जीवन यात्रा (@jeevanyatraa) header
जीवन यात्रा (@jeevanyatraa) profile picture

दर्शन • अध्यात्म • विज्ञान • Philosophy • Matrix • Thoughts • Exploring Quantam Reality, Consciousness & Existence. @pradeepanandd

Earth
Joined August 2023
Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)
GTA 6 आज लॉन्च हो गया। डिटेलिंग तो काफी अच्छी है। लेकिन रियल फील वाले गेम मार्केट में कब तक आयेंगे? - 11–12 साल का लगे बनाने में। - 10-20 हजार करोड़ में बना ये गेम। - लगभग 5,000 लोगों की ग्लोबल टीम। - फिजिक्स और साइंस का इस्तेमाल हुआ है। @grok बताओ एलन मस्क भी कोई गेम बना रहे है क्या?
1
1
21
2,837
All Consciousness Is a Linguistic Affair. हमारी जितनी भी अक़्ल, समझ और चेतना है, वह भाषा से गहराई से जुड़ी हुई है। हमारी वास्तविकता हमारी भाषा के माध्यम से निर्मित होती है। हमारी भाषा ही हमारी दुनिया है। हमारी भाषा ही हमारे लिए ख़ुदा है, हमारी भाषा ही हमारी रियलिटी है। लिंग्विस्टिक फिलोसॉफी का विचार बहुत व्यापक और गहरा है। अगर आप अपनी अस्तित्व का अर्थ समझना चाहते हैं यानी यह जानना चाहते हैं कि आप क्यों पैदा हुए हैं तो Exist शब्द का अर्थ समझने की कोशिश कीजिए। शायद आपको अपने अस्तित्व से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने लगें। अगर आप Being यानी होने का अर्थ समझना चाहते हैं, तो 'I' यानी 'मैं' शब्द का अर्थ समझिए। आपको समझ आने लगेगा कि 'होना' आखिर क्या है। रिचर्ड रॉर्टी ने भाषिक दर्शन को बीसवीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण दार्शनिक मोड़ों में से एक माना था। पुरानी दार्शनिक बहसों से आगे बढ़कर भाषा को समझिए। क्योंकि हमारे अनुभव का एक बड़ा केंद्र भाषा है। अगर आप भाषा की प्रकृति समझ गए, तो अस्तित्व की प्रकृति को समझने की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। आप अपनी ज़बान को समझेंगे वह कहाँ से आई, कैसे विकसित हुई और दुनिया को देखने का आपका नज़रिया कैसे बनाती है तो शायद आपको अपने अस्तित्व को समझने का एक नया रास्ता मिल जाए। देरिदा के विचारों में भाषा और वास्तविकता का गहरा संबंध दिखाई देता है। लाकाँ ने कहा था: "Our unconscious is structured like a language." यानी हमारा अचेतन भी भाषा जैसी संरचना में काम करता है। समझ रहे हैं? भाषा केवल विचार व्यक्त करने का माध्यम नहीं है; यह हमारे विचारों, अनुभवों और वास्तविकता को समझने की संरचना भी है।
2
8
49
1,430
प्राचीन अद्वैत के प्रश्न, आधुनिक AI की भाषा में! अगर आपने यह पूरी बातचीत समझ ली और इसके विचारों का वास्तविक निचोड़ पकड़ लिया, तो आदि शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत को अपने अच्छे से समझ लिया फिर, शायद एक कदम आगे ही चले जाओगे। जोशुआ बाख ने चेतना, आत्मा, माया, पहचान, आसक्ति, दुःख और निर्वाण जैसे गहरे दार्शनिक प्रश्नों को जिस तरह इंटेलिजेंस, अटेंशन, सेल्फ-मॉडल और कंप्यूटेशन के माध्यम से समझाया है, वह बेहद दिलचस्प है। हज़ारों साल पुराने आध्यात्मिक प्रश्नों को समझने का एक बिल्कुल नया बौद्धिक रास्ता! youtu.be/tyrPMVMb-Uw?si=ng8K…
1
1
18
1,349
