RAVINDRA KUMAR retweeted
Special thanks to movies like Animal and Dhurandhar
For giving templates to these criminals
Horrific attack at Anantapur School: 21-year-old enters classroom with power chainsaw, one girl killed another Injured. the attack took place inside the classroom while a teacher was present and lessons were underway. Police launch a hunt to nab the accused. #AndhraPradesh
RAVINDRA KUMAR retweeted
#India: We are concerned by reports of mass detentions of demonstrators, protest leaders, members of civil society organisations, lawyers and journalists, before and during today’s large-scale demonstrations in Delhi.
We call on the authorities to ensure that the right to peaceful assembly is fully respected and fulfilled.
ohchr.org/en/press-releases/…
RAVINDRA KUMAR retweeted
ज्ञानेश कुमार को हटाना इतना मुश्किल क्यों है?
ज्ञानेश कुमार को हटाना इतना मुश्किल क्यों है, यह समझना है तो 2016 से 2024 तक की राजनीतिक कड़ियों को क्रम से समझना ज़रूरी है। ज्ञानेश कुमार वह अधिकारी हैं जिनके लिए सरकार ने एक नया मंत्रालय तक खड़ा किया। उस मंत्रालय के पहले सचिव बने ज्ञानेश कुमार और पहले मंत्री बने अमित शाह। इसीलिए कहा जाता है कि ज्ञानेश कुमार मोदी के नहीं, अमित शाह के आदमी हैं। आइए, पूरी कड़ी शुरू से समझते हैं।
पढ़ाई और शुरुआत
ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं। उन्होंने IIT कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया। इसके बाद ICFAI से बिज़नेस फाइनेंस और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एनवायरनमेंटल इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। कानूनी मसौदे और सरकारी कागज़ी कामकाज में उनकी महारत की एक वजह यह पढ़ाई भी मानी जाती है।
2016: गृह मंत्रालय में आगमन, राजनाथ सिंह का दौर
ज्ञानेश कुमार 2016 के आसपास गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनकर आए। उस समय देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह थे। 2016 से मई 2019 तक वे राजनाथ सिंह के कार्यकाल में मंत्रालय में काम करते रहे।
मई 2019: अमित शाह गृह मंत्री बने
मई 2019 में अमित शाह देश के गृह मंत्री बने। यहीं से ज्ञानेश कुमार का कद तेज़ी से बढ़ा। वे गृह मंत्रालय में जम्मू-कश्मीर डिवीज़न के प्रमुख थे और जल्द ही अमित शाह की कोर टीम का हिस्सा बन गए। नॉर्थ ब्लॉक में उन्हें सरकार के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाने लगा।
अगस्त 2019: अनुच्छेद 370 हटाने की तैयारी
अगस्त 2019 में जब अनुच्छेद 370 हटाया गया और "जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2019" तैयार हुआ, तब ज्ञानेश कुमार ही J&K डिवीज़न के प्रभारी थे। बताया जाता है कि यह पूरा मसौदा बेहद गोपनीय तरीके से तैयार हुआ। अमित शाह के सीधे मार्गदर्शन में ज्ञानेश कुमार और उनकी छोटी-सी कानूनी टीम नॉर्थ ब्लॉक के बंद कमरों में रात-रात भर काम करती थी। संसद में पेश होने तक मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी भनक नहीं थी। कश्मीर से जुड़े लगातार कामकाज की वजह से मंत्रालय के अंदरूनी हलकों में उन्हें अनौपचारिक रूप से "कहवा मैन" भी कहा जाने लगा।
नवंबर 2019: अयोध्या डेस्क और राम मंदिर ट्रस्ट
नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया और सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया। इसके लिए गृह मंत्रालय में एक अलग "अयोध्या डेस्क" बनाई गई, और उसका प्रमुख भी ज्ञानेश कुमार को ही बनाया गया। "श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र" ट्रस्ट के नियम, उसकी संरचना, ट्रस्टियों के चयन का कानूनी ढांचा और ज़मीन हस्तांतरण की पूरी प्रक्रिया उन्हीं की देखरेख में पूरी हुई।
2021: संसदीय कार्य मंत्रालय और फिर नया सहकारिता मंत्रालय
