Pinned Tweet
मैं तुरंत प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देता हूँ। पार्टी के संबंधित पदाधिकारियों को मैने अपना इस्तीफा भेज दिया है।
#Haryana
@kharge
@kcvenugopalmp
@HariprasadBK2
@INCHaryana
@RaoNarenderS
Prof. Sampat Singh retweeted
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन…
जननायक चौधरी देवीलाल जी के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाने वाले नेताजी ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला साहब के साथ भी अनेक राजनीतिक एवं वैचारिक संघर्षों में सहभागिता निभाई।
किसानों, कमेरे वर्ग और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष एवं भारतीय राजनीति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
नेताजी को विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
Prof. Sampat Singh retweeted
हरियाणा की माटी से उठी है हुंकार,
जनता के हक़ की लड़ाई जारी रहेगी हर बार।
इनेलो की आवाज़, जन-जन का सम्मान!
#INLD #हरियाणा #YouthINLD
@AbhaySChautala @OfficialINLD
हरियाणा में धान खरीद के नाम पर घोटालों ने भाजपा सरकार की पारदर्शिता और ईमानदारी के दावों की पोल खोल दी है।
52,248 किसानों की 70,394 एकड़ भूमि का दोहरा पंजीकरण, जबकि कुल पंजीकृत भूमि ही 1,43,311 एकड़! ऊपर से मोटरसाइकिल और कारों के नंबरों पर सैकड़ों क्विंटल धान की ढुलाई!
सरकारी पोर्टल, खरीद एजेंसियों और अधिकारियों की निगरानी में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा भाजपा के संरक्षण में हुआ।
यह सिर्फ सरकारी खजाने की लूट नहीं, बल्कि हरियाणा के असली किसानों के अधिकारों पर डाका है।
पूरे घोटाले की हरियाणा विधानसभा की लोक लेखा समिति से स्वतंत्र जांच हो और दोषियों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों की भी जवाबदेही तय हो।
#INLD
@OfficialINLD
@AbhaySChautala
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय चौधरी फूल चंद मुलाना जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि! 🙏
@VarunMullana
#Haryana
Prof. Sampat Singh retweeted
रणजीत सिंह जी ने सारी उमर स्वर्गीय देवी लाल जी की बगावत करी और उन्हीं के नाम के वोट माँगे। घर में बैठ कर "ताऊ" के खिलाफ साज़िशें रची।
IB के पूर्व अधिकारी मलय कृष्ण धार ने अपनी पुस्तक ‘Open Secrets’ में खुलासा किया है कि हरियाणा में चौधरी देवीलाल को सत्ता से दूर रखने के लिए‘"ऑपरेशन हरित" में रणजीत सिंह की अहम भूमिका थी। पुस्तक में करोड़ों रुपये के लेन-देन के गंभीर आरोप हैं।
रणजीत सिंह जी बताएं कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है? कितने में अपना जमीर बेचा?
ताऊ देवीलाल जी के नाम पर राजनीति करना आसान है, लेकिन उनके संघर्ष, सिद्धांतों और आदर्शों के प्रति निष्ठा निभाना हर किसी के बस की बात नहीं!
#Haryana
#darksecrets
#Politics
जननायक चौधरी देवी लाल जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर समर्पित इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और मेरे अज़ीज़ रामपाल माजरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
परमात्मा आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अपार खुशियां प्रदान करें और जनसेवा व संगठन को मजबूत करने के लिए असीम ऊर्जा दें। 🙏💐
#INLD
@MajraRampal
@OfficialINLD
Prof. Sampat Singh retweeted
पानीपत के गांव ब्राह्मण माजरा में बिंदर जागलान जी के भतीजे के विवाह समारोह में शिरकत कर परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं…
इसी कड़ी में पानीपत के विभिन्न गांवों में पहुंचकर अपनों की खुशियों में सहभागी बना और अनेक परिवारों से आत्मीय मुलाकात की।
बिजली निजीकरण के खिलाफ इंडियन नेशनल लोकदल का संघर्ष निरंतर जारी है!
