ULiveIndia (@ULiveIndia) header
ULiveIndia (@ULiveIndia) profile picture

Registration - MP-12-0018664 https://xitter.cf/t.co/Nh3uoTZfsf @OBCUMASHANKAR

Chhatarpur, India
Joined May 2022
छतरपुर। ओरछा थाना क्षेत्र के कालापानी गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से 11000 वोल्टेज के बिजली के तार टूटने से चार मवेशियों की मौत,अहिरवार परिवार उजड़ा। अहिरवार परिवार में प्रशासन और बिजली विभाग से मवेशियों के मुआवजे की मांग की है।
4
82
इस देश में किसी महापुरुष कि प्रतिमा स्थापित करना हो सरकार आगे आकर अनुमति देती है। और जगह देती है लेकिन अगर जिस महा पुरुष ने देश को संविधान दिया उसके लिए जगह या अनुमति देना दांतों पसीना छूट जाता है ऐसा क्यों होता है? मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले कि सटई तहसील में डाॅ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थापना की फाईल पीछले 4 सालों से नगरपालिका के चक्कर काट रही है। लेकिन नगरपालिका भाजपा अध्यक्ष राजेश शर्मा प्रतिमा के लिए जगह सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं। आखिर राजेश शर्मा कि ऐसी क्या मजबूरी है जो संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर को सटई में जगह नहीं दे पा रहे हैं। जब बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा को जगह नहीं मिली तो गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और ग्रामीणों ने खुद जगह सुनिश्चित करी और नारियल फोड़कर कर फोटो रख जमीन अधिग्रहण किया। @ULiveIndia @uliveindiaDelhi
4
36
673
टीआरपी के लिए यह चैनल इतनी हद-तक गिर जाएगा। मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए लेकिन फिर बोल रहा हूं टीआरपी के लिए कल के दिन अपनी बेटी के लिए भी ऐसा बोल सकते हैं। चापुलूसी इतनी हद तक कि बहिन लोकगायिका @nehafolksinger के लिए ऐसी खबर चलाना माफी के काबिल तो बिल्कुल भी नहीं है। इस न्यूज़ चैनल पर क्या अब भी भरोसा है कि यह कोई भी खबरें सत्य पर आधारित चलाते होंगे।
3
28
72
870
छतरपुर कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत अमलतास कॉलोनी में युवती कि धारदार हथियार से हत्या मौके पर एएसपी आदित्य पटले पहुंचे पुलिस जांच में जुटी। इसी एरिया में डेढ़ माह पहले भी एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई उसका वीडियो भी वायरल हुआ था लेकिन अब तक खुलासा नहीं हो सका।
1
4
123
छतरपुर। बाईपास पर गौ साला का तिराहा पर खुलेआम वसूली नगरपालिका ने अनुमति दे रखी है?
3
558
ब्रेकिंग न्यूज़। छतरपुर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई सालिग्राम गर्ग ने जमीन छीनने के विवाद में चलाई गोलियां मोतीलाल कुशवाहा के सीने में लगी और दुसरी गोली कान में छूते हुए निकल गई। पहले भी गढ़ा गांव में दलित कि बारात पर गोली चलाने का विडियो वायरल हो चुका है।
1
3
271
छतरपुर ब्रेकिंग,मप्र। बागेश्वर धाम सरकार के छोटे भैया सालिग ग्राम गर्ग ने की फायरिंग, जमीनी विवाद में गांव में फायरिंग की जिसमें मोती कुशवाहा के कान में लगी गोली और मारपीट की, बागेश्वर धाम सरकार का छोटा भाई है सालिग ग्राम गर्ग, घायल व्यक्तियों को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच रही है, घायलों में मारपीट की चोटें, राजनगर थानाक्षेत्र के कौड़ा गांव की घटना
10
170
3
329
12,552
ब्रेकिंग न्यूज। छतरपुर। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई सालिग्राम गर्ग ने मोती कुशवाहा को मारी गोली जिला अस्पताल में इलाज जारी।।
3
68
2
156
3,577
मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिली उसके बाद उनके समर्थकों ने दतिया में बवाल काट दिया सुबह लगभग करीब 4:00 बजे अचानकउनके समर्थकों पुलिस कर्मियों पर पथराव किया जिसमें एसपी समेत कई पुलिस कर्मी घायल हुए।
1
2
137
हरे राम.. बाबा कि जब जुबान लड़खड़ाई तब बो...... हरे राम
1
56
ब्रेकिंग न्यूज़। छतरपुर शादी सुदा 3 बच्चों कि मां किरन कुशवाहा फरीद खान के साथ भागी पति पहुंचा एसपी कार्यालय न्याय कि गुहार लगाई। दो बेटी और एक बेटा तीनों कि शादी हो चुकी है लेकिन महिला फिर भी करीब एक साल से फरीद खान के संपर्क थी। तीन महिने पहले भी 2-3 दिन के लिए फरीद खान के घर रह कर आई थी फिर घर में रहने लगी थी अब फिर से फरीद खान के यहां चली गई है। प्यार इतना अंधा होता है कि महिला को 3 बच्चों कि इज्जत नजर नहीं आई।
2
10
1,014
