जेब में फटा एंड्राइड मोबाइल फ़ोन.. धमाके क़े बाद बाइक समेत सड़क पर गिरे युवक की सांसे टूटी
मुजफ्फरनगर में हुआ दर्दनाक हादसा, मोबाइल फटने के बाद मची अफरा-तफरी.. दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जेब में रखा मोबाइल फोन कब जानलेवा हादसे की वजह बन जाए, इसका अंदाजा भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी विकास अंतल को भी नहीं था। बाइक से घर लौट रहे 40 वर्षीय विकास की जेब में रखा मोबाइल वहलना चौक के पास तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल विकास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया गया कि विकास अंतल उत्तम शुगर मिल में टोकन मैन के पद पर कार्यरत थे। वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी मेरठ रोड हाईवे पर अचानक उनकी जेब में रखा मोबाइल फट गया। धमाके के बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विकास की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। जिस पिता के सहारे बच्चों का भविष्य संवरना था, उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के बाद जेब में रखे मोबाइल की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
#Muzaffarnagar
UP क़े बागपत में अय्याशी में डूबी पत्नि ने अपने प्रेमी क़े हाथो अपना सुहाग मिटवा दिया। कुताना गांव क़े प्रमोद की हत्या उसी की पत्नि उर्मिला ने अपने प्रेमी बाइक मिस्त्री सिकंदर उर्फ़ काला क़े हाथों करा दी। 2024 से दोनों की अय्याशी चल रही थी। अब पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हाफ एनकाउंटर में पकड़ा है।
हुआ खुलासा...
सिकंदर ने प्रमोद को नलकूप पर शराब पीने के लिए बुलाया। वहां उसकी शराब में नशे की गोलियां मिलाईं और नशा होने पर बोतल से सिर पर कई वार किए। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को करीब 150 मीटर दूर गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, उर्मिला व्हाट्सएप पर सिकंदर से घटना की जानकारी लेती रही। कॉल डिटेल के आधार पर पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। अब दोनों पकडे गए।
जेल जाने से बच गए निर्दोष...
प्रमोद का शव मिलने के बाद उसके भाई विनोद ने गांव के पंकज, राहुल, अंकित और मुकेश पर हत्या का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विनोद के अनुसार, कई महीने पहले बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय प्रमोद ने बीच-बचाव कराया था, जिस पर पंकज ने उसे मारने की धमकी दी थी। मगर पुलिस ने केस खोल दिया।
#HusbandMurder
UP में प्रयागराज -कौड़िहार के कुरेसर घाट पर आस्था की डुबकी लगाने आए एक परिवार पर मौत का कहर टूटा।आरएसएस के शारीरिक प्रमुख सुरेश कुमार केसरवानी (39) सुबह प्रतिदिन की तरह कुरेसर घाट पर स्नान कर रहे थे। पास में ही राम सिंह यादव (54) गंगा में डूबने लगे। बड़े भाई को डूबता देख छोटे भाई नितेश (35) उर्फ राजू ने नदी में छलांग लगा दी, पर वह भी लहरों में फंस गए।पति और जेठ को मौत के मुंह में जाता देख नितेश की पत्नी अनीता (32) भी गंगा में कूद पड़ीं और वह भी गहरे पानी में जाने लगीं। एक ही परिवार के तीन लोगों को डूबता देख घाट पर चीख-पुकार मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद राम सिंह व नितेश को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अनीता एवं उन्हें बचाने गए सुरेश गंगा में समा गए।
पुलिस एनकाउंटर पर उठे सवाल, पैर में गोली लगने के बाद कचहरी में तेजी से चलता दिखा 15 हजार का इनामी
डीआईजी ने लिया संज्ञान, मुठभेड़ में शामिल 7 पुलिसकर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
UP क़े मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के बाद 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी फिरोज का कचहरी में तेजी से चलते हुए वीडियो सामने आने से मुठभेड़ की परिस्थितियों पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में फिरोज पुलिसकर्मियों के साथ चलता दिखाई दे रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मुठभेड़ में शामिल सात पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी हारुन को गोली मारने की घटना से जुड़ा है। आरोप है कि कमेटी की रकम के विवाद में हारुन पर गोली चलाई गई थी। इस मामले में इरशाद, उसके बेटे रविश और भाई फिरोज के नाम सामने आए थे। पुलिस ने इरशाद और फिरोज पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
लोहिया नगर पुलिस और स्वाट टीम ने फिरोज को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। इसके बाद हथियार बरामद कराने के लिए उसे बजौट गांव के अंडरपास के पास ले जाया गया। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान फिरोज ने तमंचे से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई और उसके पैर में गोली लगी।
घायल फिरोज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। उसी दिन उसे अदालत में पेश करने के लिए कचहरी लाया गया। यहां सामने आए वीडियो में वह पुलिसकर्मियों के साथ तेजी से चलता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मुठभेड़ के दौरान हुई कार्रवाई और आरोपी की चोट को लेकर सवाल उठने लगे।
सात पुलिसकर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण...
