
Chairman, Zila Parishad (Sirsa). National President, Youth Wing of @OfficialINLD. President, Haryana Volleyball Association.
India
Joined October 2014
- Tweets696
- Following37
- Followers2.9K
- Likes341
Karan Chautala retweeted
तेजाखेड़ा में लगेगी चौ. ओम प्रकाश चौटाला की भव्य प्रतिमा !
@AbhaySChautala @OfficialINLD @JDhankharFVPI @ITCellINLD @kschautala @MajraRampal @Achautala @RakeshSihag_ @sandeepmoond1
गांव भापड़ौदा (झज्जर) में पार्टी के पूर्व में विधानसभा बेरी से प्रत्याशी रहें एवं मौजूदा सरपंच मेरे अजीज भाई श्री प्रमोद राठी जी के भांजे की सगाई समारोह में बतौर पारिवारिक सदस्य शामिल होकर परिवार के साथ खुशियां साझा कीं…
नवयुगल को सुखद एवं मंगलमय जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं। ईश्वर दोनों के जीवन को प्रेम, खुशियों और समृद्धि से परिपूर्ण रखे।
कल शाम रोहतक में मेरे अजीज मित्र श्री संकल्प गहलावत जी के भाई तुषार के सगाई समारोह में शिरकत कर परिवारजनों के साथ खुशियां साझा कीं…
ईश्वर से कामना है कि दोनों परिवारों का जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से सदैव सराबोर रहें।
आज गांव छारा (बेरी,झज्जर) में पूर्व सरपंच चौ. जोगेन्द्र सिंह जी (भुंडू प्रधान)की बेटियों के विवाह समारोह में बतौर पारिवारिक सदस्य शामिल होकर परिवार के साथ खुशियां साझा कीं एवं नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं…
ईश्वर से कामना है कि दोनों बेटियों का दांपत्य जीवन प्रेम, सुख-समृद्धि और खुशियों से सदैव परिपूर रहें।
कुंडली (सोनीपत) में पार्टी के कर्मठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री अनिल खत्री जी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की…
संगठन के प्रति उनका समर्पण एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष श्री रामपाल माजरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…
आपकी नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता हर कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारियों के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और हमेशा स्वस्थ व प्रसन्न रहें।
धारूहेड़ा (रेवाड़ी) में इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं पूर्व विधायक श्री रघु यादव जी के निजी सहायक श्री अंकुर दीक्षित जी के सुपुत्र के कुआँ पूजन समारोह में शामिल होकर परिवार के साथ खुशियाँ साझा कीं एवं नवजात शिशु को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया…
इसी कड़ी में गांव ढाकिया (रेवाड़ी) में किसान सेल से जुड़े श्री सुरेंद्र डूडी जी की माताजी के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं एवं दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
तीन तस्वीरें, प्रदेश की बदहाल व्यवस्था की पूरी कहानी बयां कर रही हैं…
कहीं 223 करोड़ खर्च होने के बावजूद अमृत सरोवर बदहाल हैं, कहीं अस्पतालों में दवाइयों के लिए मरीज घंटों कतारों में खड़े हैं और कहीं महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है…
न पैसा जनता के काम आ रहा है तो ना ही सरकार जनता के काम आ रही है। आखिर कब तक सिर्फ दावों और प्रचार से प्रदेश चलेगा?
