
@asinghmlai
iAccount based inIndia
About this account
- Account based in
- India
- Connected via
- India Android App
Account-level information from X, not a live location or the device used for a specific post.
MLA - HAJIPUR, BIHAR
Hajipur, India
Joined October 2014
- Tweets7.8K
- Following221
- Followers2.7K
- Likes9.3K
कल रात राघोपुर में नाव पलटने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना में 13 बच्चों की मृत्यु की दुखद खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
आज माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानन्द राय जी के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस दुःख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
Awadhesh Singh retweeted
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आदिशक्ति माँ शैलपुत्री के चरणों में नमन।
माँ की असीम कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, समस्त जगत में शांति, सद्भाव व समृद्धि का विस्तार हो और हर घर सुख-मंगल से आलोकित रहे।
जय माँ शैलपुत्री।
Awadhesh Singh retweeted
हम तो 2014 से शासन में आए हैं। तमिलनाडु में 1967 से, पश्चिम बंगाल में 49 साल से, बिहार में 36 साल से और गुजरात में 30 साल से कांग्रेस का मुख्यमंत्री नहीं बना। तमिलनाडु से महाराष्ट्र तक कई राज्यों में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है। ऐसे में चुनावी हार के बाद आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस को अपनी राजनीतिक स्थिति पर आत्ममंथन करना चाहिए। लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान करना हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।
- माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी
Awadhesh Singh retweeted
पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर समस्त पितरों को श्रद्धापूर्ण नमन।
पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और सम्मान का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
#PitruMokshaAmavasya
Awadhesh Singh retweeted
सेवा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति राजमाता विजया राजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समाज के उत्थान के लिए उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
Awadhesh Singh retweeted
प्रखर चिंतक, प्रख्यात राजनेता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
Awadhesh Singh retweeted
आज देश में education का पूरा landscape बदल रहा है।
2014 में भारत में करीब 750 यूनिवर्सिटीज थीं, आज इनकी संख्या बढ़कर 1,300 से भी ज्यादा हो गई है।
कॉलेजों की संख्या भी करीब 38,000 से बढ़कर 52,000 से भी अधिक हो चुकी है।
बीते वर्षों में देश को अनेक ITIs, IIMs, IIITs और AIIMS मिले हैं।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
Awadhesh Singh retweeted
📍पटना
भाजपा के भागलपुर, पूर्णिया एवं कोसी क्षेत्र के माननीय संगठक श्री अनंत नारायण मिश्र जी, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय कुमार झा जी सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।
इसी क्रम में राष्ट्रीय सहयोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक वर्मा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार सिंह जी ने बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की तथा समर्थन पत्र सौंपा।
#राघोपुर
अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना...
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
माँ दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्मांडा की आराधना के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। 🙏🌺
नवरात्रि के पावन पर्व के तृतीय दिन माँ चंद्रघंटा के चरणों में सादर वंदन। 🙏
माँ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो। माँ हम सभी को साहस और शक्ति प्रदान करें तथा समस्त कष्टों का निवारण करें।
आदिशक्ति माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी के पूजन एवं नवरात्रि के द्वितीय दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
तप, त्याग और संयम की प्रतीक माँ ब्रह्मचारिणी सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
जय माता दी! 🚩
ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता एवं महान राष्ट्रसेवी, भारत रत्न नानाजी देशमुख जी की जयंती पर सादर नमन।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कारों को जीवन में उतारते हुए नानाजी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के लिए स्वयं को पूर्णतः समर्पित कर दिया।
संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा तथा राष्ट्रनिर्माण में उनका अतुलनीय योगदान सदैव युवाओं के लिए अनुकरणीय रहेगा।
समानता, स्वावलंबन और सद्भाव के अग्रदूत महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उनका वंदन करता हूँ।
महाराजा अग्रसेन जी ने परस्पर सहयोग, सामाजिक न्याय और सबकी समृद्धि का मार्ग दिखाकर समतामूलक समाज की नींव रखी। 'एक ईंट, एक रुपया' की उनकी परंपरा आज भी सामाजिक समरसता की सुंदर मिसाल है।
उनके आदर्श सदैव समाज को संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की शक्ति देते रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
राजसी वैभव का त्याग कर उन्होंने जनसेवा का मार्ग चुना और आजीवन राष्ट्रवादी विचारधारा को सशक्त बनाने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष में उन्होंने महीनों तक कारावास की यातनाएं सहीं, पर अपने सिद्धांतों से तनिक भी समझौता नहीं किया। उनका जीवन सदैव हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
Awadhesh Singh retweeted
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
दुर्गा पूजा के द्वितीय दिन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से सभी को कठिनाइयों पर विजय पाने का साहस मिले और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार हो।
जय माँ दुर्गा!!
Awadhesh Singh retweeted
राष्ट्रसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
राजमाता सिंधिया जी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई और अपने संगठनात्मक कौशल एवं वैचारिक प्रतिबद्धता से पार्टी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्होंने जेल की यातनाएँ सहीं, लेकिन अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
उनका जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
Awadhesh Singh retweeted
ग्रामोदय की भावना को जन-जन में जागृत करने वाले और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, 'भारत रत्न' श्रद्धेय नानाजी देशमुख जी की जयंती पर उन्हें कोटि - कोटि नमन।
Awadhesh Singh retweeted
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर सपरिवार कलश स्थापना कर माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस पावन अवसर पर माँ भगवती से समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
जय माता दी! 🙏
Awadhesh Singh retweeted
दरभंगा स्थित मिथिला की आस्था एवं श्रद्धा के प्रमुख केंद्र, पावन मां श्यामा माई मंदिर में बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @Nishantjdu81 जी के साथ मां के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मां के श्रीचरणों में नमन कर समस्त बिहारवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, शांति एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
इस पावन अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री @SanjayJhaBihar जी माननीया मंत्री बिहार सरकार श्रीमती @MandalSheela जी एवं माननीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मां श्यामा माई की असीम कृपा समस्त मिथिलावासियों एवं बिहारवासियों पर सदैव बनी रहे।








