मामले में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने संज्ञान लेते हुए मुठभेड़ में शामिल एसआई मनीष सिंह, शिवम पाठक, सतेन्द्र सिंह और कुलदीप सिंह के अलावा हेड कांस्टेबल नवनीत, मयंक शर्मा और अभिषेक राणा से स्पष्टीकरण मांगा है।
अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मुठभेड़ के दौरान वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और सामने आए वीडियो के आधार पर उठ रहे सवालों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद मामले की जांच पर नजर बनी हुई है।
#Meerut #UPPolice
विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल..दरोगा लाइन हाजिर
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई, सीओ करेंगे मामले की जांच
UP क़े बाराबंकी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक विष्णु शर्मा पर श्रद्धालुओं को थप्पड़ मारने और लात मारने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे।
मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने उपनिरीक्षक विष्णु शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Barabanki #UPPolice #ViralVideo
दुर्गा पूजा पंडाल में नाग के दांत तोड़ने का करतब दिखाते नाग ने दोनों को डसा..पिता-पुत्र की मौत
UP क़े बाराबंकी में दुर्गा पूजा पंडाल में जहरीले नाग के साथ करतब दिखाना एक पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। सांप के दांत तोड़ने की कोशिश के दौरान नाग ने युवक को डस लिया। बेटे को बचाने पहुंचे पिता को भी सांप ने डस लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह साँप कल ही स्कूल क़े पीछे से पकडे थे। इनके दाँत तोड़ने का करतब भीड़ क़े सामने किया जा रहा था।लोग वीडियो बना रहे थे।
मृतकों की पहचान मुन्नाक्की पुरवा निवासी महेश और नौमिलाल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूजा पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जयमाला क़े दौरान दूल्हे क़े भाई की निर्मम हत्या.. बीच बचाव को आए कई बाराती जख़्मी
UP क़े बिजनौर में बारात में मामूली विवाद के बाद दूल्हे के भाई की सुआं घोंपकर हत्या कर दी गई।मखवाड़ा निवासी आकाश कश्यप पुत्र गजराज सिंह की बारात मंगलवार दोपहर बिजनौर शहर के बुखारा रोड गांव बकली में स्थित हीरा पैलेस में आई थी। बारात में उसका तहेरा भाई 32 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र अशोक कुमार भी आया था। शाम छह बजे बरात चढ़त के बाद जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बैंक्वेट हाल के मैदान में आरोपियों के शराब पीने पर अश्वनी ने उन्हें टोक दिया। इस पर कुछ युवकों ने उसकी हत्या कर दी।हमलावरों ने मारपीट के दौरान बर्फ तोड़ने के सुएं से हमला कर दिया। अश्वनी के सीने व आंख पर कई वार किए। बीच-बचाव में आए अश्वनी के चचेरा भाई लवकुश पुत्र गजेंद्र व एक अन्य तेजपाल धारदार हथियार लगने से घायल हो गए।
#weddingMurder
लखनऊ के शिवा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार
11 दिन बाद पुलिस को मिली कामयाबी, 50-50 हजार रुपये के इनामी तीनों आरोपी गिरफ्तार
UP की राजधानी लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के 11 दिन बाद पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
#ShraddhaDubey #ShivaSharma #UPPolice #Lucknow
कॉकरोच नहीं.. भ्रष्टाचार का पुतला जलेगा
मुज़फ्फरनगर में दशहरे पर रावण क़े पुतले क़े साथ 15 फिट का कॉकरोच का पुतला फूंका जाना था। वीडियो वायरल हुई.. पुलिस सक्रिय हुई.. अब #cockroach क़े स्थान पर यह पुतला भ्रष्टाचार क़े नाम से बदल दिया गया है।
#VijayaDasami
मुजफ्फरनगर में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 15 फीट ऊँचा कॉकरोच का पुतला, 60 फीट के रावण की तैयारी!
