Utkarsh Dwivedi retweeted
आज दिनांक 27 नवम्बर 2026 को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से विकास खंड ददरौल स्थित कम्पोजिट विद्यालय अकबर सुल्तानपुर में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों को स्व-गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय का निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्वयं भोजन की गुणवत्ता भी परखी। विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों, रसोईघर एवं भवन की स्थिति का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन एवं रसोईघर की जर्जर स्थिति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत एवं सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
#SelfEnumeration2027 #Census2027 #Shahjahanpur #CDOShahjahanpur #DMShahjahanpur #BasicEducation #UttarPradesh
Utkarsh Dwivedi retweeted
No other traveler has ever journeyed so far from home.
Voyager 1 is about to become the first human-made object to reach a distance of one light-day from Earth, or about 16 billion miles. ½
Utkarsh Dwivedi retweeted
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज जनपद शाहजहांपुर में स्वगणना अभियान का शुभारंभ करते हुए स्वयं अपनी स्वगणना की। मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वगणना कर जनपदवासियों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
Utkarsh Dwivedi retweeted
जिलाधिकारी महोदय, शाहजहाँपुर के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 16 नवम्बर 2026 को विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वगणना-2027 के संबंध में बैठक आयोजित की। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वगणना प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा सभी ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार की आवश्यक सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड कीं।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वगणना-2027 की प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही, समस्त कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालय के सभी कार्मिकों द्वारा स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण किए जाने का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी कर्मचारी स्वगणना से वंचित न रहे।
#SelfEnumeration2027 #Census2027 #Shahjahanpur #CDOShahjahanpur #DMShahjahanpur UttarPradesh
Utkarsh Dwivedi retweeted
आइए एक बार फिर से जनगणना के स्वगणना चक्र में शाहजहांपुर को प्रदेश में नंबर एक बनाते हैं....
Utkarsh Dwivedi retweeted
जनपद शाहजहांपुर के विकास खंड निगोही में पंचायत घर में स्थापित लर्निंग सेंटर एवं लाइब्रेरी में ग्रामीण छात्र-छात्राएं देर रात तक अध्ययन कर अपने उज्ज्वल भविष्य की तैयारी कर रहे हैं।
लाइब्रेरी में 24×7 अध्ययन की सुविधा के साथ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे विद्यार्थी बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
इसी क्रम में जनपद के सभी विकास खंडों में स्थापित पंचायत घरों की लाइब्रेरी एवं लर्निंग सेंटर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नियमित अध्ययन करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
#Shahjahanpur #CDOShahjahanpur
Utkarsh Dwivedi retweeted
Lanka was made of gold. Ayodhya celebrated with clay lamps. Think about that this Diwali.
Ravana had everything the world admires. A city of gold. Ten heads, the epic's way of saying he knew more than anyone around him. Scholar. Musician. Devotee of Shiva.
He still lost. He didn't lose to a bigger army. He lost to a man in exile, walking barefoot, with an army of monkeys and bears. Brilliance without restraint destroys the one who owns it.
Now look at the other side. Rama lost his kingdom overnight. No argument. No bitterness. He walked into the forest on the very day he was meant to be crowned, and he walked out smiling. Most of us can't let go of a small disappointment that gracefully.
Bharata was handed the throne. He refused to sit on it. He placed Rama's sandals there and served Ayodhya for 14 years in his brother's name. Love that asks for nothing in return. Duty without ownership.
Hanuman could leap across an ocean. He didn't know it. Jambavan had to remind him. So many people around us are Hanuman before Jambavan spoke. Sometimes the greatest gift you can give someone is to tell them you can do this at the right moment.
The bridge to Lanka wasn't built in one heroic act. It was stone after stone. Monkeys, bears and, as the old story goes, a little squirrel rolling in sand to do its part. Rama stroked its back in gratitude. No effort is too small when the cause is right.
Here's the part we forget.
Ayodhya didn't light lamps when Ravana fell. It lit them when Rama came home.
Diwali isn't a victory celebration. It's a homecoming.
Fourteen years of forest, loss and war, and he returned with his heart intact. The same man who left. That is the real triumph. Everything else is Lanka.
So this Diwali, as the lamps glow .. Ask what you're chasing. Gold or light.
Ask who's been quietly carrying your sandals. Thank them. Ask who needs a Jambavan. Be one. Ask if you're still the person who left home.
Light the diya. Then live like one. Small. Steady. Burning for others.
