Ritu Jaiswal (@activistritu) profile picture

BJP, Bihar | Champions of Change Award 18,Former Mukhiya, Singhwahini , Former Candidate, Sheohar Lok Sabha & Parihar Assembly | Committed to public service.

Sitamarhi, India
Joined July 2016
Photo by Ritu Jaiswal (@activistritu)Photo by Ritu Jaiswal (@activistritu)Photo by Ritu Jaiswal (@activistritu)Photo by Ritu Jaiswal (@activistritu)Photo by Ritu Jaiswal (@activistritu)Photo by Ritu Jaiswal (@activistritu)Photo by Ritu Jaiswal (@activistritu)Photo by Ritu Jaiswal (@activistritu)Photo by Ritu Jaiswal (@activistritu)Photo by Ritu Jaiswal (@activistritu)
लोक आस्था का महापर्व छठ एक ऐसी अनूठी परंपरा है, जहाँ अस्ताचलगामी सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है और उदीयमान सूर्य की भी आराधना की जाती है। संध्या अर्घ्य से लेकर प्रातःकालीन अर्घ्य तक, श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण छठ महापर्व आज संपन्न हुआ। छठी मैया और भगवान भास्कर की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो।
2
1
113
2,765
सहजता, सरलता और सादगी. नेतृत्व की असली पहचान! बिहार की राजनीति में लंबे समय तक भाजपा और जदयू ने गठबंधन धर्म का सम्मान करते हुए आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाया। एनडीए ने सर्वसम्मति से उनके नेतृत्व को स्वीकार किया और बिहार के विकास की यात्रा में अपनी भागीदारी निभाई। समय के साथ परिस्थितियाँ बदलीं और आज बिहार का नेतृत्व माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के हाथों में है। यह देखकर सुखद अनुभूति होती है कि वे पूरी ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ बिहार को आगे ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। कल दीपावली के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के आमंत्रण पर उनसे मिलने का अवसर मिला। उनसे मिलकर जिस बात ने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया, वह थी उनकी सहजता, सरलता और सादगी। बातचीत में कहीं भी पद का अहंकार नहीं, उन्होंने पिछली व्यस्तताओं के कारण समय नहीं दे पाने पर स्वयं खेद व्यक्त किया और कहा कि अत्यधिक व्यस्तता के कारण समय नहीं निकाल पाया, इसके लिए क्षमा चाहता हूँ। एक मुख्यमंत्री के मुख से ऐसे शब्द सुनना वास्तव में उनके व्यक्तित्व की विनम्रता को दर्शाता है। बड़े पद पर पहुँचना एक उपलब्धि है, लेकिन उस पद पर रहकर भी सहज और विनम्र बने रहना अपने आप में एक बड़ी विशेषता है। उनके आने में लगभग दस मिनट का समय था। इस दौरान वहाँ उपस्थित उनके सहयोगियों और कर्मचारियों से बातचीत हुई। कहते हैं कि किसी व्यक्ति के वास्तविक व्यक्तित्व को समझना हो तो उन लोगों से बात कीजिए जो उसके साथ प्रतिदिन काम करते हैं। उनके सहयोगियों की बातों में मुख्यमंत्री जी के प्रति जो आदर और सम्मान दिखा, वह स्वाभाविक और आत्मीय था। वे बता रहे थे कि मुख्यमंत्री जी सुबह से देर रात तक लगातार काम में व्यस्त रहते हैं। जनता से मुलाकात, लोगों की समस्याएँ सुनना, क्षेत्रीय भ्रमण, प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ और प्रदेश के विकास से जुड़े निर्णय,इन सबके बीच उनका दिन कब बीत जाता है, पता ही नहीं चलता। यह सब सुनकर और उनके कार्य करने के तरीके को देखकर अच्छा लगा। बिहार ने आदरणीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में विकास की एक लंबी यात्रा तय की है। मुझे विश्वास है कि माननीय सम्राट चौधरी जी उस यात्रा को और आगे बढ़ाते हुए विकसित बिहार के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। दीपावली का पावन अवसर है। बस यही कामना है कि हमारे बिहार को किसी की बुरी नज़र न लगे। बिहार निरंतर प्रगति करे, विकास करे और यहाँ की जनता के जीवन में खुशहाली आए। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ। आप सभी को भी दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएँ! माँ लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का प्रकाश बना रहे। Samrat ChoudharySanjay SaraogiBharatiya Janata Party (BJP)Nitin NabinBJP BiharAmit Shah@
19
14
2
264
32,052
क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराधीकरण नहीं हो सकता। क्राइम , हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं हो सकता।” बोलने के दौरान बस ‘करण’ लगाना क्या छूट गया, विपक्ष ने तो पूरी ‘करण-अर्जुन’ फिल्म ही बना डाली!
