M & swami retweeted
🔺स्कूल व्याख्याता भर्ती 2025 अब तक—
28 विषयों के 4,885 पदों में से 24 विषयों के 4431 पदों का परिणाम जारी।
अब तक 17 विषयों में 1822 पदों की रिक्तियां, तीन विषयों में एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला।
चार विषय - गणित, चित्रकला, उर्दू , राजस्थानी के 454 पदों पर परिणाम जारी होना शेष।
चित्रकला के 252 पदों और उर्दू के 176 पदों पर तमाशा जल्दी दिखेगा।
✅ आज जारी हुए परिणामों पर एक नज़र —
▪️संस्कृत - 86 पदों पर , 18 अभ्यर्थी मिले , 68 रिक्तियां।
▪️बायोलॉजी - 103 पदों पर 42 अभ्यर्थी सफ़ल, 61 पद खाली।
▪️लोक प्रशासन - 2 पदों पर 1 ही पास।
▪️संगीत - 13 पदों पर महज 1 अभ्यर्थी पास।
@RPSC1 @RajCMO @BhajanlalBjp @sharatjpr @saten_08
M & swami retweeted
क्या चाहिए ?
1. स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए सेवा नियमों में प्रस्तुत कठिनाई स्तर का अक्षरशः पालन हो।
2. उच्च माध्यमिक स्तर , स्नातक स्तर और परास्नातक स्तर में जिस प्रकार पाठ्यक्रम विभाजित है; प्रश्न निर्माण के दौरान उसको आधार बनाया जाएं।
3. प्रथम पेपर और द्वितीय पेपर में पाठ्यक्रम में ब्लू प्रिंट और अंकभार निर्धारित हो।
4. प्रथम पेपर के पाठ्यक्रम में आंशिक/प्रासंगिक संशोधन किए जाए ; जो सभी विषयों के अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करते हो।
5. इन सुधारो को लागू करने के बाद; नया विज्ञापन जारी हो एवं 6 माह का समय देकर परीक्षा आयोजित करवाई जाए।
@RPSC1 @madandilawar @RajCMO @BhajanlalBjp
राजस्थान में लेक्चरर भर्ती का पेच, 40% के फेर में अटके हजारों अभ्यर्थी
लेक्चरर नहीं तो पढ़ाई कैसे? भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर बवाल
NET-PHD वाले भी फेल, राजस्थान में लेक्चरर भर्ती पर सवाल
#Rajasthan #RPSC #TeacherRecruitment #Unemployment #Khabardar | @SwetaSinghAT | @sharatjpr
M & swami retweeted
झारखंड..बिहार... मध्यप्रदेश में ऐसे ही हालात है। लेकिन राजस्थान में तो गज़ब हो गया....🧐
देखिए आज तक @aajtak की संक्षिप्त रिपोर्ट 👇
@Rajasthan_Tak @aajtak @sharatjpr @RajCMO @BhajanlalBjp @madandilawar @rajeduofficial @rpsc1
M & swami retweeted
एक प्रयास कोटा भास्कर के माध्यम से।
आभार @Hemraj_GurjarDB 🙏
2022 से ही पद रिक्त रहने की नौबत आई है ; इस भर्ती का पैटर्न इतना पेचीदा है कि विषय में महारथ हासिल करने वाले भी कही न कही मात खा जाते है।
जीके का पेपर तो परेशान कर ही रहा था; पिछले कुछ सालों में विषय के प्रश्न पत्रों को इतना कठिन और अनुसंधान आधारित बना दिया कि एग्जाम हॉल के तीन घंटे में अभ्यर्थी का सिर चकरा जाता है।
इसमें प्रासंगिक सुधार होने चाहिए ; जो पद रिक्त रहे है उन पर पुनः विज्ञापन निकालकर 6 माह में परीक्षा आयोजित करवानी चाहिए ताकि बेरोजगारों का धन एवं समय की बर्बादी न हो। 🤷 @educationnagari @RPSC1
