सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
राजस्थान पंचायती राज आम चुनाव -2026 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित होने वाले सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह जीत जनता के विश्वास ,पार्टी परिवार के सदस्यों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि आप सभी जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान तथा किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। इस चुनाव में जिन पार्टी उम्मीदवारों ने जीत हासिल नहीं की है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, हम सभी को मिलकर प्रदेश के गांव, गरीब, मजदुर, किसान, दलित,वंचित पिछड़े और अल्पसंख्यको के हितों की लड़ाई लड़नी है |
मैं उन तमाम मतदाताओं का पुन: हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशीयों के समर्थन में मतदान किया |
#पंचायती_राज_चुनाव_2026
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
आज पैतृक गांव बरणगांव में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है।
#RLP #पंचायती_राज_चुनाव_2026
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
आगामी निकाय चुनावों को लेकर खैरथल-तिजारा जिले के खैरथल में जिला प्रभारी श्री सुरेन्द्र चौधरी आमेर एवं श्री मानाराम ठोलिया द्वारा बैठक आयोजित की गई |
बैठक में आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने एवं बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
🇮🇳 राष्ट्रगीत का सम्मान केवल कानून से नहीं, आचरण से भी होना चाहिए मगर राजस्थान,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को इसकी कोई परवाह नहीं है |
एक तरफ केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय सम्मान के समान कानूनी संरक्षण देने के लिए राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) अधिनियम, 2026 बनाया है, वहीं दूसरी तरफ आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ की गलत धून बजा दी है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उसके बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली लेकिन सवाल सिर्फ माफी का नहीं है।
सवाल यह है कि क्या राष्ट्रगीत, राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के साथ-साथ हमारे देश की विविधता, आदिवासी समाज की संस्कृति और उनकी पहचान का सम्मान भी उतना ही जरूरी नहीं है ?
BJP प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद मदन राठौड़ ने सस्ती लोकप्रियता हासिल व आदिवासी समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए विगत दिनों आदिवासी दिवस मनाने को ‘भेड़चाल’ कहा और आज खुद के कार्यक्रम में वंदे मातरम की गलत धून बजवा दी |
वंदे मातरम को लेकर जिस कानून को बनाए हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ,उस कानून को सबसे पहले उनकी पार्टी के ही प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद ने तोड़ दिया ,क्या @BJP4India का केंद्रीय नेतृत्व इस पर कुछ बोलेगा ?
@PMOIndia
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
बुधवार को संसद भवन में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व डुमरियागंज (उत्तरप्रदेश) से वरिष्ठ लोक सभा सांसद श्री जगदंबिका पाल जी व महाराष्ट्र राज्य से लोक सभा सांसद श्री नीलेश लंके के साथ छाया चित्र
@jagdambikapalmp @INilesh_Lanke
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
मुख्यमंत्री की बार-बार फिसलती जुबान,
कैसे बनेगा विकसित राजस्थान ?
#पर्चीलाल_मस्त_जनता_त्रस्त
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
देश के शिक्षा मंत्री को नैतिक धर्म निभाते हुए अपना त्याग पत्र पहले ही दे देना चाहिए था सरकार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए था ताकि संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह व्यर्थ नहीं जाता |
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
Delhi: RLP MP Hanuman Beniwal says, "Dharmendra Pradhan is the biggest culprit. Remove him. His face says it all...''
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
Delhi: RLP MP Hanuman Beniwal says, "...This was not an agitation by any political party. Ordinary students from across the country had gathered at Jantar Mantar to demand reforms in the country’s examination system....''
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
RLP ML Hanuman Beniwal on NEET issue-
“Yesterday's event was repeat of Jallianwala Bagh massacre.
Kids are unhappy and attack on students is wrong.
There cannot be a bigger shame than transporting papers through Air Force.”
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
कल दिल्ली में सरकार के इशारे के बाद युवा साथियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद न्याय की मांग को लेकर नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर जी आजाद संसद भवन परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव जी अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष धरने पर बैठे है, आज मैं भी उनके पास पहुंचा ,इस दौरान राजस्थान से लोक सभा सांसद श्री राजकुमार जी रोत भी मौजूद रहे |
भारत सरकार को युवाओं पर चली एक - एक लाठी का हिसाब देश को देना होगा,लोकतंत्र में तानाशाही स्वीकार्य नहीं है |
@BhimArmyChief @roat_mla
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
आज देश की राजधानी दिल्ली में लोकतांत्रिक रूप से अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे छात्रों व छात्राओं पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस बर्बर कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है।
देश का युवा अपने भविष्य, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रहा है। यदि सरकार युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपनाएगी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सत्ता के इशारों पर लाठियां चलाकर जनआक्रोश को दबाया नहीं जा सकता।
सरकार को चाहिए कि शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करे, युवाओं की मांगों पर तत्काल संवाद शुरू करे और सिस्टम में बैठे दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
यदि समय रहते सरकार ने युवाओं की पीड़ा को नहीं समझा, तो देशभर में जनआक्रोश और व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन खड़ा होना तय है।
#संसद_मार्च
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
संयोग ,प्रयोग ,विरोध या स्लीप ऑफ टंग ?
राजस्थान में इन दिनों संबोधनों की राजनीति कुछ ज़्यादा ही चर्चा में है।
पहले मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी को "मुख्यमंत्री" कह दिया।
फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को "पूर्व मुख्यमंत्री" कहकर संबोधित कर दिया।
और आज विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को "मुख्यमंत्री" कह दिया।
अब सवाल यह है कि यह केवल संयोग है या फिर सत्ता और व्यवस्था के भीतर चल रहा कोई प्रयोग?