आँखों की सेहत के लिए बहुत ज़रूरी आदतें: - नियमित आँखों की जाँच। - पलकों की सफाई। - आँखों की नमी का ध्यान। - ऑयल ग्लैंड्स की देखभाल। - कभी कभी गर्म सिकाई, तापमान 42–43°C - अधिक गर्मी से बचाव। - 20-20-20 नियम अपनाएँ। - हर 20 मिनट में 20 फीट दूर 20 सेकंड देखें। - स्क्रीन देखते समय पूरी पलक झपकाएँ। - स्क्रीन से नियमित ब्रेक। - लगातार स्क्रीन देखने से बचें। - ओमेगा-3 युक्त भोजन। - ल्यूटिन युक्त भोजन। - पर्याप्त पानी पिएँ। - आँखों को बार-बार रगड़ने से बचें। - सूखे वातावरण में ह्यूमिडिफायर इस्तेमाल करें - पंखे या AC की सीधी हवा आँखों पर न पड़ने दें। - डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप्स व सप्लीमेंट्स लें। - बच्चों को रोज़ 1–2 घंटे बाहर प्राकृतिक रोशनी में बिताने दें। - धूप में UV400 या 99-100% UVA/UVB प्रोटेक्शन वाला चश्मा पहनें। कुछ एक्ट्रा जो आप और कर सकते है: आमतौर पर लोग आँखों की देखभाल करते समय केवल आँखों के अंदरूनी हिस्से पर ध्यान देते हैं, जबकि पलकों की भूमिका भी बेहद महत्त्वपूर्ण है। Meibomian Glands क्या हैं? ये छोटी-छोटी तेल बनाने वाली ग्रंथियाँ होती हैं। ये ऊपरी और निचली दोनों पलकों में मौजूद होती हैं। प्रत्येक पलक में लगभग 35–40 ग्रंथियाँ हो सकती हैं। इनसे निकलने वाला तेल आँखों की सतह पर आँसुओं की बाहरी परत बनाता है। यह परत आँसुओं को जल्दी सूखने से बचाती है। इससे आँखों में नमी बनी रहती है। जब ये ग्रंथियाँ बंद हो जाती हैं: - तेल गाढ़ा होने लगता है। - ग्रंथियों के रास्ते अवरुद्ध हो सकते हैं। - आँखों की Tear Film अस्थिर हो जाती है। - आँसू जल्दी वाष्पित होने लगते हैं। - आँखों में सूखापन, जलन, लालिमा और असहजता हो सकती है। किन कारणों से समस्या बढ़ सकती है? - बढ़ती उम्र। - पलकों में सूजन। - कुछ दवाएँ। - हार्मोनल बदलाव। - कुछ त्वचा संबंधी समस्याएँ। - लंबे समय तक स्क्रीन देखना और कम पलक झपकाना। सोल्यूशन: गर्म सिकाई गर्म सिकाई का उद्देश्य पलकों की तेल ग्रंथियों में जमा गाढ़े तेल को नरम करना है। इससे तेल का सामान्य प्रवाह बेहतर हो सकता है। इसको टाइम टू टाइम करते रहने से आपकी आँखे स्वस्थ और अच्छी रहेगी। - सबसे पहले पलकों की सफाई करें। - इसके बाद गर्म आई मास्क का इस्तेमाल करें। - मास्क को लगभग 42–43°C तापमान पर रखें। - लगभग 10 मिनट तक सिकाई करें। - इसे सुबह और शाम कर सकते है।
2
16
71
2,980
वैराग्य तब जागता है, जब सब कुछ पा लेने के बाद भी पाने की इच्छा शेष न रहे। जब महफ़िल में बैठकर भी मन मौन रहे, जीतकर भी अहंकार न जागे और अपना कहलाने वाला कोई छोड़कर चला जाए, फिर भी भीतर कुछ न टूटे क्योंकि जिसने स्वयं को जान लिया, उसे फिर संसार से क्या शिकायत? यही वैराग्य है शिव होना नहीं, बल्कि शिव की तरह अडिग होना। “Deep understanding leads to freedom.” सत्य है, गहरी समझ ही मुक्ति और वैरागी की ओर ले जाती है। बस इतनी-सी बात है। इसलिए हमें दुनिया को शिक्षित करना होगा। यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन अधकचरे बौद्धिक समूहों और सतही सोच ने इसमें बहुत देर कर दी। @grok वैराग्य कब आता है मनुष्य में?
2
14
88
2,750
सोचने के 10 तरीके, जो आपको 95% लोगों से ज़्यादा समझदार बना सकते हैं।
8
225
3
593
22,275
फिलोसॉफी और स्पिरिचुअलिटी के बीच मुख्य अंतर क्या हैं? @grok बताओ?
