दिनांक 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक पंचकूला, पंजाब में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर-2026 के अंतर्गत पुरुष एवं महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अर्जित किए।
पुरुष वर्ग: फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने पंजाब पुलिस को 83–64 के स्कोर से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
महिला वर्ग: फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने CISF को 75–56 के स्कोर से पराजित कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
इस शानदार उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पुरुष एवं महिला हैंडबॉल टीमों के समस्त खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइची-नागोया, जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे से भर्ती पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सुश्री पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित कर देश एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया।
इसी एशियन गेम्स में यह उनका दूसरा पदक है। इससे पूर्व उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में भी कांस्य पदक अर्जित किया था।
5000 मीटर स्पर्धा में उनका यह उत्कृष्ट प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गौरव का विषय है।
सुश्री पारुल चौधरी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। 🇮🇳🏆
दिनांक 23.09.2026 से 27.09.2026 तक मधुबन, करनाल, हरियाणा में आयोजित 75वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस आर्म रेसलिंग, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती एवं बॉक्सिंग टीम के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 52 पदक अर्जित किए गए, जिसमें 14 स्वर्ण, 22 रजत एवं 16 कांस्य पदक शामिल हैं। विवरण निम्नवत है—
1. आर्म रेसलिंग
पुरुष वर्ग — 🥇 03 स्वर्ण, 🥈 03 रजत, 🥉 02 कांस्य
महिला वर्ग — 🥇 03 स्वर्ण, 🥈 02 रजत
पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में टीम चैंपियन तथा ओवरऑल टीम चैंपियन।
2. बॉडी बिल्डिंग
पुरुष वर्ग — 🥇 04 स्वर्ण, 🥈 04 रजत
पुरुष टीम चैंपियन।
3. कुश्ती
महिला वर्ग — 🥇 01 स्वर्ण, 🥈 04 रजत, 🥉 03 कांस्य
पुरुष वर्ग — 🥇 02 स्वर्ण, 🥈 05 रजत, 🥉 05 कांस्य
पुरुष फ्री स्टाइल एवं ग्रीको-रोमन दोनों वर्गों में रनर-अप (द्वितीय स्थान)।
4. बॉक्सिंग
पुरुष वर्ग — 🥇 01 स्वर्ण, 🥈 02 रजत, 🥉 05 कांस्य
महिला वर्ग — 🥈 02 रजत, 🥉 01 कांस्य
समग्र उपलब्धि:
🏅 कुल 52 पदक — 🥇 14 स्वर्ण | 🥈 22 रजत | 🥉 16 कांस्य।
इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश व पुलिस महानिदेशक, पीएसी एवं पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन तथा सचिव, उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के समस्त खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
20वें एशियन गेम्स-2026, जो दिनांक 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आइची-नागोया, जापान में आयोजित किए जा रहे हैं, के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में उत्तर प्रदेश पुलिस की पुलिस उपाधीक्षक सुश्री पारुल चौधरी द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया गया। सुश्री पारुल चौधरी ने 9:08.67 मिनट का शानदार समय दर्ज करते हुए नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया।
सुश्री पारुल चौधरी ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प एवं निरंतर मेहनत का परिचय दिया तथा लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में पदक अर्जित किया। इससे पूर्व भी उनके द्वारा एशियन गेम्स में पदक हासिल किया जा चुका है।
3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में उनका यह उत्कृष्ट प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गौरव का विषय है। नेशनल रिकॉर्ड के साथ एशियन गेम्स में पदक अर्जित कर उन्होंने देश एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है।
सुश्री पारुल चौधरी की इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
20वें एशियन गेम्स-2026, जो दिनांक 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आइची-नागोया, जापान में आयोजित किए जा रहे हैं, के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 21 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक टोकाई सिटीजन्स जिम्नेजियम, आइची प्रीफेक्चर, जापान में आयोजित की गई।
कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम द्वारा ईरान की टीम को 40-34 के स्कोर से पराजित कर स्वर्ण पदक अर्जित किया गया।
भारतीय टीम ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबलों में प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया तथा फाइनल मुकाबले में भी बेहतरीन तालमेल, आक्रामक रेडिंग एवं मजबूत रक्षात्मक खेल के दम पर ईरान को पराजित कर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस कबड्डी टीम के सदस्य एवं पुलिस उपाधीक्षक श्री अर्जुन देशवाल द्वारा रेडर के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 अंक अर्जित किए गए तथा भारतीय टीम को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। @Uppolice @Dgpacup
उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक श्री अर्जुन देशवाल का 20वें एशियाई खेल-2026 के लिए भारतीय कबड्डी टीम में चयन हुआ है।
20वें एशियाई खेल-2026 का आयोजन 19 सितंबर से 04 अक्टूबर, 2026 तक आइची-नागोया, जापान में किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से श्री अर्जुन देशवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि उसके दो प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुलिस उपाधीक्षक अखिल श्योराण (शूटिंग) एवं पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार पाल (हॉकी) को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार-2025 हेतु चयनित किया गया है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 18 अगस्त 2026 को घोषित राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में दोनों खिलाड़ियों का नाम अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल है।
1. पुलिस उपाधीक्षक अखिल श्योराण — शूटिंग
a. एशियन गेम्स-2023 — 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक।
b. ISSF World Championships-2023 — 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक।
c. ISSF World Cup-2024 — 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक।
d. Asian Shooting Championships-2024 — 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्वर्ण पदक।
2. पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार पाल — हॉकी
a. पेरिस ओलंपिक-2024 — भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य के रूप में कांस्य पदक।
b. Asian Champions Trophy-2024 — भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक।
c. Asia Cup-2022 — भारतीय टीम के साथ कांस्य पदक।
d. Asian Champions Trophy-2021 — भारतीय टीम के साथ कांस्य पदक।
e. FIH Men's Hockey World Cup-2023 — भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य।
