Krishna Gopal Doorbar (@krishgd) profile picture

जिला संयोजक AINPSEF गोंडा

Gonda, India
Joined March 2011
Photo by Krishna Gopal Doorbar (@krishgd)Photo by Krishna Gopal Doorbar (@krishgd)Photo by Krishna Gopal Doorbar (@krishgd)Photo by Krishna Gopal Doorbar (@krishgd)Photo by Krishna Gopal Doorbar (@krishgd)Photo by Krishna Gopal Doorbar (@krishgd)Photo by Krishna Gopal Doorbar (@krishgd)Photo by Krishna Gopal Doorbar (@krishgd)Photo by Krishna Gopal Doorbar (@krishgd)Photo by Krishna Gopal Doorbar (@krishgd)
RT @ManjeetIMOPS: #विरोध_प्रदर्शन का अधिकार किसी भी जीवंत लोकतंत्र की आत्मा है, जो सरकारों को अपने नागरिकों के प्रति अधिक संवेदनशील और जवाब…
Krishna Gopal Doorbar retweeted
डेथ और डिसेबिलिटी के मामलों में NPS से पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) में ट्रांसफर की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए वित्त मंत्रालय @FinMinIndia द्वारा संशोधित SOP जारी की गई है, इससे यह प्रक्रिया आसान बनेगी। तकनीकी अड़चनों को दूर कर इस प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के लिए ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन सरकार का आभार प्रकट करती है। इससे प्रभावित पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन इसके साथ ही, ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन सरकार का ध्यान एक और गंभीर मुद्दे की तरफ आकर्षित करना चाहता है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लागू हुए 1 वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, मगर धरातल पर जटिल प्रक्रियाओं के कारण अभी भी बहुत सारे रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन मिलना सुनिश्चित नहीं हो पाया है। बुजुर्ग कर्मचारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। माननीय @PMOIndia को इस गंभीर मामले पर भी तत्काल संज्ञान लेना चाहिए ताकि UPS के तहत पेंशन बहाली की प्रक्रिया को भी बिना किसी देरी के तत्काल रूप से सरल और सुगम बनाया जाए ताकि रिटायर्ड कर्मचारियों को उनका हक समय पर मिल सके। #OPS #NPS #UPS #ManjeetSinghPatel
15
39
2
143
25,525
Krishna Gopal Doorbar retweeted
पंजाब के सभी जिलों के प्रभारी एवं महामंत्री साथियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर पंजाब में पुरानी पेंशन बहाली (OPS) और आगामी 20 दिसंबर के 'दिल्ली चलो' राष्ट्रीय आंदोलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली का ढकोसला भरा नोटिफिकेशन तो निकाला, लेकिन आज तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ऐसे झूठे आश्वासनों और जुमलों से पंजाब की सरकार कर्मचारियों को गुमराह नहीं कर सकती। सरकार को हर हाल में पुरानी पेंशन बहाल करनी ही होगी, और इस न्याय की लड़ाई में हम पंजाब के कर्मचारियों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। इस बैठक में श्री अनुपम शर्मा जी की अध्यक्षता में 150 से अधिक क्रांतिकारी साथियों ने हिस्सा लिया, जिसमें श्री सुशील फौजी जी और श्री सुखचैन सिंह खैरा जी सहित कई प्रमुख संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। आगामी आंदोलन में पंजाब के कर्मचारी बड़े पैमाने पर दिल्ली पहुंचेंगे। आंदोलन में सह- भागिता की अपील करने हेतु हमें बतौर चीफ गेस्ट/चीफ स्पीकर के तौर पर आमंत्रित करने के लिए श्री अनुपम शर्मा जी को भी बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। #ManjeetSinghPatel #OldPensionScheme #DelhiChalo #EmployeeUnity #OPS_Reinstatement
8
16
1
68
4,611
Krishna Gopal Doorbar retweeted