कुंभकरण 55 और मेघनाद का 50 फीट ऊंचा पुतला भी होगा दहन, कॉकरोच के जरिए दिया जाएगा खास संदेश
UP क़े मुजफ्फरनगर में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ एक ऐसा पुतला भी आग के हवाले होगा, जिसे देखकर लोग चौंक सकते हैं! जी हां, श्रीराम सेवा दल के दशहरा आयोजन में 15 फीट ऊंचे कॉकरोच का भी दहन किया जाएगा। वहीं, 60 फीट का रावण, 55 फीट का कुंभकरण और 50 फीट का मेघनाद भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इस बार कॉकरोच पर क्यों है निशाना?
आयोजकों के मुताबिक, कॉकरोच के पुतले के जरिए देश में अस्थिरता फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ संदेश दिया जाएगा। यानी इस दशहरे पर बुराई के प्रतीकों के साथ एक अलग अंदाज में भी संदेश देने की तैयारी है।
मुंह-आंखों से निकलेगी आग, रिमोट से होगा दहन
पुतलों को खास अंदाज में तैयार किया गया है। इनके मुंह और आंखों से आग निकलेगी, जबकि रिमोट के जरिए पुतलों का दहन किया जाएगा। इस तकनीक और विशालकाय पुतलों को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रहने की उम्मीद है।
#Cockroch
@Cockroachisback
देहरादून में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी में बीएससी कर रहे छात्र UP क़े बिजनौर - शेरकोट निवासी शारिक की लाश 93 दिन बाद गहरी खाई से कंकाल क़े रूप में मिली। वह अपने किराए क़े रूम से स्कूटी लेकर निकला था। अब लाश मिलने क़े बाद हत्या की आशंका को बल मिल गया है। वह उत्तराखंड के देहरादून में आईएसबीटी क्षेत्र की आजाद कॉलोनी से तीन महीने लापता हुआ था। फिलहाल पहचान क़े बाद कंकाल का DNA होगा। तब आगे जाँच बढ़ेगी। हत्या का आरोप रूम मेट 2 दोस्तों पर है।
कैसे खुला राज...
लाश का पता चलने की घटना भी किसी फिल्मी कहानी जैसी है। किमाड़ी-मसूरी मार्ग की जिस खाई में कंकाल मिला, वहां से गुजरने वाले किसी आम राहगीर की नजर पड़ना लगभग नामुमकिन था। रविवार को इस इलाके में एक व्यक्ति अपना ड्रोन उड़ा रहा था। इसी दौरान ड्रोन के कैमरे में खाई के अंदर पड़ा एक स्कूटर और हड्डियों का कुछ हिस्सा कैद हो गया। व्यक्ति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गहरी खाई से हड्डियां व स्कूटर बरामद किया और तीन महीने से लापता छात्र का कंकाल मिल सका।
UP क़े मेरठ में फफूँड़ा गांव क़े 2 पक्ष इंस्टाग्राम स्टेटस को लेकर आरिफ व फरमान पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट क़े बाद फायरिंग हुई। जिसमे शहनाज़ (45) व बुशरा (11) को गोली लगी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया। गांव में पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई है।
#viralvideo #Meerut
लिव-इन में प्यार का अंत! अलवर में प्रेमी ने प्रेमिका की जान ली
UP क़े मथुरा से शुरू हुई शादीशुदा लव स्टोरी का राजस्थान में अंत हो गया। विवाहित 2 बच्चो क़े पिता योगेश चौधरी ने डेढ़ वर्ष से लिव इन में रह रही कुमकुम की हत्या कर दी। कुमकुम इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती थी। वह अपना परिवार - 2 बच्चे छोड़ बॉयफ्रेंड संग यहाँ आ गई थी। हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है।
truestory.co.in/?p=23453
UP क़े मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS 4th ईयर की स्टूडेंट शगुन सैनी (23) ने कॉलेज हॉस्टल में फांसी लगा जान दे दी। वह रूम में एक अन्य छात्रा क़े साथ रहती थी। फ़ोन पर किसी क़े साथ विवाद क़े चलते जान देने की बात सामने आई है।
नहीं मिला सुसाइड नोट, एसपी ने कहा- किसी दोस्त के साथ होता था विवाद..