गृह मंत्रालय के बाद ज्ञानेश कुमार को संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव बनाया गया। फिर जुलाई 2021 में केंद्र सरकार ने देश में पहली बार एक नया "सहकारिता मंत्रालय" बनाया। अमित शाह गृह मंत्री रहते हुए इस मंत्रालय के पहले मंत्री बने, और इस नए मंत्रालय को खड़ा करने की ज़िम्मेदारी ज्ञानेश कुमार को सचिव बनाकर सौंपी गई। यानी जो अधिकारी गृह मंत्रालय में अमित शाह के साथ था, वही नए मंत्रालय में भी उनके साथ पहुंचा। अमित शाह आज भी गृह मंत्रालय के साथ सहकारिता मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं।
जनवरी 2024: सेवानिवृत्ति
31 जनवरी 2024 को ज्ञानेश कुमार सहकारिता मंत्रालय के सचिव रहते हुए सेवानिवृत्त हुए। पूरे समय वे अमित शाह के साथ ही काम करते रहे।
मार्च 2024: चुनाव आयुक्त, फिर मुख्य चुनाव आयुक्त
सेवानिवृत्ति के सिर्फ डेढ़ महीने बाद, मार्च 2024 में उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। बाद में वे देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) बने। जबकि नेता प्रतिपक्ष ने इसका खुलकर विरोध किया था।
आज: आरोपों के घेरे में
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सिलसिला लगातार दिखता है। दिल्ली में जब CAA विरोधी प्रदर्शन हुए, तब भी गृह मंत्री ही सवालों के घेरे में रहे। और आज जब ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के आरोप लग रहे हैं, तो वे भी अमित शाह के ही करीबी माने जाते हैं।
अब पूरी कड़ी समझिए। जो अधिकारी गृह मंत्रालय में सचिव स्तर पर रहा, फिर उस सहकारिता मंत्रालय का सचिव बना जिसका गठन ही 2021 में हुआ और जिसके पहले मंत्री अमित शाह हैं, वही आज मुख्य चुनाव आयुक्त है। ज्ञानेश कुमार का इतिहास यही बताता है कि वे कहां से आए, इतने मज़बूत कैसे हुए और क्यों सरकार उनसे इस्तीफा नहीं मांगेगी।
जय हो अमित शाह और टीम।
RAVINDRA KUMAR retweeted
मस्क अंबानी को प्रधानमंत्री लिख रहे हैं। भारत की सरकारी फैक्ट चेकर PIB खंडन भी नहीं कर रही है। पूरी भारत सरकार मस्क के आगे चुप है। मंत्री चुप हैं। मस्क अंबानी को नहीं, प्रधानमंत्री मोदी को चैलेंज कर रहे हैं। उनका यह पोस्ट कॉरपोरेट वॉर का इशारा नहीं करता है बल्कि प्रधानमंत्री पद और दफ्तर की गरिमा की ऐसी तैसी कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भी चुप हैं। यहाँ विपक्ष ज्ञानेश कुमार चोर है का नारा लगाने के लिए जंतर-मंतर जाना चाहता है तो उसे रोक दिया जाता है। जेन ज़ी को दिल्ली आने से रोक दिया जाता है। सारी ताकत विपक्ष पर दिखा रहे हैं, दो लाइन किसी मंत्री से लिखा नहीं जा रहा है कि मस्क जी हम जिस मंत्रिमंडल के मेंबर हैं, उसके प्रधानमंत्री तो नरेंद्र मोदी हैं। आप भूल सुधार कर लीजिए।प्रधानमंत्री पद की गरिमा को मुद्दा बनाने वाली बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही ट्वीट कर देना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, अंबानी नहीं। गोदी मीडिया के ऐंकरों को चिल्लाना चाहिए कि मस्क ग़लती सुधार लो, वरना इस दीवाली फुलझड़ियों को छोड़ टेस्ला के ख़िलाफ अभियान चलाने लगेंगे। सब चुप है। दूसरों को चुप कराने वाले चुप हैं।
जिस मस्क को कभी भारत में जेल जाने से डर लगता था, उस मस्क को क्या हुआ है? क्यों पिनक गए हैं, चिंता की बात होनी चाहिए। सूचना प्रसारण मंत्रालय के मंत्री को एक्स के किसी मैनेजर को बुलाकर पूछना चाहिए कि तुम्हारे मालिक नरेंद्र मोदी को छोड़ अंबानी को कैसे प्रधानमंत्री लिख रहे हैं? यह शपथ कब हुआ है? फोटो दिखाओ? मस्क, अंबानी, अदाणी, सरकार इन सबके बीच जो हो रहा है, उनके बीच सही बात क्या है, किसी को पता तो है नहीं। कौन किसे मैनेज कर रहा है, पर्दे के पीछे के पर्दे के पीछे कौन-कौन है, यह जान लेने से क्या बदल जाता है। मगर प्रधानमंंत्री अंबानी हैं, ये कब बदल गया? राहुल गांधी तो वोट चोरी को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और ज्ञानेश कुमार के प्रोजेक्ट तक ही देख पा रहे हैं, इसके ऊपर का भी मामला है क्या?