167
24
18
389
64,347
भाजपा के लिए जनसेवा का भाव दलगत सीमाओं से बहुत ऊपर है। जनवरी 2025 में, जब मैं राष्ट्रीय जनता दल मैं थी, तब परिहार और सोनबरसा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग लेकर तत्कालीन नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नितिन नवीन जी से मिली थी। उन्होंने मेरी बातों को पूरी गंभीरता से सुना और तत्काल विभाग के माध्यम से सीतामढ़ी के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दोनों पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की पात्रता के संबंध में आवश्यक जांच एवं प्रतिवेदन मांगा। इतना ही नहीं, विभाग की ओर से मुझे भी पत्र भेजकर इस कार्रवाई की जानकारी दी गई। मेरे लिए यह अनुभव बेहद सुखद था कि दूसरी पार्टी में रहते हुए भी मेरी जनहित से जुड़ी मांग को इतनी गंभीरता और तत्परता से लिया गया। 3 नवंबर को प्रभारी मंत्री श्रीमती श्रेयसी सिंह जी की अध्यक्षता में हुई जिला 20 सूत्री समिति की बैठक में परिहार और सोनबरसा को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित होना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  इस अवसर पर मैं विशेष रूप से श्री नितिन नवीन जी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहती हूँ, जिन्होंने जनवरी 2025 में मेरी मांग पर तत्काल संज्ञान लेते हुए इस प्रक्रिया की शुरुआत करवाई थी। आज भाजपा की सदस्य के रूप में मुझे गर्व है कि मैं ऐसी विकसित सोच और कार्यसंस्कृति वाली पार्टी का हिस्सा हूँ, जहाँ जनहित के मुद्दे राजनीतिक पहचान से ऊपर रखे जाते हैं। Nitin NabinSanjay SaraogiSamrat ChoudharyBharatiya Janata Party (BJP)Amit ShahBJP BiharNityanand Rai
11
10
1
189
28,597
Congress’s values are dead. RIP, Congress’s Sanskar!
34
13
6
65
9,916
पटना के एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 75% कुर्सियाँ खाली नजर आईं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी को सुनने के लिए जब अपने ही कार्यकर्ता मौजूद नहीं दिखे, तो यह पार्टी के लिए आत्ममंथन का विषय है। वहीं, मोदी जी के समर्थन में नारे लगाने वाले एक व्यक्ति पर खड़गे जी की अमर्यादित टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखने के लिए मैं लाइव आई हूँ।
119
96
9
387
55,493
विपक्ष जिन स्वास्थ्य मंत्री को अस्वस्थ बता रहा था, आज वही मंत्री बिहार के एक-एक नागरिक के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध नज़र आ रहे हैं। जिस तरह खाद्य निगरानी टीम लगातार होटलों, दुकानों और स्टोरों में छापेमारी कर रही है, गंदे, बदबूदार और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस रद्द किए जा रहे हैं, वह जनस्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आज बिहार को ऐसा स्वास्थ्य मंत्री मिला है, जो लोगों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए लगातार काम कर रहे हैं। स्वस्थ बिहार की दिशा में यह प्रतिबद्धता सराहनीय है। Proud of you, Nishant जी!
28
29
2
345
49,615
खाना, जो जीवन का आधार है, कहीं वही हमारी मौत का कारण न बन जाए! कहीं कीड़े लगा मैदा, कहीं जले हुए तेल में तली नमकीन, मिलावटी तेल, घी, बटर और वनस्पति तेल, खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंग, एक्सपायरी डेट में हेराफेरी और फल-सब्जियों में कीटनाशकों का इस्तेमाल,आखिर हम खाएँ तो क्या खाएँ और भरोसा करें तो किस पर? कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का बढ़ता खतरा और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ हमें सोचने पर मजबूर करती है कि कहीं हमारी खाद्य सुरक्षा से समझौता तो नहीं हो रहा? हालाँकि, खाद्य निगरानी टीम की सक्रियता लगातार बनी रहे और मिलावटखोरों पर कठोरतम कार्रवाई हो। दोष सिद्ध होने पर उनके लाइसेंस रद्द किए जाएँ, ताकि कोई भी जनता की सेहत से खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे। शुद्ध और सुरक्षित भोजन हर नागरिक का अधिकार है, समझौता नहीं!