आज तक आपने इंसानों और जानवरों को घायल होने पर इलाज के तौर पर टांके लगते देखा होगा। लेकिन बिहार में पहली बार आपको सड़क को घायल होने पर उसको टांके लगाकर इलाज किया जा रहा है। इस तरह का वीडियो पहली बार देखने को मिल रहा है
1
6
13
2,033
RT @ASKUMASHANKAR: ।।पहले पेपर लीक फिर सेंटर कि दूरी ने बच्चों का सपना छीना।। देरी से पहुंची NEET कि छात्रा एग्जाम सेंटर पर तो केंद्र में…
3
20
छतरपुर जिले में कागजों पर आदेश जारी होता है और जमीन उसे फाड़ दिया जाता है दिया तले अंधेरा: *SDM कार्यालय के सामने रात में चल रही अवैध बोरिंग, जिम्मेदार बेखबर* छतरपुर। जिले में जल अधिनियम के नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। फोर लाइन स्थित SDM कार्यालय के ठीक सामने बुंदेला बब्बा मंदिर के पास रात के अंधेरे में अवैध बोरिंग मशीनें संचालित होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना अनुमति भूजल दोहन किया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के बजाय बेखबर नजर आ रहे हैं। प्रशासनिक कार्यालय के सामने ही नियमों की धज्जियां उड़ने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन मामले की जांच कर अवैध बोरिंग संचालकों पर कार्रवाई करता है या नहीं।
3
8
216
सिविल लाइन थाना अंतर्गत ढढारी तिराहा पर खुले आम शराब बिक्री का वीडियो वायरल ..
1
2
30
छतरपुर।मप्र छतरपुर नगरपालिका अनोखी नगरपालिका बनी... सुनिए नगर वासियों का क्या है कहना.... 3 साल से नाली-सड़क की मांग, नहीं हुई सुनवाई; वार्डवासियों ने लगाया नगरपालिका पर उपेक्षा का आरोप छतरपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 35 के रहवासियों ने नगर पालिका पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से नाली और सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं गया है। वार्ड की पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया हैं, इसके बावजूद क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं अधूरी बनीं हुई हैं। कालोनी निवासियों का आरोप है कि शहर में विकास कार्यों के लिए बजट की कमी बताई जाती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक मंदिर के लिए 85 लाख रुपए के बजट को मंजूरी दे दी गई। लोगों का कहना है कि शहर के नागरिक कर (टैक्स) जमा कर रहे हैं, लेकिन विकास कार्यों का लाभ शहर से बाहर के क्षेत्रों को मिल रहा है। उन्होंने इस निर्णय को राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया है। वार्डवासियों के अनुसार क्षेत्र में नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़कों और खाली स्थानों पर जमा रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण जहरीले कीड़े-मकोड़े घरों में घुस आते हैं, जिससे परिवारों में भय का माहौल रहता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में आज भी कच्चा रास्ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। प्रसव पीड़ित महिलाओं तक समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती, वहीं बच्चों के लिए स्कूल वाहन भी कॉलोनी के अंदर नहीं आ पाते। लोगों का कहना है कि रास्ते की खराब स्थिति के कारण कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं। वार्डवासियों के अनुसार रास्ते के बीच में गहरा नाला बना दिया गया है, जिससे निकलना मुश्किल हो गया है। आवागमन के लिए नाले पर लकड़ी रखकर मात्र एक-दो फीट का संकरा रास्ता बनाया गया है। इसी रास्ते से रोजाना लोग आने-जाने को मजबूर हैं। रहवासियों का कहना है कि लकड़ी टूटने का खतरा हमेशा बना रहता है। हाल ही में एक युवक लकड़ी से फिसलकर नाले में गिर गया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। रहवासियों का दावा है कि उन्होंने नगर पालिका, नगर पालिका अध्यक्ष, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर कई बार शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द नाली और सड़क निर्माण कर क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है। आपके वार्ड कि समास्या हमारी समस्या... आप अपनी समस्या हमको बताएं हम आपकी समास्या अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करेंगे और निवारण कराने की भी कोशिश करेंगे।
3
5
180