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के फैसले के खिलाफ मेरे द्वारा विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण में दायर याचिका की सुनवाई के लिए आज दिल्ली पहुँचा।
न्यायाधिकरण में आज सुनवाई के दौरान अगली तारीख 2 दिसंबर निर्धारित की गई है।
प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के हितों और सार्वजनिक बिजली व्यवस्था की रक्षा के लिए हमारी कानूनी एवं राजनीतिक लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।
#INLD
@AbhaySChautala
@OfficialINLD
आज इंडियन नेशनल लोकदल की नलवा हल्के की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर जोन प्रधानों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जन-जन से सीधा जुड़ाव ही इनेलो की सबसे बड़ी ताकत है।
#INLD
@OfficialINLD
@AbhaySChautala
आज इंडियन नेशनल लोकदल की बरवाला हल्के की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर जोन प्रधानों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जन-जन से सीधा जुड़ाव ही इनेलो की सबसे बड़ी ताकत है।
#INLD
@AbhaySChautala
@OfficialINLD
Prof. Sampat Singh retweeted
आज भिवानी जिले के गांव धनाना में पहुंचने पर ग्रामवासियों ने जिस गर्मजोशी, उत्साह और अपार स्नेह के साथ स्वागत किया वह अविस्मरणीय है।
धनाना की इस ऐतिहासिक आत्मीयता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चौधरी देवीलाल जी की विचारधारा और इनेलो का रिश्ता केवल राजनीति का नहीं बल्कि विश्वास, संघर्ष और परिवार का रिश्ता है।
आप सभी के इस मान-सम्मान और प्यार के लिए हृदय की गहराइयों से आभार।
हरियाणा में पीजी आवासों के नाम पर हजारों विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है और भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है!
प्रदेश के शहरों में हजारों पेइंग गेस्ट (PG) आवास बिना पंजीकरण, निरीक्षण और सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे हैं। न सरकार के पास इनका पूरा रिकॉर्ड है, न विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोई ठोस व्यवस्था।
भाजपा सरकार बताए कि किसी अनहोनी की स्थिति में इन विद्यार्थियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
#INLD
@OfficialINLD
@AbhaySChautala
पूर्व सांसद चौधरी कुलदीप बिश्नोई जी के आदमपुर स्थित निवास स्थान पर आयोजित गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर शिरकत कर परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीय भेंट की तथा उन्हें हार्दिक बधाई, स्नेह और शुभाशीष दिया।
परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि नए घर में सदैव सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास रहे तथा स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी के परिवार पर उनका आशीर्वाद सदा बना रहे🙏💐
@bishnoikuldeep
@bbhavyabishnoi
फतेहाबाद में नहरी पानी की कटौती और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुँचकर उनकी आवाज बुलंद की।
भाखड़ा नहरों में दो सप्ताह की बंदी और महीने में मात्र एक सप्ताह पानी की सप्लाई ने किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। गेहूं की बिजाई का समय है, लेकिन भाजपा सरकार किसानों को पर्याप्त पानी तक नहीं दे पा रही।
दूसरी तरफ ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा भी किसानों को नहीं मिला।
इंडियन नेशनल लोकदल की स्पष्ट मांग है कि नहरी पानी की पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को बिना किसी शर्त ₹1 लाख प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए और वर्ष 2025 के बकाया फसल बीमा क्लेम तुरंत जारी किए जाएं।
#Inld
@OfficialINLD
फतेहाबाद में लघु सचिवालय के बाहर अपनी जायज़ मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुँचकर उनके आंदोलन को INLD की तरफ से समर्थन दिया।
भाजपा सरकार ने नहरी पानी की सप्लाई 2 सप्ताह से घटाकर मात्र 1 सप्ताह कर दी है, जबकि नहरबंदी 2 सप्ताह से बढ़ाकर 3 सप्ताह कर दी गई है। गेहूं की बिजाई के समय सरकार का यह फैसला किसानों के साथ सरासर अन्याय है।
दूसरी तरफ ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवज़ा भी नहीं दिया जा रहा।
सरकार से मे स्पष्ट मांग है कि पहले की तरह महीने में 2 सप्ताह नहरी पानी की आपूर्ति बहाल की जाए और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को तत्काल उचित मुआवज़ा दिया जाए।
किसान पानी मांग रहा है, कोई खैरात नहीं। यह उसका हक है और इनेलो किसानों के इस संघर्ष में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।
#INLD
@OfficialINLD
@AbhaySChautala
Prof. Sampat Singh retweeted
हरियाणा में भाजपा सरकार के विकास मॉडल की हकीकत सामने है!