8
10
2
58
7,482
जनता की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! खाद्य सुरक्षा टीम की यह पहल सराहनीय है। दीपावली जैसे त्योहारों के समय जब मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है, तब खाद्य सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। पटना में होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर की जा रही छापेमारी की खबरें देखकर अच्छा लगा कि निगरानी टीम सक्रिय होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। खाने,पीने की चीजों में मिलावट, सड़ी,गली सामग्री का इस्तेमाल, चाहे वह मिठाई बनाने में हो या चिकन और अन्य नॉन-वेज व्यंजनों में, लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ है। मुनाफे के लिए किसी की जिंदगी और स्वास्थ्य को खतरे में डालने का अधिकार किसी को नहीं है।
3
1
53
4,885
शिवहर जिले में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में सम्मिलित हुई शिवहर जिले में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के अवसर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर मिला। Bharatiya Janata Party (BJP)Samrat ChoudharySanjay SaraogiNitin NabinBJP BiharAmit ShahNarendra ModiNityanand Rai
10
2
27
4,257
If the 80s are making a comeback, why should I stay behind?
5
1
74
6,948
सीतामढ़ी से एक आत्मीय विदाई सीतामढ़ी के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री ऋची पांडेय जी का तबादला बेगूसराय जिलाधिकारी के रूप में हुआ है। उनके सीतामढ़ी से प्रस्थान से पहले उनसे मिलना मेरे लिए भी आवश्यक था। इसी क्रम में उनसे मिलकर उनके आगामी कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दीं और सीतामढ़ी में उनके शानदार कार्यकाल के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। अपनी बेहतरीन कार्यशैली, संवेदनशीलता, सहजता और मृदुल स्वभाव से पांडेय जी ने सीतामढ़ीवासियों के दिल में एक विशेष स्थान बनाया। यही कारण है कि उनके स्थानांतरण की खबर से आम लोगों में भी भावुकता देखने को मिली और बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुँचे। किसी अधिकारी का अपने कार्यकाल के बाद इस तरह आम लोगों के बीच लोकप्रिय और सम्मानित होकर विदा होना, अपने आप में उनकी कार्यशैली और व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान है। सीतामढ़ी ने आपको बहुत कुछ दिया होगा, लेकिन आपने भी सीतामढ़ी को अपनी ईमानदार और संवेदनशील कार्यशैली की एक सुंदर याद दी है।
6
6
180
23,876
प्रवासी मजदूरों की पीड़ा पर अब गंभीरता से सोचने का समय है। बिहार के हजारों-लाखों परिवारों के लोग रोज़गार की तलाश में अपने घर,परिवार से दूर दूसरे राज्यों में मजदूरी करने जाते हैं। उनके लिए यह सिर्फ रोज़गार नहीं, बल्कि अपने परिवार का पेट पालने की मजबूरी है। लेकिन जब बाहर काम करने गए किसी प्रवासी मजदूर के साथ दुर्घटना हो जाती है और उसकी मौत हो जाती है, तब परिवार की पीड़ा कई गुना बढ़ जाती है। कई बार परिवार के पास इतना पैसा भी नहीं होता कि वे सैकड़ों-हजारों किलोमीटर दूर जाकर अपने प्रियजन का अंतिम दर्शन कर सकें या उनके पार्थिव शरीर को वापस घर ला सकें। ऐसी परिस्थितियों में वहीं अंतिम संस्कार करना परिवार की मजबूरी बन जाता है। आज इसी गंभीर मानवीय समस्या को लेकर मैंने जिलाधिकारी, सीतामढ़ी और पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी को पत्र लिखकर आवश्यक सहयोग और कार्रवाई का अनुरोध किया है। यह पत्र परिहार विधानसभा क्षेत्र की खैरवा पंचायत से जुड़े एक बेहद दुखद और पीड़ादायक मामले के संदर्भ में लिखा गया है। खैरवा पंचायत के बहुत ही गरीब दलित परिवारों से आने वाले तीन युवक रोज़गार और मजदूरी के लिए तमिलनाडु गए थे। दुर्भाग्यवश, वहीं एक सड़क दुर्घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई। इन्हीं तीनों युवकों के पार्थिव शरीर को तमिलनाडु से वापस उनके परिजनों तक लाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग और प्रशासनिक सहायता के लिए मैंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी, दोनों को पत्र लिखा है। मेरा मानना है कि बिहार के प्रवासी श्रमिकों के लिए यदि कोई प्रवासी आयोग/प्राधिकरण कार्यरत है, तो उसे इस दिशा में विशेष व्यवस्था करनी चाहिए,ताकि किसी प्रवासी बिहारी की दूसरे राज्य में दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उसके घर तक पहुँचाने और परिवार को सौंपने की जिम्मेदारी सुनिश्चित हो सके। यह सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक परिवार के अंतिम अधिकार और मानवीय सम्मान का सवाल है। सरकार और संबंधित विभागों से मेरी अपील है कि इस विषय को गंभीरता से लिया जाए और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि किसी गरीब परिवार को अपने प्रियजन के अंतिम दर्शन से सिर्फ दूरी और पैसे की कमी के कारण वंचित न होना पड़े। किसी परिवार का बेटा रोज़गार की तलाश में घर से दूर जाए और फिर उसका पार्थिव शरीर भी परिवार तक न पहुँच पाए, इससे बड़ी पीड़ा और क्या हो सकती है? #प्रवासीमजदूर #बिहार #प्रवासीबिहारी #मानवीयसंवेदना #मजदूर #सीतामढ़ी #परिहार #खैरवा
11
2
59
9,088
2016 से आज तक, सिंहवाहिनी पंचायत में मैंने ग्यारह स्वतंत्रता दिवस और दस गणतंत्र दिवस अपने लोगों के बीच, अपने गाँव में मनाए हैं। पूरे हिंदुस्तान के किसी भी कोने में रहूँ, 15 अगस्त और 26 जनवरी को मन कहीं न कहीं मुझे सिंहवाहिनी ही खींच लाता है। क्योंकि मेरे लिए आज़ादी और गणतंत्र केवल कैलेंडर की तारीखें नहीं, बल्कि हमारी मिट्टी, हमारे संघर्ष और हमारी पहचान से जुड़े महापर्व हैं। हर साल बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अपने हाथों से जलेबियाँ बाँटना, उन्हें खिलाना और फिर उनके साथ बैठकर जलेबियाँ खाना, शायद देखने में यह एक छोटी सी बात लगे, लेकिन मेरे लिए इसमें वर्षों की भावनाएँ समाई हैं। मैं चाहती हूँ कि हमारे गाँव का हर बच्चा जाने कि आज़ादी कितनी बड़ी कीमत देकर मिली है। हम कभी गुलाम थे, और उस गुलामी की कठिनाइयों को समझना इसलिए ज़रूरी है, ताकि हमें अपनी आज़ादी का महत्व कभी कम न लगे। इन वर्षों में मैंने सिर्फ़ स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाए मैंने सिंहवाहिनी को बदलते हुए देखा है। कच्ची पगडंडियों से पक्की सड़कों तक, छोटी पुलिया से पक्के पुल तक , पंचायत का रंग बदलते देखा है। और शायद इसी सफर में मैंने अपना चेहरा भी बदलते देखा है। 2016 का वह मासूम चेहरा , आज उसकी आँखों के आसपास कुछ फाइन लाइन्स हैं, चेहरे पर थोड़ी परिपक्वता है, उम्र की कुछ कहानियाँ हैं। लेकिन सच कहूँ तो दिल के अंदर आज भी वही छोटी सी बच्ची है, जो अपने लोगों के बीच आकर जलेबियाँ बाँटते हुए उतनी ही खुश होती है।
2
1
37
6,389
लोकतंत्र में हार-जीत जनता तय करती है, न कि नारों का शोर। कल तक जो हर हार का ठीकरा EVM पर फोड़ते थे, आज ज़रा आत्ममंथन भी कर लें। अगर सचमुच EVM हैक होती और चुनाव मशीनें तय करतीं, तो सत्ता पक्ष हर महत्वपूर्ण सीट जीतता। फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट भी कैसे हार गई? जब जनादेश अपने पक्ष में आए तो “लोकतंत्र की जीत”, और विपक्ष में जाए तो “EVM चोर”, “वोट चोर”, “गद्दी छोड़”यह लोकतंत्र नहीं, हार की हताशा है। जनता के फैसले का सम्मान कीजिए। लोकतंत्र आरोपों से नहीं, जनादेश से चलता है। और हाँ, एक बात स्वीकार करने में मुझे भी संकोच नहीं है, एक समय मैं भी इन नारों के साथ खड़ी थी। आज समझ में आया कि सबसे बड़ा सच जनता का वोट है, और सबसे बड़ा सम्मान उसी जनादेश का होना चाहिए। प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। लोकतंत्र में जनता के जनादेश का सम्मान सर्वोपरि है।
72
19
9
160
28,796
