jiyo or jine do

muzaffarnagar charthawal
Joined December 2022
बहन जी का ममतामई रुप 🥰👌
2
61
257
1,584
Arvind Kumar gi retweeted
09-10-2026-BSP PRESS NOTE-MANYAWAR SHRI KANSHI RAM JI PUNYATITHI #bsp #india #jaibhim
12
52
1
218
7,830
Arvind Kumar gi retweeted
बीएसपी सुप्रीमो का जलवा…
4
168
2
762
5,122
Arvind Kumar gi retweeted
बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक, दलितों, शोषितों, वंचितों एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान जननायक, बहुजन चेतना के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। मान्यवर कांशीराम जी अमर रहें! 🙏
20
275
5
1,450
6,954
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि (देहांत) पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बहुजन समाज के लोगो से विशेष अपील अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। दिनांक : 9 अक्टूबर 2026,दिन शुक्रवार प्रातः 09 बजे स्थान: मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, वी. आई.पी. रोड, लखनऊ #9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ #जयभीम #BSP #मिशन_2027
21
179
3
832
4,778
Arvind Kumar gi retweeted
बामसेफ, डी.एस-4 एवं बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक तथा बहुजन समाज में सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना निर्माण करने वाले 21वीं सदी के महानायक मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
11
74
1
368
4,919
Arvind Kumar gi retweeted
आज दिनांक 09-10-2026 को मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, वी.आई.पी. रोड, लखनऊ पहुँचकर बहुजन समाज को उसके सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त बनाने वाले महानायक, बहुजन समाज पार्टी (BSP), बामसेफ एवं DS-4 के संस्थापक, बहुजन मसीहा मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी के 20वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मान्यवर साहब ने सामाजिक परिवर्तन और राजनीतिक सशक्तिकरण का जो ऐतिहासिक आंदोलन शुरू किया, वह आज भी करोड़ों शोषितों, वंचितों एवं उपेक्षितों के संघर्ष, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को दिशा प्रदान कर रहा है। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार, संघर्ष और मिशन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी का मिशन जारी रहेगा। जय भीम! जय भारत! #मान्यवर_कांशीराम_जी #BSP #जयभीम #मिशन_2027
7
262
3
989
5,889
आंध्र प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष shri G Sampada Rao के देहान्त की खबर बहुत ही पीड़ा दायक है निश्चित तौर पर एक बेहद ईमानदार मिशनरी साथी की कमी हमेशा महसूस रहेगी.कुदरत आपके परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दे.
59
164
11
745
8,267
Arvind Kumar gi retweeted
देश में जाति के आधार पर सदियों से तोड़े व पछाड़े गये ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं अन्य कमज़ोर तबक़ों आदि को उनके वोट की ताक़त के माध्यम से सत्ता की मास्टर चाबी देकर उन्हें शोषित से शासक वर्ग बनाने हेतु इनके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के रुके एवं बिखरे हुये कारवाँ को आगे मंज़िल तक पहुँचाने के लिये बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर बी.एस.पी. परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित। मान्यवर श्री कांशीराम जी के मिशनरी संकल्प का ही यह सुखद परिणाम था कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल व महत्वपूर्ण राज्य में मेरे नेतृत्व में बी.एस.पी. की चार बार सरकार बनी और इसके माध्यम से ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ के ऐतिहासिक कार्य करके ’बहुजन समाज’ में समय-समय पर जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर महात्मा ज्योतिबा फुले, श्री नारायणा गुरु, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज व बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर आदि के समता व समानता के हक़ के लिये उनके अतुलनीय संघर्ष व बहुमूल्य योगदान को ज़मीनी स्तर पर उतारकर संविधान के पवित्र मंशा की पूर्ति की गयी। यही नहीं बल्कि इन महापुरुषों की प्रेरणा से, यूपी में सर्वसमाज के हित में अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामलों में क़ानून द्वारा क़ानून का राज क़ायम करके तथा जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी, बेहतरीन सरकार देकर मान्यवर श्री कांशीराम जी को सच्ची श्रद्धांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।
298
1,582
100
3,466
102,114
सदियों से गुलामी का जीवन जी रहे बहुजन समाज को अपने संघर्ष के दम पर सत्ता तक पहुँचाने वाले बामसेफ़ Ds4 बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशी राम साहब की पुण्य तिथि पर कोटि कोटि नमन व श्रद्धांजलि.