#PFRDA एवं #NPS_Trust में व्याप्त वित्तीय अनियमितताओं को लेकर आज माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी एवं भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक @IndiaCAG को पत्र लिखकर अपील की है कि लाखों कर्मचारियों के पेंशन फंड को गलत तरीके से निवेश करने और लगातार गड़बड़ियों के चलते #NPS_ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए और एक उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं। इस बात की जांच की जाए कि ट्रस्ट द्वारा कर्मचारियों के ₹17000 करोड़ के पेंशन फंड को #अल्टीरिया_कैपिटल और #ट्राइफेक्टा जैसे हाई रिस्क स्टार्ट अप्स में बिना किसी गारंटी देने का कमिटमेंट किस आधार पर किया गया है? हाल ही में #NPS दिवस पर इन स्टार्टअप्स को ₹400 करोड़ के सिंबॉलिक चेक दिए गए हैं और कुल ₹17000 करोड़ के निवेश का कमिटमेंट किया गया है। कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि कर्मचारियों और लाखों लोगों के पेंशन फंड से हर वर्ष ₹2500 करोड़ की फीस वसूलने वाले NPS ट्रस्ट, CRISIL, PFRDA और कई निजी सलाहकार मिलकर भी 17 लाख करोड़ के निवेश पर 22 साल में भी 1% की गारंटी नहीं दे पाए और प्राइवेट कंपनियों को पब्लिक का हजारों करोड़ देने का कमिटमेंट कर रहे हैं। पिछले 5 वर्षों से पब्लिक का लाखों करोड़ का फंड EPFO और साधारण ब्याज के बराबर भी रिटर्न नहीं दे रहा है। पिछले एक साल से तो लगातार रिटर्न ही नेगेटिव में चल रहा है। इस मामले में अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया और इनकी जवाबदेही तय नहीं की गई तो #AINPSEF आगामी 20 दिसम्बर को PFRDA के ऑफिस का घेराव करेगा। #ManjeetSinghPatel
19
93
1
176
11,863
Krishna Gopal Doorbar retweeted
#DA #Bonus और #NPS #UPS #OPS मुद्दे पर आज इंडियन एक्सप्रेस के कैफे एक्सप्रेस के साथ एक खास बातचीत में #ManjeetSinghPatel youtu.be/H5iYWfa4HcQ?si=V7py…
9
19
104
9,278
Krishna Gopal Doorbar retweeted
Gen-Z का मतलब है - नेशन बिल्डिंग Gen-Z का मतलब है - कैरेक्टर बिल्डिंग Gen-Z का मतलब है - सेवा का पर्याय Gen-Z का मतलब है - इनोवेशन अर्थात, Gen-Z है - नेशन फ़र्स्ट
3
1
15
591
Krishna Gopal Doorbar retweeted
देश की राजधानी में जंतर मंतर प्रशासन का रवैया तो देखिए। हमने आज जंतर मंतर से #PMO तक जाने के लिए केवल 20 लोगों के साथ परमिशन मांगी थी जिसे सरकार ने रिजेक्ट कर दिया और उसी जगह पर, उसी समय पर, कॉकरोच जनता पार्टी #CJP को प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी गई है। मतलब जो #CCS कंडक्ट के दायरे में रहकर अपनी माँग माननीय प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाना चाहते हैं, जो सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में सबसे ज्यादा भूमिका निभाते हैं, उनसे प्रशासन को खतरा लगता है और कॉकरोचों से उन्हें कोई खतरा नहीं लगता। तो हम सरकारी कर्मचारी बिच्छू हैं क्या...?#ManjeetSinghPatel
7
44
126
14,951
Krishna Gopal Doorbar retweeted
देशभर के कर्मचारियों और पेंशनर्स के संबंध में कल माननीय चेयरपर्सन न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई जी, मेंबर सेक्रेटरी IAS पंकज जैन जी, पार्ट टाइम मेंबर पुलक घोष जी और कई अधिकारियों के समक्ष #8CPC में अपने सुझाव साझा किए। फिटमेंट फैक्टर, फैमिली यूनिट्स और लगभग सभी भत्तों पर #JCM के साथ सहमति व्यक्त करते हुए 3 मुख्य बिंदुओं पर प्रेजेंटेशन दिया: 1. 2003 के बाद सेवा में आए सभी #NPS कर्मचारियों को #OPS के लाभ और कर्मचारी अंशदान पर #GPF के समान सुविधा। 2. सेंट्रल गवर्नमेंट के नोटिफिकेशन, मेमोरेंडम, ऑर्डर्स, गजट आदि को सीधा #UTs और #CABs पर लागू करने की व्यवस्था हो और इनमें इंटर ट्रांसफर ओपन किए जाएं तथा रिटायरमेंट पर #CGHS का विकल्प दिया जाए। 3. यूजीसी शिक्षकों और मेडिकल प्रैक्टिशनर्स के साथ स्कूल शिक्षकों का भी रिटायरमेंट 65 वर्ष पर और एक समान 14CL, 20मेडिकल, 30EL प्रति वर्ष दी जाएं और टाइम बाउंड प्रमोशन पॉलिसी के साथ साथ कुछ नए पद सृजित किए जाएं। #ManjeetSinghPatel