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि छात्रा की रूम पार्टनर जिया ने बताया है कि शगुन का किसी दोस्त के साथ विवाद होता रहता था। आशंका है कि इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
चाऊमीन खाने के बाद 14 वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मंदिर दर्शन के बाद चाऊमीन, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का किया था सेवन
UP के एटा में 14 वर्षीय छात्रा भावना की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा चामुंडा मंदिर में दर्शन करने के बाद चाऊमीन, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने लगी। कुछ देर बाद उसे उल्टी हुई और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल कासगंज के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने सांस की नली में चाऊमीन फंसने की आशंका जताई है।
🤖 Made with AI
मेरठ सर्किट हाउस में मधुमक्खियों का तांडव, मची भगदड़! युवक को 50 डंक लगे, बेहोश होकर गिरा
UP में मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में सोमवार शाम मधुमक्खियों ने ऐसा हमला बोला कि मौके पर भगदड़ मच गई। अचानक हुए हमले से लोगों में चीख-पुकार मच गई। युवक अभिनव को मधुमक्खियों ने करीब 50 जगह डंक मार दिए। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
छत्ते से छेड़छाड़ के बाद भड़कीं मधुमक्खियां!
बताया जा रहा है कि छत्ते से छेड़छाड़ के बाद मधुमक्खियां उग्र हो गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले की चपेट में कई अन्य लोग और स्कूली बच्चे भी आ गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से सर्किट हाउस परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस-दमकल टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। मधुमक्खियों को भगाने के लिए पानी की बौछार की गई। इसके बाद हालात पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फिलहाल घायल युवक की हालत को लेकर चिंता बनी हुई है।
#Meerut
UP में मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के नोना गांव में घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी ने एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान पत्नी दीपा की मौत हो गई, जबकि पति दिनेश को मेरठ रेफर किया गया। दीपा और दिनेश की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। दोनों का ढाई वर्ष का एक बेटा भी है।
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत 2 दिन बढ़ी.. पार्टी ने आपत्ति जताई
दिल्ली। CJP टॉप लीडर सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। मामले में सुनवाई के दौरान CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने हिरासत बढ़ाए जाने पर आपत्ति जताई।
रत्ना सिंह के मुताबिक, दोनों की ओर से अदालत में जरूरी कानूनी दलीलें पेश की गईं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि केवल जमानतदारों के सत्यापन में लगने वाले समय के आधार पर दोनों की स्वतंत्रता पर रोक जारी रखना उचित नहीं था।
उच्च अदालत का रुख करेगी CJP...
रत्ना सिंह ने न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने के फैसले पर असंतोष जताते हुए कहा कि अब इस मामले को उच्च अदालत में उठाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनवाई के दौरान सरकारी वकील उनकी दलीलों का प्रभावी जवाब नहीं दे सके।
@CJP_for_India
हापुड़ में पत्रकार नसीम अहमद हत्याकांड में आटा मिल मालिक समेत 3 गिरफ्तार!