M & swami retweeted
RPSC के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश, रि-एग्जाम करवाने की मांग साथ ही विद्या संबल योजना का विरोध शुरू
#EducatioNagari #RPSC
M & swami retweeted
स्कूल व्याख्याता भर्ती के साथ 2024 में कुठाराघात हुआ, 2025 में इसे और दोहराया गया। कई विषयों में पद रिक्त रहे और इस बार राजनीति विज्ञान, फिजिक्स, कृषि व कॉमर्स में हालात बेहद चिंताजनक हैं।
यह मेहनती युवाओं के सपनों पर आघात है। ✊
#RPSC #StudentJusticeforum
M & swami retweeted
स्कूल व्याख्याता भर्ती के परिणामों में पद खाली जाना और अब स्कूलों में "विद्या संबल योजना" लाना, बड़ा षड़यंत्र। ❌
"कॉलेजों में स्थाई भर्ती के रास्ते बंद करके , अब सरकार स्कूलों में स्थाई भर्ती बंद करने की तैयारी कर रही है। 🙅
RPSC की भर्तियों में 40% नहीं लाने वाले , "विद्या संबल" में बिना परीक्षा ही कैसे योग्य है ? @RPSC1
अब गुणवत्ता घास चरने गई क्या ❓ @RajCMO @BhajanlalBjp @DrRamSinghSamot @sharatjpr @Kunal_Alwar
M & swami retweeted
RPSC को 1st ग्रेड का री एग्जाम करवाना चाहिए कौन कौन सहमत हो?
जितने भी रिजल्ट आ रहे उनमे 10%ही पद नहीं भर जा रहे है, जो पद रिक्त है उन्हें पदों पऱ वापस जल्द से जल्द सरकार को निर्णय लेकर री एग्जाम करवाना चाहिए।
क्योंकि जिसे भर्ती का मकसद ही पूरा नहीं हो उस भर्ती का क्या मतलब?
अगर मित्रो अगर अभी तुम चुप बैठ रहे तो यह पद बैकलोग मे चले जायँगे और sc, st, ओबीसी के तीन साल से ज्यादा समय तक पद बैकलोग मे रहते है तो वो सामान्य से भर जायँगे।
ज़ब आपका हक छीना जा रहे है अब ही ना बोले तो तो फिर रोते रहना क्योंकि पद रिक्त ही नहीं रहेंगे तो फिर पढ़ाई करके क्या करोगे?
M & swami retweeted
"अब कम से कम यह तो मत कहना कि राजनीति विज्ञान (Political Science) वाले पढ़ते नहीं है।"
2024 के परिणामों में भी 13 विषयों के 342 पद रिक्त गए थे।
आज 2025 की स्कूल व्याख्याता(कृषि) का परिणाम आया; 552 पदों के मुकाबले मात्र 49 अभ्यर्थी मिले है।
RPSC ने स्कूल व्याख्याता (School Lecturer)के विषयों के प्रश्न पत्रों को ही नहीं अपितु सामान्य ज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र को भी इस बार बहुत पेचीदा बनाया है।
2025 में जारी परिणामों की गाथा भी पढ़ ही लो—
▪️हिंदी - 848 पदों पर दोगुना अभ्यर्थी नहीं मिले , पास हुए मात्र 1202 (ऐसा पहले कभी नहीं हुआ)
▪️काॅमर्स - 600 पदों पर अभ्यर्थी मिले मात्र 323
▪️अंग्रेजी - 379 पदों पर दोगुना नहीं मिले , पास हुए मात्र 517
▪️केमिस्ट्री - 216 पदों पर अभ्यर्थी मिले मात्र 315
▪️फिजिकल एजुकेशन - 113 पदों पर , 81 अभ्यर्थी
▪️भूगोल - 329 पदों पर 378 अभ्यर्थी पास हुए
▪️ फिजिक्स - 136 पदों पर केवल 24 अभ्यर्थियों ने सफलता अर्जित की।
▪️विभिन्न विषयों के कोच पदों का तो हाल ही मत पूछो।