आज गुरुग्राम में युवा साथियों के बीच संगठन की मजबूती, विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई…
मेरा मानना है कि जब युवा एक सोच, एक संकल्प और एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते हैं तो बदलाव निश्चित होता है। दिल्ली में युवाओं की एकजुट ताकत ने भी साबित किया है कि संगठित युवा सत्ता को अपने सवालों का जवाब देने और झुकने पर मजबूर कर सकते हैं।
युवाओं की ऊर्जा, उनकी भागीदारी और संगठन के प्रति समर्पण ही किसी भी आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत होती है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के हर शहर से लेकर हर गाँव से हर घर तक इनेलो युवा संगठन की पहुंच मजबूत हो।
आज फ़रीदाबाद, पलवल एवं मेवात के युवाओं में संघर्ष की चेतना, सवाल पूछने का साहस और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का दृढ़ संकल्प देखने को मिला…
देश के कोने-कोने से युवा पिछले एक वर्ष से अपने हक़ और भविष्य के सवालों को लेकर आवाज़ बुलंद कर रहे हैं जो इस बात का प्रमाण है कि जब अन्याय हदें पार करता है तो युवा खामोश रहने के बजाय संघर्ष का रास्ता चुनते हैं…
युवाओं को यह समझना होगा कि अपने साथ हो रहे अन्याय की चोट जब तक आपको महसूस नहीं होगी तब तक बदलाव की लड़ाई के लिए वह बेचैनी पैदा नहीं होगी जिसकी जरूरत है…
हमारे पारिवारिक सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री बलवंत सिंह जी मायना की धर्मपत्नी तथा मेरे अजीज पुनीत मायना की दादीजी स्वर्गीय श्रीमती रामरती देवी जी के निधन पर उनके मायना,रोहतक निवास स्थान पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं…
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
रोजगार देने में नाकाम व्यवस्था की इससे दर्दनाक तस्वीर क्या होगी…
हरियाणा के एक परिवार ने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए 40 लाख रुपये खर्च किए एवं इस उम्मीद में जमीन गिरवी रखी कि बेटा कमाएगा और परिवार की तकदीर बदलेगा लेकिन आज उसी बेटे का शव वापस लाने के लिए परिवार को फिर 40 लाख रुपये जुटाने पड़ रहे हैं…
पहले बेरोजगारों के चलते युवाओं को अपनी जमीन बेचने पर मजबूर किया और अब अपनों के शव वापस लाने के लिए भी परिवारों को कर्ज और कंगाली के मुहाने पर खड़ा कर दिया…!
आखिर कब तक हरियाणा का युवा अपने ही प्रदेश में रोजगार के लिए तरसता रहेगा और मां-बाप अपने कलेजे के टुकड़ों को बेहतर भविष्य की उम्मीद में विदेश भेजने को मजबूर होते रहेंगे?
ऐलनाबाद हलके के गांव नाथूसरी चोपटा स्थित दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होकर U-14 Boys National Champion Volleyball Team के खिलाड़ियों को स्वर्णिम उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं…
राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर इन होनहार खिलाड़ियों ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। आप इसी तरह मेहनत और लगन से नई ऊँचाइयों को छूते रहें और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहें।
कॉलेजों में शिक्षक भर्ती करना जरूरी नहीं लेकिन भाजपा का समाज को धर्म और जाति के नाम पर बाँटने का पूरा इंतजाम हमेशा तैयार रहता है…
यह कैसी व्यवस्था है जहाँ शिक्षण संस्थानों को कमजोर होने दिया जा रहा है? सवाल यह है कि क्या एक जागरूक, शिक्षित और अपने अधिकारों के प्रति सजग युवा सत्ता की राजनीति के लिए असहज है…
शिक्षा कमजोर होगी तो युवा अपने अधिकारों से अनजान रहेंगे और धर्म-जाति के मुद्दों में उलझे रहेंगे और यही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।
पंजाब के गांव फत्ताखेड़ा (लंबी) में पहुँचकर हमारे पारिवारिक सदस्य बड़े भाई अजीज स. मनिन्द्र पाल सिंह बराड़ जी (मीनू बराड़) की दादी जी के निधन पर उनके निवास स्थान पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं एवं दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए…
वाहेगुरु जी के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान बख्शें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
आप सभी देश एवं प्रदेश वासियों को प्रकाश, उल्लास और मंगलकामनाओं के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…
माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद, भगवान श्री गणेश की कृपा और अपनों का स्नेह आप सभी के जीवन में सदैव बना रहें।
🤖 Made with AI
आज गुरुग्राम निवास पर पार्टी के साथियों के बीच दीपावली की खुशियाँ साझा कीं और सभी को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं…
अपनों का स्नेह, बड़ों का आशीर्वाद और साथियों का विश्वास सदैव बना रहें।
ईश्वर से कामना है कि दीपावली का यह पावन पर्व हर घर-आँगन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का उजाला लेकर आए।
हरियाणा के सरकारी प्राथमिक स्कूलों की बदहाली का आलम यह है कि करीब 723 स्कूलों के हिस्से में सिर्फ एक-एक शिक्षक हैं और वही शिक्षक बच्चों को पढ़ाने से लेकर स्कूल की सफाई और मिड-डे मील तक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
एक तरफ शिक्षा के बड़े-बड़े दावे और दूसरी तरफ स्कूलों में शिक्षकों का अकाल…
बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे और सरकार अपनी पीठ थपथपाने में मस्त…






















