10
167
5
739
4,543
Arvind Kumar gi retweeted
09-10-2026-Manyawar Shri Kanshi Ram Ji punyatithi photos-Lucknow
98
816
13
2,392
61,917
आज दिल्ली और हरियाणा में मान्यवर कांशी राम साहब की पुण्य तिथि के अवसर पर अपनों के बीच. जय भीम जय भारत जय जय कांशी रामजी
11
161
1
743
4,706
उत्तर प्रदेश में रंगदारी उद्योग भी शुरू हो गया है.पूरे प्रदेश की गरीब जनता बोल रही है यहाँ जंगल राज चल रहा है.किसी को कानून का कोई खौफ नहीं. क्योंकि इनको बचाने में एक पूरा सिस्टम लग जायेगा. आज UP के हर वर्ग कह रहा है कि 2027 में आदरणीय बहनजी मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. वैसे बहनजी को रोकने के लिये बड़े बड़े धन्ना सेठों के पैसे का इस्तेमाल भी होगा.वोटों को लिस्ट से काटा भी जायेगा इसलिए हम सभी को सजग होकर अपने वोट के अधिकार को बच्चा कर और धन्ना सेठों के मंसूबो पर पानी फेर कर आदरणीय बहनजी को उत्तर प्रदेश की बागडोर देनी होगी तभी गरीबों का भला होगा. और हर तरह के आतंक का भी अन्त होगा. जय भीम जय भारत
22
299
13
868
10,572
Arvind Kumar gi retweeted
अति महत्त्वपूर्ण ट्वीट : -
1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है। 2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है। 3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है। * जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ख़ास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है। 4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि श्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे। 5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा। 6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द को तथा इनके पिता श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूँ।
13
64
347
25,041
Arvind Kumar gi retweeted
आज दिनांक 04-10-2026 को जनपद अंबेडकरनगर विधानसभा अकबरपुर सेक्टर सैदापुर में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में एक अति महत्वपूर्ण सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई जिसमें सेक्टर एवं बूथ कमेटी की गहन समीक्षा की गई। साथ ही, आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ #जयभीम #BSP #मिशन_2027 #अंबेडकरनगर #अकबरपुर
12
110
4
414
3,648
Arvind Kumar gi retweeted
#9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि (देहांत) पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बहुजन समाज के लोगो से विशेष अपील अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। दिनांक : 9 अक्टूबर 2026,दिन शुक्रवार,समय: प्रातः से स्थान: मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, वी. आई.पी. रोड, लखनऊ #9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ #जयभीम #BSP
20
238
11
1,090
12,021
श्री आकाश आनन्द जी को बहुजन समाज पार्टी का पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाये जाने पर हार्दिक बधाई के साथ उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाये साथ ही आदरणीय बहनजी को बहुत बहुत आभार. जय भीम जय भारत
1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है। 2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है। 3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है। * जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ख़ास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है। 4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि श्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे। 5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा। 6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द को तथा इनके पिता श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूँ।
31
330
6
1,418
10,323
Arvind Kumar gi retweeted
1. जैसाकि यह विदित है कि श्री आकाश आनन्द को कल बी.एस.पी. में वापिस लेकर व पार्टी का पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाकर इनको पार्टी के कार्यो में लगा दिया है। 2. लेकिन आज अधिकांशः मीडिया में इस बात को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लिखा है कि श्री आकाश आनन्द को चार बार पार्टी से निकालकर अब पुनः पार्टी में वापिस ले लिया है और इनको फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है। 3. जबकि इस सम्बन्ध में इनको मैं यह भी अवगत कराना चाहती हूँ कि श्री आकाश आनन्द की शादी होने से पहले ही वे पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसकी वजह से इनको पार्टी से कभी भी नहीं निकाला गया है। 4. लेकिन इनका रिश्ता श्री अशोक सिद्धार्थ के साथ होने के बाद से फिर इन्होंने अपने ख़ुद के स्वार्थ मे श्री आकाश आनन्द की इमेज को काफी कुछ ख़राब करने का प्रयास किया है। * जिसके कारण फिर श्री आकाश आनन्द में सुधार लाने के ख़ास उद्देश्य से इनको पार्टी से कई बार निकालना भी पड़ा है और ग़लती का एहसास होने के बाद फिर इनको वापिस भी लेना पड़ा है। 5. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि श्री अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद से अब ऐसी कोई भी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिये कि पार्टी को फिर से इनको अलग करना पडे़। 6. अर्थात् जिस प्रकार से इन्होंने शादी से पहले पार्टी को कभी भी कोई शिकायत का मौक़ा नहीं दिया है, जिसके कारण इनको कभी भी पार्टी से निकालना नहीं पड़ा है और अब श्री अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है कि इनको अब आगे कभी भी पार्टी से निकालने की ज़रूरत पडे़गी और अब वे राजनीति में आगे ही बढ़ेंगे, ऐसी सभी को पूरी-पूरी उम्मीद भी है। 7. इसलिए मीडिया को यह सब सच्चाई को उजागर करते हुये तब इनके बारे में पार्टी से कई बार निकालने का उल्लेख करना चाहिये तो यह बेहतर होगा।
423
1,326
101
3,579
246,507
Arvind Kumar gi retweeted
बहुजन समाज पार्टी को 'भारतीय मुस्लिम मंच' का मिला बड़ा समर्थन
65
1
282
1,729
बिना नेम प्लेट वालों को सिविल वर्दी वालों को खूब कूटो, महिला सही बोल रही है, वो RSS वाले हो सकते हैं
97
2,149
54
6,200
83,038