UP के हापुड़ में दैनिक जनवाणी क़े ब्यूरो चीफ नसीम अहमद सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने आटा मिल मालिक अशोक गुप्ता, कपिल अग्रवाल व नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। 18 अक्टूबर को जरौठी रोड स्थित आटा मिल पर अखबार के लिए विज्ञापन लेने पहुंचे नसीम और उनके साथियों के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल नसीम की मौत हो गई थी।
#Hapur #Journalist #NaseemAhmed #UttarPradesh
मुजफ्फरनगर में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 15 फीट ऊँचा कॉकरोच का पुतला, 60 फीट के रावण की तैयारी!
कुंभकरण 55 और मेघनाद का 50 फीट ऊंचा पुतला भी होगा दहन, कॉकरोच के जरिए दिया जाएगा खास संदेश
UP क़े मुजफ्फरनगर में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ एक ऐसा पुतला भी आग के हवाले होगा, जिसे देखकर लोग चौंक सकते हैं! जी हां, श्रीराम सेवा दल के दशहरा आयोजन में 15 फीट ऊंचे कॉकरोच का भी दहन किया जाएगा। वहीं, 60 फीट का रावण, 55 फीट का कुंभकरण और 50 फीट का मेघनाद भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इस बार कॉकरोच पर क्यों है निशाना?
आयोजकों के मुताबिक, कॉकरोच के पुतले के जरिए देश में अस्थिरता फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ संदेश दिया जाएगा। यानी इस दशहरे पर बुराई के प्रतीकों के साथ एक अलग अंदाज में भी संदेश देने की तैयारी है।
मुंह-आंखों से निकलेगी आग, रिमोट से होगा दहन
पुतलों को खास अंदाज में तैयार किया गया है। इनके मुंह और आंखों से आग निकलेगी, जबकि रिमोट के जरिए पुतलों का दहन किया जाएगा। इस तकनीक और विशालकाय पुतलों को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रहने की उम्मीद है।
#Cockroch
@Cockroachisback
नेहा सिंह राठौर से जुडी अपमानजनक खबर पर महिला आयोग सख्त, 15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, PCI व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को कार्रवाई के निर्देश देने को कहा
महिलाओं के चरित्र हनन और डिजिटल उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को कथित यौन रैकेट से जोड़ने वाली खबर के प्रकाशन को लेकर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग के अनुसार, खबर को लेकर सार्वजनिक आलोचना के बाद संबंधित न्यूज नेटवर्क ने कथित तौर पर रिपोर्ट को तथ्यात्मक रूप से गलत स्वीकार करते हुए माफी जारी की थी।
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से कहा है कि वह संबंधित नियामक, प्रशासनिक और मीडिया के स्व-नियामक निकायों को इस मामले में तत्काल और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे। इनमें प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर (EMMC), न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) और डिजिटल पब्लिशर्स कंटेंट ग्रीवेंस काउंसिल (DPCGC) जैसे निकाय शामिल हैं। आयोग ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
राष्ट्रीय महिला आयोग ने संबंधित मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (ATR) 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग ने महिलाओं के खिलाफ लिंग आधारित चरित्र हनन और डिजिटल उत्पीड़न को रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय अपनाने की आवश्यकता भी जताई है।
आयोग ने स्पष्ट किया कि मीडिया की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी है। समाचारों में तथ्यों की सटीकता बनाए रखने के साथ महिलाओं की गरिमा, निजता और प्रतिष्ठा का सम्मान किया जाना चाहिए।
@NCWIndia @nehafolksinger
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक चैनल पर सेक्स रैकेट की फेक खबर क़े माध्यम से उन्हें ‘वेश्या’ और ‘कॉल गर्ल’ बताकर अपमानित करने की कोशिश की निंदा की। हालांकि ABP न्यूज़ ने माफ़ी मांग ली है।
नेहा सिंह राठौर ने @NCWIndia से संज्ञान लेने की मांग करते हुए महिला सम्मान और मीडिया की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं।
#NehaSinghRathore #NCWIndia #WomenRespect @nehafolksinger










