नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते। शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मि नमोऽस्तुते॥ नमस्ते गरुडारूढे कोलासुरभयंकरि। सर्वपापहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तुते॥ सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयंकरी। सर्वपापहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तुते॥ 🚩💐🙏💐🚩
1
17
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
सेवा को साधना, विनम्रता को शक्ति और प्रेम को प्रभु तक पहुंचने का मार्ग बताने वाले सिख पंथ के चतुर्थ गुरु, गुरु साहिब श्री गुरु रामदास जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व की समस्त सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। उनकी पावन शिक्षाएं हर मन में सेवा, हर हृदय में प्रेम और हर जीवन में 'सरबत दा भला' की भावना को पुष्ट करें।
79
360
14
1,484
47,482
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, सामाजिक समरसता, न्याय एवं मानवता के उद्घोषक आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर आप सभी को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी अमर कृति रामायण के माध्यम से सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का जो संदेश दिया है, वह युगों-युगों तक समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा। रामराज्य की परिकल्पना भी प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण पर आधारित है। आज उत्तर प्रदेश सरकार महर्षि वाल्मीकि जी के इन्हीं आदर्शों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान में जुटी है। महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर मैं आप सभी युवाओं से विशेष रूप से कहना चाहूंगा कि युवा ऊर्जा के प्रेरणा पुंज भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह संकल्प लें कि किसी प्रकार का भेदभाव नहीं मानेंगे। जब मन से ऊंच-नीच की दीवारें टूटेंगी, तभी समरस समाज का स्वप्न साकार होगा। जय श्रीराम!
101
434
11
1,477
50,221
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
'रामो विग्रहवान् धर्म:' प्रभु श्री राम के चरित्र एवं सनातन संस्कृति के शाश्वत मूल्यों को अपने महाग्रंथ 'रामायण' के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने वाले 'आदिकवि' महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर कोटि-कोटि नमन। प्रभु श्री राम का चरित्र सत्य, मर्यादा, त्याग एवं कर्तव्यपालन के अमर आदर्शों का जीवंत प्रतीक है। 'रामायण' आज भी समस्त मानवता को धर्म, सदाचार एवं लोकमंगल के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान करती है।
226
913
31
4,129
61,150
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
आध्यात्मिक चेतना, आरोग्यता और पवित्रता के महापर्व 'शरद पूर्णिमा' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी भारतीय परंपरा में शरद पूर्णिमा केवल एक तिथि भर नहीं है, बल्कि प्रकृति, स्वास्थ्य और मन की शुद्धि का महा उत्सव है। भगवान श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव से यही प्रार्थना है कि आज की अलौकिक रात्रि आपके जीवन में सुख-शांति, सकारात्मकता, समृद्धि और निरोगी काया का वरदान लेकर आए।
179
774
23
3,543
66,173
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
'शारदीय नवरात्रि' की महानवमी के पावन अवसर पर आज @GorakhnathMndr स्थित श्री दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य माँ सिद्धिदात्री की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। माँ जगदम्बा की कृपा समस्त चराचर जगत पर सदैव बनी रहे। संपूर्ण विश्व शांति, सद्भाव और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो, माँ भगवती से यही प्रार्थना है। जय माँ भगवती!
