जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul) header
जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul) profile picture

This is the official twitter account of District Administration, Supaul #districtadministrationsupaul

Supaul, India
Joined May 2020
आज दिनांक 28.11.2026 को उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) की बैठक कार्यालय वैशम में आयोजित की गई। विडियों क्रांफ्रेस के माध्यम से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं इस पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रवर्त्तन एजेंसियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों बीच समन्वय स्थापित करने एवं नशामुक्ति और जन जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा मासिक प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के साथ मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के बीच सूचना साझा करने एवं संयुक्त कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। मादक पदार्थो की तस्करी एवं अवैध कारोबार से संबंधित हॉट स्पॉट एवं तस्करी मार्गों को चिहिन्त करने का निदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी महोदय के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पदाधिकारी, जिला वन प्रमंडल कार्यालय के पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सुपौल (जिला शिक्षा कार्यालय), विशेष शाखा के पदाधिकारी, सुपौल, अधीक्षक, मद्यनिषेद्य, सुपौल, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, सुपौल, औषधि निरीक्षक, सुपौल, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, सुपौल, तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल जिला, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल जिला, पटना से एन.सी.बी. के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी विडियोक्रांफ्रेस के माध्यम जुड़े थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
3
309
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन, सुपौल के तत्वावधान में आज दिनांक 28.11.2026 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सदर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बसबिट्टी, सुपौल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर प्रभात फेरी एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामो से अवगत कराना था। इस अवसर पर रूपम कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम सुपौल ने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया कि 18 साल से कम उम्र में किसी लड़की का शादी करना गैर कानूनी अपराध है, तथा बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। मोहम्मद तारिक सिद्दकी, लैंगिक विशेषज्ञ ने बाल विवाह की रोकथाम में शिक्षा एवं जागरूकता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। श्री हरिनारायण कुमार, जिला मिशन समन्वयक DHEW, सुपौल ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह होने से बालिकाओं की शिक्षा बाधित होती है तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे कम उम्र में गर्भधारण, स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं और आत्मनिर्भर बनने के अवसरों में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा अपनी शिक्षा पूरी कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती रूपम कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, सुपौल के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत का सभी छात्राओं के साथ शपथ ग्रहण लिया गया की 18 साल से कम उम्र में शादी नहीं करना है और अगर कोई करता है तो उसको रोकना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में मध्य विद्यालय बसबिट्टी, ब्रजेन्द्र विमल प्रधानाध्यापक, रश्मि सिन्हा , रश्मि झा, उमेश पासवान, भवेश कुमार सिंह, श्वेता कुमारी, नन्ही कुमारी, राकेश रमन, मोहम्मद फैजुर रहमान, मोहम्मद इनामुल हसन, मोहम्मद अनिसुर रहमान, बीबी शहनाज बेगम, सुभाष कुमार, विनोद कुमार, कवच परियोजना से नंदनी कुमारी, प्रखंड समन्वयक, एवं सुशांत कुमार, लेखा सहायक, DHEW, सुपौल उपस्थित थे। @IPRDBihar @DoSWBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
321
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कार्यक्रम की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.11.2026 को सिविल सर्जन, सुपौल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में ACMO, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), जिला स्वास्थ्य समिति एवं DEIC मैनेजर सहित जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत मोबाइल हेल्थ टीम के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हाल ही में लॉन्च किए गए नए RBSK नेशनल वेब पोर्टल के उपयोग एवं संचालन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मोबाइल हेल्थ टीम के सदस्यों को पोर्टल पर बच्चों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों की प्रविष्टि, रेफरल