📚 723 सरकारी स्कूलों में एक-एक शिक्षक बच्चों का भविष्य संभाल रहा है।
🏥 जिला अस्पतालों में 6 महीने से जरूरी दवाइयों का संकट, मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं।
एक तरफ शिक्षा व्यवस्था बेहाल,दूसरी तरफ स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल!
भाजपा के निजीकरण के खिलाफ INLD का संघर्ष अभी जारी है।
मैंने 28 अक्टूबर को विद्युत अपीलीय अधिकरण (APTEL) में आयोग के आदेश को चुनौती देते हुए अपील दायर की है।
मैंने बिजली कर्मियों द्वारा हड़ताल के समय सरकार को विद्युत अधिनियम की धारा 94 के तहत लंबी पुनर्विचार प्रक्रिया के बजाय धारा 108 के तहत तत्काल नीतिगत निर्देश जारी करने का सुझाव दिया था।
सरकार बताए:
1. क्या लाइसेंस पर रोक लगाने के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी ली गई थी?
2. विद्युत आयोग को निजीकरण संबंधी सरकारी नीति की जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई?
3. सरकार के निर्देश प्रभावी रहने तक ही आगे की कार्रवाई स्थगित क्यों की गई?
@OfficialINLD
Prof. Sampat Singh retweeted
आप सभी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
इस मिट्टी ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर जवान, खेतों को अपने पसीने से सींचने वाले मेहनतकश किसान, खेल के मैदानों में तिरंगे को ऊंचा उठाने वाले खिलाड़ी और देश को नई दिशा देने वाले महान व्यक्तित्व दिए हैं।
हरियाणा की पहचान यहां की मिट्टी की खुशबू, किसानों की मेहनत, जवानों के शौर्य, बेटियों के हौसले और भाईचारे की उस परंपरा से है जिस पर हर हरियाणवी को गर्व है।
आज इस गौरवशाली अवसर पर देश के जननायक, किसान-कमेरे के मसीहा चौधरी देवीलाल जी का स्मरण करना भी हमारा दायित्व है। उन्होंने अपना जीवन गांव, गरीब, किसान, मजदूर और समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान एवं अधिकारों के लिए समर्पित किया।
वहीं लोहपुरुष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी ने अपने दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और संघर्षशील नेतृत्व से हरियाणा की राजनीति में एक ऐसी अमिट छाप छोड़ी जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा कर्तव्यनिष्ठा, स्वाभिमान और जनसेवा की प्रेरणा देती रहेगी।
आइए, हरियाणा दिवस पर हम सब मिलकर ऐसा हरियाणा बनाने का संकल्प लें जहां किसान खुशहाल हो, युवा रोजगार से संपन्न हो, बेटियां सुरक्षित और सशक्त हों, गरीब को सम्मान मिले और प्रदेश का हर नागरिक अपने अधिकारों के साथ स्वाभिमान से जीवन जी सके।
हरियाणा सिर्फ हमारी जन्मभूमि नहीं बल्कि हमारी पहचान, हमारा स्वाभिमान और हमारा अभिमान है।
🤖 Made with AI



















