पढ़ने वाले कम नहीं हुए , @RPSC1 ने प्रश्न पत्रों का स्तर असहनीय स्तर बढ़ा दिया है जिसने अभ्यर्थियों को परेशान कर दिया है और उनकी पहुंच से बाहर है।
@educationnagari @sharatjpr @NamitaSharmaSV @RavindraBhati__ @DrRamSinghSamot @vinodmittal9 @VinodJakharIN
M & swami retweeted
व्याख्याता राजनीति विज्ञान का परिणाम : @RPSC1
आयोग द्वारा जारी राजनीति विज्ञान के परिणाम में 645 सीट के विरुद्ध कुल जमा 67अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हो पाए , और ये स्थति कई और विषय जैसे फिजिक्स, भूगोल , कोच , प्रोफेसर पोलिटिकल साइंस इत्यादि के साथ भी है। ज़ाहिर सी बात है न्यूनतम अंक का क्राइटेरिया पार नहीं करने दिया गया ।
अब कुछ विकृत मानसिकता के विक्षिप्त लोग कोचिंग अथवा नोट्स अथवा अभ्यर्थी को दोषी बता रहे, कुछ लोग सुझाव दे रहे की मूल पुस्तकें पढ़ी नहीं थी , कुछ ज्ञान दे रहे की पढ़ने वाले अभ्यर्थी रहे नहीं ।ये वो लोग है जिनका राजनीति विज्ञान अथवा संबंधित विषय कोई से संबंध नहीं , कुछ अभ्यर्थियों को कमतर मानते हुए उनका मज़ाक़ बना रहे।यह सबसे आसान काम है जो कोई भी कर लेगा।
पेपर निर्माण का एक मनोविज्ञान होता है जिसमें कठिन , आसान , मध्यम श्रेणी , तथ्यात्मक और अवधारणात्मक सवालों का समावेशन किया जाता है , जिससे सभी मानकों पर खरे उतरने वालें योग्य अभ्यर्थी चयनित हो जाते है , इस तरह के पेपर बेहतर का चयन करने के उद्देश्य से बनाये जाते है न की रिजेक्शन के लिए ।
अगर पेपर सवाल ग़लत करवाने के उद्देश्य से बनाना हो, तो यकीन मानिए मैं पेपर बना दूँ और आयोग का एक भी पेपर सेटर न्यूनतम अंक लेके आ जाएँ तो मान जाऊँगा ! हालाँकि हम लोगों की बात की आँच वहाँ तक नहीं जाती , फिर भी कहेंगे ।
यहाँ अभ्यर्थियों की गलती है नहीं , गलती पेपर बनाने के मनोविज्ञान की हैं, हर विषय असीमित हैं, हज़ारों विद्वान है , हज़ारों पुस्तकें है , हज़ारों विचार है , हज़ारों धाराएँ है , आख़िरी कोई कितना याद करेगा ? ये युक्तिसंगत परीक्षण तो नहीं है। इस तरह एक विषय ख़त्म सा हो जाता है , उबायूँ और डरावना लगने लगता है । समय रहते इस मानसिकता में सुधार जरूरी है ।
आयोग को ऑथेंटिक पुस्तक की सूची दे देनी चाहिए , ताकि कम से कम अभ्यर्थियों को स्रोत तो पता चलें , उस अनुरूप वो तैयारी कर लेगा। बाक़ी विचारणीय है राजनीति विज्ञान के सारे अभ्यर्थी अयोग्य है ? ध्यान रहे ये JRF भी है NET भी है , तो इनके विषय की समझ पर सवाल नहीं उठा सकतें ।
आयोग ने जो सीनियर सेकेंडरी का पाठ्यक्रम दिया उसमे आप तलाश कर लीजिए पाँच सवाल नहीं मिलेंगे फिर किसलिए सीनियर स्तर लिखना ? यही बात स्नातक स्तर पर लागू है ।
✍️ डॉ गणपत सिंह राजपुरोहित
@arvindchotia @BharatD1988 @vinodmittal9 @VinodJakharIN @educationnagari @DrRamSinghSamot
M & swami retweeted
Replying to @arvindchotia
@arvindchotia जी,
चिंता का विषय है ही। राजनीति विज्ञान में ही लगातार तीन भर्तियों में ऐसी स्थिति बनी है ?