एवं फॉलोअप से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। बैठक में कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्रखंडों में RBSK की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर जोर दिया गया। सिविल सर्जन ने सभी मोबाइल हेल्थ टीमों को निर्देशित किया कि वे नए वेब पोर्टल का नियमित एवं सही तरीके से उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि जन्मजात दोष, कमियां, विकासात्मक विलंब एवं बाल्यावस्था की बीमारियों से ग्रसित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें उचित उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल माध्यम से RBSK कार्यक्रम की निगरानी को सुदृढ़ करना तथा सुपौल जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। @IPRDBihar @BiharHealthDept #samratchoudhary #CMSamrat
3
293
आज दिनांक 28.11.2026 को सिविल सर्जन, सुपौल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक अभिसरण (Convergence) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ACMO, DPM (District Health Society) एवं DEIC प्रबंधक के साथ-साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS), DPM (बुनियाद केंद्र) तथा DPM (जिला स्वास्थ्य समिति) ने भाग लिया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, ICDS एवं बुनियाद केंद्र के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई— 1. आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना। 2. जन्मजात दोष, पोषण संबंधी कमियों, विकासात्मक विलंब एवं बाल्यावस्था की बीमारियों की समय पर पहचान करना। 3. चिन्हित बच्चों को आवश्यक उपचार एवं शल्य चिकित्सा हेतु उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करना। 4. स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, ICDS एवं बुनियाद केंद्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना। 5. RBSK के अंतर्गत चिन्हित बच्चों का नियमित फॉलोअप एवं उपचार की प्रगति सुनिश्चित करना। सिविल सर्जन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ पहुँचाया जा सके तथा कोई भी बच्चा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। @IPRDBihar @BiharHealthDept #samratchoudhary #CMSamrat
3
396
इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए भपटियाही थाना में कांड सं0-341/2026, दि०-26.11.2026, धारा-125/3(5) BNS & 25(9) Arms Act. & 66(e) IT Act. दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन सुपौल
1
50
आज दिनांक 27.11.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल के द्वारा PMAY और कायाकल्प अभियान का समीक्षा सभी बीडीओ, बीईओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। उप विकास आयुक्त, सुपौल के द्वारा PMAY स्कीम में समय से सैंक्शन कराने का निदेश दिया गया। कायाकल्प अभियान के तहत सभी जीर्णोद्धार एवं रंग रोगन वाले योजना को 30 नवम्बर तक पूर्ण करते हुए पोर्टल पर अपडेट करने का निदेश दिया गया। उक्त समीक्षा बैठक में श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP, श्री आशुतोष कुमार, निदेशक, अकाउंट, डी0आर0डी0ए0, सुपौल, डीपीओ शिक्षा, अपर पंचायत राज पदाधिकारी, सुपौल उपस्थित थे, तथा सभी बीडीओ और बीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। @IPRDBihar @BiharRDD #samratchoudhary #CMSamrat
1
2
339
सुपौल में आंगनबाड़ी केन्द्रों का कायाकल्प बच्चों को मिल रही बेहतर सुविधाएँ @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
4
365
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, सुपौल के तत्वावधान में आज दिनांक 27.11.2026 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सदर प्रखंड अंतर्गत राजकीय बालिका विशेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल मैं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराना था। इस अवसर पर नितु कुमारी, लैंगिक विशेषज्ञ ने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया कि 18 साल से कम उम्र में किसी लड़की का शादी करना गैर कानूनी अपराध है, तथा बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। कुमारी प्रतिभा, केंद्र प्रशासक ने बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी। मोहम्मद तारिक ने बाल विवाह की रोकथाम में शिक्षा एवं जागरूकता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, श्री हरिनारायण कुमार, जिला मिशन समन्वयक ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह होने से बालिकाओं की शिक्षा बाधित होती है तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे कम उम्र में गर्भधारण, स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं और आत्मनिर्भर बनने के अवसरों में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा अपनी शिक्षा पूरी कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। रुपम कुमारी ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह मुक्त भारत का सभी छात्राओं के साथ शपथ ग्रहण लिया गया की 18 साल से कम उम्र में शादी नहीं करना है और अगर कोई करता है तो उसको रोकना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूजन गर्ल्स हाई स्कूल, सुपौल गोपाल कुमार चौधरी, प्रकाश कुमार परियोजना प्रबंधक-कवच परियोजना, उत्पल कुमार, संगीता कुमारी, नंदनी कुमारी, विभाष कुमार मिथलेश कुमार शामिल हुए, इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने तथा बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। @IPRDBihar @DoSWBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
