन पदों को अर्थना के रूप में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेज कर पद वृद्धि करवा सकता है
#vdo_post_increase_करो
kumar Rahul retweeted
सभी साथी सहयोग यहां पर भी करे ओर धरातल भी,सभी जगह सहयोग करेंगे तो पार पा सकते है
@alokrajRSSB
@BhajanlalBjp
@Mahendra_SFI_RJ को बाहर आना चाहिए और सहयोग करना चाहिए
#vdo_post_increase_करो
#vdo_post_increase_करो
#vdo_post_increase_करो
#vdo_post_increase_करो
#vdo_post_increase_करो
kumar Rahul retweeted
सेवा में,
माननीय मदन दिलावर जी
कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग
राजस्थान सरकार, जयपुर
विषय: ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती–2025 में पद वृद्धि एवं DPC के लंबित पदों के त्वरित निस्तारण हेतु निवेदन।
मान्यवर,
सादर निवेदन है कि वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती–2025 के अंतर्गत 850 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। साथ ही हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा पंचायती राज विभाग में 3443 नवीन VDO पदों का सृजन किया गया है, जो ग्राम स्तर पर विकास कार्यों की बढ़ती आवश्यकता को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त, विभाग में पूर्व से लगभग 1500 DPC (Departmental Promotion Committee) पद लम्बित हैं, जिनका निस्तारण शीघ्र किया जाना आवश्यक है। इन पदों का लंबित रहना विभागीय कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है तथा न तो वर्तमान कार्मिकों को पदोन्नति मिल पा रही है और न ही रिक्तियां समय पर भर पा रही हैं।
इसी परिप्रेक्ष्य में, हम सभी अभ्यर्थी विनम्रतापूर्वक निम्नानुसार निवेदन करते हैं—
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग
1. सरकार द्वारा सृजित 3443 नवीन VDO पदों को वर्तमान भर्ती–2025 में सम्मिलित किया जाए।
2. वर्तमान रिक्तियों, वास्तविक कार्यभार और ग्राम स्तरीय आवश्यकताओं के आधार पर भर्ती में अधिकतम पद वृद्धि लागू की जाए।
3. विभाग में लंबित लगभग 1500 DPC पदों का त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि पदोन्नति के बाद वास्तविक रिक्तियों का आंकलन स्पष्ट हो सके और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बने।
निवेदन के आधार
1. ग्राम स्तर पर VDO पदों की भारी कमी
ग्राम विकास योजनाओं जैसे मनरेगा, जल जीवन मिशन, PMAY, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत स्तरीय लेखा प्रबंधन, ई-गवर्नेंस कार्य आदि की बढ़ती जिम्मेदारियों में VDO की संख्या बेहद कम है। सरकार द्वारा 3443 नए पद सृजित करना स्वयं इस वास्तविक आवश्यकता की पुष्टि करता है।
2. पद वृद्धि से विभागीय कार्यक्षमता में वृद्धि
वर्तमान 850 पद ग्राम स्तरीय आवश्यकताओं की तुलना में अत्यंत कम हैं। पद वृद्धि से विभाग में—
कार्य निष्पादन की क्षमता बढ़ेगी,
योजनाओं की प्रगति में तेजी आएगी,
पंचायतों में मानव संसाधन की कमी दूर होगी।
3. DPC के 1500 लंबित पदों का निस्तारण अत्यंत आवश्यक
लगभग 1500 पद पदोन्नति के लिए लंबित होने से—
वर्तमान कार्मिकों को उचित प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है,
रिक्तियों का वास्तविक निर्धारण प्रभावित हो रहा है,
नई भर्ती के पदों की संख्या घटकर दिखाई देती है।
DPC निस्तारण के बाद वास्तविक रिक्तियों की गणना स्पष्ट होगी और भर्ती में पद वृद्धि पारदर्शी व न्यायसंगत तरीके से की जा सकेगी।
4. बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार अवसर
VDO भर्ती–2025 में पद वृद्धि से लाखों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और चयन प्रक्रिया अधिक व्यापक बनेगी।
अतः आपसे सादर प्रार्थना है कि—
3443 नवसृजित पदों को VDO भर्ती–2025 में जोड़ा जाए,
भर्ती में अधिकतम पद वृद्धि की जाए, तथा
लगभग 1500 लंबित DPC पदों का त्वरित निस्तारण कराया जाए,
जिससे विभागीय कार्यक्षमता में सुधार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य के बेरोजगार युवाओं को व्यापक रोजगार अवसर मिल सकें।
हम सभी अभ्यर्थी आपके सकारात्मक एवं संवेदनशील निर्णय की हृदय से प्रतीक्षा कर रहे हैं।
धन्यवाद।
भवदीय,
अभ्यर्थीगण — VDO भर्ती 2025
@madandilawar
kumar Rahul retweeted
Vdo मे 850 पद बहुत कम है...💔
माननीय श्रीमान भजनलाल जी आपसे विनम्र निवेदन है की ग्राम विकास अधिकारी भर्ती मे पद बढ़ाए जाए...
#VDO_भर्ती_में_पद_बढाओ
kumar Rahul retweeted
मैं राधे मीणा अचानक यह घोषणा करता हूं आज शाम 6-8 बजे तक ग्रामविकास अधिकारी भर्ती 2025 में पद वृद्धि को लेकर इस हैशटैग को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
आज देखते है VDO अभ्यर्थियों की ताकत कितनी रंग लायेगी।
Alert 🚨🚨🚨
Today 6-8PM ✌️✌️
#VDO_भर्ती_में_पद_बढाओ
kumar Rahul retweeted
VDO में पद वृद्धि तो करनी ही होगी क्योंकि इस बार काफी कम पद है और 3400++ नई पंचायतों का भी गठन हो गया है अब पता नहीं कितने वर्षों के अंतराल के बाद नई भर्ती आए इस लिए विभाग से निवेदन है कि इसी भर्ती मै ज्यादा से ज्यादा पद गठित कर दिए जाए
#वीडीओ_भर्ती_पद_बढ़ाओ
kumar Rahul retweeted
6 बजे से सभी साथी एक साथ अधिक से अधिक ट्वीट और रीट्वीट करे ,, एक साथ ट्वीट और रीट्वीट करने से ट्रेंड करेगा ,, और सभी एक ही हैशटैग का उपयोग करे ,,👍🏽👍🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽
@BhajanlalBjp
@alokrajRSSB
#वीडीओ_भर्ती_पद_बढ़ाओ
























