Pinned Tweet
दिनाँक 27/07/2026 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया, बक्शी का तालाब, लखनऊ का निरीक्षण किया गया, साथ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। जिसमें विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, निपुण कार्यक्रम,डेस्क-बेंच की आपूर्ति एवं उसकी गुणवत्ता और बच्चों के साथ बैठकर एम०डी०एम० की गुणवत्ता देखी गयी और साथ ही परिसर को साफ रखने एवं बच्चों के नामांकन बढ़ाने के भी निर्देश दिये गये।
दिनांक 13-10-2026 को विकास भवन लखनऊ सभागार में धान खरीद वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान क्रय की तैयारियों की समीक्षा की गयी एवं किसान सत्यापन, क्रय केंद्रों की ऑनलाइन फीडिंग, जियोटैगिंग, बोरों तथा आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए गए।
दिनांक 13.10.2026 को जिला पंचायत लखनऊ का निरीक्षण किया गया जिसमें जिला पंचायत द्वारा किये जा रहे कार्यों के विषय में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये तथा कार्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई रखने तथा अभिलेखों के विधिवत संरक्षण आदि हेतु निर्देशित किया गया। – at Lucknow, India
CDO Lucknow retweeted
भारत रत्न, महान वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी ने अपने ज्ञान, दूरदर्शिता और प्रेरणादायी विचारों से देश को नई दिशा दी। राष्ट्र निर्माण, विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
सादगी, समर्पण और सपनों को साकार करने की प्रेरणा, डॉ. कलाम जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
#APJAbdulKalam #DrAPJAbdulKalam #MissileManOfIndia #BharatRatna #Jayanti #UttarPradesh
CDO Lucknow retweeted
वैश्विक मंच पर देखिए ग्रामीण उत्तर प्रदेश में विकास की एक नई तस्वीर!
VB-G RAM G योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी और गांवों के विकास को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
वहीं मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से गरीब ग्रामीण परिवारों को पक्के और सुरक्षित घर दिया जा रहा है।
रोजगार से सुरक्षा तक, ग्रामीण उत्तर प्रदेश विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।
UP International Trade Show
Hall 04 | Stall H4/02-11
#UPInternationalTradeShow #UPITS2026 #VBGRAMG #CMAYG #PMAYG #RuralDevelopment #UttarPradesh
@CMOfficeUP @myogiadityanath @myogioffice @DyCMGoUP @kpmaurya1 @OfficeOfKPM @VijayLaxmiMLA
CDO Lucknow retweeted
खेती की समझ, समृद्धि की राह
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक कृषि संबंधी जानकारी और आधुनिक तकनीक पहुंचाने में कृषि आजीविका सखियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 54,909 कृषि आजीविका सखियां कार्यरत हैं, जो किसानों को बेहतर कृषि पद्धतियों और तकनीकी जानकारी से जोड़ने के साथ महिलाओं की कृषि कार्यों में सक्रिय भागीदारी को भी बढ़ावा दे रही हैं।
सखियों के मार्गदर्शन से खेती में बढ़ता महिलाओं का योगदान- ज्ञान से बेहतर खेती, तकनीक से बेहतर उत्पादन और बेहतर खेती से समृद्धि की नई राह।
#KrishiAajeevikaSakhi #WomenInAgriculture #WomenEmpowerment #Agriculture #SmartFarming #RuralLivelihood #RuralWomen #UPSRLM #GramyaVikas #RuralDevelopment #UttarPradesh #GoodGovernance #RuralEmpowerment
@CMOfficeUP @DyCMGoUP @myogioffice @OfficeOfKPM @kpmaurya1 @Prerna_UPSRLM @InfoDeptUP @PIB_India @PIB_MoRD @MoRD_GoI
दिनांक 08 सितम्बर, 2026 को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओ का सम्मान समारोह अपरान्ह 03ः00 बजे राजकीय इण्टर कालेज अयोध्या में आयोजित हुआ, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री का मानदेय 8000 रू0 से बढ़ाकर 12000 रू0 तथा सहायिका का मानदेय 4000 रू0 से लेकर 6000 रू0 किया गया। इसी क्रम में जनपद लखनऊ के विकास भवन सभागार में मा० जल संसाधन मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मा० मंत्री महोदय के अतिरिक्त मा० विधायक श्री ओ0पी0 श्रीवास्तव, मा० विधान परिषद सदस्यगण श्री रामचंद्र सिंह प्रधान, श्री मुकेश शर्मा, श्री लाल जी प्रसाद निर्मल तथा मा० सांसद/मा० रक्षामंत्री जी के प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रफुल्ल कुमार शर्मा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्रेयश