Pinned Tweet
आज AICC कार्यालय (नई दिल्ली) में हम सबों के नेता आदरणीय @RahulGandhi जी से बिहार कांग्रेस के साथियों के संग मुलाकात हुआ।
Sunny Kumaar retweeted
BJP ने गोवा को अपने हाई-टेक भ्रष्टाचार से Piggy Bank बना कर रख दिया है।
इस बार गोवा की जनता इस मॉडल को ज़ोरदार तरीके से तोड़ेगी।
Sunny Kumaar retweeted
उत्तराखंड में निवेश के नाम पर धामी सरकार का फ़र्ज़ीवाड़ा - और यह BJP ‘डबल इंजन' मॉडल का एक और नमूना है।
Global Investors Summit का ढिंढोरा पीटा गया: 1,779 MoU, ₹3.56 लाख करोड़। रोडशो पर जनता के लगभग ₹100 करोड़ ख़र्च हुए | फिर सरकार ने ₹1 लाख करोड़ को "ज़मीन पर उतरा निवेश" बताया।
Newslaundry ने जाँचा कि यह निवेश किसका है:
* आटा चक्कियाँ, खाद-बीज की दुकानें और छोटे क्लीनिक "निवेशक" गिन लिए गए। कुछ को पता तक नहीं था।
* ₹35,279 करोड़ - यानी 35% - सरकारी बिजली कंपनियों के हैं।
* CSR और दान से चलने वाले एक स्कूल को ₹24.49 करोड़ का "निवेशक" बताया गया।
* ₹1,200 करोड़ के "निवेशक" की कमाई चार साल से शून्य है, और रिकॉर्ड में उसका एक भी कर्मचारी नहीं।
* दुबई-लंदन के रोडशो से ₹27,975 करोड़ का दावा हुआ, पर "ज़मीन पर उतरे" निवेशकों की सूची में इन दोनों शहरों की एक भी कंपनी नहीं।
और समिट से सिर्फ़ सात दिन पहले, 1 दिसंबर 2023 को, "निवेश" की परिभाषा ही ढीली कर दी गई। इसे कहते हैं: पहले नियम बदलो, फिर आँकड़े बताओ।
मुख्यमंत्री 3,300 "निवेशकों" की पूरी सूची सार्वजनिक करें।
निवेश कागज़ पर। रोज़गार नारों में। और उत्तराखंड के युवाओं के हिस्से - पेपर लीक।
@newslaundry @Basantrajsonu
youtu.be/B9FBAE9Cf4s
Sunny Kumaar retweeted
ग्वालियर, मध्यप्रदेश में शीतला माता मंदिर के पास एक बेकाबू ट्रक द्वारा हुए भीषण हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद दुखद है।
इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके साथ हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
Sunny Kumaar retweeted
कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की ख़बर बेहद दुखद है। इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है।
मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले, और इस हादसे की निष्पक्ष जाँच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए।
मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे राहत कार्य में हर संभव मदद करें।
कोलकाता के चोरबागान इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 17 लोगों की मौत व करीब 35 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर अत्यंत दुःखदायी है।
मां दुर्गा से हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं एवं मृत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
Sunny Kumaar retweeted
यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और निजी अंगों पर हमला - लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है।
यह सब आवाज़ों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें इतना डरा दो, इतना अपमानित करो कि कोई दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत ही न करे।
मोदी-शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उस दिन उनकी मनमानी की कहानी खत्म। उनका यही डर पुलिस तक पहुँचता है और हिंसा बनकर देश के युवाओं और महिलाओं पर टूट रहा है।
Sunny Kumaar retweeted
मोदी सरकार ने अब जनगणना 2027 के लिए गणनाकर्मियों के रूप में नियुक्त किए जा सकने वाले लोगों का दायरा बढ़ा दिया है। इसके पीछे काफी गड़बड़झाला है।
10 से 12 जुलाई 2026 के दौरान RSS ने बेलगाम में अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था, जिसका एकमात्र एजेंडा जनगणना 2027 था।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 26 मई 2026 को गठित डेमोग्राफिक बदलावों पर उच्चस्तरीय समिति ने अब देश की डेमोग्राफी में हो रहे बदलावों को लेकर आम जनता के साथ-साथ भारतीय और विदेशी संगठनों से भी सुझाव मांगे हैं। इस समिति में उच्चस्तरीय केवल एक ही बात है-इसके सदस्यों का RSS से जुड़े संगठनों और लोगों से संबंध। इसलिए हम जानते हैं कि ये सुझाव कहां से आएंगे।
16 अक्टूबर 2026 को जारी जनगणना के नोटिफिकेशन को 10 से 12 जुलाई 2026 के RSS के प्रशिक्षण शिविर और 14अक्टूबर 2026 को डेमोग्राफी में बदलावों पर बनी समिति द्वारा सुझाव मांगने के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।
यह साफ है कि यह हजारों RSS/BJP कार्यकर्ताओं के लिए एक रोजगार गारंटी योजना है। इससे पहले ही बिगाड़ी जा चुकी जनगणना की प्रक्रिया और भी दूषित होगी। एक और संस्था को बर्बाद किया जा रहा है। SIR की तरह जनगणना के आंकड़ों में भी खतरनाक तरीके से हेरफेर किया जाएगा।
PM-HM की जोड़ी के षड्यंत्रकारी मंसूबों की कोई सीमा नहीं है।
Sunny Kumaar retweeted
Mr Rubio has summoned his employee to Mumbai.
