Rajdeep Bishnoi retweeted
रिश्तों की असली खूबसूरती आत्मीयता, अपनापन और आपसी सम्मान में बसती है।
पंजाब के गांव पन्नीवाला में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं बिश्नोई मंदिर सभा अबोहर के पूर्व प्रधान श्री गंगा बिशन भादू जी के निवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम में शामिल होकर आत्मीयजनों के बीच कुछ यादगार पल बिताने का अवसर मिला।
गंगा बिशन जी एवं उनके सभी साथियों ने जिस गर्मजोशी, प्रेम और सम्मान के साथ स्वागत-सत्कार किया, वह हृदय को अभिभूत कर गया।
आप सभी का यह स्नेह और अपनापन ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इस अविस्मरणीय आत्मीयता के लिए आप सभी का दिल से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद। 🙏
Rajdeep Bishnoi retweeted
1. अबोहर में श्री सुमित मुटनेजा जी के आवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम में अबोहर के युवा विधायक श्री संदीप जाखड़ जी से आत्मीय मुलाकात हुई।
इसके पश्चात एमसी श्री सचिन सेतिया जी एवं पूर्व एमसी सरदार गुरमन सिंह सिद्धू जी के आवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों में भी शिरकत कर आत्मीयजनों से मिलने और उनका स्नेह, मान-सम्मान एवं अपनत्व प्राप्त करने का सुखद अवसर मिला।
सभी साथियों का आत्मीय स्वागत, स्नेह और सत्कार के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
Rajdeep Bishnoi retweeted
पंजाब के गांव दूतारावाली में सरपंच श्री सुभाष बागड़िया जी के आवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम में शामिल होकर आत्मीयजनों से मिलने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सरपंच सुभाष जी, सत्यदीप जी एवं समस्त साथियों द्वारा मिले अपार स्नेह, सम्मान और आत्मीय अभिनंदन से अभिभूत हूं।
आप सभी का यह अपनापन और प्रेम
सदैव स्मरणीय रहेगा। हृदय की गहराइयों से आप सभी का आभार एवं धन्यवाद।
Rajdeep Bishnoi retweeted
“गुरु जंभेश्वर की सीख से जीवन सँवारते रहेंगे,
पिताजी, आपके संस्कारों से जनसेवा की राह चलते रहेंगे।
आज प्रतिमा में देखी है आपकी वही स्नेहभरी मुस्कान,
आप कल भी थे हमारी शक्ति, सदा रहेंगे हमारा अभिमान। “ 🙏
बिश्नोई धर्म के 542वें स्थापना दिवस और पूज्य पिताजी, युगपुरुष बिश्नोई रत्न स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी के प्रतिमा अनावरण का यह दिन मेरे लिए श्रद्धा, गर्व और भावनाओं का अनमोल संगम रहा। आज के कार्यक्रम के कुछ भावपूर्ण पल आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ।🙏🏻
Rajdeep Bishnoi retweeted
आज पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री, वरिष्ठ नेता एवं मेरे प्रिय मित्र श्री मनप्रीत बादल जी की सुपुत्री के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित रिसेप्शन में रेणुका और भव्य के साथ शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।
Rajdeep Bishnoi retweeted
बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान गुरु जंभेश्वर जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन। जीव दया, प्रकृति की रक्षा और मानव सेवा की उनकी शिक्षाएँ हम सभी का सदैव मार्गदर्शन करती रहें।
आज इस पावन दिन पूज्य पिताजी, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल जी की प्रतिमा का अनावरण मेरे लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण रहा। उन्होंने जीवनभर हर वर्ग को अपनापन दिया, जरूरतमंदों का सहारा बने और जनसेवा को अपना धर्म माना। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके सेवा, सद्भाव और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।