कुमार ने समारोह में प्रतिभाग किया। मा० जल संसाधन मंत्री जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 03 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा 03 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया तथा नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मा० मंत्री महोदय द्वारा नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया गया। जनपद स्तर के कार्यक्रम के साथ ही साथ जनपद लखनऊ के समस्त तहसीलो में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे तहसील बी०के०टी० में मा० विधायक श्री योगेश शुक्ला, मोहनलालगंज में मा० विधायक श्री अमरेश कुमार, मलिहाबाद में मा० विधायिका श्रीमती जय देवी तथा सरोजनीनगर में मा० विधायक श्री राजेश्वर सिंह द्वारा सम्मान समारोह की अध्यक्षता की गयी।
जनपद लखनऊ में वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायतों की सहभागिता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीण विकास में सामूहिक सहभागिता, पारदर्शिता एवं जनसहयोग के साथ योजनाओं को सफल बनाने का आह्वान किया।
CDO Lucknow retweeted
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की।
हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।
आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उनका जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
आइए, इस पावन अवसर पर उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और सद्भाव, सत्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।
जय श्रीकृष्ण
#ShriKrishnaJanmashtami #KrishnaJanmashtami #Janmashtami #श्रीकृष्णजन्माष्टमी
मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ द्वारा दिनांक 01-09-2026 को विकास खण्ड सरोजनीनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरौनी में मियावाकी वृक्षारोपण का निरीक्षण किया गया।
दिनांक 01.09.2026 को मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ द्वारा विकासखंड सरोजिनीनगर की ग्राम पंचायत माती व ग्राम पंचायत चंद्रावल में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया जिसके दौरान लाइब्रेरी के फर्नीचर की गुणवत्ता की जांच की गई व निर्देशित किया गया कि जनपद की प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी में मानक के अनुसार ही फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी को सुचारू रूप से संचालित कराए जाने के निर्देश दिए गए व पंचायत भवन परिसर में सामान्य साफ-सफाई के निर्देश भी दिए गए।
जल सारथी ऐप के माध्यम से जल जीवन मिशन से जुड़े, उत्तर प्रदेश के गाँवों की ग्रामीण पेयजल योजनाओं की रियल टाइम जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं | ग्रामीण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न सेवाएं, अब सीधे ग्रामीण उपभोक्ताओं के एक क्लिक पर उपलब्ध हैं | जल सारथी ऐप play store या app store पर उपलब्ध है |
एंड्रॉयड ऐप लिंक-
play.google.com/store/apps/d…
iOS ऐप लिंक-
apps.apple.com/in/app/jal-sa…
दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु शासन द्वारा जारी की गयी समय-सारणी पर जनपद-लखनऊ के सभी शिक्षण संस्थानों के साथ विभागीय बैठक की गयी।
दिनांक 28.07.2026 को मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ द्वारा 50 MLD Loniapurwa STP एवं 100 MLD STP Bijnor के कार्यस्थलों का निरीक्षण किया गया। जिसमें जिला विकास अधिकारी, लखनऊ एवं परियोजना प्रबन्धक, उ०प्र०जल निगम (ग्रामीण) उपस्थित रहे। निरीक्षण में 50 MLD Loniapurwa STP की प्रगति 25.08% तथा 100 MLD STP Bijnor की प्रगति 08.33% पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा योजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
जल जीवन मिशन के कार्याें की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मा0 विधायकगणों की शिकायतों का निस्तारण करने, सड़क पुर्नस्थापन कार्यों में गुणवत्तापूर्वक गति लाने एवं भीषण गर्मी में नियमित पेयजल आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए गए व जलाशय परिसर में कैमरा लगाने का सुझाव दिया गया।
दिनांक 23 मई 2026 को राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ का निरीक्षण किया गया। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @UpRuralDev @InfoDeptUP






