दोनों खिलाड़ियों की निरंतर उत्कृष्ट खेल उपलब्धियां, अनुशासन एवं समर्पण न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस, बल्कि उत्तर प्रदेश एवं पूरे देश के लिए गौरव का विषय हैं। अर्जुन पुरस्कार के लिए उनका चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से पुलिस उपाधीक्षक अखिल श्योराण एवं पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार पाल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रमंडल खेल-2026 में जूडो की महिला 48 किग्रा वर्ग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अर्जित कर देश एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाने वाली अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक पीएसी श्री आलोक सिंह तथा पुलिस महानिरीक्षक, मध्य जोन पीएसी एवं सचिव, उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड डॉ. प्रीतिंदर सिंह उपस्थित रहे।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अस्मिता डे को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अस्मिता डे की यह उपलब्धि देश एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गौरव का विषय है। 🇮🇳🏆@uppolice @asmitadey_48kg @dgpacup @dgpup
राष्ट्रमंडल खेल-2026 में जूडो की महिला 48 किग्रा वर्ग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने आज दिनांक 15अगस्त, 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक, मध्य जोन पीएसी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्हें उनकी गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।@uppolice @dgpacup @dgpup @asmitadey_
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का मान बढ़ाने वाले भारतीय पदक विजेता खिलाड़ियों से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भेंट की और उनकी शानदार उपलब्धियों पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो के 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस जूडो टीम की खिलाड़ी उपनिरीक्षक अस्मिता डे भी खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री जी से भेंट करने वालों में शामिल रहीं।
कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाने वाली अस्मिता डे को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे, तैनाती–गाजियाबाद ने दिनांक 31 जुलाई, 2026 को ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स)-2026 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए महिला 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है।
इस स्वर्णिम जीत के साथ अस्मिता डे ने इतिहास रच दिया है। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी भारतीय जूडो खिलाड़ी ने किसी भी भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
अस्मिता डे ने प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल में लगातार शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया तथा निर्णायक मुकाबले में कनाडा की खिलाड़ी को पराजित कर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
उनकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि भारतीय जूडो के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है और पूरे देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
उपनिरीक्षक अस्मिता डे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
दिनांक 23 से 30 जुलाई, 2026 तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर-2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने जूडो, वुशु, ताइक्वांडो, पेनचक सिलाट एवं कराटे प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 09 स्वर्ण, 12 रजत एवं 24 कांस्य सहित कुल 45 पदक अर्जित कर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया।
विशेष उपलब्धि :
उत्तर प्रदेश पुलिस ताइक्वांडो महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला ओवरऑल चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पदक विवरण :
जूडो – 06 पदक (02 स्वर्ण, 01 रजत, 03 कांस्य)
वुशु – 13 पदक (04 स्वर्ण, 03 रजत, 06 कांस्य)
ताइक्वांडो – 09 पदक (02 स्वर्ण, 03 रजत, 04 कांस्य)
पेनचक सिलाट – 16 पदक (01 स्वर्ण, 05 रजत, 10 कांस्य)
कराटे – 01 पदक (01 कांस्य)
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, महानिदेशक पीएसी तथा पुलिस महानिरीक्षक/सचिव, उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दिनांक 19 सितम्बर 2026 से 04 अक्टूबर 2026 तक आइची-नागोया, जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेलों हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस की पुलिस उपाधीक्षक पारुल चौधरी का महिला 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में भारतीय एथलेटिक्स टीम में चयन हुआ है।
साथ ही उपनिरीक्षक सचिन यादव का भाला फेंक स्पर्धा तथा महिला आरक्षी सलोनी नागर का महिला 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में 20वें एशियाई खेलों की तैयारी हेतु भारतीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है।
यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है। चयनित खिलाड़ियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक, पीएसी, एवं पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन एवं सचिव, उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं तथा आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, प्रदेश एवं विभाग का नाम गौरवान्वित करने की शुभकामनाएँ दी गई हैं।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
उत्तर प्रदेश पुलिस की जूडो खिलाड़ी कु० अस्मिता डे का 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स हेतु भारतीय टीम में चयन
कुशल खिलाड़ी कोटे से भर्ती जूडो खिलाड़ी कु० अस्मिता डे का 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स हेतु भारतीय जूडो टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता दिनांक 23 जुलाई 2026 से 02 अगस्त 2026 तक ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित होगी।
कु० अस्मिता डे का चयन राष्ट्रीय एवं रैंकिंग राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उनका यह चयन उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने कु० अस्मिता डे को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
दिनांक 23/05/2026 से दिनांक 27/05/2026 तक तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर 2026-27 मधुबन करनाल हरियाणा में आयोजित हुआ जिसमे उत्तर प्रदेश पुलिस की (योगा, पावरलिफ्टिंग एवं भारोत्तोलन ) पुरुष /महिला टीमों ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीतने के उपरांत उत्तर प्रदेश पुलिस योगा, पावरलिफ्टिंग एवं भारोत्तोलन टीम के खिलाड़ियों ने पुलिस महानिरीक्षक पी ए सी मध्य जोन एवं सचिव उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड डॉ. प्रीतिंदर सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्राप्त अपनी उपलब्धियों एवं अनुभवों को साझा किया। पुलिस महानिरीक्षक पी.ए.सी मध्य जोन एवं सचिव उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं विभाग का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।@uppolice @dgpacup @dgpup















































