
Official twitter handle of District Election officer-cum-Deputy Commissioner, Simdega #DistrictAdministrationSimdega
Simdega
Joined November 2017
- Tweets4.7K
- Following70
- Followers39.8K
- Likes1.1K
✨ "या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥" ✨
समस्त सिमडेगा वासियों को दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी (दशहरा) की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! 🌸
@k_singh_ranchi
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर, एसडीओ सुमंत तिर्की ने लिया जायजा
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को लेकर पंडालों में पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं, प्रवेश-निकास द्वार से लेकर सुरक्षा उपकरणों और स्वयंसेवकों की तैनाती की ली जानकारी
सिमडेगा: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की ने सोमवार को जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने पंडालों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए प्रवेश एवं निकास द्वारों की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की तैनाती तथा भीड़ प्रबंधन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने यह समझने का प्रयास किया कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था किस प्रकार संचालित होगी।
दुर्गा पूजा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में भीड़ का व्यवस्थित संचालन और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में प्रशासन की यह सक्रियता श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूजा समितियों की तैयारियों को परखने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मां दुर्गा का दर्शन-पूजन कर सकें तथा पूजा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। विभिन्न पंडालों का निरीक्षण इसी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है।
दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। पंडालों में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।
@k_singh_ranchi
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर, एसडीओ सुमंत तिर्की ने लिया जायजा
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को लेकर पंडालों में पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं, प्रवेश-निकास द्वार से लेकर सुरक्षा उपकरणों और स्वयंसेवकों की तैनाती की ली जानकारी
सिमडेगा: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की ने सोमवार को जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने पंडालों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए प्रवेश एवं निकास द्वारों की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की तैनाती तथा भीड़ प्रबंधन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने यह समझने का प्रयास किया कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था किस प्रकार संचालित होगी।
दुर्गा पूजा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में भीड़ का व्यवस्थित संचालन और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में प्रशासन की यह सक्रियता श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूजा समितियों की तैयारियों को परखने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मां दुर्गा का दर्शन-पूजन कर सकें तथा पूजा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। विभिन्न पंडालों का निरीक्षण इसी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है।
दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। पंडालों में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।
@k_singh_ranchi
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
🌟 ऐतिहासिक विजय! सिमडेगा की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम! 🏑🏆
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित 32वीं चरणजीत राय नेहरू राष्ट्रीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता (अंडर-17) में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय (CM SOE), सिमडेगा की हमारी लाड़लियों ने अपने शानदार खेल, अनुशासन और अदम्य टीम भावना से पूरे देश में झारखंड और सिमडेगा का नाम रोशन कर दिया है!
पूरे टूर्नामेंट में हमारी टीम का सफर अविश्वसनीय रहा:
🔹 पहला मैच: हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओडिशा को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
🔹 दूसरा मैच: हॉकी मध्य प्रदेश को 3-0 से पराजित किया।
🔹 सेमीफाइनल: ग्वालियर की मजबूत टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
🔹 फाइनल (महामुकाबला): एनसीसी कैडेट, सोनीपत को 2-1 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया! 🇮🇳
यह जीत हमारी बेटियों की कड़ी मेहनत, लगन और हॉकी के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है।
इस गौरवशाली विजय पर पूरी टीम, कोच और खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विशेष तौर पर 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाली निपुणता कुल्लू को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों आशीर्वाद!
बेटियां यूं ही आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करती रहें। ✨
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर सिमडेगा के तामड़ा पूजा स्थल पर माँ दुर्गा के दर्शन-एवं 401 कन्या पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🌸
नारी शक्ति, सृष्टि और संस्कृति के प्रति अगाध सम्मान का प्रतीक यह कन्या पूजन समाज में बेटियों के महत्व को दर्शाते हैं। राज्य सरकार इनके सार्वभौमिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है ।
आइए, महानवमी के इस पावन पर्व पर हम सब मिलकर अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प लें और एक सक्षम समावेशी समाज की रचना में अपना योगदान दें ।
आप सभी को महानवमी और विजया दशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏✨
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
मातारानी के आगमन और दुर्गा पूजा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है!