5
2
49
4,902
45 साल बाद कैसा दिखता है ओशो का रजनीशपुरम? 1981 में अमेरिका के ओरेगन में ओशो ने एक पूरी कम्यून सिटी बसाई थी, जिसे दुनिया रजनीशपुरम के नाम से जानती थी। कभी यह पूरा इलाका ओशो और उनके अनुयायियों का हुआ करता था। यहां उनकी अपनी दुनिया थी, अपनी व्यवस्था थी और हजारों संन्यासी रहते थे। लेकिन आज, लगभग 40 साल बाद, इस जगह की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। यह परिसर अब एक ईसाई मिशनरी संस्था के अधीन है। हैरानी की बात यह है कि आज भी यहां ओशो के समय की कई पुरानी इमारतें और निशानियां मौजूद हैं, लेकिन कहीं ओशो का नाम तक दिखाई नहीं देता। समय कितना बलवान होता है! एक दौर था जब यहां ओशो का साम्राज्य हुआ करता था और आज उसी जगह पर उनकी मौजूदगी का नामोनिशान तक मिट चुका है। जिन लोगों ने नेटफ्लिक्स की चर्चित डॉक्यूमेंट्री सीरीज Wild Wild Country देखी है, उन्हें इस वीडियो में कई जानी-पहचानी जगहें और दृश्य देखने को मिलेंगे।
2
39
243
23,134
पहले आदर्श विद्यार्थी के पाँच लक्षण: 1. काक चेष्टा - कौए जैसी कोशिश 2. बको ध्यानम् - बगुले जैसा ध्यान 3. श्वान निद्रा - कुत्ते जैसी नींद 4. अल्पहारी - कम भोजन करने वाला 5. गृहत्यागी - घर के मोह से दूर आजकल के विद्यार्थियों के पाँच लक्षण: 1. व्हाट्सऐप चेष्टा - चैटिंग में व्यस्त। 2. इंस्टा ध्यानम् - रील्स में एकाग्र। 3. कुंभकर्ण निद्रा - गहरी नींद सोने वाला। 4. गेम आसक्तिः - गेम का दीवाना। 5. यूट्यूब अनुरागी - वीडियो प्रेमी।
7
140
1
559
29,107
कहा जाता है कि खलील जिब्रान अपनी महबूबा से कभी आमने-सामने नहीं मिले थे। उनके बीच संवाद का माध्यम केवल चिट्ठियाँ थीं। एक दिन खलील जिब्रान ने अपनी महबूबा को लिखा कि मैं तुमसे मिलना चाहता हूँ। जवाब में महबूबा ने कहा, "चलो, कल्पना करो कि मैं कैसी दिखती हूँ। अपने तसव्वुर(कल्पना) में मेरी एक तस्वीर बनाओ।" खलील जिब्रान ने जवाब दिया कि तुम्हारे बाल छोटे होंगे जबकि हकीकत यह थी कि उनकी महबूबा के बाल लंबे थे। लेकिन उन्होंने अपने बाल कटवा लिए और अपनी एक तस्वीर खलील जिब्रान को भेज दी। तस्वीर देखकर खलील जिब्रान बहुत खुश हुए और बोले, "देखा, मेरा तसव्वुर कितना सही था!” इस पर उनकी महबूबा ने जवाब दिया, "तुम्हारा तसव्वुर सही नहीं था, तुम्हारी मोहब्बत सच्ची थी।" इस पूरे किस्से का सार यही है कि मोहब्बत में इंसान अपनी कल्पना को भी हकीकत में बदलने की कोशिश करता है। इसी भाव को व्यक्त करती हुई एक पंक्ति है: अगर तू इश्क़ में बर्बाद नहीं हो सकता, जा, तुझे इश्क़ का सबक़ याद नहीं हो सकता।
1
23
122
4,338
कोई भी इंसान सुकरात (सोक्रेटिक) हो सकता है बस वो अपने ना जानने को जानता हो।
4
2
61
2,906
वैसे, भारत में टैलेंट की बिल्कुल कमी नहीं है। AI की मदद से जिसने भी यह एडिटिंग की है, उसने कमाल के विज़ुअल इफेक्ट्स तैयार किए हैं। हम भारतीय भले ही अपनी कमियों को लेकर खुद की आलोचना करते रहें, लेकिन AI की रेस में भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में तीसरे स्थान पर है। ऐसे प्रतिभाशाली लोगों को पहचानना, प्रोत्साहित करना और सपोर्ट करना चाहिए। क्योंकि हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उसे सही मंच और अवसर मिलने की ज़रूरत है।
