IPRD CHATRA (@chatraiprd) header
IPRD CHATRA (@chatraiprd) profile picture

Information and Public relation Department,Government of Jharkhand

Chatra, India
Joined March 2019
Photo by IPRD CHATRA (@chatraiprd)Photo by IPRD CHATRA (@chatraiprd)Photo by IPRD CHATRA (@chatraiprd)Photo by IPRD CHATRA (@chatraiprd)Photo by IPRD CHATRA (@chatraiprd)Photo by IPRD CHATRA (@chatraiprd)Photo by IPRD CHATRA (@chatraiprd)Photo by IPRD CHATRA (@chatraiprd)Photo by IPRD CHATRA (@chatraiprd)Photo by IPRD CHATRA (@chatraiprd)
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 26 नवंबर को चतरा जिले में 96 लाभुक परिवारों ने नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर लाभुकों को घर की चाबी, मिठाई एवं बधाई पत्र प्रदान किए गए तथा प्रत्येक आवास के सामने पौधरोपण किया गया। @JharkhandCMO @prdjharkhand
17
राजपुर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पारंपरिक कारीगरों एवं सूक्ष्म उद्यमियों को AI, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल भुगतान, ई-कॉमर्स, GeM पोर्टल एवं एमएसएमई की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। @JharkhandCMO @prdjharkhand
17
उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत धान अधिप्राप्ति केंद्रों के चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। प्रस्तावित केंद्रों की भंडारण क्षमता,गोदाम की स्थिति एवं निर्धारित 16 मानकों पर भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। @JharkhandCMO @prdjharkhand
20
उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण प्रवाह एवं वित्तीय समावेशन की समीक्षा करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश दिया गया। @prdjharkhand @JharkhandCMO
37
उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला उग्रवादी अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उग्रवादी हिंसा में मृत दो व्यक्तियों के आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति के प्रस्ताव की समीक्षा कर स्वीकृति हेतु संबंधित विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। @JharkhandCMO @prdjharkhand
45
संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री रवि आनंद सहित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प लिया गया। @JharkhandCMO @prdjharkhand
36
उपायुक्त श्री रवि आनंद ने दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 45 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिवम कुमार पाठक प्रथम स्थान पर रहे और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चतरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। @JharkhandCMO @prdjharkhand
26
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 25 नवंबर को चतरा जिले के विभिन्न प्रखंडों में 107 लाभुक परिवारों ने नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर लाभुकों को घर की चाबी,मिठाई एवं बधाई पत्र प्रदान किए गए तथा प्रत्येक आवास के सामने पौधरोपण किया गया। @JharkhandCMO
40
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत JSLPS, चतरा के सौजन्य से इटखोरी एवं कान्हाचट्टी में आयोजित रक्तदान शिविर में 173 लोगों ने पंजीकरण कराया तथा 23 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। @JharkhandCMO @prdjharkhand
29
IPRD CHATRA retweeted
झारखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं का शानदार उत्सव! भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (#IITF2026) के अंतर्गत एम्फी थिएटर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में झारखंड के लोक कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी आकर्षक वेशभूषा, पारंपरिक संगीत और शानदार नृत्य शैली के माध्यम से कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक पेश की। झारखंड की संस्कृति, देश के मंच पर! 📍 न्यू दिल्ली @HemantSorenJMM
31
36
1,112
IPRD CHATRA retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड पवेलियन पर Krishna Kanti Motion Pictures (KKMP) की प्रतिनिधि एवं Muniya Foundation से जुड़ी शिखा शुक्ला ने झारखंड में महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सरोकारों पर आधारित नए प्रोजेक्ट शुरू करने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था फिल्मों और सामाजिक पहलों के माध्यम से महिला विकास, महिला सशक्तीकरण और समाज के अनछुए मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है। झारखंड में नए प्रोजेक्ट्स के जरिए महिलाओं को आगे बढ़ाने और अनकही कहानियों को मंच देने की उनकी पहल सराहनीय है। 📍 गोवा
31
38
1,348
IPRD CHATRA retweeted