पिपराही प्रखंड अंतर्गत बेलवा घाट में बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी Samrat Choudhary जी द्वारा बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल के उद्घाटन तथा विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों, सिंचाई व्यवस्था और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi जी के नेतृत्व तथा बिहार सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप प्रदेश में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। जनहित और विकास के प्रति सरकार की यह प्रतिबद्धता निश्चित रूप से बिहार को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Bharatiya Janata Party (BJP) Nitin Nabin Amit Shah Sanjay Saraogi BJP Bihar
3
5
58
6,198
आज भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति को और निकट से देखने और समझने का अवसर मिला। आदरणीय श्री नितिन नवीन जी से आत्मीय मुलाकात एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके स्नेह, सरलता और संगठन के प्रति समर्पण ने एक बार फिर यह विश्वास और दृढ़ कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका कार्यकर्ता है। आज बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन के अवसर पर यह देखकर गर्व की अनुभूति हुई कि भारतीय जनता पार्टी में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर विधानसभा का प्रत्याशी बन सकता है। यह केवल एक टिकट नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के सम्मान, विश्वास और वर्षों की तपस्या का सम्मान है। यही भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति है, जिसने इसे विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल और सबसे सशक्त संगठन बनाया है। यहाँ हर कार्यकर्ता यह विश्वास लेकर कार्य करता है कि उसकी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का सम्मान अवश्य होगा। आदरणीय नितिन नवीन जी का हृदय से आभार, जिन्होंने अपने मार्गदर्शन से हम जैसे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उनका स्नेह और विश्वास हम सभी के लिए प्रेरणा है। मैं पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। आइए, हम सभी मिलकर बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय सुनिश्चित करें और बूथ से लेकर विजय तक संगठन की इस गौरवशाली परंपरा को और मजबूत बनाएँ। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता है,और यही इस संगठन की सबसे सुंदर पहचान है।
32
22
1
297
33,166
आज मन की बात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नालंदा और उसकी शास्त्रार्थ की परंपरा का उल्लेख सुनकर गर्व की अनुभूति हुई। नालंदा केवल बिहार की पहचान नहीं, बल्कि भारत की उस गौरवशाली ज्ञान-परंपरा का प्रतीक है, जहाँ कभी पूरी दुनिया से विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने आते थे। पिछले कुछ वर्षों में यह स्पष्ट दिखाई देता है कि प्रधानमंत्री मोदी जी नालंदा को उसके प्राचीन गौरव और वैश्विक महत्व के साथ पुनः स्थापित करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। G20 में विश्व नेताओं के सामने नालंदा को भारत की बौद्धिक विरासत के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करना, नए नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन करना और आज मन की बात में AI के युग में भी शास्त्रार्थ एवं भारतीय ज्ञान-परंपरा की प्रासंगिकता को रेखांकित करना,ये सभी उसी संकल्प की कड़ियाँ हैं। बिहार की इस अमूल्य धरोहर को उसके उचित सम्मान और वैश्विक पहचान दिलाने के इस सतत प्रयास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से धन्यवाद। नालंदा का पुनर्जागरण केवल बिहार का नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान-परंपरा के पुनर्जागरण का प्रतीक है।
1
4
21
4,064
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योग आज भारत की सांस्कृतिक पहचान से आगे बढ़कर विश्व जनकल्याण का माध्यम बन चुका है। योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र का आधार है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। #InternationalYogaDay #YogaForOneEarthOneHealth
2
3
24
2,399