आज देवउठनी एकादशी (देव प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी) है. मान्यता है कि आज भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं. आज ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है. भगवान विष्णु की अराधना का स्मरण आते ही सबसे पहले एक ही प्रार्थना गीत जुबान पर आता है. स्वत: ही. पंडित श्रद्धराम फिलौरी की इस रचना को भारतीय भजनावली में शीर्षस्थ दर्जा प्राप्त है और लोकप्रियता का आलम तो हम सब जानते हैं कि पिछली दो सदी से यह घर—घर में गाया जानेवाला गीत है. एक ऐसा गीत, जिसे सिर्फ शुरू कर दे तो सब खुद ही गुनगुनाने लगते हैं. 30 सितंबर 1837 को जन्मे श्रृद्धाराम जी की चर्चा बहुत कम होती है. 24 जून 1881 को महज 44 साल की उम्र में पाकिस्तान के लाहौर में वे दुनिया से विदा हुए. कम उम्र पायी उन्होंने लेकिन इस कम उम्र में ही ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका निभायी और हिंदी, पंजाबी, संस्कृत, उर्दू और फ़ारसी में क्लासिक रचनाएं दीं.
#jaijagdishhare #devthan #ChandanTiwari #VishnuBhajan
1
166
तीन दिनों बाद कार्तिक पूर्णिमा है. गंगा और सभी नदियों किनारे स्नान का मेला लगेगा. गंगा गीतों में गायन के लिए स्कूली गायन के दिनों से ही यह मेरी सर्वप्रिय रचना है. बिहार के बाहर जाने पर इस गीत को गाने की कोशिश हर संभव रहती है. यह कहकर हमारी धरती के महाकवि की ओर से गंगा अराधना को लेकर संभवत: यह देश की सभी भाषाओं को मिलाकर उत्कृष्ट रचना है. संभवत: इसलिए लिख रही, क्योंकि मैं साहित्य की विद्यार्थी नहीं और न ही साहित्य की ज्ञानी-गुणी. गंगा पर रचे जितने गीत और कविताओं से अब तक गुजरी हूं उस आधार पर इस गीत के भाव के आधार पर. भजन और प्रार्थना का मतलब भी यही होता है. अराधना के साथ समर्पण का भाव.
#ganga #gangageet #vidyapati #mahakavividyapati #badsukhsaar #ChandanTiwari
1
173
एहि कातिक मास
गोपियां सावन में बिरह में है. वह पूछ रही हैं कि सावन का महीना आ गया है. हम सबका प्रियतम कृष्ण, गोकुला को तजकर मधुबन में जा बसा है. कोई तो उसके बाद संदेशा पहुंचाये कि हिया को सुध नहीं है. इस महीने में यह प्रियतम को न देख पाने का यह असहय दुख सहा नहीं जाता. पर, इसी कविता में महाकवि विद्यापति उन्हें धीरज धराते हैं कि प्रियतम आयेगा लेकिन धीरज रखो. वह कातिक में आएगा. सावन से कातिक करीब तीन-चार महीने का सफर होता है. पर, बिरह में व्याकुल गोपियों को अपनी रचनाओं में वह तुरंत आने का दिलासा नहीं दिलाते. प्रेम से बिरह का अन्योनाश्रय संबंध है और बिरह का धैर्य और इंतजार से भी उसी तरह का रिश्ता-नाता.