15
43
1
209
12,297
Krishna Gopal Doorbar retweeted
अखिल भारतीय सेवाओं (AIS) के अधिकारियों के लिए #NPS के नवीनतम गजट को कल अधिसूचित किया गया है। जिसमें सभी प्रोसेस और नियमों की व्याख्या की गई है। हालांकि वॉलंटरी और प्रीमेच्योर रिटायरमेंट के नियमों को छोड़कर इसमें कुछ नया नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें #UPS का कोई जिक्र नहीं किया गया है। न ही कहा गया है कि न्यू एंट्रेंट्स को #UPS का कोई विकल्प दिया जाएगा या नहीं। जबकि सेवाकाल में डेथ और डिसेबिलिटी के मामलों के लिए विकल्प फॉर्म को जॉइनिंग के समय ही भरने पर जोर दिया गया है। शायद सरकार ने #UPS को खुद ही सरेंडर करने का विचार कर लिया है, पर इसी डेथ डिसेबिलिटी वाले विकल्प को रिटायरमेंट/VR पर भी देने में क्या समस्या है, यह समझ से परे है। #ManjeetSinghPatel
7
32
2
132
18,001
Krishna Gopal Doorbar retweeted
महंगाई आसमान छू रही है। सोने चांदी के भाव भी बेतहाशा बढ़ चुके हैं लेकिन सरकारी कर्मचारियों का #DA सरकारी आंकड़ों में 2% वृद्धि की तरफ इशारा कर रहा है। #8CPC एक साल पहले से ही लेट हो चुका है। अब राहत इस 2% महंगाई भत्ता बढ़ने से नहीं मिलेगी बल्कि अब करेंट #DA को बेसिक सेलरी में मर्ज करने से मिल सकती है। सरकार को इस तरफ प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए। jagran.com/business/biz-da-h… #ManjeetSinghPatel
22
170
4
492
25,037
Krishna Gopal Doorbar retweeted
माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी @FinMinIndia से पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि #8CPC को निर्देशित किया जाए कि वह जल्द से जल्द काम करना शुरू करे और मिशन 200 दिनों में अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सबमिट करे ताकि देशभर के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसके लाभ जल्द मिल सकें। वैसे ही आयोग की घोषणा हुए 15 जनवरी 2025 से अब तक एक साल से अधिक हो चुका है और अभी तक आयोग अपना काम शुरू नहीं कर सका है, जिसके चलते लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में निराशा और नाराजगी बढ़ रही है। माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के सुशासन और ईजी गवर्नेंस के मॉडल की भी इस लेटलतीफी के कारण लगातार अवहेलना हो रही है। #ManjeetSinghPatel
11
76
3
179
6,854
Krishna Gopal Doorbar retweeted
#8CPC लागू होने में जितना विलंब होगा, उतना ही कर्मचारियों के भत्तों का नुकसान होगा क्योंकि बेसिक सेलरी और #DA के एरियर का भुगतान तो 01.01.2026 से हो जाएगा लेकिन #TA और #HRA जैसे भत्तों का एरियर परम्परागत रूप से दिया नहीं जाता है। इसलिए जरूरी है कि पे कमीशन जल्दी से जल्दी काम करे और अपनी रिपोर्ट सबमिट करे। महज #HRA से कई लाख का नुकसान संभावित है, हमारी इस आशंका को आज #नवभारतटाइम्स और #इकोनॉमिकटाइम्स ने भी अपनी रिपोर्ट में स्टेटमेंट के रूप में लिखा है। हमारी फेडरेशन भारत सरकार पर लगातार दबाव बनाने के प्रयास कर रही है ताकि पे कमीशन का लाभ समय से और बेहतर से बेहतर मिल सके, लेकिन इसके लिए सभी कर्मचारियों का साथ भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए #AINPSEF को आप सभी का पूरा सहयोग और समर्थन भी चाहिए। economictimes.indiatimes.com… #manjeetsinghpatel
13
176
2
508
26,133
Krishna Gopal Doorbar retweeted
आज के डिजिटल युग में जब सब कुछ ऑनलाइन अवेलेबल है और केंद्रीय कर्मचारी संगठनों से बात करने के लिए बस शेड्यूल जारी करके सभी को समय दिल्ली में रहकर ही दिया जा सकता है तो ऐसे में #8th पे कमीशन अपनी रिपोर्ट तैयार करने में 18 महीने क्यों लगाएगा जबकि इसे #200 दिन मिशन मोड में भी तो किया जा सकता है! @FinMinIndia #ManjeetSinghPatel
13
90
1
241
6,045
Krishna Gopal Doorbar retweeted
