Navin Khan retweeted
Replying to @NayabSainiBJP
Navin Khan retweeted
हरियाणा के युवाओं की मांग — भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
हरियाणा सरकार से आग्रह है कि:
📌 लंबित भर्तियों की परीक्षाएँ जल्द आयोजित हों
📌 HSSC का स्पष्ट Exam Calendar जारी किया जाए
📌 नई भर्तियों के Notification जल्द जारी हों
📌 Frozen Posts को Unfreeze किया जाए
📌 सभी कार्यों के लिए लिखित Deadline तय की जाए
युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की स्पष्ट समय-सीमा मिले, ताकि वे सही दिशा में अपनी तैयारी कर सकें।
#Hssc_Release_Exam_Calendar
#Haryana_Job_Exam_Calendar
@NayabSainiBJP @cmohry
Navin Khan retweeted
Replying to @rojgarwithankit
Navin Khan retweeted
मैं फूलदीन, CRPF जवान (194 बटालियन, रैपिड एक्शन फोर्स, बवाना, नई दिल्ली-110039), अपने इकलौते बेटे खुशी मोहम्मद (20 वर्ष, स्थायी निवासी: राजली, हिसार-125121) को 26 मई 2025 को राजली, हिसार में एक दुखद रोडवेज बस (HR39D9692) हादसे में खो चुका हूँ। मेरा बेटा iCare कोचिंग सेंटर, हिसार में पढ़ाई के लिए जा रहा था। वह मेरे परिवार का इकलौता सहारा था, जिसके सपने मेरे लिए सब कुछ थे।
26 मई 2025 को सुबह 8 बजे, थुराना से राजली आने वाली हरियाणा रोडवेज बस, जिसमें 100 से ज्यादा सवारी थीं (52 सीटों की क्षमता से कहीं अधिक), राजली गाँव से निकलते ही ड्राइवर की घौर लापरवाही से एक्सीडेंट हो गयी । सड़क पर 3 दिन से एक पेड़ गिरा था। ड्राइवर राजकुमार चौहान (निवासी: थुराना) ने घोर लापरवाही बरती। हादसे से कुछ दूरी पहले सवारियों ने उसे आराम से बस चलाने की हिदायत दी, लेकिन उसने उनकी बात को पूरी तरह नजरअंदाज किया। अपनी मस्ती में उसने फुल स्पीड में कट मारा। पेड़ के पास पहुँचने पर भी उसने न ब्रेक लिया न स्पीड कम की, जिसके कारण बस का एक्सीडेंट हो गया।
मेरा बेटा खुशी मोहम्मद बस के नीचे दब गया और मौके पर उसकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ने मदद से इनकार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक और शेखर ने उससे सहायता माँगी, लेकिन उसने मखौल उड़ाया और कोई मदद नहीं की। बाद में एम्बुलेंस आई, और खुशी को हिसार सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ड्राइवर राजकुमार चौहान को पहले भी कई बार लापरवाही के लिए चेतावनी दी गई थी। हिसार रोडवेज के जनरल मैनेजर (GM) को इसके खिलाफ कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन GM ने न कोई कार्रवाई की, न कोई कदम उठाया। ड्राइवर अपने प्रभाव का दुरुपयोग करता रहा, जिसके कारण उसकी लापरवाही पर कोई रोक नहीं लगी। इसकी लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता ने मेरे बेटे की जान ले ली।
मैं निम्नलिखित माँग करता हूँ:
1. ड्राइवर राजकुमार चौहान के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई हो, जो समाज में संदेश दे और भविष्य में किसी और घर का चिराग बुझने से बचे।
2. हिसार GM की जवाबदेही तय हो, जिन्होंने लिखित शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
3. हादसे की निष्पक्ष और त्वरित जाँच हो।
4. ओवरलोड बसों और सड़क सुरक्षा पर सख्त नियम लागू हों।
मेरे बेटे को न्याय चाहिए! मेरा परिवार सदमे में है। कृपया मेरी आवाज़ को समर्थन दें और इसे रीट्वीट करें। @NayabSainiBJP @nitin_gadkari @HisarPolice @police_haryana @DCHisar @TransportHry @DainikBhaskar @ndtvindia @timesofindia @IndianExpress @RoadSafetyIndia @crpfindia #JusticeForKhushi #RoadSafety @anilvijminister @PMOIndia
@AmitShah @iamnavinkhan






















