LR Godara (@LRGodara15) header
LR Godara (@LRGodara15) profile picture

President, Bishnoi Sabha Panchkula,Ex Vice President, GJ KK Samiti,Proud Indian, Proud Bishnoi, Economist, Farmer, Views are personal, RTs not endorsement

Chandigarh, India
Joined May 2020
Photo by LR Godara (@LRGodara15)Photo by LR Godara (@LRGodara15)Photo by LR Godara (@LRGodara15)Photo by LR Godara (@LRGodara15)Photo by LR Godara (@LRGodara15)Photo by LR Godara (@LRGodara15)Photo by LR Godara (@LRGodara15)Photo by LR Godara (@LRGodara15)Photo by LR Godara (@LRGodara15)Photo by LR Godara (@LRGodara15)
“गुरु जंभेश्वर की सीख से जीवन सँवारते रहेंगे, पिताजी, आपके संस्कारों से जनसेवा की राह चलते रहेंगे। आज प्रतिमा में देखी है आपकी वही स्नेहभरी मुस्कान, आप कल भी थे हमारी शक्ति, सदा रहेंगे हमारा अभिमान। “ 🙏 बिश्नोई धर्म के 542वें स्थापना दिवस और पूज्य पिताजी, युगपुरुष बिश्नोई रत्न स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी के प्रतिमा अनावरण का यह दिन मेरे लिए श्रद्धा, गर्व और भावनाओं का अनमोल संगम रहा। आज के कार्यक्रम के कुछ भावपूर्ण पल आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ।🙏🏻
8
49
120
1,871
542वें बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस के पावन अवसर पर फतेहाबाद स्थित बिश्नोई मंदिर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक,युगपुरुष, बिश्नोई रत्न स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। युगपुरुष, जननायक, बिश्नोई रत्न स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी का जीवन, उनका राजनीतिक योगदान और समाज एवं प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे और युगपुरुष, जननायक, बिश्नोई रत्न स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की प्रतिमा नौजवानों और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगी। आज के कार्यक्रम में बिश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई जी, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी जी, विधायक श्री रणधीर पनिहार जी, पूर्व विधायक चौधरी दूड़ाराम जी , चेयरमैन श्रीमती सुमन खिचङ जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण जोड़ा जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बिश्नोई धर्म के 29 नियमों, प्रकृति संरक्षण, जीव दया और सामाजिक सद्भाव का संदेश आज भी संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री गुरु जंभेश्वर भगवान के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और पर्यावरण की सेवा करना ही इस पावन दिवस की सच्ची सार्थकता है। सभी धर्म प्रेमी बिश्नोई समाज सहित 36 कौम के बंधुओं को 542वें बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।🙏 श्री गुरु जंभेश्वर भगवान की जय 🙏 #बिश्नोई_धर्म_स्थापना_दिवस #गुरु_जंभेश्वर_भगवान #चौधरी_भजनलाल #फतेहाबाद #समाज_सेवा #पर्यावरण_संरक्षण @bishnoikuldeep @bbhavyabishnoi @paribishnoidc @BhambuAdv @mohit_hissar – at Chandigarh, India
9
32
386
बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान गुरु जंभेश्वर जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन। जीव दया, प्रकृति की रक्षा और मानव सेवा की उनकी शिक्षाएँ हम सभी का सदैव मार्गदर्शन करती रहें। आज इस पावन दिन पूज्य पिताजी, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल जी की प्रतिमा का अनावरण मेरे लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण रहा। उन्होंने जीवनभर हर वर्ग को अपनापन दिया, जरूरतमंदों का सहारा बने और जनसेवा को अपना धर्म माना। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके सेवा, सद्भाव और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर साथ रहे हरियाणा के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी जी का हृदय से आभार। पूज्य पिताजी के प्रति उनका सम्मान और हमारे परिवार के प्रति उनका स्नेह इस दिन को और भी आत्मीय बना गया। इस अवसर पर पधारकर अपना आशीर्वाद प्रदान करने वाले पूज्य स्वामी शतिदानंद जी का चरणवंदन एवं हृदय से आभार। उनकी पावन उपस्थिति ने इस समारोह की गरिमा और इस दिन की आध्यात्मिक महत्ता को और बढ़ाया। आप सभी के प्रेम और सम्मान में ही पिताजी की विरासत जीवित है। उनके आदर्शों पर चलकर आपकी सेवा करते रहना ही उनके प्रति मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है। 🙏
6
54
149
5,417
LR Godara retweeted
उत्तर भारत के वरिष्ठ नेता चौधरी @bishnoikuldeep जी के आज पंजाब आगमन पर जगह-जगह होर्डिंग, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के साथ जिस गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, वह लोगों के उनके प्रति गहरे जुड़ाव, आत्मीयता के साथ ही उनकी जननेता की छवि को दर्शाता है।
19
43
549
रिश्तों की असली खूबसूरती आत्मीयता, अपनापन और आपसी सम्मान में बसती है। पंजाब के गांव पन्नीवाला में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं बिश्नोई मंदिर सभा अबोहर के पूर्व प्रधान श्री गंगा बिशन भादू जी के निवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम में शामिल होकर आत्मीयजनों के बीच कुछ यादगार पल बिताने का अवसर मिला। गंगा बिशन जी एवं उनके सभी साथियों ने जिस गर्मजोशी, प्रेम और सम्मान के साथ स्वागत-सत्कार किया, वह हृदय को अभिभूत कर गया। आप सभी का यह स्नेह और अपनापन ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इस अविस्मरणीय आत्मीयता के लिए आप सभी का दिल से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद। 🙏
4
49
1
99
2,280
पंजाब के गांव गुमजाल में चेयरमैन श्री सुरेंद्र गोदारा जी के आवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम में शिरकत कर आत्मीयजनों से मिलने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सुरेंद्र गोदारा जी एवं उनके सभी साथियों द्वारा दिए गए स्नेह, मान-सम्मान और आत्मीय अभिनंदन के लिए हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद। आप सभी का यह अपनापन और स्नेह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। 🙏
3
42
82
1,288
हरियाणा की मिट्टी में किसान का परिश्रम, जवान का शौर्य, बेटियों की उपलब्धियों का गौरव और हमारी संस्कृति में सादगी, साहस एवं भाईचारे के अमूल्य संस्कार रचे-बसे हैं। संघर्ष से समृद्धि तक की हरियाणा की यात्रा हमें सिखाती है कि दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और सामूहिक प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। आइए, हरियाणा दिवस पर हम सब मिलकर एक ऐसे सशक्त, समृद्ध और विकसित हरियाणा के निर्माण का संकल्प दोहराएँ, जहाँ हर किसान खुशहाल हो, हर युवा को अपनी प्रतिभा के अनुरूप अवसर मिले और विकास की रोशनी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे। हरियाणा दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏🏽 जय हिंद, जय हरियाणा!