#vidyapati #mahakavividyapati #maithili #ChandanTiwari #Biharnama #purabiyataan
1
160
इस बार सिर्फ उन गीतों पर ध्यान रहा जो गीत पीढ़ियों से इस पर्व में शास्त्र और मंत्र की भूमिका निभाते रहे हैं. गाँव की गलियों को घूमकर ऐसे ही डेढ़ दर्जन गीतों से इस बार तैयार हुआ -Grammar Of Chhath Songs
कांच ही बांस के बहंगिया
(छठ गीतों में सिरमौर और इस पर्व की पहचान)
#chhathimaiya #chhath #ChandanTiwari
2
314
Chandan Tiwari (Purabiyataan) retweeted
छठ खाली काँच ही बाँस के बहँगियाँ तक सीमित नइखे। एहिजा हर विधि के आपन गीत बा। गेहूँ फटके के अलग, प्रसाद बनावे के अलग, बहँगी उठावे के अलग, साँझ के अरघ के अलग, कोसी भरे के अलग आ भोरहरिया अरघ के अलग। ई गीत पूजा के बीच बजावे वाला गीत नइखन। ई पूजा के विधि के संगे-संगे चले वाला गीत हउवें। जइसे मंत्रोच्चार आ आरती के बिना कवनो पूजा अधूरा लागेला, ओइसहीं छठ के अनुष्ठान में एह लोकगीतन के आपन खास जगह बा। एह गीतन के गुनगुनावल भर काफी नइखे। इनकर भाव आ प्रसंगो समझल जरूरी बा। ई मेहरारू लोग के स्मृति में बसल लोकमंत्र हउवें। पीढ़ी-दर-पीढ़ी एही गीतन के सहारे छठ के विधि अगिला पीढ़ी तक पहुँचत रहल बा। @chandanfolk के 19 छठ गीत (लोक मंत्र कहल ठीक रही) पर एह सीरीज ‘ग्रामर ऑफ छठ गीत’ के सुनी, गुनगुनाईं… छठ मइया सहाय होखसु… जय छठ मइया
youtube.com/live/CV6w4YCbdW0…
अब से कुछ देर बाद आज ही दिन के दो बजे से हम साथियों की उपस्थिति रहेगी इस आयोजन में. खेती-किसानी के गीतों के संग ही छठ गीतों का भी रंग होगा.
1
86
छठी मइया आइल बानी,नेवता ले घटिया तोहार
पुरबिया इलाके में डाला छठ का यह दूसरा गीत है. डाला छठ से आशय हुआ, कातिक महीने का छठ. छठ का पर्व साल भर में चार बार आता है. उनके नाम हैं, चैती छठ-ललही छठ-लोलार्क छठ और डाला छठ. इनमें पुरबिया इलाके में सबसे लोकप्रिय डाला छठ है. पारंपरिक रूप से डाला छठ के गीतों के गायन की शुरुआत गोधन के दिन से होती है. गोधन कुटने के बाद जिनके यहां छठ का पर्व होना होता है, वे संकल्प और आह्वान करती हैं छठी माई से, भगवान आदित्य से कि इस साल उनके यहां छठ होगा. जब यह संकल्प करती हैं तो गोधन के दिन सृष्टि-प्रकृति, धरती-आकाश,सभी देवी-देवताओं से कहती हैं कि हमारे यहां छठ का पर्व होगा, आप सब आइएगा. इसके बाद दूसरा गीत, छठी माई को निमंत्रण देने का होता है. यह वही नेतवा-निमंत्रण गीत है, आह्वान या संकल्प का गीत है, जिससे डाला छठ की विधिवत शुरुआत होती है.इस गीत को खोजा और संयोजित किया है, पुरबिया इलाके लोक मर्मज्ञ डॉ रामनारायण तिवारी ने. प्रो. रामनारायण तिवारी पांच दशकों से अधिक समय से पुरबिया इलाके में लोक परंपरा के गीतों पर काम कर रहे हैं.
#chhathimaiya #chhath #ChandanTiwari #bhojpuri
2
168
गोधन कुटी हम पीड़िया लगवनी
पुरबिया इलाके में डाला छठ का यह पहला गीत है. डाला छठ से आशय हुआ, कातिक महीने का छठ. छठ का पर्व साल भर में चार बार आता है. उनके नाम हैं, चैती छठ-ललही छठ-लोलार्क छठ और डाला छठ. इनमें पुरबिया इलाके में सबसे लोकप्रिय डाला छठ है. पारंपरिक रूप से डाला छठ के गीतों के गायन की शुरुआत गोधन के दिन से होती है. गोधन कुटने के बाद जिनके यहां छठ का पर्व होना होता है, वे संकल्प और आह्वान करती हैं छठी माई से, भगवान आदित्य से कि इस साल उनके यहां छठ होगा. जब यह संकल्प करती हैं तो गोधन के दिन ही छठी मइया के साथ सृष्टि-प्रकृति,धरती-आकाश,सभी देवी-देवताओं से कहती हैं कि हमारे यहां छठ का पर्व होगा, आप सब आइएगा. यह वही आह्वान या संकल्प का गीत है, जिसे डाला छठ का पहला गीत पुरबिया इलाके में माना जाता है.इस गीतको खोजने,उन्हें संयोजित करने के सूत्रधार हैं, पुरबिया लोक के मर्मज्ञ प्रो. रामनारायण तिवारी. प्रो. रामनारायण तिवारी लोक परंपरा के विशेषज्ञ हैं और पांच दशकों से अधिक समय से गांव-गांव में जाकर का गीतों का संकलन-अध्ययन कर रहे हैं.