महिला पुलिस ने ग्रामीणों के मोबाइल छीने और विडियो डिलीट करवा दिया बिजावर | छतरपुर बिजावर क्षेत्र के ग्राम उदयपुरा में शासकीय भूमि और वन क्षेत्र को लेकर ऐसा घमासान मचा है कि पेड़, प्लॉट, पुलिस और प्रशासन सब एक ही कहानी के किरदार बन गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग से लगी शासकीय भूमि पर पहले हरे-भरे पेड़ों की कटाई हुई, फिर जमीन को प्लॉटिंग में बदल दिया गया और केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित आदिवासी परिवारों को कथित रूप से 50-50 हजार रुपए लेकर प्लॉट बेच दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर कभी बच्चे क्रिकेट खेलते थे, मवेशी चरते थे और पेड़ पर्यावरण बचाते थे, वहां अब प्लॉटों की लाइनें खिंच गई हैं। सवाल यह उठ रहा है कि जब पेड़ कट रहे थे और जमीन पर कब्जे की तैयारी चल रही थी तब जिम्मेदार विभागों की नजर आखिर कहां थी? फोन बजते रहे, अफसर नहीं पहुंचे! ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने कई बार वन विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। आरोप है कि जब तक पेड़ कटकर जमीन प्लॉटों में तब्दील नहीं हो गई, तब तक कार्रवाई नजर नहीं आई। बाद में जब वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची तो मामला और गर्मा गया। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीने जाने का आरोप गांव वालों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस और वन अमले ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि जब उन्होंने घटनाक्रम का वीडियो बनाना चाहा तो मोबाइल फोन छीन लिए गए और वीडियो डिलीट करवा दिए गए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। बाढ़ का खतरा भी बड़ा सवाल ग्रामीणों का कहना है कि उदयपुरा गांव श्यामपुरी नदी के किनारे बसा है और बरसात में नदी उफान पर आती है। ऐसे में यदि विस्थापित परिवारों को इसी क्षेत्र में बसाया जा रहा है तो भविष्य में बाढ़ का खतरा उनके लिए नई परेशानी खड़ी कर सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विस्थापित आदिवासियों को स्थायी और सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए। ग्रामीणों का तंज ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह जमीन वास्तव में शासकीय और वन क्षेत्र से जुड़ी है तो फिर प्लॉटिंग कैसे हो गई? और यदि सब कुछ वैध है तो पेड़ों की कटाई किस अनुमति से हुई? गांव में चर्चा है कि जंगल गायब होने में जितनी तेजी लगी, उतनी तेजी शिकायतों पर कार्रवाई में नहीं दिखी। प्रशासन से मांग ग्रामीणों ने वन विभाग और राजस्व अधिकारियों से शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण की जांच, पेड़ों की कटाई की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। नोट: समाचार में शामिल आरोप ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन और बयानों पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि संबंधित विभागों की जांच के बाद ही हो सकेगी।
4
7
231
भीषण गर्मी और भीण के बीच ट्रेन के अंदर युवा ने थोड़ा दम अगर आप सफर कर रहे हैं तो भीषण गर्मी में जनरल डब्बा आपके खतरा बन सकता है। ट्रेन में भारी भीड़ होने के कारण दम घुटने से एक युवा की मौत हो चुकी है इसलिए सावधान रहे की भीड़ वाली जगह से दूर रहे क्योंकि वहां पर भीषण गर्मी के कारण आपका दाम घुट सकता है। अगर आप लंबा सफर कर रहे हैं तो सबसे बेहद जरूरी है कि आप साथ में पानी लेकर चले ताकि जब भी आपको दम घुटन महसूस हो तो समय पर आपको पानी मिल सके। भीण वाले डिब्बा में जाने से बचें।
3
17
24
939
जब पुलिस का खोंप खत्म हो जाए तो छोटी बच्चियों तक नहीं छोड़ते दरिंदे.. बच्ची को छेड़ रहे थे बच्ची ने मां को बुलाया फिर जो हुआ आप खुद देख लीजिए... विडियो कहां का है कब का है..?
5
183
3
517
49,954
हेलो @CMMadhyaPradesh जी छतरपुर जिले के महाराजपुर विधानसभा में मड़ा पुरवा गांव में यह छोटे-छोटे बच्चे विधानसभा जनप्रतिनिधियों के जातीय भेदभाव के शिकार हो रहे हैं आजादी के बाद से आज तक इन बच्चों के लिए स्कूल जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है,बच्चों के परिवार वालों के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है जनप्रतिनिधि नेताओं के करीबों की तानाशाही इतनी की ग्रामीणों को अधिकारियों तक नहीं जाने दिया जाता है। बारिश के मौसम में इन बच्चों को आए थे छुट्टी लेनी पड़ती है जिससे शिक्षकों का गुस्सा तेज होता है और उसका सामना बच्चों को करना पड़ता है अब देखना होगा कि इन बच्चों की आवाज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंच पाती है या फिर यूं ही दब कर रह जाएगी ? @JansamparkMP
5
15
215