2024 की भर्ती में मात्र 6 पद भरे , 2025 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 40 , और अब मात्र 67
कुल 900 ज्यादा पद आ गए लेकिन भरे कितने मात्र 113 ; यह भी अनुमान है शायद इतने भी नहीं होंगे अंतिम सूची में।
इस विषय में अभ्यर्थियों की मटीरियल तक पहुंच और पेपर सेटर की पहुंच में भारी गैप पैदा हो गया है।
आयोग को इस विचार करने की आवश्यकता है।
M & swami retweeted
यदि यही स्थिति बनी रही तो धीरे-धीरे राजनीति विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों का रुझान कम होगा, प्रतिभाएं दूसरे विषयों की ओर चली जाएंगी और एक समृद्ध विषय अपने ही भविष्य के लिए संघर्ष करता नजर आएगा!!
#SavePolity @RajCMO
@Save__Polity
M & swami retweeted
राजनीति विज्ञान में लगातार तीसरी बार सूपड़ा साफ
हो क्या रहा है 40% qualified नहीं हो रहे हैं
M & swami retweeted
38 बरस राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रहे यदि यह बोले कि "प्रोफेसर के पेपर में नहीं पता प्रश्न कहां से आए है आप देख लेना, इसमें मैंने बताए वो ग़लत भी हो सकते है।"
तो फिर एक सामान्य अभ्यर्थी से कैसे उम्मीद की जा सकती है? @RPSC1
M & swami retweeted
जिंदा हो या मर गए...? जिन्दा हो तो लिखो
"हम अरावली के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। "
रिट्वीट रुकने नहीं चाहिए, 🙏🙏
#अरावली_पर्वतमाला_बचाओ
M & swami retweeted
38 बरस राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रहे यदि यह बोले कि "प्रोफेसर के पेपर में नहीं पता प्रश्न कहां से आए है आप देख लेना, इसमें मैंने बताए वो ग़लत भी हो सकते है।"
तो फिर एक सामान्य अभ्यर्थी से कैसे उम्मीद की जा सकती है? @RPSC1
M & swami retweeted
RPSC स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 के कुल 2202 पद में से 500 पद तक खाली रहने की संभावना है।
SC ST OBC EWS MBC से सैकड़ों पद खाली रहेंगे।
RPSC को परीक्षा पेपर का लेवल थोड़ा कम करना चाहिए।
M & swami retweeted
✓ साथियों , इस समाचार पत्र की हेडिंग को संशोधन के साथ वापस पढ़े।
("भी" के स्थान पर "क्यों" और "ए" के स्थान पर "रहे")
"The Bastard King Of Googhra Ghati". 😢🙏 @RPSC1
M & swami retweeted
यह सोचनीय है इनसे डरने की जगह थोड़ा सा हमें खुद को बदलना पड़ेगा बाकि rpsc नहीं बदलने वाली .... अच्छी बुक्स भी पढ़ो दूसरा अच्छे से विश्लेषण और समझ भी पैदा करो सिर्फ़ एक पुराने तरीके से अब कुछ नहीं होगा मैं यह मानता हूं सही तरीके से ख़ुद पर विश्वास करके अच्छे से कंटेंट मैनेज करने लग गए तो कुछ भी असंभव नहीं
#rpsc






