झारखंड के मांदर की थाप और पारंपरिक लोकनृत्य की धुन पर झूम उठे दिल्लीवासी! 🥁 #IITF2026 में झारखंड के कलाकारों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दिल्ली के माहौल में घोला झारखंडी लोककला और जनजातीय संस्कृति का रंग। मांदर की गूंज, झारखंड का जोश और दिल्ली का उत्साह! 📍 न्यू दिल्ली @HemantSorenJMM
1
31
39
1,491
IPRD CHATRA retweeted
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India International Trade Fair (IITF) 2026 में झारखंड दिवस के अवसर पर राज्य के उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. @IrfanAnsariMLA तथा राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला-संस्कृति, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, आकर्षक वस्त्रों और स्थानीय कारीगरों के हुनर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है। झारखंड की कला, संस्कृति, परंपरा और हुनर का राष्ट्रीय मंच पर गौरवशाली प्रदर्शन।
35
68
4,340
IPRD CHATRA retweeted
Cinema, Culture और Authenticity का खूबसूरत संगम है झारखंड! 🎬 57वें IFFI Goa में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के पवेलियन की सराहना करते हुए होस्ट, फिल्म पत्रकार एवं अभिनेत्री नमिता सचदेव ने झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती, सांस्कृतिक जड़ों और फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि झारखंड की वास्तविक लोकेशन्स पर फिल्मों की शूटिंग सिनेमा को और अधिक Authentic और Realistic बनाती है। उन्होंने अधिक से अधिक फिल्म निर्माताओं से झारखंड आकर शूटिंग करने की अपील भी की। 📍 गोवा
1
32
40
1,534
IPRD CHATRA retweeted
झारखंड की कहानियों को मिलेगा ग्लोबल मंच! 57वें IFFI Goa में Media Shippers की Head of Marketing, Sheetal Vaidya ने झारखंड के फिल्म निर्माताओं और उनकी क्षेत्रीय कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि झारखंड की मिट्टी से जुड़ी कहानियाँ केवल राज्य या देश तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुँचनी चाहिए। “Spreading Stories from Every Corner to Every Screen” के विजन के साथ झारखंड के सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की नई पहल! 📍 गोवा
32
37
1,496
IPRD CHATRA retweeted
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (#IITF2026) में झारखंड पवेलियन में झारखंड दिवस हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफान अंसारी, राज्यसभा सांसद श्री बैद्यनाथ राम एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री अरवा राजकमल ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और विकास की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का गौरवपूर्ण अवसर! 📍 न्यू दिल्ली
31
40
1,714
IPRD CHATRA retweeted
झारखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं का शानदार उत्सव! 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (#IITF2026) के अंतर्गत एम्फी थिएटर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में झारखंड के लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। संगीत, कला और विरासत से सजी इन प्रस्तुतियों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और लोक परंपराओं की अनूठी छटा बिखेरी। झारखंड की संस्कृति, देश के मंच पर! 📍न्यू दिल्ली @HemantSorenJMM
34
39
1,443
IPRD CHATRA retweeted
झारखंड के पारंपरिक स्वाद और स्थानीय उत्पादों की देशभर में बढ़ती पहचान दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित IITF 2026 में ‘Johar Ragi’ के माध्यम से झारखंड के पारंपरिक खाद्य उत्पादों और पोषक अनाज की खास झलक देखने को मिल रही है। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन और उद्यमियों को नए अवसर प्रदान करने की दिशा में झारखंड सरकार की पहल। 📍न्यू दिल्ली @HemantSorenJMM
34
47
1,627
IPRD CHATRA retweeted
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित IITF 2026 में झारखंड के स्थानीय उद्यमियों के उत्पाद लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। अर्जित फार्म (Arjnit Farm) के रेड हनी और मोनोफ्लोरल हनी जैसे उत्पाद झारखंड की स्थानीय उद्यमिता और प्राकृतिक उत्पादों की समृद्ध संभावनाओं को प्रदर्शित कर रहे हैं। 📍न्यू दिल्ली @HemantSorenJMM
1
35
45
1,613
IPRD CHATRA retweeted
झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प की अनूठी झलक दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India International Trade Fair (IITF) 2026 में झारखंड के पारंपरिक उत्पादों, हस्तनिर्मित कलाकृतियों और स्थानीय हुनर को मिल रहा है खास मंच। स्थानीय हुनर, समृद्ध विरासत – झारखंड की पहचान 📍न्यू दिल्ली @HemantSorenJMM
35
49
1,861