त्योहार के दौरान जिले के नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज SDO सिमडेगा और SDPO सिमडेगा द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग (Joint Briefing) कर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस बल को सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
🛡️ हमारी प्राथमिकता - आपकी सुरक्षा:
विशेष निगरानी: हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर।
सुरक्षा बल प्रतिनियुक्त: हर पूजा पंडाल और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात।
सुगम व्यवस्था: श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके पुख्ता इंतजाम।
आइए, हम सब मिलकर प्रशासन का सहयोग करें और भाईचारे व अनुशासन के साथ इस महापर्व को मनाएं।
आप सभी को सिमडेगा जिला प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं! 🙏✨
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
महासप्तमी के पवित्र अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के साथ सिमडेगा शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया और सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान नगर भवन स्थित 'ओंकार दुर्गा पूजा पंडाल' का विधिवत उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रिंस चौक, कुंजनगर, श्रीराम जानकी मंदिर, गुलजार गली, नीचे बाजार, रामनगर और सामटोली स्थित पूजा पंडालों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और आवागमन (प्रवेश व निकास) की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
पूजा समितियों के सभी सदस्यों को पर्व के दौरान शांति, अनुशासन और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
आप सभी की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
🌟 माँ दुर्गा के दरबार में माथा टेककर सिमडेगा वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशहाली की मंगलकामना की।
आप सभी को महासप्तमी की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏✨
#DurgaPuja2026
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज समाहरणालय में एग्री प्रोसेसिंग हब परियोजना के सुचारू संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, विशेष प्रमंडल, जेएसएलपीएस (JSLPS), TRI एवं ABF टीम सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
🔹धरातल पर क्रियान्वयन: परियोजना के निर्धारित उद्देश्यों और कार्ययोजना को तेजी से जमीन पर उतारने की रणनीति पर जोर।
🔹 अंतर-विभागीय समन्वय: बेहतर परिणामों के लिए विभिन्न विभागों के बीच मजबूत तालमेल बनाने पर चर्चा।
🔹 चुनौतियों का समाधान: संचालन के दौरान आने वाली संभावित बाधाओं और उनके समाधान पर विचार-विमर्श।
हमारा उद्देश्य सिमडेगा के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना तथा कृषि प्रसंस्करण (Agri-Processing) के माध्यम से नए अवसरों का सृजन करना है। 🌾🚜💡
@prdjharkhand
आज कलेक्ट्रेट सभागार में 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया, जिसमें सिमडेगा के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पधारे मेरे सभी ग्रामीण भाई-बहनों और फरियादियों से मिलने, उनकी समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुनने और उनके समाधान की दिशा में सार्थक पहल करने का अवसर मिला।
इस दौरान भूमि विवाद, अबुआ आवास योजना, केसीसी ऋण, सड़क निर्माण, विद्यालय में शिक्षक व्यवस्था और व्यक्तिगत सहायता से जुड़े कई महत्वपूर्ण आवेदन प्राप्त हुए। जलडेगा प्रखंड से सोलर पंप योजना में अनियमितता की शिकायत को भी गंभीरता से लिया गया है, जिसपर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
हर जरूरतमंद तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और हर शिकायत का समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से समाधान हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।
@prdjharkhand
उप विकास आयुक्त श्री दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आगामी 'श्री रामरेखा धाम महोत्सव 2026' के भव्य, सुगम एवं सुरक्षित आयोजन तथा चुस्त-दुरुस्त विधि-व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
हमारा उद्देश्य रामरेखा धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को एक सुखद, सुरक्षित और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है।
🚰 सुचारू पेयजल व्यवस्था: रामरेखा जलापूर्ति योजना की तत्काल मरम्मत कर निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पेयजल समितियों को जलकर वसूली के निर्देश दिए गए, ताकि तकनीकी रखरखाव समय पर हो सके।
🚗 यातायात एवं पार्किंग: वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने, पार्किंग क्षमता बढ़ाने तथा सड़कों पर दुकानें न लगने देने का निर्देश।
🛣️ पथ निर्माण: श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पथ निर्माण विभाग को 10 नवंबर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा दी गई है।
🎨 सांस्कृतिक रंग एवं स्थानीय प्रतिभा: स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु पहले ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही राज्य व राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी।
🏥 स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं: मेला क्षेत्र में पर्याप्त जीवनरक्षक दवाओं, एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों की चौबीसों घंटे तैनाती का निर्देश।
💡 अन्य व्यवस्थाएं: परिसर के सौंदर्यीकरण, जलाशय की स्वच्छता, रात्रि विश्राम, निर्बाध बिजली, दूरसंचार एवं ध्वनि व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए।