Modi ji, your officials in the External Affairs Ministry are confused about what's going on.
You might want to explain.
Unless, of course, you want me to.
Sunny Kumaar retweeted
India’s youth have always been at the forefront of shaping our nation’s political direction. Today, at Indira Bhavan, New Delhi, we had an insightful interaction with leaders of NSUI, IYC and Seva Dal, who have courageously challenged the Modi Govt’s authoritarianism, even while enduring brutal police crackdowns.
Our youth and frontal organisations remain steadfast in holding this anti-youth government accountable, defending democratic rights and safeguarding the credibility of our institutions. Their courage and conviction strengthen our collective resolve to protect India’s Democracy.
Sunny Kumaar retweeted
पंजाब में नशे के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना अब जानलेवा हो गया है। और यह भगवंत मान की AAP सरकार के राज में हो रहा है।
मानसा: 'नशा रोको, रोज़गार दो' अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा को दिनदहाड़े गोली मार दी गई जो एक फ़ेसबुक लाइव पर साफ़ दिखी।
संगरूर - मुख्यमंत्री का अपना ज़िला: मज़दूर गुलज़ार सिंह ने मंत्री के सामने गाँव में नशे का सवाल उठाया। परिवार का आरोप है कि उसके बाद उन पर माफ़ी माँगने का दबाव डाला गया। उन्होंने अपनी जान दे दी।
संगरूर: नशे के ख़िलाफ़ बोलने वाले मोहनजीत सिंह पर हिरासत में यातना के आरोप - मामला अब हाईकोर्ट में है।
और झोटा की कहानी में एक बात और है। जब उन्होंने शिकायत की, तो FIR हुई और पुलिस ने बाद में झोटा को भी बुक कर दिया।
जिस सरकार में शिकायत करने वाला भी मुलज़िम बन जाए, वहाँ नशे के सौदागर बेख़ौफ़ क्यों न हों?
CM भगवंत मान जवाब दें: नशे के ख़िलाफ़ लड़ने वालों की हिफ़ाज़त कौन करेगा?
पंजाब के युवाओं का भविष्य तबाह करने वाले इस नशे के साम्राज्य को ख़त्म किए बिना कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी।
Sunny Kumaar retweeted
सुबह के 4 बजे। जब दुनिया सो रही थी, तब अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया।
उनका गुनाह? वे इंडिया गेट पर चुपचाप बैठे थे - बोझिल कंधों के साथ, बिना किसी हंगामे के और सिर्फ़ इतना माँग रहे थे कि CBI जाँच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल न बनाया जाए।
कल मैं और प्रियंका इन माता-पिता से मिले थे।
जिस जाँच का नतीजा आया नहीं, उसके पहले ही नियुक्ति की जल्दी और सवाल पूछने वाले माँ-बाप को रात के अंधेरे में उठा लिया गया।
इस सरकार की पहचान यही है: पीड़ितों की आवाज़ दबा दो, सवाल करने वालों को हटा दो।
पर न्याय की लड़ाई न दबेगी, न रुकेगी।
कांग्रेस अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है, और खड़ी रहेगी - जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।
#JusticeForAnkitaBhandari
Sunny Kumaar retweeted
मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा!
न्याय की गुहार माँगने वाले अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत, और भाजपाई ‘VIP’ को Governor-ship!