146
849
19
5,623
111,896
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
यतो धर्मस्ततो जयः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है। जय श्री राम।
568
1,708
58
8,903
154,177
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।। शारदीय नवरात्रि में महानवमी के पावन अवसर पर नवदुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री के चरणों में कोटि-कोटि नमन। समस्त सिद्धियों की अधिष्ठात्री माँ सिद्धिदात्री की कृपा से सभी के संकल्प सिद्ध हों, जीवन में सुख, समृद्धि एवं सद्बुद्धि का वास हो तथा लोकमंगल का मार्ग प्रशस्त हो। जय माता दी।
364
1,127
33
7,291
80,166
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥ आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की आराधना से साधक के जीवन में पवित्रता, आत्मसंयम और शक्ति का संचार होता है। जगज्जननी माँ से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख और शांति का वास हो, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा घर-आंगन नई आशा व नव ऊर्जा से आलोकित हो। जय माँ महागौरी।
348
1,102
36
6,610
86,142
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
सिंहासनगता नित्यं प‌द्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।। आदिशक्ति माँ दुर्गा के पंचम स्वरूप माँ स्कन्दमाता के चरणों में कोटि-कोटि नमन। माँ की कृपा से सभी के संकल्पों को सामर्थ्य मिले, जीवन में मंगल हो और परिवारों में प्रेम व प्रसन्नता बनी रहे। जय माँ स्कन्दमाता।
309
1,035
37
6,893
86,060
ॐ गजाननं भूतगणादि सेवितम्, कपित्थजम्बू फलचारु भक्षणम्। उमासुतम शोक विनाश कारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम् ॥ 🚩💐🙏💐🚩
1
5
124
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तप‌द्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥ माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा के चरणों में बारम्बार प्रणाम। माँ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में आरोग्यता, सुख, समृद्धि, ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार हो, यही प्रार्थना है। जय माँ कूष्माण्डा।
327
1,002
37
6,699
69,990
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जगज्जननी माँ भगवती के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी को कोटि-कोटि नमन। तप, त्याग और संयम की अधिष्ठात्री माँ की कृपा से सभी के जीवन में धैर्य एवं सदाचार का संचार हो, यही प्रार्थना है। जय माँ ब्रह्मचारिणी।
309
1,093
26
6,892
90,001
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आदिशक्ति माँ शैलपुत्री के चरणों में नमन। माँ की असीम कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, समस्त जगत में शांति, सद्भाव व समृद्धि का विस्तार हो और हर घर सुख-मंगल से आलोकित रहे। जय माँ शैलपुत्री।
310
1,120
29
6,331
84,406
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
"Indians who are on a visa in the US, Come back, let's build India." — Sridhar Vembu, Zoho Founder
858
2,892
258
27,388
1,607,758
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
250
1,397
15
15,462
997,414
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
भस्मीकृतस्वार्थसौख्यपरिचर्चितविग्रहाः। स्वराज्ययोगनिर्मग्ना धन्यास्ते वीरयोगिनः॥
458
1,940
67
6,405
390,750
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
नभः स्पृशं दीप्तम् नभ की अनंत ऊंचाइयों से राष्ट्र की सीमाओं तक शौर्य, सामर्थ्य और संकल्प का पर्याय भारतीय वायु सेना हम सभी का गौरव है। भारतीय वायु सेना दिवस पर @IAF_MCC के वीर वायु योद्धाओं और उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जय हिंद।
124
432
9
1,872
48,697
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
भारत-जापान मैत्री विश्वास की विरासत, विकास की साझेदारी और दो प्राचीन संस्कृतियों की आत्मीयता का जीवंत सेतु है, जिसे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे जी ने नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। इसी आत्मीय मैत्री और शिंजो आबे जी की स्मृतियों को समर्पित 'Abe Memorial Corridor' के लोकार्पण अवसर पर आज काशी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करूंगा। आज यही आत्मीयता आर्थिक साझेदारी की नई शक्ति भी बन रही है। उत्तर प्रदेश जापानी कंपनियों के साथ लगभग ₹90,000 करोड़ के MoU कर चुका है। काशी से क्योटो तक, आस्था से अर्थव्यवस्था तक, यह मैत्री अब साझी समृद्धि की नई राह बना रही है।
78
206
1
792
49,717
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
'कल्याण' के आदि संपादक, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय जनमानस को अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने वाले श्रद्धेय हनुमान प्रसाद पोद्दार 'भाई जी' की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। धर्म, संस्कृति और राष्ट्रोत्थान को समर्पित उनका तपस्वी जीवन, निष्काम सेवा तथा आध्यात्मिक दृष्टि हमारी सांस्कृतिक चेतना की अमूल्य धरोहर और पाथेय है।
85
489
15
2,354
48,580