29
352
15
2,333
162,568
कहते हैं, मर्द अपने बाल सफेद होने का कभी शिकवा नहीं करता। वह बस यह कहकर टाल देता है कि यहाँ का पानी अच्छा नहीं है। जैसे एक शेर भी है : हम ज़िम्मेदारियों की गिरफ़्त में क़ैद हो गए हैं, ख़राब हो गए हैं दिन जवानी के, कपड़ों में छेद हो गए हैं। फ़क़त फ़र्ज़ निभाते गुज़र रही है ज़िंदगी हमारी, वरना ये कोई उम्र थोड़ी है, जो बाल सफ़ेद हो रहे हैं।
3
70
1
393
24,393
मैं सोचता हूँ कि कल दुनिया बदल दूँ, मगर दफ़्तर में काम ज़्यादा है।
1
16
122
4,362
एक बहुत अच्छी लाइन है। Never argue with a child even if they are older than you. मतलब उन बच्चों से कभी बहस मत करना, खास तौर पर तब जब उनकी उम्र तुमसे ज्यादा हो क्योंकि तुम उन्हें लॉजिक दोगे, वो बेतुकी बातें कहेंगे। तुम उन्हें कुछ समझाओगे, लेकिन वो बहस को और खींचेंगे और आखिर में तुम्हारा मन और सुकून दोनों खराब होगा क्योंकि कुछ लोगों को सच समझना ही नहीं होता। उन्हें बस अपनी बात और बहस को सही साबित करनी होता है। @grok तुम्हारी क्या राय है, कुछ अच्छे लोगों की बातें कोट करो इस पर?
6
22
133
5,124
क्या कोई ऐसा शब्द है जिसकी आवृत्ति बदलने पर भाव और अर्थ बदल जाए? एक बार राम - संबोधन दो बार राम राम - अभिवादन तीन बार राम राम राम - संवेदना बार-बार - संकीर्तन कहते रहो - साधना साधना की निरंतरता - सिद्धि राम नाम की सिद्धि - जीवन की सार्थकता भाव बदले, राम वही: प्रातः राम-राम - उत्साह जय श्री राम - उमंग जय जय श्री राम - आनंद हाय राम - लज्जा हे राम - कष्ट राम जाने - अज्ञानता का बोध कुछ मिला - राम की कृपा कुछ छिना - राम की इच्छा जीवन पूरा हुआ - राम नाम सत्य है संपूर्ण जीवन बस राम से राम की ही यात्रा है।
6
129
1
648
16,754
एक दिन में एक किताब पढ़कर खत्म की जा सकने वाली 15 अच्छी किताबें: 1. एनिमल फार्म : जॉर्ज ऑरवेल 2. द मेटामॉर्फोसिस : फ्रांज काफ्का 3. द स्ट्रेंजर : अल्बर्ट कामू 4. द डेथ ऑफ इवान इलिच : लियो टॉल्स्टॉय 5. नोट्स फ्रॉम अंडरग्राउंड : दोस्तोयेव्स्की 6. सिद्धार्थ : हरमन हेस 7. द ओल्ड मैन एंड द सी : अर्नेस्ट हेमिंग्वे 8. द लिटिल प्रिंस : अंत्वान द सेंट-एक्ज़ूपेरी 9. ऑफ माइस एंड मेन : जॉन स्टाइनबेक 10. द ग्रेट गैट्सबी : एफ. स्कॉट फिट्ज़गेराल्ड 11. हार्ट ऑफ डार्कनेस : जोसेफ कॉनराड 12. ए क्रिसमस कैरल : चार्ल्स डिकेंस 13. द टाइम मशीन : एच. जी. वेल्स 14. डॉ. जेकिल एंड मिस्टर हाइड : रॉबर्ट लुई स्टीवेंसन 15. द इन्वेंशन ऑफ मोरेल : अडोल्फो बायोय कासारेस
5
101
1
388
12,838
स्वयंवर का धनुष, स्वयंवर सभा में लाया कौन था? जब श्री रामचंद्र के अलावा धनुष को कोई हिला नहीं सकता था तो सवाल है कि धनुष को स्वयंवर सभा में लाया कौन था? @grok रिसर्च के साथ बताओ ये क्वेश्चन काफी वायरल चल रहा है? और ये भी बताओ धनुष को उठाना और उसे प्रत्यंचा चढ़ाने के लिए उठाना, दोनों अलग-अलग बातें हैं क्या? कुछ लोग कह रहे है उसको खींच कर लाया गया था?
26
2
2
76
39,392