@prdjharkhand
@k_singh_ranchi
सफलता की कहानी-30
धान कूटने की परेशानी बनी आय का जरिया: बोलबा प्रखंड के पहाड़ों और जंगलों से घिरे ग्राम किलेसेरा पहाड़टोली की कहानी|
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की प्रधानमंत्री कृषि एवं सिंचाई योजना (जलछाजन कार्यक्रम-2.0) तथा जिला प्रशासन, सिमडेगा के सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग से जिले के दुर्गम क्षेत्रों में भी आजीविका के नए अवसर आकार ले रहे हैं। बोलबा प्रखंड के पहाड़ों और जंगलों से घिरे ग्राम किलेसेरा पहाड़टोली की कहानी इसी सकारात्मक बदलाव की प्रेरक मिसाल है।
खेती-बारी तथा महुआ, चिरौंजी, लाख जैसे वनोत्पादों पर निर्भर इस गांव में सिंचित भूमि के अभाव के कारण ग्रामीण मुख्यतः मानसून पर निर्भर रहते थे। रोजगार की तलाश में उन्हें अक्सर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, केरल एवं गोवा जैसे शहरों की ओर पलायन करना पड़ता था। वहीं, धान कुटवाने के लिए भी ग्रामीणों को गांव से 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था।
ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जलछाजन कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद इस समस्या के समाधान के लिए प्रवेशमूलक गतिविधि के अंतर्गत चमेली आजीविका सखी मंडल, किलेसेरा पहाड़टोली को आयवृद्धि हेतु धानकुटी मशीन उपलब्ध कराई गई। समूह अब प्रतिदिन 2 क्विंटल धान, 2 रुपये प्रति किलो की दर से कूटकर 400 रुपये का लाभ अर्जित कर रहा है, जिससे समूह को मासिक लगभग 12,000 रुपये की स्थिर आय प्राप्त हो रही है।
इस पहल ने वर्षों पुरानी स्थानीय समस्या का समाधान करने के साथ महिलाओं के लिए गांव में ही सम्मानजनक रोजगार और स्थिर आय का अवसर सृजित किया है। यह सफलता झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन, सिमडेगा की सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था का जीवंत प्रमाण है, जो दुर्गम क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भरता और स्थानीय आजीविका की नई मिसाल कायम कर रही है। साथ ही, सिमडेगा जिला प्रत्येक महिला मंडल को जोड़ते हुए उनकी आजीविका के सतत विकास और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
@prdjharkhand
@k_singh_ranchi
एशियन गेम्स 2026 में देश का मान बढ़ाने वाली हमारी होनहार बेटियों—भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग का अपनी मातृभूमि सिमडेगा लौटने पर दिल से अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, सिमडेगा के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में इन तीनों स्वर्णिम बेटियों को सम्मानित करते हुए असीम गर्व की अनुभूति हुई।
उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि न सिर्फ सिमडेगा बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
✨ हमारी बेटियां, हमारा गौरव!
सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक तक का यह सफर इनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट संघर्ष का परिणाम है। मुझे पूरा विश्वास है कि इनकी यह सफलता हमारी नई पीढ़ी की बेटियों को खेल के क्षेत्र में बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर हॉकी झारखंड, हॉकी संघ सिमडेगा, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, खेल प्रेमी और खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
साथ ही, झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की माताजी, स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आइए, हमारी इन खेल प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाएं और सिमडेगा को खेल की दुनिया में और ऊंचाइयों पर ले जाएं!
@prdjharkhand
झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की माताजी, स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के दु:खद निधन पर सिमडेगा जिला प्रशासन और खेल परिवार की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आज खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
ॐ शांति! 🙏
@prdjharkhand
आज मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR 2026) के तहत 70-सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों (सं.- 168, 169, 170 एवं 172) का निरीक्षण किया और चल रहे बीएलओ-बीएलए-2 बैठक, मेगा हेल्पडेस्क कैंप एवं 'चुनाव पाठशाला' का जायजा लिया।
जागरूकता एवं मार्गदर्शन: नागरिकों को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा फॉर्म भरने की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
No Mapping एवं Anomalies के अंतर्गत नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए सुनवाई की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, बीडीओ सिमडेगा सहित निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मी मुस्तैद रहे।
हमारा संकल्प — मजबूत लोकतंत्र, सशक्त मतदाता! 🗳️🇮🇳
@prdjharkhand
@ceojharkhand
आज मतदान केंद्रों पर आयोजित डिजिटाइजेशन कैंप के निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ठाकुरटोली का भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान स्कूल के नौनिहालों के बीच पहुँचकर उनकी पढ़ाई-लिखाई, कौशल विकास, स्वच्छता और मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया।
बच्चों के साथ एक छोटा सा मेमोरी टेस्ट गेम भी खेला और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को देखकर मन अभिभूत हो गया। सिमडेगा का भविष्य इन बच्चों की मुस्कान और उनकी लगन में साफ़ दिखाई देता है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री गिरिजा शंकर महतो जी, आपूर्ति पदाधिकारी श्री नरेश रजक जी एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भविष्य के इन कर्णधारों को उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएँ! 🌟📚✨
