
COP #UPPolice | Personal Account | Tweets r personal | Working in Social Media Cell @shravastipolice |
Sitapur (U.P.) INDIA
Joined January 2018
- Tweets13.5K
- Following1.2K
- Followers938
- Likes12.9K
amrish kumar retweeted
CRACKDOWN BULANDSHAHR
हनी की हत्या में संलिप्त बदमाश के साथ थाना कोतवाली नगर पुलिस की हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा मय कारतूस व बाइक बरामद। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रखर पाण्डेय की बाइट-
#UPPolice
amrish kumar retweeted
मंडलायुक्त गोरखपुर के साथ भ्रमण के दौरान एक अत्यंत प्रतिभाशाली बच्ची से संवाद का अवसर मिला, जिसने पूरे आत्मविश्वास से 'मिशन शक्ति अभियान' व इसके उद्देश्यों को लेकर अपने विचार साझा किए। नन्ही बच्ची का यह दृढ़ आत्मविश्वास और जागरूकता अभियान की धरातल पर सार्थकता को सिद्ध कर रहा है। – at Gorakhpur, India
amrish kumar retweeted
पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह @prachiIPS द्वारा थाना बसखारी क्षेत्रान्तर्गत हरैया बाईपास पर नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री देवेश चतुर्वेदी (IPS) एवं क्षेत्राधिकारी नगर उपस्थित रहे। पुलिस सहायता केन्द्र से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
#AmbedkarNagarPolice #UPPolice
हर मोबाइल की वापसी—भरोसे की मजबूती
गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु कार्यवाही करते हुए @unnaopolice द्वारा 126 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹25 लाख 20 हजार, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
वर्ष 2025 में कुल 525 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹1.15 करोड़, बरामद किए गए। वहीं, वर्ष 2026 में जनवरी से अब तक 734 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹1 करोड़ 51 लाख 70 हजार, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए है।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर धोखाधड़ी कर पीड़ित के बैंक खाते से स्थानांतरित कराई गई ₹1,82,750/- की संपूर्ण धनराशि @sonbhadrapolice के थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की गई साइबर ठगी की ₹1,05,997/- की धनराशि @bulandshahrpol थाना सिकन्द्राबाद की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
पुलिस अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 01 अभियुक्त को @agrapolice द्वारा गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से वसूली गई ₹14,71,000/- की धनराशि बरामद की गई है।
अभियुक्त द्वारा उधार की धनराशि वापस माँगने पर पीड़ित को नकदी से भरा बैग पकड़े जाने का भय दिखाकर पुलिस अधिकारियों के नाम पर अवैध रूप से धन वसूली की जाती थी।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम/खोए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत @bhadohipolice द्वारा 102 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹17.34 लाख बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
जनवरी 2026 से अब तक भदोही पुलिस द्वारा कुल 914 गुमशुदा/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1 करोड़ 55 लाख 20 हजार है।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जुआ खेलने वाले 09 अभियुक्तों को @balliapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹2,19,000/- नकद व 03 ताश की गड्डी बरामद की गई हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 08 मिनट में।
गाजियाबाद निवासी 24 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 18.10.2026 को प्रातःकाल 02:07 AM पर यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @ghaziabadpolice को सूचित किया।
सूचना प्राप्त होने के मात्र 08 मिनट में थाना लिंक रोड पुलिस टीम युवक के घर पहुँची और परिजनों को उसके द्वारा की गयी पोस्ट की जानकारी देते हुए युवक के कमरे में पहुंचे, पुलिस टीम ने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लटका देखा। युवक मोबाइल देखते हुए बड़बड़ा रहा था और तनावग्रस्त प्रतीत हो रहा था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे सुरक्षित स्थान पर पहुँचाकर समझाया और शांत कराया।
स्थिति सामान्य होने पर युवक की काउंसलिंग की गई तो ज्ञात हुआ कि वह टेलर की दुकान पर काम करता है, लेकिन घर का खर्च पूरा न कर पाने के कारण आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहा था, जिसके चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए।
पुलिस कर्मियों द्वारा की गई काउंसलिंग में युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया।
यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की प्रभावी साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 10 अक्टूबर 2026 तक कुल 4,071 लोगों के जीवन की रक्षा की जा चुकी है।
#EveryLifeMatters
#DigitalSentinels
#UPPCares
“Miles Away, But Never Beyond Reach”
When Japanese-American citizen Victor T. Suzuki lost his iPhone in Lucknow, swift action & location-tracing efforts of the Kaiserbagh Police cyber team helped recover it and bring a smile back to his face.
A lost phone, a timely response & a reason to trust. @lkopolice is committed to helping every citizen & visitor feel safe.
Visiting India & lost your phone? Reach out to us immediately.
#LucknowPolice #UPPolice #PublicService #CyberSafety
🤖 Made with AI
मिशन शक्ति 6.0 — संवेदनशीलता, सुरक्षा और स्वावलंबन की ओर सशक्त पहल!
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (WCSO) द्वारा एसिड अटैक सर्वाइवर्स के सहयोग, उपचार एवं पुनर्वास हेतु पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदेश के 19 जनपदों से आईं एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने अपने अनुभवों एवं चुनौतियों को साझा किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद के दौरान चिकित्सा उपचार, पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा, विधिक सहायता, मुआवजा, सुरक्षित आवास एवं आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सर्वाइवर्स को पुलिस मुख्यालय में सम्मानित भी किया गया।
मिशन शक्ति के अन्तर्गत WCSO द्वारा प्रत्येक सर्वाइवर के प्रकरण में व्यक्तिगत स्तर पर अनुवर्ती कार्रवाई तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी ।
#MissionShakti6 #MissionShakti #WomenEmpowerment #UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के ₹25-25 हजार के 02 पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1,34,500/- नकद बरामद किये गए हैं।
उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए 06 अभियुक्तों को दिनांक 20.09.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
1 MILLION+ views & counting, watch and stay in control. This is how the #DigitalArrest scam traps people.
Break the chain #UPPFightsDigitalArrest
YouTube link - youtu.be/Ew4CVvTcoVI?si=8h6z…
“जब साँसों पर बन आई, खाकी ने ज़िंदगी बचाने की जंग जिताई”
कानपुर के कल्याणपुर में रोड पर अचानक चक्कर आने से एक बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद, ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल संजय सिंह और कांस्टेबल ऋषभ कुमार ने बिना वक्त गँवाए CPR दिया और उन्हें CHC पहुँचाया। होश में आने पर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
मुसीबत की घड़ी में खाकी बनी उम्मीद, कर्तव्य के साथ निभाई इंसानियत की ज़िम्मेदारी।
#KanpurTrafficPolice #UPPolice #CPR #KhakiForLife #जनसेवा
🤖 Made with AI
amrish kumar retweeted
#SPBalrampur श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा सुन्दर घाट थाना रेहरा बाजार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
#BalrampurPolice
#UPPolice
amrish kumar retweeted
#SPBalrampur के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में रोड के पास तेज रफ्तार से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार वाहन बरामद।
#BalrampurPolice
#UPPolice
अज्ञात व्यक्ति द्वारा APK फाइल के माध्यम से पीड़ित से साइबर ठगी किए गए ₹50,000/- @maupolice थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
amrish kumar retweeted
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, शारदीय नवरात्रि को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना सादुल्लानगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ किया गया भव्य फ्लैग मार्च, आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास, अराजक तत्वों को दी गई चेतावनी।
#BalrampurPolice


































