NTCP-School Awareness program at Bundelakhand University in Department of Pharmacy in District-Jhansi
तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम केअंतर्गत "तम्बाकू जानलेवा है"विषयक जनजागरूकता कार्यक्रम ग्राम-टोरिया एवं सेमरा आदि ग्रामों में समुदाय के मध्य आयोजित किये,उन्हें तम्बाकू के किसी भी उत्पाद का सेवन न करने की सलाह दी l District-Agra
कार्यक्रम नोडल अधिकारी महोदय जी के आदेशों में जिला अस्पताल परिसर व अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार के पास में धूम्रपान वस्तुओं की अनाधिकृत रूप से बिक्री करने वालो पर कार्रवाई करते हुए प्रथम चेतावनी दी गई व कोटपा अधिनियम की धारा-04 में जुर्माना भी वसूला गया।
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के अंतर्गत मुंडापांडे ब्लॉक मुरादाबाद में सीएचसी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में युवक युवतियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें मानसिक रोगों के प्रति भी जागरूक किया गया इस अवसर पर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया ।
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी,लखनऊ महोदय की अध्यक्षता में नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,अलीगंज,लखनऊ में संयुक्त रूप से मेडिकल विभाग के प्रशिक्षु बच्चो को एफ जी डी के माध्यम से तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में प्रशिक्षित किया गया l
जिला संयुक्त अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं जागरूकता आयोजित किया विद्यार्थियों को धूम्रपान से होने वाली हानिकारक बीमारियों, मरीजों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। District-Firozabad





































































