हर व्यक्ति के मन में स्नेह और व्यवहार में करुणा बनी रहे। हम एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े हों और मिल-जुलकर रहने का भाव सदैव बनाए रखें। यही तो दीपावली की सबसे खूबसूरत बात है...
दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने परिवार के साथ भगवान श्री गणेश जी एवं माता लक्ष्मी जी का विधि-विधान से पूजन किया।
उन्होंने कहा कि दीपोत्सव समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में नई उमंग, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए...
दीपावली के शुभ अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी का आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’।
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार की यह रौनक सभी के जीवन में भी बनी रहे और हर ओर खुशियों का उजाला बिखरे।
जीवन में हर बच्चे को प्यार, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, सही मायनों में खुशियों से भरे समाज की यही पहचान है।
‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहे, मेरी यही मंगलकामना है।
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
बालिका आश्रम, मशोबरा से लौटते हुए ढली चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिस जवानों से मिलकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उन्हें मिठाइयाँ, फल एवं पटाखे भेंट किए और दीपावली की शुभकामनाएँ दीं...
अस्ताना (कजाकिस्तान) में आयोजित कुराश विश्व चैंपियनशिप में हिमाचल की बेटी निहारिका राणा ने कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ...




