282
आज दिनांक 27.11.2026 को समाहरणालय, सुपौल में आयोजित जिला जनता दरबार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल ने आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु आवश्यक निदेश दिया गया। जिला जनता दरबार में आज कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। उक्त अवसर पर मो0 तारिक, अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन, सुपौल, श्री विकाश कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल, श्री सतीश रंजन, भू-अर्जन पदाधिकारी, सुपौल, श्रीमती पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, श्री मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
4
535
विभागीय निदेश के आलोक में आज दिनांक 26.11.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा जीरो ऑफिस डे ऐप के माध्यम से पिपरा ब्लॉक के रामपुर पंचायत में वीबी जी राम जी योजना से बन रहे ग्रामीण हाट एवं वृक्षारोपण का निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त, सुपौल के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं यथा पेंशन, राशन, आवास योजना के बारे मे जानकारी प्राप्त किया गया। @IPRDBihar @BiharRDD #samratchoudhary #CMSamrat
4
388
आज दिनांक 26.11.2026 को लहटन चौधरी सभागार, सुपौल में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहित करना तथा उद्यमियों एवं उद्योग संघों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उद्योग से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना था। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सुपौल जिले में औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के विकास हेतु उपस्थित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, उद्यमियों एवं उद्योग संघों से महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित किए गए। उद्यमियों एवं उद्योग संघों द्वारा जिले में औद्योगिक विकास को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, सुपौल द्वारा उद्योग विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी PPT के माध्यम से विस्तारपूर्वक दी गई। कार्यक्रम में श्री शरथ आर0एस0, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, सुपौल, संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधक, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, उद्यमी, उद्योग संघों के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
5
348
आज दिनांक 26.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल के कार्यालय वेश्म में शिक्षा विभाग अंतर्गत स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग-2026 के तहत निदेशानुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से कुल 08 विद्यालयों का चयन हेतु बैठक आयोजित की गई। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों/ प्रतिशत एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर मध्य विद्यालय लतौना, हजारी +2 उच्च विद्यालय, गौरवगढ़, संत शिवनंदन आर्यवर्त बोर्डिंग स्कूल, NPS सरदार टोला चटगांव, संत करेन्स पब्लिक स्कूल, OBC Girls रेसिडेंसियल सेकेण्डरी उच्च विद्यालय, अम्बेडकर उच्च विद्यालय, डपरखा तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, फुलवरिया का चयन राज्य स्तर के लिए अनुशंसा हेतु चयन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल, सिविल सर्जन, सुपौल, अधीक्षण अभियंता, पी०एच०ई०डी, 02 एन०जी०ओ० प्रतिनिधि तथा तीन शिक्षक बैठक में उपस्थित थे। @IPRDBihar @BiharEducation_ #samratchoudhary #CMSamrat
2
4
385
सुपौल में ब्लू इकोनॉमी परियोजना का शुभारंभ, मखाना की खेती और आर्द्रभूमि संरक्षण से सशक्त होंगी महिलाएं सुपौल, 26 नवम्बर 2026। महिलाओं एवं वंचित समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में सुपौल जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। गुरुवार को “ब्लू इकोनॉमी: मखाना की खेती और आर्द्रभूमि संरक्षण के माध्यम से महिलाओं एवं वंचित समुदायों का सशक्तिकरण” विषय पर जिला स्तरीय प्रारंभिक कार्यशाला (District Level Inception Workshop) का आयोजन PHIA Foundation द्वारा किया गया, जिसमें Karuna Germany का सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन सुपौल के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुपौल श्री इंद्रवीर कुमार, बि0प्र0से0 कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. नित्यानंद सहित PHIA Foundation के प्रतिनिधि एवं जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन PHIA Foundation की श्रीमती रिचा चौधरी, Technical Advisor – Policy and Partnership, PHIA NE द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री धीरज होरो, स्टेट हेड, बिहार एवं झारखंड, PHIA Foundation ने संस्था द्वारा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया। उन्होंने परियोजना के उद्देश्यों, पृष्ठभूमि एवं इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं, किसानों एवं वंचित समुदायों को आजीविका के बेहतर अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 ने अपने संबोधन में कहा कि सुपौल जिले में मखाना उत्पादन एवं इससे जुड़ी आजीविका की अपार संभावनाएं हैं। मखाना यहां की पहचान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वैज्ञानिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण एवं बाजार से जोड़कर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं एवं वंचित समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही आर्द्रभूमि एवं जल संसाधनों के संरक्षण को भी प्राथमिकता देने की बात कही। उप विकास आयुक्त, सुपौल श्री इंद्रवीर कुमार, बि0प्र0से0 ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सुपौल जिले में मखाना आधारित आजीविका को संगठित रूप से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने परियोजना को ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का एक बेहतर अवसर बताया। साथ ही सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर परियोजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. नित्यानंद ने मखाना की वैज्ञानिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं मखाना बोर्ड की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मखाना उत्पादक किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, बेहतर उत्पादन पद्धतियों, अनुसंधान एवं बाजार से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मखाना किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए मखाना का न्यूनतम समर्थन मूल्य अथवा उचित खरीद मूल्य निर्धारित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर आर्थिक लाभ मिल सके। कार्यशाला में जिला स्तर के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इनमें कृषि विभाग, उद्यान विभाग, NABARD, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), सहकारिता विभाग, मत्स्य पालन विभाग तथा जीविका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त परियोजना के कार्यक्षेत्र में शामिल दोनों प्रखंडों सुपौल सदर एवं त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने भी सहभागिता की। सभी संबंधित विभागों के बीच परियोजना के सफल क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को लेकर चर्चा हुई। परियोजना का मुख्य उद्देश्य मखाना की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना, आर्द्रभूमि एवं जल संसाधनों का संरक्षण करना तथा ग्रामीण महिलाओं एवं वंचित समुदायों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर विकसित करना है। विशेष रूप से मल्लाह एवं मुसहर समुदाय सहित आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। यह पहल सुपौल जिले में मखाना आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, वंचित समुदायों की आय बढ़ाने और आर्द्रभूमि संरक्षण के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। @IPRDBihar @Agribih #samratchoudhary #CMSamrat
1
3
366
आज दिनांक 26.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा बकौर–भेजा पुल, भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता एवं परियोजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति एवं निर्माण कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, कार्यपालक अभियंता एवं कार्यरत निर्माण एजेंसी को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होने देने एवं निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। @IPRDBihar #samratchoudhary #cmsamrat
1
1
8
751
जिला प्रशासन सुपौल retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत सुपौल जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया गया है। आकर्षक पेंटिंग, वर्णमाला और आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित इन केंद्रों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल रहा है। #KayakalpAbhiyan #Anganwadi #samratchoudhary #CMSamrat
🤖 Made with AI
13
4
14
3,131