वैसे इस प्लेटफार्म के लिए मस्क आपका शुक्रिया। ठीक है सरकार के कहने पर आप भी पोस्ट हटा देते हैं लेकिन आदमी अपनी बात तो लिख पा रहा है। अगर एक्स करोल बाग के किसी टाइकून का प्लेटफार्म होता तो हम लोगों के प्लेटफार्म के आगे बैरिकेड लगवा देता और डिलीट कर देता। इसलिए आपके पोस्ट पर इधर के उद्योगपति लोग भी चुप हैं। आसान नहीं है आपकी तरह लब-लब कुछ भी बोल देना। इधर सारा आंत्रोपन्योरशिप सरकार से लाइसेंस, ठेका, ज़मीन वाले प्रोजेक्ट लेने में लगा रहता है। ज़िलाधिकारी से लेकर सचिव के चक्कर काटने में लगा रहता है। एक प्रोडक्ट ढंग का नहीं बनता। अपने प्रोडेक्ट को ग्लोबल लेवल पर पहुंचाने के बजाए 24 घंटा इसी में लगे रहते हैं कि सरकार से क्या मिल सकता है। आपको भी वही झेलना पड़ेगा। आप भारत आओ, दीवाली का टाइम है, गिफ्ट-विफ्ट लेकर आओ, बात समझो, आप देखना यही मंत्री लोग आपके साथ कैसे फोटो खिंचाते हैं। आओ तो सही, पूरी सरकार बिछी मिलेगी। मुस्कुरा दोगे पीएम साहब को देख कर तो गोदी मीडिया हेडलाइन बना देगा। अपनी वैल्यू समझो आप। कॉकरोच दिल्ली आ गए हैं और आप उधर से ही पोस्ट फायर किए जा रहे हो। COME.
इसीलिए मस्क जी, भारत के प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी है। अंबानी नहीं है। भारत में आपकी जीवनी हिन्दी में भी छप चुकी है। आपकी माँ मेय मस्क जी की किताब जब औरत सोचती है, राजकमल प्रकाशन से छप चुकी है।आप एक मामूली पॉलिसी निर्णय को लेकर पिनके हुए हैं, यहां तो करोड़ों लोगों के वोट काट दिए गए हैं। वोट का अधिकार छीन लिया गया है। बात को समझो आप। सोशल मीडिया की तरह वोटर को ब्लॉक कर दिया जाता है। नेता प्रतिपक्ष को धक्का दिया जाता है। स्टार लिंक लेकर आ भी गए होते तो क्या हो जाता, आपका भी आज सीपी और चार किलोमीटर के दायरे में बंद रहता। अच्छा हुआ है आप नहीं आए। वैसे अगर स्टार लिंक का कोई पर्सनल लिंक है तो व्हाट्स एप पर भेज देना। आज जंतर-मंतर से वीडियो अपलिंक करना है। बच्चों को प्यार देना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भी। हम लोग डर जाते हैं मगर प्यार ज़रूर करते हैं। ख़ुश रहिए।
RAVINDRA KUMAR retweeted
Vote chori is a crime against the Indian people and a direct attack on our constitution.
The BJP, RSS and EC who organised it have committed an act of treason.
Justice will be served.
