Surendra nitharwal (@Surendra_41) header
Surendra nitharwal (@Surendra_41) profile picture

राजस्थान विश्विद्यालय - छात्र प्रतिनिधि

jaipur (ridhi Sidhi)
Joined June 2015
Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)Photo by Surendra nitharwal (@Surendra_41)
Surendra nitharwal retweeted
पंचायत समिति के इस चुनावी रण में विरोधियों के सारे दांव धरे के धरे रह गए और जनता ने एकतरफा फैसला सुना दिया। विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा के पंचायत समिति झोटवाड़ा में 15 में से 13 सीटों पर और जोबनेर पंचायत समिति में 19 में से 13 सीटों पर कांग्रेस का परचम पूरी शान से लहराया है। पंचायत समिति झोटवाड़ा से नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती मोनिका प्रमोद बूरी जी और पंचायत समिति जोबनेर से नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती कमला ऐचरा जी को ऐतिहासिक जीत की बहुत-बहुत बधाई। इस जीत का असली सेहरा किसी नेता के सिर नहीं, बल्कि हमारे उन आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सिर बंधता है जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के गाँव-गाँव, ढाणी-ढाणी जाकर पसीना बहाया है। यह आपके स्वाभिमान, आपकी मेहनत और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति आपके अटूट जुनून की जीत है। झोटवाड़ा परिवार के हर एक बुजुर्ग, युवा साथी और मातृशक्ति का दिल से आभार। आपका यह विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है, क्षेत्र के हर व्यक्ति के मान-सम्मान की लड़ाई हम यूं ही मजबूती से लड़ते रहेंगे। #झोटवाड़ा #Jhotwara
6
37
1
155
1,937
राजस्थान के टोंक स्थित पीपलू में पंचायत चुनाव हारते ही गांव की लगभग 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवा लेना बीजेपी की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। ​लगातार मिल रही हार के बाद 'विनाश काले, विपरीत बुद्धि' की तर्ज पर जनता से ही बदला लिया जा रहा है। वोट न देने पर ग्रामीणों से रोशनी और बुनियादी सुविधाएं छीनकर उन्हें अंधेरे में धकेलना न केवल जनादेश का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भी तार-तार करता है।
3
53
229
2,380
Surendra nitharwal retweeted
Replying to @dineshdangi84
विद्याधर सिंह चौधरी फुलेरा से निकाय चुनाव मे तीन नगरपालिका में साफ हुआ था ओर अभी एक पंचायत समिति सांभर में भी साफ हो गया सिर्फ किशनगढ़ रेनवाल में प्रधान बनेगा इसकी भी डालो नहीं यह 2028 में कांग्रेस की भद्द पिटवा देगा और जिलाध्यक्ष भी है
2
1
10
1,591
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जोबनेर एवं झोटवाड़ा दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस की शानदार जीत पर क्षेत्र के सभी मतदाताओं और देवतुल्य जनता का हृदय की गहराइयों से आभार। जनता का यह फैसला हमारी विचारधारा, क्षेत्र के प्रति हमारे समर्पण और बब्बर शेर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत को समर्पित है। आपका यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। @INCIndia @INCRajasthan
4
73
2
421
5,229
प्रदेश की राजधानी में दिनदहाड़े, बीच चौराहे पर कत्लेआम की घटना अत्यंत शर्मनाक एवं निंदनीय हैं। सरेआम हुई इस गैंगवार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राजस्थान अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आखिर पुलिस-प्रशासन का इकबाल कहां चला गया? जब राजधानी में ही वर्दी का खौफ खत्म हो गया है, तो दूर-दराज के जिलों में आम आदमी की सुरक्षा का क्या हाल होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। आज हालत यह है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और जनता भय के साये में जीने को मजबूर है। मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, प्रदेश को माफियाओं का नहीं, कानून का राज चाहिए। झोटवाड़ा के विधायक जी जो माफियाओं को नाश्ते में निगलने का दम भरते थे, आज खुद उन्हीं माफियाओं के साथ मेज साझा कर रहे हैं। लेकिन आप तो हमारी पड़ोसी विधानसभा से विधायक हैं, झोटवाड़ा आपके सरकारी आवास से महज एक कोस की दूरी पर है। यहां गोलियां चल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं और आप एवं आपके मंत्रीजी गहरी नींद में हैं। प्रदेश में सुशासन दम तोड़ चुका है और जंगलराज अपने चरम पर है।
