
आह जिस वक़्त सर उठाती है, अर्श पे बर्छियाँ चलाती है ! ~मीर तक़ी ‘मीर’ @meertaqimeerjee
Joined July 2014
- Tweets62.5K
- Following135
- Followers3.2K
- Likes52.5K
Pinned Tweet
कीजिए इश्क़ बन्दगी की जगह
और फिर जानिए ख़ुदा क्या है
#अमित_अब्र
कविता है मगर
ग़ज़ल कहती है
सागर बहता है सीने में
नदी बन कर मगर वो बहती है
हर मोड़ पे एक नई रौशनी
हर लहर में एक नई आहट रहती है
ख़्वाब और ख़याल
साथ-साथ महकते हैं
जब वो डूबकर
ख़यालों में कोई नया ख़्वाब बुनती है
1/n
जज़्बात भी पिघलते हैं
वक़्त की कड़ी धूप में
जब वो लफ़्ज़ों का लिबास ओढ़कर
धीरे से काग़ज़ पर उतरती है
क्या ख़ुशी क्या ग़म
क्या हक़ीक़त क्या फ़साना
क्या रंज-ओ-ग़म-ए-मोहब्बत
क्या रंज-ओ-ग़म-ए-ज़माना
हर एहसास की सूरत सँवरती है
तस्वीर हर शेर में मुकम्मल उतरती है
2/n
उसे पढ़ो तो हर बार
दिल में उतर के नया सफ़र करती है
कविता है मगर
ग़ज़ल कहती है
#अमित_सिंह
1
112
वो ज़ेर-ए-आब कहाँ था जो सतह-ए-आब पे था
मेरा यक़ीन तो जैसे किसी हबाब पे था
नज़र को खूब ख़बर थी कि इक सराब है वो
मगर नज़र को भरोसा इसी सराब पे था
उतारा दिल के वरक़ पे तो कितना पछताया
वो इंतिसाब जो पहले बस इक किताब पे था
इंतिसाब = समर्पण / Dedication
१/२
amit singh retweeted
मौत अपना पता नहीं देती
सुकूँ कोई फ़ज़ा नहीं देती
ज़ख़्म खा कर भी मुस्कुराता हूँ
ज़िन्दगी कुछ सिवा नहीं देती
हर नज़र में है तीरगी का सफ़र
चाँदनी भी *जिया नहीं देती
(*चमक)
कहती है बेवफ़ा मुझे लेकिन
जाने क्यूँ बद-दुआ नहीं देती
#अमित_सिंह
@__amitsingh
मीर जी दो अलग जगह दो अलग तरह से:
होगा किसू दीवार के साये में पड़ा 'मीर'
क्या काम महब्बत से उस आराम तलब को
-दीवान ए मीर (by अली सरदार जाफ़री)
—
होगा किसू दीवार के साए में पड़ा 'मीर'
क्या रब्त मोहब्बत से उस आराम-तलब को
Rekhta.org
2
314
ऐसे तब्दीली-ए-हालात नहीं हो सकती,
यूँ बैठे-बैठे ये करामात नहीं हो सकती।
दिल में ग़ैरत जो सलामत है तो फिर दामन में
ख़ाक हो सकती है, ख़ैरात नहीं हो सकती।
हाल दिल का न सुनाना किसी बेहिस को कभी,
संग में नरमी-ए-जज़्बात नहीं हो सकती।
1/n
1
2
208
चाहिए नक़्द-ए-अमल ख़ातिर-ए-मिहमान के लिए,
सिर्फ़ बातों से मुदारात नहीं हो सकती।
ये दिया फ़ैसला मुंसिफ़ ने बहुत वक़्त के बाद,
हम से तस्दीक़-ए-बयानाात नहीं हो सकती।
जान से आन जिन्हें अपनी ज़ियादा हो अज़ीज़,
उन जियालों को कभी मात नहीं हो सकती।
2/n
1
1
137
अपनी औलाद के हक़ में जो दुआ माँ कर दे,
उससे बेहतर कोई सौग़ात नहीं हो सकती।
मेहर-ए-उम्मीद है रोशन यहाँ जब तक, ऐ दिल,
तेरी दुनिया में कभी रात नहीं हो सकती।
रब जो चाहे तो हर एक बात है मुमकिन, यारो,
और न चाहे तो कोई बात नहीं हो सकती।
-बशर @basharsays
1
104
कभी ख़ुद से भी तो छुपाये नहीं
जो ग़म थे उन्हें भी निभा कर चले
#अमित_सिंह
दिल में ग़ैरत जो सलामत है तो फिर दामन में
ख़ाक हो सकती है, ख़ैरात नहीं हो सकती
-बशर @basharsays
1
110
‘ख़ुदा-ए-सुख़न’ उस्ताद मुहम्मद तक़ी उर्फ़ मीर तक़ी ‘मीर’ जी के सम्मान में पढ़े गये मशहूर शायरों के कुछ कलाम-
हवाले किया ख़ाक के ख़्वाब को
उसे जागते में भुला कर चले
#अमित_सिंह
2
8
226
लड़के हमेशा खड़े रहे
खड़ा रहना उनकी कोई मजबूरी नहीं रही
बस उन्हें कहा गया हर बार
चलो तुम तो लड़के हो खड़े हो आओ
तुम मलंगों का कुछ नहीं बिगड़ने वाला
छोटी-छोटी बातों पर वे खड़े रहे कक्षा के बाहर
स्कूल विदाई पर जब ली गई ग्रुप फोटो
लड़कियाँ हमेशा आगे बैठी
१/n
वे खड़े रहे बहन के साथ घर के काम में
कोई भारी सामान थामकर
वे खड़े रहे माँ के ऑपरेशन के समय
ओ. टी. के बाहर घंटों
वे खड़े रहे पिता की मौत पर अंतिम लकड़ी के जल जाने तक
५/n
1
2
100