youtube.com/watch?v=qDEzTEHS…
#chhathimaiya #chhath #ChandanTiwari #bhojpuri
🤖 Made with AI
89
बिहार के लोकसंगीत का भविष्य दिख रहा है. अभी लय की लड़खड़ाहट शुरू हुई है, पर अगले एकाध दशक में, यह बिहार की लोकसंगीत की आत्मा को खत्म कर देगा और दूसरे प्रदेश के लोकसंगीत की तरह इसकी पहचान,भारतीय संगीत जगह में नहीं बनने देगा. कारण होगा,आडियो से ज्याद वीडियो केंद्रित होता जाना. गीत—संगीत का भी सुनने से ज्यादा देखने की चीज बनते जाना. लोकसंगीत जब सुनाने से ज्यादा दिखाने की चीज बनेगा, तो फिर दिखाने की कोई सीमा न होगी. दिखाने की होड़ मचेगी. हर कोई एक दूसरे को पार पाना चाहेगा और फिर गीत और संगीत कहां गुम हो जाएगा, पता नहीं चलेगा.
गजेंद्र बाबू ने दशकों पहले जो बात कही थी, उसका मोटे तौर पर लब्बोलुआब यही था. जो संगीत के अध्येता होते हैं, वह ऐसे ही रोज हल्की टिप्पणी नहीं करते बल्कि अपने चिंतन और अनुभव की जमा पूंजी से ठोस बातें करते हैं.
आज 30 अक्टूबर है. अलग-अलग संदर्भ स्रोतों में बाबू रघुवीर नारायण में जन्म जयंती का दिन, अलग—अलग आता है. कहीं 30 अक्तूबर, कहीं 31 अक्तूबर. पर,इस विवाद में पड़े बिना बाबू रघुवीर नारायण की जयंती दो दिन क्या, बल्कि ऐसे विलक्षण व्यक्तित्व का जन्मदिन सप्ताह भर भी मना सकते हैं. कालजयी गीत 'बटोहिया' के अमर रचयिता थे. 'बटोहिया' महज एक कविता नहीं. पुरबिया इलाके का राष्ट्रीय लोकगीत नहीं. यह प्रतीक गीत है, जिसने गुलामी के दिनों में लाखों भारतीयों को हीनता के भाव से निकालकर अपने देश के प्रति गर्व और गौरव के बोध से जोड़ा.
@irfaniyat सर के कहन के साथ बाबू रघुवीर नारायण को याद करते हुए हम साथियों की ओर से स्वरांजली गायन। इस आयोजन का नाम ही था- एही देसवा से।
2
155
दिवाली: आनंद में डूबे अवध के बीच दुखी राम का संवाद
पिछले दिनों एक वीडियो देखी. कवि बल्लू जी, आदरणीय डॉक्टर कुमार विश्वास सर @DrKumarVishwas एक कविता सुना रहे हैं. भाव में डूबकर. रावण का बध कर के, लंका विजय कर के, सीता को छुड़ाकर, वनवास काटकर अवध लौटे राम के मनोभाव का भावुक करनेवाला प्रसंग है बल्लू जी की इस कविता में . कवि बल्लू जी कविता के माध्यम से राम के मनोभाव को व्यक्त करते राम से ही सवाल पूछते हैं कि पूरा अवध तो आनंद में डूबा हुआ है, दीप जला रहा है, खुशियां मना रहा है, पर राम आपकी पहली दिवाली कैसी है?
लंबी कविता की पहली या आरंभिक पंक्तियां हैं—
महाबली रावण वध करके,पहली बार अवध जब आए
राम तुम्हारे अभिनंदन में,तरूवर पुष्प धारा हर्षाए
दीप माला जब अवध नगर के,सभी भवन के द्वारों पर थी
खुशी अयोध्या राम मिलन की,आंखों में पानी भर भर की थी
तब विधवा मां की हाथों में,स्वागत की थाली कैसी थी
सच बतलाओ राम तुम्हारी,पहली दिवाली कैसी थी?