सत्ता का यह दमन सरकार की ताक़त नहीं, बल्कि सवालों से भागने का प्रमाण है।
एक बेटी को खो चुके माता-पिता के साथ ऐसा व्यवहार अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है।
अंकिता बेटी को न्याय दिलवाने के लिए काँग्रेस पार्टी संघर्ष करती रहेगी।
Sunny Kumaar retweeted
चार साल से अंकिता भंडारी के परिवार को इंसाफ नहीं मिला, लेकिन एक ‘VIP’ आरोपी को संरक्षण और संवैधानिक पद का इनाम ज़रूर मिला।
जहां बलात्कारियों और हत्यारों का फूल-मालाओं से स्वागत होता है और अपराधियों को सत्ता की ताकत से नवाज़ा जाता है - उस महिला-विरोधी BJP से कोई उम्मीद की भी नहीं जा सकती।
आज, अंकिता के माता-पिता अपनी बच्ची के लिए न्याय की गुहार ले कर, अपने घर से मीलों दूर, India Gate पर बैठे हैं।
मैं और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़े हैं - उनके दुख में भी और इंसाफ की इस लड़ाई में भी।
#JusticeForAnkitaBhandari
Sunny Kumaar retweeted
वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा। चाहे वो नरेंद्र मोदी हों, अमित शाह हों, ज्ञानेश कुमार हों या कोई भी हवलदार।
मैं चाहता हूँ कि हर वो छात्र और युवा, जिसने पुलिस की हिंसा या ग़ैरक़ानूनी हिरासत झेली है, उसका पूरा रिकॉर्ड रखे - वीडियो या फोटो - ये ज़रूरी होंगे।
शांतिपूर्ण विरोध आपका अधिकार है। हम इसे किसी को छीनने नहीं देंगे।
Sunny Kumaar retweeted
गृह मंत्री द्वारा SIR में बाहर 13.3 करोड़ भारतीयों को “घुसपैठिया” घोषित करना भारतीयता का अपमान है।
सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बावजूद, जंतर-मंतर को designated protest site से हटाकर…
पहले वोट चोरी फिर “विरोध करने के अधिकार की चोरी” भाजपाई तानाशाही का प्रमाण है।
ज्ञानेश कुमार को बचाना बंद कीजिए !
सत्ता से सवाल पूछने वालों को जेल,
युवाओं को लाठी-डंडे, जबरन हिरासत
हमारी बेटियों से पुलिसिया बर्बरता,
RSS गुंडों को खुलेआम छूट,
मोदी-शाह की दमनकारी नीतियों के आगे अब कोई नहीं झुकेगा,
देश आवाज़ उठा रहा है, भाजपा से एक-एक बात का हिसाब लेकर रहेगा।
Sunny Kumaar retweeted
Waving the Tricolour at Jantar Mantar in a peaceful protest is not a crime. Jailing youth for it is an act of cowardice.
Students. Youth. Journalists. The INDIA bloc. Different banners, one cause. All protests are one: citizens demanding their constitutional rights.
Jantar Mantar belongs to the people of India. We will reclaim it.
Sunny Kumaar retweeted
भाजपा की प्रदेश सरकारें भी ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
मध्य प्रदेश में जमीन घोटाले के बाद अब शराब घोटाला सामने आया है। इस विषय पर मेरे सहयोगी जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री से सात सवाल पूछे हैं।
अगर प्रधानमंत्री का इस भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं है तो उन्हें ज़रूर जांच करवानी चाहिए। सवाल यह है क्या वे निष्पक्ष जांच करवायेंगे?
प्रधानमंत्री को जरूर मालूम होगा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, जो आजकल केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हैं, ने भी मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की है।
प्रधानमंत्री जी,
मप्र में शराब ठेकों का खेल, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR, एक करोड़ की कथित घूस! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था यह पूरा खेल?
ज्यादा नहीं, 07 सवाल हैं!
लेकिन, हमारे मुख्यमंत्री तो मौन हैं!
इसलिए अब @PMOIndia ही जवाब दे!
01 - वसूली की 07 बड़ी और गंभीर गड़बड़ियां मिलीं, फिर भी कार्रवाई में इतनी देर क्यों?
02 - बैंक ने FDR जारी ही नहीं की, तो 2.75 करोड़ की FDR स्वीकार कैसे हुई?
03 - 22 दिन की देरी से जमा सिक्योरिटी को नियमों के विरुद्ध स्वीकार क्यों किया गया?
04 - बैंक गारंटी के बिना ₹76 लाख की सिक्योरिटी की अनुमति किसने और क्यों दी?
05 - शराब ठेके दिलाने के लिए 1 करोड़ की कथित घूस का खेल किसके इशारे पर चला?
06 - फर्जीवाड़े के बावजूद सिक्योरिटी स्वीकार करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही कब?
07 - करप्शन/कमीशन में शामिल वल्लभ भवन के बाकी जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?
@NarendraModi
@DrMohanYadav51
@JagdishDevdaBJP
Wishing you a very happy birthday @KBByju Sir.
May God bless you with happiness, good health and prosperity. 🎂💐🙏
Sunny Kumaar retweeted
पहले भगवान श्रीराम के नाम पर चंदा चोरी, फिर मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार के हक पर चोट, और अब VB-G RAM G में फर्ज़ी हाज़िरी के ज़रिए गरीबों पर सरकारी लूट का खेल!
नाम राम का, वार गरीब पर और लूट रोजगार के हक की!
यह महज भ्रष्टाचार नहीं, आस्था के नाम पर भरोसे और रोजगार के नाम पर गरीबों के अधिकारों की लूट है।
भाजपा की राजनीति में न भगवान श्रीराम के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखाई देती है, न गरीब के प्रति संवेदना।
भगवान श्रीराम का नाम लेकर सत्ता की राजनीति और गरीब के हक पर वार, यही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है।





