#Simdega #EducationFirst #ChildDevelopment #FutureLeaders
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
सफलता की कहानी -29
टीबी को हराकर स्वस्थ जीवन की ओर: श्री जसके केरकेटा की प्रेरक सफलता की कहानी
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में झारखंड सरकार के राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तथा जिला प्रशासन, सिमडेगा के सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग से जिले में टीबी मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। जोगबहार पंचायत अंतर्गत जमडार गांव निवासी 65 वर्षीय श्री जसके केरकेटा की कहानी इसी प्रयास की एक प्रेरक मिसाल है।
लगातार खांसी, कमजोरी, भूख न लगना एवं वजन घटने की शिकायत के बाद जांच में श्री केरकेटा में टीबी की पुष्टि हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिमडेगा के स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें एवं उनके परिवार को बीमारी, उपचार की अवधि तथा दवाइयों के नियमित सेवन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
स्वास्थ्यकर्मियों के मार्गदर्शन में श्री केरकेटा ने नियमित रूप से उपचार शुरू किया और सभी दवाइयां निर्धारित समय पर लीं। उपचार के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा निरंतर फॉलो-अप एवं आवश्यक परामर्श दिया गया। धीरे-धीरे उनकी खांसी और कमजोरी में सुधार हुआ तथा स्वास्थ्य एवं वजन भी बेहतर होने लगा। उपचार बीच में न छोड़ते हुए उन्होंने चिकित्सकीय सलाह के अनुसार संपूर्ण उपचार सफलतापूर्वक पूरा किया।
आज श्री केरकेटा पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने सामान्य दैनिक कार्य कर रहे हैं। अपने अनुभव से प्रेरित होकर वे आसपास के लोगों को समय पर टीबी की जांच कराने और उपचार बीच में न छोड़ने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
यह सफलता झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन, सिमडेगा की सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वास्थ्यकर्मियों की निरंतर प्रतिबद्धता और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के प्रयासों का जीवंत प्रमाण है।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज नगर भवन, सिमडेगा में आयोजित 'राष्ट्रीय पोषण माह 2026' के समापन समारोह सह व्यंजन प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सम्मानित अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
गर्भवती माताओं, धात्री महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित व पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की कुछ खास झलकियां:
✨ स्थानीय स्वाद और पोषण का अद्भुत संगम: आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका बहनों द्वारा पोषक अनाज, हरी सब्जियों और स्थानीय सामग्री से बेहद आकर्षक पोषण रंगोली बनाई गई। विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजनों का सुंदर प्रदर्शन भी किया गया।
🥦 सामूहिक प्रयास ही सफलता की कुंजी: कुपोषण के खिलाफ यह लड़ाई केवल किसी एक विभाग की नहीं है। जब परिवार, समाज और प्रशासन एक साथ मिलकर प्रयास करेंगे, तभी हमारा सिमडेगा पूरी तरह से स्वस्थ और कुपोषण-मुक्त बनेगा। स्थानीय व पारंपरिक खाद्य पदार्थ हमारे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की सबसे मजबूत नींव हैं।
🏆 जमीनी स्तर के नायकों का सम्मान: पोषण जागरूकता की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हमारी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाएं हैं। क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में "हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" के संकल्प के साथ बैनर व गुब्बारे उड़ाकर जिलेवासियों को पोषण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
आइए, हम सब मिलकर अपने भोजन में स्थानीय व पौष्टिक आहार को शामिल करें और एक स्वस्थ सिमडेगा का निर्माण करें!
#PoshanMaah2026 #HealthySimdega #PoshanAbhiyaan
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरटोली एवं घोचोटोली स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के विभिन्न बूथों (बूथ संख्या 145, 146, 147, 148, 158, 160 एवं 161) पर संचालित डिजिटाइजेशन कैम्प का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण, सत्यापन, डिजिटाइजेशन एवं नए मतदाताओं द्वारा भरे गए फॉर्म-6 की प्रगति का जायजा लिया। तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
🔹 समयबद्धता: BLO के पास उपलब्ध सभी प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
🔹 गुणवत्ता एवं शुद्धता: आंकड़ों की प्रविष्टि में 100% सटीकता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो।
🔹 शत-प्रतिशत सहभागिता: नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने का अभियान इस प्रकार चले कि “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।”
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री गिरिजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुमंत तिर्की, नजारत उप समाहर्ता श्री नरेश रजक एवं अंचल अधिकारी सिमडेगा श्री मो. इम्तियाज उपस्थित रहे।
आइए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें! 🤝✨
@prdjharkhand
@ceojharkhand















