आज दिनांक - 25.11.2026 को उप विकास आयुक्त, सुपौल श्री इंद्रवीर कुमार के द्वारा विकसित भारत जी राम जी के विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा सुपौल प्रखंड के चैन सिंह पट्टी पंचायत में विकसित भारत जी राम जी के तहत किये जा रहे कार्यों के संबंध में ऑनलाइन एंट्री का स्थल पर भौतिक सत्यापन भी किया गया। इस क्रम में चैन सिंह पट्टी स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में चारदीवारी निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही चारदीवारी निर्माण के संबंध में उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई एवं कायाकल्प अभियान के तहत स्कूल में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा उपस्थित प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया की कायाकल्प के तहत चारदीवारी निर्माण तथा रंग रोगन व मरम्मति के कार्य को इस महीने के अंत तक निश्चित रूप से पूर्ण करें साथ ही किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता को भी बरकरार रखें। उप विकास आयुक्त के द्वारा अन्य योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से वृक्षारोपण की योजना का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वृक्षारोपण योजना के लाभुक से बातचीत की गई एवं उपस्थित ग्रामीणों को वृक्षारोपण के महत्व व आर्थिक लाभ के बारे में बताया गया तथा उन्हें भी वृक्षारोपण की योजना से लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। निरीक्षण के क्रम में निदेशक अनित कुमार के साथ-साथ पंचायत के सभी कर्मी मौजूद थे। @IPRDBihar @BiharRDD #samratchoudhary #CMSamrat
2
5
546
आज दिनांक 24.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा लोक शिकायत निवारण संबंधी द्वितीय अपील की कुल-19 वादों की सुनवाई की गयी, जिसमें 04 वादों का निष्पादन किया गया तथा 14 वाद में अगली तिथि दिनांक 01.12.2026 तथा 01 वाद में दिनांक 08.12.2026 की तिथि निर्धारित की गई। सुनवाई में कार्यालय वेश्म में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, शिक्षा, सुपौल तथा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी, राघोपुर, त्रिवेणीगंज एवं छातापुर तथा राजस्व अधिकारी, बसंतपुर उपस्थित हुए। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
10
569
आज दिनांक - 24.11.2026 को उप विकास आयुक्त, सुपौल इंद्रवीर कुमार के द्वारा लोरिक महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव में प्रस्तुति हेतु कलाकारों के चयन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं कलाकार चयन समिति के सदस्यों का भी मंतव्य व सुझाव प्राप्त किया गया। लोरिक महोत्सव में मुख्य रूप से स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की भी प्रस्तुति सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की गई। स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के बेहतर सामंजस्य से महोत्सव को सफल बनाने पर बल दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी के द्वारा महोत्सव में लगाए जाने वाले स्टॉल के संबंध में भी चर्चा की गई एवं सभी विभागों को अपने-अपने स्टॉल में अपने विभाग से संबंधित उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रस्तुति एवं प्रदर्शन की जिम्मेवारी दी गई। स्टालों में विकासात्मक कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल मनोहर कुमार, वरीय उपसमाहर्ता संजीत कुमार, सामान्य शाखा प्रभारी मुकेश कुमार, समिति के सदस्य दयानन्द भारती, मुन्ना चमन, देवेन्द्र प्रसाद यादव, जितेन्द्र कुमार यादव, अरुण कुमार एवं चयन समिति के सभी सदस्य भी उपस्थित थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
5
351
आज दिनांक 23.11.2026 (सोमवार) को समाहरणालय, सुपौल में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा जन संवाद में आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। जन संवाद के दौरान कुल 46 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा आवेदनों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
8
550
आज दिनांक 23/11/2026 को श्री इंद्रवीर कुमार उप विकास आयुक्त सुपौल द्वारा राघोपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ पंचायत, कायाकल्प ,वी बी जी राम जी, आवास एवं अन्य योजना के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। पंचायत में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई एवं सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के संबंध में हेतु आवश्यक कदम उठाने हेतु कहा गया। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि कायाकल्प के अंतर्गत पंचायत में बहुत सारे काम चल रहे हैं जिसको शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। विकसित भारत जी राम जी का कार्य भी तेजी से किए जाने की बात कही गई परंतु कार्यान्वयन में आ रही तकनीकी बाधाओं के बारे में भी चर्चा की गई एवं शीघ्र इसके समाधान करने को कहा गया। पंचायत के विकास में जनप्रतिनिधियों के बढ़ती भूमिका को देखते हुए प्रतिनिधियों को पंचायत में हो रहे कामों की गुणवत्ता पर विशेष रूप से नजर रखते हुए काम कराए जाने का निर्देश दिया गया। योजनाओं के लाभ हेतु शिविर आयोजित करने के साथ-साथ शिविर के आवेदन के निष्पादन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। महादलित टोलों को चिन्हित कर उन्हें सभी विकासात्मक योजनाओं से आच्छादित करने हेतु भी अभियान चलाने पर भी बल दिया गया। बैठक में निदेशक अनीत कुमार एवं आशुतोष कुमार के साथ साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भी उपस्थित थे। @IPRDBihar @BiharRDD #samratchoudhary #CMSamrat
1
4
431