20
62
1,394
आभार।
15
81
10
455
15,255
Surendra nitharwal retweeted
राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर अभिषेक चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। साथ ही, नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चौपड़ा जी, उपाध्यक्ष राजकुमार परसवाल जी एवं सभी डेलीगेट्स को भी हार्दिक बधाई। अभिषेक जी, मुझे पूर्ण विश्वास है कि महादेव की कृपा और युवाओं के विश्वास से आपके संघर्षशील नेतृत्व में राजस्थान युवा कांग्रेस युवाओं के हक, रोजगार और बेहतर भविष्य की आवाज़ को मजबूती से बुलंद करेगी।
20
183
2
1,516
30,129
Surendra nitharwal retweeted
राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी जी ने निर्वाचित होने के बाद मुलाकात की। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश युवा कांग्रेस नई ऊर्जा, नए उत्साह और नई बुलंदियों के साथ आगे बढ़ेगी। आप युवाओं की आकांक्षाओं और आवाज़ को मजबूती देंगे, उनके हक़ और मुद्दों की लड़ाई लड़ेंगे एवं कांग्रेस की विचारधारा को युवा शक्ति के माध्यम से प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाएंगे। युवाओं की उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरते हुए आप नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं, यही मंगलकामना है। आपको सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। @withabhinsui
14
154
4
1,021
14,986
बहन रितु बराला के लिए इंसाफ की आवाज बुलंद कर रहे साथियों और निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों पर किया गया बर्बर लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। यह घटना साफ तौर पर भाजपा सरकार के तानाशाही और जनविरोधी चरित्र को उजागर करती है। एक बेटी को न्याय देने की जगह जो लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, उन पर लाठियां बरसाना बताता है कि सरकार सच्चाई से कितनी डरी हुई है। भाजपा सरकार यह समझ ले कि लाठी-डंडे के जोर पर न तो राजस्थान की जनता की आवाज को कुचला जा सकता है और न ही अन्याय के खिलाफ हमारे संघर्ष को रोका जा सकता है। हमारी स्पष्ट मांग है कि इस अलोकतांत्रिक लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई हो और उनकी जवाबदेही तय की जाए। साथ ही, बहन रितु बराला के प्रकरण में बिना किसी दबाव के नियमानुसार FIR दर्ज कर त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। @RajGovOfficial @RajCMO @PoliceRajasthan @ajaydara01
29
1
125
2,145
जयपुर के वैशाली नगर (सारथी मार्ग) स्थित मकान में आग लगने की घटना अत्यंत व्यथित करने वाली है। सबसे ज्यादा पीड़ादायक और गैर-जिम्मेदाराना पहलू यह है कि प्रदेश की राजधानी में सूचना के आधे घंटे बाद तक दमकल की गाड़ियाँ मौके पर नहीं पहुँच सकीं। आपातकालीन सेवाओं में यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। हमारे क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के साथ यह खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रशासन अविलंब इस लेट-लतीफी की जवाबदेही तय करे और क्षेत्र में फायर ब्रिगेड व आपदा प्रबंधन तंत्र को दुरुस्त करे। महादेव से प्रार्थना है कि सभी परिवारजन सुरक्षित और सकुशल हों। @RajCMO
14
72
1,624
आभार राजस्थान। #IYCRAJASTHAN
154
415
50
3,458
32,402
लोक आस्था, सामाजिक समरसता के प्रतीक, आराध्य लोकदेवता बाबा रामदेव जी की दशमी पर आप सभी को शुभकामनाएँ। रामसा पीर की कृपा सभी पर बनी रहे वीरता, वचनबद्धता, गौरक्षा और जनकल्याण के प्रतीक वीर महाराज तेजाजी के बलिदान दिवस “तेजा दशमी” की सभी को शुभकामनाएँ। तेजाजी महाराज का जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम के इतिहास में अद्वितीय मिसाल कायम करने वाली मां अमृता देवी बिश्नोई सहित 363 प्रकृति प्रेमियों की शहादत को नमन।
2
23
305
3,124
नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बौखलाहट अब तानाशाही में बदल रही है। विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा के अंतर्गत जयपुर नगर निगम के वार्ड नं. 25 और 34 में जहाँ सुबह 3 बूथों पर पुनर्मतदान होना है, वहाँ मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रशासन के दम पर डराया-धमकाया जा रहा है, जो घोर निंदनीय है। प्रशासन द्वारा कांग्रेस एवं अन्य प्रत्याशियों और उनके परिवारजनों को बेवजह प्रताड़ित करना, लोकतंत्र का गला घोंटने का शर्मनाक प्रयास है। भाजपा सरकार जितनी तानाशाही करेगी, जनता का प्रतिरोध उतना ही प्रचंड होगा। राजस्थान की जनता भाजपा के इस लोकतंत्र-विरोधी चरित्र को देख रही है। भाजपा सरकार कान खोलकर सुनले पुलिस और प्रशासन के दम पर आमजन को डराने-धमकाने की कायराना राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। @RajCMO @RajGovOfficial @INCIndia @INCRajasthan
22
1
260
20,439
नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का हाथ, जनता के साथ! 🇮🇳 नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत देकर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और वार्ड के विकास, उन्नति एवं खुशहाली के संकल्प को मजबूती प्रदान करें। जनता की आवाज़, विकास का संकल्प और हर वर्ग के सम्मान के लिए कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाएं। जनता का विश्वास, कांग्रेस के साथ — विकास की नई शुरुआत! #निकाय_चुनाव2026
2
22
134
2,666
भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। पिछले ढाई साल में विकास के नाम पर सिर्फ कमीशनखोरी, ठेकेदारी और भाई-भतीजावाद हुआ है। सड़कें टूटी हैं, नालियां जाम हैं, पानी की सप्लाई ठप है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधियों की जेबें भरी हैं। गरीब को पट्टा नहीं मिल रहा, आम आदमी को अपने हक के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। अब वक्त आ गया है इस कुशासन को उखाड़ फेंकने का, जनता जाग चुकी है और वोट की चोट से जवाब देने को तैयार है। आप सभी से अपील है - भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए, अपने शहर को साफ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए आगे आइए। नगर निकाय चुनाव 2026 में हाथ के निशान पर बटन दबाकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाइए। आपका एक वोट, आपके शहर का भविष्य बदलेगा। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस! #निकाय_चुनाव2026
1
26
164
2,558
नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत जोबनेर नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर देवतुल्य महानुभावों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। तत्पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित किया, जयपुर ग्रामीण पश्चिम जिलाध्यक्ष श्री विद्याधर सिंह चौधरी जी एवं सभी प्रत्याशियों के साथ आमजन से संवाद कर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। भाजपा के झूठे वादों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता वोट की चोट से जवाब देगी और कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी। #निकाय_चुनाव2026
25
1
175
2,730
विद्या संबल योजना को आगामी आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है। राजस्थान के अधिकतर जिला शिक्षा अधिकारियों ने सीबीईओ को पत्र लिख निरस्त के आदेश दिए है। #नहीं_चाहिए_विद्या_संबल #अस्थाई_नहीं_स्थाई_चाहिए
42
2
104
2,549
Surendra nitharwal retweeted
मोदी जी, हर ज़ोर आज़मा लो, सारी ताकत लगा लो - छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी।
1,935
17,213
599
63,156
946,321
हमारे क्षेत्र की सदियों पुरानी सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द की अमूल्य परंपरा को सुदृढ़ करने तथा शांति, सद्भाव एवं संवैधानिक मूल्यों के समर्थन में, सर्व समाज के तत्वावधान में फलोदी जिला मुख्यालय पर "सर्व धर्म सम्मेलन" का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर शांति, सद्भाव, भाईचारे और संविधान के सम्मान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। दिनांक- 08/07/2026 समय- प्रात: 10:00 बजे स्थान- मेजर श्री शैतान सिंह स्टेडियम, फलोदी
3
28
2
222
3,696
Surendra nitharwal retweeted
आज शाम 5 -7 बजे तक लगातार लिखना ना भूलें ✌️ #चतुर्थ_श्रेणी_मांगे_नियुक्ति_पत्र
25
336
7
283
19,883