बल्लूजी की इस कविता को कई बार सुनी. इस वीडियो को बार—बार देखती हूं. अवध में खुशी के सबसे लोकप्रिय और बड़े पर्व 'दीपावली' को लेकर ऐसी कुछ कविताएं और प्रसंग मिलते हैं, जब अपार खुशी के मौके पर दुख के भी कई प्रसंग चलते हैं. सिर्फ हिंदी कविताओं में ही नहीं, बल्कि लोकगीतों में भी ऐसे प्रसंग आते हैं. ऐसा एक प्रसंग पिछले साल दिवाली में दुर्गा शंकर प्रसाद सिंह की किताब 'भोजपुरी लोकगीत' में पढ़ी थी. यह किताब 1948 में प्रकाशित हुई थी. दुर्गा शंकर प्रसाद सिंह भोजपुरी लोकगीतों के बड़े अध्येता हुए. बाबू कुंवर सिंह के वंशज थे. प्रसंग है कि राम और लक्ष्मण अवधपुरी लौट आये, तो पूरे अयोध्या में खुशी है. आनंदमय माहौल है. अयोध्या आने के बाद राम पहले भाई भरत से मिलते हैं. कैकयी मां से मिलते हैं. उन्हें प्रणाम करते हैं. कैकयी, लजाई—शर्माई हुई हैं. आत्मग्लानी और शर्मिंदगी से भरी हुई.राम कहते हैं, आप क्यों इस तरह से संकोच भाव से हैं मां? आपके कारण हमने जगत को देखा, दुनिया देखी. आपको शर्मींदा नहीं होना चाहिए. कैकयी कहती हैं कि इस अपयश के साथ ही हम रहेंगे. इस अपयश को छुड़ाने का जिम्मा आपका है राम. आप एक बार मेरे गर्भ से जन्म लेकर, मेरी संतान बनकर, मुझे पालने—पोसने,दूध पिलाने का मौका देकर यह अकलंक छुड़ाये. राम कहते हैं कि मां, त्रेता में मैं आपकी ही गर्भ से जन्म लूंगा. आप देवकी कहाएंगी, मैं कृष्ण यदुराई. पर, जन्म देने के बाद भी आपका दूध पीने का मौका नहीं मिलेगा.
यह गीत लंबा है, इसका सिर्फ एक अंश या हिस्सा यहां साझा कर रही.
112
कजरी, लोरिकायन और भोजपुरी की दुनिया में सूनापन
आज का दिन भोजपुरी के सिरमौर रचनाकारों में शामिल महेंदर मिसिर की पुण्यतिथि का दिन है और आज ही अभी यह खबर मिली कि अर्जुन दास केसरी जी नहीं रहे.इस खबर से गमगीन मन अफसोस से भरा हुआ है. बार-बार हुक उठ रही है कि जिस काम को सोचिए उसे अकारण लंबा नहीं टालना चाहिए. उनके पास जाने की योजना दशहरा के पहले थी. फिर तय हुआ कि छठ बाद ही चलते हैं. बनारस में रहनेवाले शशिकांत यादव भइया से कोआर्डिनेशन हो गया था. उन्हें साथ चलना था. Prakash Uday सर को भी साथ जाना था और साथ में गोरखपुर से Aditya Rajan को रहना था. हमारी यह प्रबल इच्छा थी कि उनके पास जाकर, उनसे मिलकर आशीर्वाद लें. उन्हें सामने से बैठकर 'तोर देहिया ई माटी में मकान बा, काहे पर गुमान बा' गीत सुनाने की इच्छा थी. इस निर्गुणिया कजरी को उनके ही संगलन से ली थी. अब अनेक कलाकार इसे गा रहे हैं, प्रवचनी लोग भी. यह अच्छी बात है. पर, श्रेय देने में हिचकते हैं, जबकि आग्रह की कि अर्जुन दास केसरी के संकलन से है, यह श्रेय दिया जाए. यह कजरी कोई सात साल पहले मिली थी. उनकी कजरी संकलन की किताब 'गावै कजरी मल्हान नइहरवा' में. यह किताब मेरी लाइब्रेरी में उस किताब के रूप में है जो आलमीरे में कम रहती है और पास में ज्यादा. जब से यह किताब हाथ में आयी, तब से इस किताब से करीब आधे दर्जन गीत गा चुकी, 'तोर देहिया...' वाला निर्गुणिया कजरी से लेकर गांधी कजरी, चरखा कजरी समेत अनेक गीत शामिल हैं. इच्छा यही थी कि केसरी जी के घर अपने संगतकार साथियों के साथ जाकर, उन्हें बैठकर इन गीतों को सुनाउं. पर, यह मौका नहीं मिल सका. इसका अफसोस रहेगा. लोरिकायन और कजरी साहित्य पर उनके काम से भोजपुरी साहित्य और संगीत के प्रेमी वाकिफ हैं. वे भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष भी रहें. सोनभद्र में रहते थे. भोजपुरी लोक के गंभीर अध्येता का निधन, पुरबिया लोकसंस्कृति की अपूरणीय क्षति है. उन्हें अंतिम प्रणाम.