Happy Diwali. 🪔
Utkarsh Dwivedi retweeted
'एक जनपद, एक उत्पाद' (ODOP) योजना से शाहजहाँपुर की ऐतिहासिक ज़री-ज़रदोज़ी कला को मिल रहे हैं नए पंख! हमारे स्थानीय कारीगरों की अद्भुत प्रतिभा और बारीक कारीगरी अब केवल जनपद तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर रही है।
#ODOP #Shahjahanpur #ZariZardozi #VocalForLocal #UPGovt AtmanirbharBharat IndianHandicrafts
Utkarsh Dwivedi retweeted
आज दिनॉक 30.10.2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय, शाहजहॉपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डॉ0 विवेक कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ0 राजेष कुमार, प्रधानाचार्य, डॉ0 सरोज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ महेन्द्र पाल गंगवार, चिकित्सा अक्षीक्षक एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।
निरीक्षण के समय हड्डी विभाग, दवा वितरण कक्ष, पी0एन0सी0 वार्ड, मेडिकल वार्ड, बुजुर्ग वार्ड, इमरजेन्सी वार्ड का मरम्मत कार्य, 50 शैय्य्ाा वार्ड का निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निरीक्षण के समय पाई गयी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के उपरान्त मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एवं चिकित्सा अधीक्षक आदि चिकित्सकों के साथ बैठक की गई, जिसमें चिकित्सालय से सम्बधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं में सुधार कराये जाने के निर्देश दिये गये।
Utkarsh Dwivedi retweeted
शाहजहांपुर सीडीओ ने परखी मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं
,डाक्टरों के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं सुधारने को दिशा निर्देश
सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाएं परखने को राजकीय मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण कर अधीनस्थों को निर्देश दिए
@UtkarshJDwivedi
Utkarsh Dwivedi retweeted
मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी सख्त नजर आए। औचक निरीक्षण में वार्डों से लेकर निर्माण कार्यों तक का जायजा लिया। मिली कमियों को तत्काल दूर करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। @CdoShahjahanpur @UtkarshJDwivedi
Utkarsh Dwivedi retweeted
नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं और जनसुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से शहर के बुनियादी ढांचे का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में ककरा में 43 करोड़ रुपये की भारी लागत से 'नगर निगम के नवीन कार्यालय भवन' का भव्य निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं अत्याधुनिक रूप में मिल सकें। इसके साथ ही, प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन व स्थानीय निवासियों की सहूलियत के लिए रौजा में 7 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से 'जोनल कार्यालय' का निर्माण भी सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका है। विकास की ये महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनपद में सुशासन और सुनियोजित शहरी विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
#Shahjahanpur #UrbanDevelopment #NagarNigam #Infrastructure #PublicService #UPGovt #ProgressiveUP
Utkarsh Dwivedi retweeted
भविष्य की आवश्यकताओं और जनपद के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए, हमारे शहर को जल्द ही कई शानदार सौगातें मिलने जा रही हैं। युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि और खेल-कूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक तारामंडल (Planetarium) और शानदार एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड (Astroturf Hockey Ground) का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मकता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए 55 लाख रुपये की लागत से 'वेस्ट टू वंडर पार्क' (Waste to Wonder Park) भी विकसित किया जा रहा है। विकास की ये महत्वाकांक्षी परियोजनाएं न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएंगी, बल्कि हमारे नागरिकों और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतरीन सुविधा भी साबित होंगी।
#Development #FutureReady #Planetarium #SportsInfrastructure #WasteToWonder #ProgressiveUP
Utkarsh Dwivedi retweeted
🇮🇳 शाहजहाँपुर के युवा, संसद तक पहुँचने का अवसर आपका है! ‘विकसित भारत युवा संसद 2026–27’ में भाग लें और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर अपने विचार रखें। 31 अक्टूबर | प्रातः 10 बजे से स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय पात्रता: 17 अगस्त 2026 को आयु 18–25 वर्ष।
#ViksitBharatYouthParliament
Utkarsh Dwivedi retweeted
विजयादशमी याद दिलाती है , अंधकार कितना भी गहरा हो, अंत में जीत प्रकाश की ही होती है 🌸
जय श्री राम ❤️
#HappyDussehra





























