4
46
82
812
समस्त हरियाणावासियों और देश-दुनिया में बसे हरियाणा के सभी भाई-बहनों को हरियाणा स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। इस पावन अवसर पर आधुनिक हरियाणा के निर्माता चौधरी भजन लाल जी को नमन करते हुए प्रदेश के उन सभी महान सपूतों के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, राष्ट्र की रक्षा और निर्माण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। हमारे खिलाड़ी हरियाणा का गौरव हैं। ओलंपिक हो या पैरालंपिक, मुक्केबाज़ी हो या कुश्ती अथवा कोई अन्य खेल—अपनी मेहनत और प्रतिभा से तिरंगे का मान बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों को मेरा अभिनंदन। हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को विशेष नमन, जिन्होंने अपनी आवश्यकताओं से समझौता करके, दिन-रात खेतों में पसीना बहाकर देश का अन्न भंडार भरा और अपने धान, चावल, गेहूँ व बाजरे की उपज से हरियाणा को विश्व में पहचान दिलाई। प्रदेश के मेहनतकश श्रमिकों, वीर जवानों, माताओं-बहनों, युवाओं और हर क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले सभी प्रदेशवासियों का हृदय से अभिनंदन। दुनिया के किसी भी कोने में बसे हरियाणावासियों ने अपनी मेहनत, संस्कृति और संस्कारों से इस माटी का मान बढ़ाया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारा हरियाणा निरंतर प्रगति करे, हर घर में खुशहाली आए और आपसी भाईचारा सदैव बना रहे। एक बार पुनः सभी को हरियाणा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय हरियाणा, जय हिंद!🙏🏻
6
48
95
1,244
"देशां में देश हरियाणा, जित दूध दही का खाना" सभी प्रदेशवासियों को हरियाणा स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारा हरियाणा संस्कृति, इतिहास, प्रकृति और आधुनिकीकरण का एक अद्वितीय मिश्रण है। आओ हम सब मिलकर हरियाणा प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाएं🙏 #हरियाणा_दिवस
1
1
6
89
राजस्थान में सरपंच निर्वाचित होने पर मेरे प्रिय साथी एवं सुख-दुःख के हर सफर में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले श्री हुकमाराम खीचड़ जी, श्री पप्पू राम डारा जी, श्री भागीरथ तेतरवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आप तीनों ने अपने-अपने क्षेत्र से सरपंच निर्वाचित होकर जनविश्वास और सेवा की नई जिम्मेदारी प्राप्त की है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। आपका स्नेह, विश्वास और साथ मेरे लिए हमेशा अनमोल रहा है। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएँ।
11
51
1
175
11,478
"न भूतो न भविष्यति! -1971 में पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बाँटा" पाक के 90 हजार से ज्यादा सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर किया -बैंकों का राष्ट्रीयकरण-हरित क्रांति अपने ख़ून से देश के भविष्य को सींचने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन।🙏 – at Chandi Mandir, India
1
7
60
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक,भारत रत्न,एक भारत श्रेष्ठ भारत, के लिए जीवन समर्पित करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।🙏 सभी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🙏
1
2
7
63
अखण्ड सौभाग्य के पावन पर्व करवा चौथ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास बना रहे। यह पावन पर्व दांपत्य जीवन में अटूट विश्वास, प्रेम और पारस्परिक सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करे, यही मंगलकामना है।🙏 #करवा_चौथ – at Chandigarh, India
2
34
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ। आप सदैव इसी प्रकार समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में अपना अमूल्य योगदान देती रहें। @sumansainibjp
8
49
1
233
12,208