107
आज पुरबियाउस्ताद महेंदर मिसिर की पुण्यतिथि है. महेंदर मिसिर बहुआयामी गीतों की दुनिया की तरह उनसे जुड़े किस्से भी उतने ही बहुआयामी हैं. गीतकार के रूप में, कलाकार के रूप में, भगवत भक्त के रूप में, प्रेम के चितेरे के रूप में, पहलवान के रूप में, बातूनी के रूप में और देशभक्त के रूप में. आज उनकी पुण्यतिथि पर देशभक्तिवाले कथागीत का एक संपादित अंश साझा कर रही, जिसमें कथा कहन कर रहे हैं हमारे प्रिय और हिंदी के जाने-माने प्रस्तोता @irfaniyat सर . दो गीतों की ही कहानी का वीडियो अंश, छोटा कर साझा कर रही. इसमें एक गीत है, जब महेंदर मिसिर अपने आसपास के लोगों को ललकारते हैं कि इन अंग्रेजों की करनी को देखो. ये हमारा सब माल ले जा रहे हैं और उसके बदले में दुअन्नी ढालकर दे रहे हैं. और दूसरा किस्सा तो सब जानते हैं. नोट छापनेवाला किस्सा. महेंदर मिसिर और उनके यहां नौकर बनकर पहुंचे पुलिस अधिकारी गोपीचंद का किस्सा. महेंदर मिसिर को पकड़वाने के बाद गोपीचंद, जो साथ रहते-रहते थोड़ा कवि हो गया था, वह भी गीत गाते हुए ही कहता है कि नोट छाप छाप के गिन्नी भंजाकर देशभक्तों को बांट रहे थे तो बढ़ियां लग रहा था न महेंदर मिसिर जी, अब पुलिस के पाले पड़े हैं.
111
बिहार के लिए, बिहार के जरिए देश के लिए गर्व और गौरव का दिन। अपनी समृद्ध इतिहास,कला और सांस्कृतिक विरासत के लिए पहचान रखनेवाले हमारे बिहार ने देश का मान दुनिया में बढ़ाया है। पटना में अवस्थित @BiharMuseum ने दुनिया में शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाते हुए एशिया में सिरमौर स्थान प्राप्त किया है। जर्मनी की ' वर्थ ए जर्नी ' ने इसे दुनिया के संग्रहालयों में नौवें स्थान पर और एशिया में पहले स्थान पर रैंकिंग की है। इस उपलब्धि को याद करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी को बधाई,जिन्होंने एक समय में बिहार में इस तरह के संग्रहालय निर्माण का सपना देखा,उसे साकार किया। संग्रहालय के महानिदेशक आदरणीय अंजनी सिंह सर को विशेष बधाई, जिन्होंने निरंतर इसे समृद्ध किया, जिनके मार्गदर्शन और नेतृत्व ने बिहार संग्रहालय को दुनिया के मानचित्र पर उभारने में अहम भूमिका निभाई। और हमारे अपने जिला जवार (भोजपुर) के कुशल -काबिल अधिकारी, बिहार की सांस्कृतिक परंपरा के प्रति समर्पित आदरणीय अशोक कुमार सिन्हा की प्रतिबद्धता और सरोकार को बधाई।
81

