With this figure, it has been proved that there are not many takers for #UPS and there is also no new notification whether the new joinees (those who joined service after November 30, 2025) can subscribe UPS, Centre should clarify whether the the #NPS Tier 1 scheme will continue to remain in force as it is, or whether there will be any changes to it. Since employees’ protests are still ongoing for the restoration of the old pension scheme, the government will have to make some changes sooner or later. #ManjeetSinghPatel
4
33
1
87
5,898
Krishna Gopal Doorbar retweeted
#BigBreaking #OPS और #8CPC मुद्दे पर फिर मिला #AINPSEF का प्रतिनिधिमंडल वित्त राज्य मंत्री, माननीय पंकज चौधरी जी से। ज्ञापन के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहनता के साथ हुई बातचीत। बजट के आस पास होगी हमारे प्रतिनिधिमंडल और वित्त मंत्रालय के साथ #OPS बहाली मॉडल पर बैठक। प्रतिनिधिमंडल में हमारे साथ मौजूद रहे राष्ट्रीय महासचिव #सुधीररूपजी और #प्रगतिशीलशिक्षकन्यायमंच के अध्यक्ष डॉ #प्रदीप_डागर जी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष #अंकुरत्रिपाठीविमुक्त जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष #विनोद_यादव जी और कॉर्डिनेशन कमेटी के मुखिया मनीष प्रजापति जी। ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन #OPS बहाली की केवल बात ही नहीं करता है बल्कि समाधान के साथ वार्ता में यकीन रखता है। हमारा विश्वास है कि हम 2026 में हर हाल में #OPS बहाल करवा लेंगे। #manjeetsinghpatel
13
96
2
255
6,171
Krishna Gopal Doorbar retweeted
#शानदार #जानदार #अदभुत #9नवम्बर माननीय मोदी जी, कल यह हजारों की भीड़ जो #AINPSEF के बैनर तले जंतर मंतर पर #OPS मांगने आई है, यह किसी पार्टी के समर्थन वाले लोग नहीं हैं बल्कि सरकारी कर्मचारी हैं। ये बस आपसे दो छोटी सी मांगे मांगने आए हैं - पहली कर्मचारियों के अंशदान की ब्याज सहित वापसी और दूसरी 20 साल की नौकरी के बाद 50% पेंशन की #DA के साथ गारंटी। इन्हें अपने बड़े दिल से इनका हक देकर सम्मान करें। #ManjeetSinghPatel
7
37
2
69
2,238
Krishna Gopal Doorbar retweeted
#8CPC की आवाज हम नवंबर 2024 से उठाते आए हैं। पहली बार इस हमे, दिसंबर 2024 में इस पर जवाब मिला, 16 जनवरी को सरकार ने इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की फिर हमारी मुलाकात PMO के मंत्री जी से फरवरी में हुई, तब से लगातार इसके गठन की डिमांड करते हुए 01 अक्तूबर को देश के 100 शहरों से डिमांड गुब्बारों में बैनर लटकाकर की गई, और 7 अक्टूबर को हम सेक्रेट्री साहब से मिले, फिर 26 अक्तूबर को ट्विटर में कैंपेन चलाया गया और फिर 28 अक्टूबर को इसका आधिकारिक गठन हुआ और अब गजट जारी हो गया है। अभी भी बहुत से सवाल बाकी हैं जैसे समय बहुत ज्यादा लिया जा रहा है, इस पर भी काम करना है। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखनी है और सुझाव देने हैं। फिलहाल आज शाम इस गजट को #BizTak पर डिकोड करेंगे और देखेंगे कि कहां कहां पर सरकार क्या कहना चाहती है। #ManjeetSinghPatel
14
57
3
293
21,044
Krishna Gopal Doorbar retweeted
#9नवम्बरदिल्लीचलो #OCF SPN भी तैयार दिल्ली चलने के लिए। डायवा के अध्यक्ष सैयद शारिक साहब के आमंत्रण पर बतौर #मुख्यअतिथि OCF पहुंचा और NPS UPS OPS पर अपने विचार रखे। हमारी लड़ाई कहां तक पहुंची है, हमने कितना हासिल किया है और कैसे कैसे हासिल किया और कितना हासिल करना अभी बाकी है? वह कैसे मिलेगा, हमारी रणनीति क्या होगी? इन सभी विचारों को गहराई से रखा। आज OCF के सैकड़ों कर्मचारियों ने तय कर लिया है कि वे अपनी लड़ाई को सही ट्रैक पर रखकर ही अंजाम तक पहुंचाएंगे और 9 नवंबर को हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिल्ली कूच करेंगे। #manjeetsinghpatel
8
50
123
2,555