इस अवसर पर साथ रहे हरियाणा के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी जी का हृदय से आभार। पूज्य पिताजी के प्रति उनका सम्मान और हमारे परिवार के प्रति उनका स्नेह इस दिन को और भी आत्मीय बना गया।
इस अवसर पर पधारकर अपना आशीर्वाद प्रदान करने वाले पूज्य स्वामी शतिदानंद जी का चरणवंदन एवं हृदय से आभार। उनकी पावन उपस्थिति ने इस समारोह की गरिमा और इस दिन की आध्यात्मिक महत्ता को और बढ़ाया।
आप सभी के प्रेम और सम्मान में ही पिताजी की विरासत जीवित है। उनके आदर्शों पर चलकर आपकी सेवा करते रहना ही उनके प्रति मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है। 🙏
Rajdeep Bishnoi retweeted
ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ।🙏🏻
“ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਯਾਰੀਆਂ ਨਿਭਾਉਣ ਵਾਲਿਓ,
ਤੁਹਾਡਾ ਰੱਬ ਸਦਾ ਭਲਾ ਕਰੇ।
ਅਸੀਂ ਦਿਲੋਂ ਤੁਹਾਡੀਆਂ ਖੈਰਾਂ ਮੰਗਦੇ ਆਂ,
ਰੱਬ ਤੁਹਾਡੀ ਹਰ ਖੁਸ਼ੀ ਨੂੰ ਦੁੱਗਣੀ ਕਰੇ। “🙏🏻
आभार पंजाब🙏🏻
“साडे नाल यारियाँ निभाउण वालियो,
थुआडा रब्ब सदा भला करे।
असीं दिलों थुआडियां खैरां मंगदे आं,
रब्ब थुआडी हर खुशी नूं दुगुणी करे।” 🙏🏻
Rajdeep Bishnoi retweeted
समस्त हरियाणावासियों और देश-दुनिया में बसे हरियाणा के सभी भाई-बहनों को हरियाणा स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
इस पावन अवसर पर आधुनिक हरियाणा के निर्माता चौधरी भजन लाल जी को नमन करते हुए प्रदेश के उन सभी महान सपूतों के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, राष्ट्र की रक्षा और निर्माण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।
हमारे खिलाड़ी हरियाणा का गौरव हैं। ओलंपिक हो या पैरालंपिक, मुक्केबाज़ी हो या कुश्ती अथवा कोई अन्य खेल—अपनी मेहनत और प्रतिभा से तिरंगे का मान बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों को मेरा अभिनंदन।
हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को विशेष नमन, जिन्होंने अपनी आवश्यकताओं से समझौता करके, दिन-रात खेतों में पसीना बहाकर देश का अन्न भंडार भरा और अपने धान, चावल, गेहूँ व बाजरे की उपज से हरियाणा को विश्व में पहचान दिलाई।
प्रदेश के मेहनतकश श्रमिकों, वीर जवानों, माताओं-बहनों, युवाओं और हर क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले सभी प्रदेशवासियों का हृदय से अभिनंदन। दुनिया के किसी भी कोने में बसे हरियाणावासियों ने अपनी मेहनत, संस्कृति और संस्कारों से इस माटी का मान बढ़ाया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारा हरियाणा निरंतर प्रगति करे, हर घर में खुशहाली आए और आपसी भाईचारा सदैव बना रहे।
एक बार पुनः सभी को हरियाणा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय हरियाणा, जय हिंद!🙏🏻
Rajdeep Bishnoi retweeted
पंजाब केसरी हरियाणा के स्टेट न्यूज एडिटर एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय अरोड़ा जी से सिरसा स्थित उनके आवास पर भाई रणधीर के साथ आत्मीय मुलाकात हुई।
विभिन्न समसामयिक विषयों और संवेदनशील मुद्दों पर संजय जी की गहरी समझ, दूरदर्शिता और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ उनकी सशक्त लेखनी वास्तव में सराहनीय है। पत्रकारिता के प्रति उनका अनुभव, चिंतन और विचार हमेशा प्रेरणादायी रहे हैं।
इस आत्मीय मुलाकात के लिए उनका हृदय से आभार एवं शुभकामनाएं।
Rajdeep Bishnoi retweeted
1. “कुछ रिश्ते खून दे हुंदे ने, कुझ रिश्ते प्यार दे,
कुझ रिश्ते बन जांदे ने सहारे ज़िंदगी दे।
ना वक्त मिटा सकदा, ना दूरियाँ तोड़ सकदियाँ,
जेहड़े रिश्ते दिलां विच वसदे ने, ओ पीढ़ियाँ तक निभदे ने।”
आज पंजाब की पावन धरती पर बिश्नोई समाज के विशेष कार्यक्रम एवं विभिन्न जलपान कार्यक्रमों में अपने परिवारजनों और साथियों के बीच भाई रणधीर के साथ पहुँचकर अपार स्नेह, सम्मान और अपनापन मिला।