“घर वही है, आँगन वही है, रिश्ते वही हैं, विरासत विरासत वही है, और वही अपनापन। बस पाँच दशकों की यादों को संजोए इस घर ने एक नया रूप लिया है।” आदमपुर की मिट्टी से हमारा रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चले आ रहे विश्वास, संघर्ष, स्नेह और आत्मीयता का है। यहाँ के लोगों ने हमारे परिवार को जो प्यार और सम्मान दिया है, वही हमारी सबसे बड़ी ताकत और अनमोल पूँजी है। गुरु जम्भेश्वर महाराज की असीम कृपा और पूज्य पिताजी, युगपुरुष बिश्नोई रत्न स्व. चौधरी भजनलाल जी के आशीर्वाद एवं संस्कारों को हृदय में संजोए, हम आदमपुर में अपने उसी पुराने घर के नवनिर्मित स्वरूप में गृह प्रवेश करने जा रहे हैं। पूज्य पिताजी ने जनसेवा और लोगों के साथ दिल से रिश्ते निभाने की जो विरासत हमें सौंपी, उसे मैंने जीवन के हर उतार-चढ़ाव, संघर्ष और राजनीतिक सफर में पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया है। समय और परिस्थितियाँ बदलती रहीं, लेकिन आप से हमारा लगाव और आप सबके प्रति हमारा समर्पण कभी नहीं बदला और ना कभी बदलेगा। यह वही घर है जो पाँच दशकों से भी अधिक समय से हमारे परिवार की यादों, संघर्षों, खुशियों और आप सबके साथ अटूट रिश्तों का साक्षी रहा है। आज इसकी इमारत नए स्वरूप में खड़ी है, लेकिन इसकी आत्मा में वही पुराने संस्कार, वही अपनापन और वही विश्वास बसता है। 11 नवंबर 2026, बुधवार को प्रातः 9:15 बजे, दुकान नंबर 107, आदमपुर अनाज मंडी में शुभ गृह प्रवेश एवं प्रसाद ग्रहण के अवसर पर आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। मेरे लिए राजनीति कभी केवल पद और प्रतिष्ठा का विषय नहीं रही, बल्कि रिश्तों को निभाने, विश्वास को बनाए रखने और अपनों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प रही है। इस शुभ अवसर पर मेरी दिली इच्छा है कि आप सभी सपरिवार पधारकर इस घर को अपना स्नेह और आशीर्वाद दें। यह घर हमारा नहीं, हम सबका है। इसके दरवाज़े ही नहीं, हमारे दिल के दरवाज़े भी आप सबके लिए हमेशा खुले रहेंगे। आप सभी की सपरिवार उपस्थिति हमारे लिए विशेष प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय होगी। आपके स्नेह और आशीर्वाद से ही यह शुभ अवसर पूर्ण होगा। सादर आमंत्रण एवं हार्दिक स्वागत। 🙏🏻
25
72
5
207
18,490
अद्वितीय साहस एवं अटल विश्वास से मातृभूमि व धर्म की रक्षा के लिए समर्पित बाबा वीर बंदा सिंह बहादुर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मानवता को समर्पित उच्च आदर्शों से परिपूर्ण उनका जीवन हमें न्याय और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।🙏
4
6
84
(मेरे अनशन का अर्थ है "विजय या मृत्यु") स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास" जतिंन दा"की जयंती पर शत शत नमन...🙏
4
45
89
1,642
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उन्हें कोटि कोटि नमन।🙏 महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी लेखनी से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन को जन-जन तक पहुँचाया। उनकी रचना हमें मर्यादा, न्याय, त्याग और कर्तव्य के प्रति समर्पण का बोध कराती है। उनके महान विचार और शिक्षाएँ आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी। #महर्षि_वाल्मीकी_जयंती
1
3
66
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।🙏 यह महान अमृतपर्व आप सभी के जीवन में सकारात्मक एवं दिव्य ऊर्जा का संचार करे। पूर्णिमा का पावन प्रकाश आपके मन, मस्तिष्क और आत्मा को आलोकित करे तथा जीवन में समृद्धि, नई संभावनाओं और सफलताओं का सृजन करे, यही प्रार्थना है। 🙏 – at Hisar, India
3
9
91
हरियाणा के सोनीपत में आज बिश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई जी, पूर्व सांसद के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब। अब इस बात का तो विरोधी भी लोहा मानने लग गए हैं कि हरियाणा के हर कोने में पूर्व सांसद बिश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई जी को चाहने वाले लोग है और ये कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। और इसका कारण है कि बिश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई जी अपने हर एक कार्यकर्ता/समर्थक को अपना परिवारिक सदस्य मानते है और अपने कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। ऐसा नेता ही लोकप्रिय और हरदिल अजीज नेता होता है। बिश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई जी इसी खूबी की वजह से लोगो के दिलों पर राज करते है। और असली नेता वही होता हैं जो हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते हैं।👍 @bishnoikuldeep @bbhavyabishnoi @bbishnoimukesh_ @BhambuAdv @AjayBishnoi_ @KithaniaAN
9
38
428