क्या DU के इलेक्शन इलेक्शन काउंटिंग रिजल्ट में अब गड़बड़ी चल रही है।
#DUSU
9
RAVINDRA KUMAR retweeted
हमारे झारखंड की सड़कों पर सिर्फ़ प्रदर्शन नहीं हो रहा, बल्कि टूटते हुए सपनों की चीख़ सुनाई दे रही है।
जिन बच्चों का हक़ था, उन्हें इंतज़ार और निराशा मिली।
यह बहन कुछ बनना चाहती थी, लेकिन व्यवस्था ने उसके हौसलों को ही कुचल दिया।
जब मेहनत हार जाए और अन्याय जीत जाए, तो सिर्फ़ एक व्यक्ति नहीं, पूरा समाज हारता है। अब सवाल सिर्फ़ नौकरी का नहीं, बल्कि न्याय और इंसानियत का है।
RAVINDRA KUMAR retweeted
भगवान शिव की पवित्र कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों का हम हृदय से सम्मान करते हैं। लेकिन यह गंभीर चिंता का विषय है जब कांवड़ यात्रा के नाम पर मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में छात्रों के स्कूल-कॉलेज हफ्ते भर से ज्यादा समय के लिए बंद कर दिए जाते हैं।
आस्था अपनी जगह पवित्र है, लेकिन शिक्षा के मंदिरों पर ताले जड़कर कैसा राष्ट्र बनेगा।
#SaveEducation #kanvadyatra #UPEducation
RAVINDRA KUMAR retweeted
“जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।”
कोटा के बाद, देहरादून के बाद अब ‘छात्रों की गूंज’ प्रयागराज पहुंच रही है।
यह वो शहर है जहां लाखों नौजवान सालों से तैयारी कर रहे हैं - फ़ॉर्म भरते हैं, फीस देते हैं, और इंतज़ार करते रहते हैं।
पेपर लीक ने उनका आज छीना। रुकी हुई भर्तियों ने उनका कल। और अभी कुछ दिन पहले, दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियां और पैलेट चलाए गए - सिर्फ़ इसलिए कि उन्होंने अपने हक़ की बात की।
हम उनकी आवाज़ उठाते रहेंगे और उन्हें इंसाफ़ दिलाकर रहेंगे। अब बहाने नहीं चलेंगे - जवाबदेही लीजिए, या कुर्सी छोड़िए।
8 अगस्त - प्रयागराज में मिलते हैं।
#ChhatronKiGoonj
RAVINDRA KUMAR retweeted
जब देश सेवा का अनुभव और शानदार वक्तृत्व एक साथ मिलते हैं, तो बातचीत खुद-ब-खुद खास हो जाती है। रिटायर्ड मेजर मोहम्मद अली शाह साहब से एक समृद्ध और ज्ञानवर्धक चर्चा हुई। आपके बहुमूल्य समय और विचारों के लिए धन्यवाद, मेजर! 🎖️
वंदे मातरम्
भारत माता की जय🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
RAVINDRA KUMAR retweeted
"मुश्किलें आई थीं, पर आप लोगों का साथ नहीं छूटा। Channel Restored! 🙏 New Video Coming Soon!"
RAVINDRA KUMAR retweeted
सच को दबाया जा सकता है, मिटाया नहीं। YouTube को मेरा अकाउंट वापस देना ही पड़ेगा! ⚡
अकाउंट बैन करने से मेरी पहचान खत्म नहीं होती। वापस तो आना ही पड़ेगा!
नियम हमने तोड़े नहीं, और हक हम छोड़ेंगे नहीं। YouTube Account Returning Soon!🇮🇳 वंदे मातरम भारत माता की जय ✌️जय भीम जय संविधान
RAVINDRA KUMAR retweeted
"मेरा चैनल बिल्कुल नया था और मैंने YouTube की सभी गाइडलाइंस का ईमानदारी से पालन किया है। मेरे कंटेंट को लोगों ने बहुत पसंद किया, जिसकी वजह से सब्सक्राइबर बढ़े। ऐसा लगता है कि आपके ऑटोमैटिक सिस्टम से गलती हुई है। कृपया मेरे चैनल की दोबारा समीक्षा करें और इसे वापस रीस्टोर (Restore) करें।"
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
गृहमंत्री साहब ये देखिए आपकी पुलिस लड़कियों पर भी लाठियां चला रही हैं।
@Abhinavpinch @ravish_journo
8


