कहीं ऐसा तो नहीं कि जुबान वही सच बोल रही है, जिसे राजनीति छिपाने की कोशिश कर रही है!
राजस्थान की जनता भी सोच रही है कि आखिर प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन है और सरकार किसके भरोसे चल रही है ?
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
जयपुर जिले के आमेर क्षेत्र में निर्माणाधीन एक होटल की दीवार गिरने से हुए हादसे में 3 श्रमिकों की दुःखद मृत्यु हो गई वहीं एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए |
सरकार को त्वरित प्रभाव से इस मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज करना चाहिए |
ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें |
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
भैराणा धाम आंदोलन के बाद राजस्थान में वाहनों पर लगे राजनीतिक झंडों, पोस्टरों और पट्टियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस और परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सहित कई दलों के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों से पोस्टर उतरवाए, चालान किए और नियमों का हवाला दिया।
लेकिन राजस्थान की जनता सरकार से यह जानना चाहती है कि क्या यह नियम केवल विपक्ष और सरकार से असहमत लोगों के लिए ही बने हैं ?
क्या मोटर वाहन अधिनियम की किताब में कहीं यह लिखा है कि भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे वाहनों पर कार्रवाई नहीं होगी ?
यदि कानून सबके लिए बराबर है तो भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे वाहनों पर वही कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई देती जो अन्य दलों के कार्यकर्ताओं पर की गई ? या फिर राजस्थान में अब कानून का नया सिद्धांत लागू हो गया है — "एक देश, एक कानून, लेकिन राजनीतिक दल के हिसाब से अलग-अलग कार्रवाई"?
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp व परिवहन विभाग का जिम्मा संभाल रहे उप - मुख्यमंत्री श्री @DrPremBairwa से जनता जवाब चाहती है कि कानून का राज चल रहा है या फिर सत्ता के रंग के हिसाब से नियमों की व्याख्या की जा रही है।
@RajCMO
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
आज जयपुर आवास पर नीट (यूजी) परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों ने मुलाकात कर आगामी 21 जून को भरतपुर में भरतपुर , धौलपुर व डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी आरक्षण दिलवाने की मांग को लेकर प्रस्तावित रैली को नीट परीक्षा के मध्य नजर आगे रखने की मांग की ,मैंने जाट आरक्षण संघर्ष समिति को इस रैली की तिथि में परिवर्तन करने का आग्रह किया है ताकि बच्चों को नीट परीक्षा देने में कोई दिक्कत नहीं हो |
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
कल कोटपूतली के अजीतपुरा-कुजोता क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले ग्रामीणों पर खनन माफियाओं द्वारा किए गए हमले से घायल हुए नागरिकों के परिजनों से मिलने व मौका स्थिति को देखने तथा प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करके पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट बनाने के लिए मैने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के निम्न नेताओं की टीम को आज मौके पर जाने हेतु निर्देशित किया है जो शाम 05 बजे मौके पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी लेंगे -
1- श्री छुट्टन यादव
2- श्री प्रभाती लाल जाट
3- श्री शंकर लाल नरोलिया
4- श्री कालूराम ककोड़िया
5- श्री जयराम ताखर
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ चलने वाली राजस्थान की भाजपा सरकार के इशारे पर जयपुर में गिरफ्तार किये राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सदस्यों ने रिहाई के बाद कल शाम मुझसे जयपुर आवास पर मुलाकात की ,सभी ने कहा कि हम आरएलपी के सच्चे सिपाही है और सरकार की लाठी से डरने वाले नहीं है | इस अवसर पर
कमल चौधरी , दीपचंद नटवाडिया , सुशील भाखर, विकास कुमार खींचड, थान सिंह डोली, रमेश चौधरी, लादूराम गोदारा, महेन्द्र चौधरी, महेन्द्र कुडी, मानाराम चौधरी, राजेश चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, अभिषेक गोदारा, विकास गोदारा, अभिमन्यु चौधरी, टीकाराम चौधरी, कुलदीप ढेवा, सुरेन्द्र गोदारा, सुरेन्द्र चौधरी, महीपाल चौधरी, बाबू रेहडा जी , सुनील बुरडक ,रामनिवास नेटवाल, पवन गोदारा, अजीत चौधरी , दिनेश जाट सहित कई लोग मौजूद रहे | मैंने युवा साथियों से कहा कि सरकार की तानाशाही का जवाब हमे आने वाले चुनावों में वोट की चोट से देना है | RLP सदैव जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी |
सुरेन्द्र चौधरी-आमेर retweeted
RIICO एवं औद्योगिक परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण के विरोध में, संतों की पावन स्थली के अवाप्तीकरण तथा सरकार की प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना से होने वाली हजारों पेड़ों की कटाई के विरोध में दिनांक 27 मई 2026 को जयपुर जिले के भैराणा धाम में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत की तैयारियों के संबंध में कल दिनांक 25 मई 2026 को जयपुर स्थित आवास पर अजमेर एवं जयपुर संभाग के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी ।
अतः दोनों संभागों के सभी जिलों के BLA-1, जिला प्रभारी, पार्टी के सभी पूर्व पदाधिकारी, पूर्व विधायक तथा पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सभी उम्मीदवारों को निर्देशित किया जाता है कि वे उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
सभी साथी समय पर पहुँचकर महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने हेतु अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।
स्थान: B-7, जालूपुरा आवास, जयपुर
दिनांक: 25 मई 2026
समय: दोपहर 02:15 बजे ।





