पंजाब से हमारा रिश्ता केवल सामाजिक या राजनीतिक नहीं, बल्कि पीढ़ियों पुराना आत्मीय और पारिवारिक रिश्ता है। मेरे पूज्य पिताजी स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी को भी इस धरती से अथाह प्रेम और यहाँ के लोगों का असीम स्नेह मिला। आज भी वही प्यार, वही विश्वास और वही अपनापन देखकर मन भावुक हो उठता है।
पंजाब मेरी धर्मपत्नी रेणुका की मायके की धरती भी है, इसलिए यहाँ का हर रिश्ता मेरे लिए और भी खास है। भाई सत्यदीप का भी आभार।
राजनीति में पद और परिस्थितियाँ बदलती रहती हैं, लेकिन जो रिश्ते दिलों में बस जाते हैं, उनकी न कोई उम्र होती है, न कोई सीमा।
आज मिले इस अथाह प्यार, सम्मान और आशीर्वाद के लिए पंजाब के अपने समस्त परिवारजनों, बिश्नोई समाज और सभी साथियों का हृदय की गहराइयों से आभार।
आपका यह प्यार ही मेरी असली पूँजी है, आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत।🙏🏻
Rajdeep Bishnoi retweeted
यह केवल गृह प्रवेश नहीं, अपनों के आशीर्वाद से जनसेवा के दृढ़ संकल्प में एक नए अध्याय का आरम्भ है।
आप सभी से विनम्र आग्रह—11 नवम्बर, प्रातः 9:15 बजे, मंडी आदमपुर सहपरिवार अवश्य पधारें। अपने स्नेह से इस मकान को घर और अपने आशीर्वाद से हमारे संकल्प को शक्ति प्रदान करें।
आपका स्नेहिल इंतज़ार रहेगा। 🙏🏽
Rajdeep Bishnoi retweeted
यह घटना पंचकूला के सेक्टर 20 में एक 6 साल की किंडरगार्टन (KG) स्टूडेंट पर 8 साल के क्लास 3 के स्टूडेंट ने क्लासरूम के अंदर बुरी तरह हमला किया।
बड़े स्टूडेंट ने कथित तौर पर छोटी बच्ची पर पत्थरों, ईंट और फूलदान से हमला किया और उसे फर्श पर घसीटा।
Rajdeep Bishnoi retweeted
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक,भारत रत्न,एक भारत श्रेष्ठ भारत, के लिए जीवन समर्पित करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।🙏
सभी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🙏
Rajdeep Bishnoi retweeted
जयपुर जिला मुख्यालय पर अध्यनरत विद्यार्थियों हेतु EWS सरलीकरण अभियान के तहत “विद्यार्थी संवाद” का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक- 01 नवम्बर | समय- सायं 04:00 बजे
आप सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
Rajdeep Bishnoi retweeted
📍 एकलव्य कम्प्यूटर्स, जयपुर
EWS सरलीकरण मुहिम के तहत आगामी 01 नवम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाले ‘विद्यार्थी संवाद’ के लिए टीम सदस्यों ने पोस्टर का विमोचन कर विद्यार्थियों एवं युवाओं को कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।
यह हमारी साझी मुहिम है, जिसका उद्देश्य केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर पर EWS से जुड़े प्रावधानों में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र विद्यार्थियों एवं युवाओं को उनका वास्तविक हक मिल सके।
हमारा प्रयास है कि सभी के सहयोग से इस मुहिम को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए सरलीकरण की दिशा में ठोस पहल की जा सके।
Rajdeep Bishnoi retweeted
देश का गौरव, हरियाणा की शान, एवं हमारे पारिवारिक साथी @boxervijender को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपने अपनी मेहनत, संघर्ष और उपलब्धियों से न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। आपके साथ मेरा वर्षों पुराना आत्मीय रिश्ता है और आपकी उपलब्धियों पर मुझे व्यक्तिगत रूप से हमेशा गर्व रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें तथा इसी तरह देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहें।
जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ! 💐🥊🇮🇳
Rajdeep Bishnoi retweeted
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व चौधरी दलबीर सिंह जी की पुण्य तिथि पर सादर नमन ।🙏🏻
@Kumari_Selja





































