Pranay Kumar (@PranayKumar76) header
Pranay Kumar (@PranayKumar76) profile picture
Gotan, Rajasthan
Joined September 2015
Photo by Pranay Kumar (@PranayKumar76)Photo by Pranay Kumar (@PranayKumar76)Photo by Pranay Kumar (@PranayKumar76)Photo by Pranay Kumar (@PranayKumar76)Photo by Pranay Kumar (@PranayKumar76)Photo by Pranay Kumar (@PranayKumar76)Photo by Pranay Kumar (@PranayKumar76)Photo by Pranay Kumar (@PranayKumar76)Photo by Pranay Kumar (@PranayKumar76)Photo by Pranay Kumar (@PranayKumar76)
पूर्व शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के साथ दीपावली पर भेंट🙏
1
22
यथार्थ विश्लेषण🙏
राजनीतिक दल अपनी पसंद के प्रत्याशियों को अपने कार्यकर्ताओं अथवा जनता की पसंद बताकर उन्हें चुनाव मैदान में उतारकर एक तरह से उन्हें लोगों पर थोपने का ही काम करते हैं। अब इस काम ने एक पुष्ट परंपरा का रूप ले लिया है। jagran.com/editorial/apnibaa…
4
45
शर्मनाक
डिस्मेंटल हिंदुत्व का भारत चैप्टर कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा आयोजित हैदराबाद में हुआ भारत सम्मेलन केवल एक सम्मेलन नहीं था। यह भारत की सांस्कृतिक जड़ पर हमला करने वालों का मंच था। हिंदुत्व के खात्मे हेतु भारत ही नहीं विश्व की सारी शक्तियां इकट्ठी हो गई हैं, मैं इस सम्मेलन में भाग लेने वाले जिन्हें राहुल गांधी ने निमंत्रित किया उनके नाम एक एक कर उनके विचारों और काम के साथ रख रहा हूं, आप पढ़िए और इनके बारे में सर्च कीजिए। इससे बड़ी साजिश आजतक न अरब, न तुर्क, न मुगल किए जो आज कांग्रेस पार्टी कर रही है। कांचा इलैया से शुरुआत करते हैं जो इस मंच का सबसे बड़ा चेहरा था कांचा इलैया शेफर्ड माँ दुर्गा को गाली से लेकर देश को तोड़ने तक की बात सार्वजनिक रूप से करता आया है। कांचा वही व्यक्ति है जो माँ दुर्गा के लिए अपमानजनक शब्द कहता है और महिषासुर को शहीद बताकर महिषासुर महोत्सव करवाता है। 2011 से JNU और उस्मानिया में नवरात्रि के समय जब हिंदू माँ दुर्गा की पूजा करता है, तब कांचा और उसका समूह "महिषासुर शहादत दिवस" मनाता है। कहता है महिषासुर द्रविड़ राजा था, दुर्गा ने छल से मारा। 2017 में उसके इसी बयान पर हैदराबाद और दिल्ली में FIR हुई, आर्य वैश्य समाज ने उसके घर का घेराव किया। ऐसा व्यक्ति आज तेलंगाना सरकार के मंच पर सोशल जस्टिस का नायक बनाकर बैठाया गया। और कांचा अकेला नहीं है। उसके साथ 17 और चेहरे हैं, जिनका काम अलग-अलग मोर्चे पर एक ही है - हिंदुत्व को गाली देना। पहला मोर्चा - संस्कृति पर हमला 1. कांचा इलैया -कहता है मैं हिंदू नहीं हूँ, हिंदू धर्म ब्राह्मणों की साजिश है। माँ दुर्गा पर टिप्पणी और महिषासुर उत्सव इसी सोच का हिस्सा है। 2. सलिल शेट्टी - कहता है हिंदुत्व के कारण भारत में मानवाधिकार खत्म हो गया। फंडिंग सोरोस फाउंडेशन से आती है। दूसरा मोर्चा - अर्थव्यवस्था पर हमला 3. जयती घोष -कहती है हिंदुत्व के कारण भारत की अर्थव्यवस्था फेल है। 4. रथिन रॉय - कहता है मोदी सरकार हिंदुत्ववादी होने के कारण आंकड़े छुपाती है। 5. हिमांशु - कहता है हिंदुत्व के कारण किसान बर्बाद है। ये तीनों JNU इकोसिस्टम से आते हैं और दुनिया में भारत की गरीबी का झूठा आंकड़ा पेश करते हैं। तीसरा मोर्चा - विदेशी आयातित ज्ञान 6. थानाथोर्न -थाईलैंड का नेता। कहता है भारत तानाशाह हिंदू देश बन गया। 7. नुरुल इज्जा अनवर - मलेशिया की नेता। कहती है हिंदुत्व नफरती विचारधारा है। 8. इब्राहिम पटेल - दक्षिण अफ्रीका का मंत्री। कहता है हिंदुत्व रंगभेद जैसा है। 9. गुइलॉम लॉन्ग - इक्वाडोर का पूर्व मंत्री। कहता है हिंदुत्व दक्षिणपंथी लोकलुभावनवाद है। 10. अनीस बसवेदन - इंडोनेशिया का नेता। कहता है भारत असहिष्णु हिंदू देश है। इनका भारत से कोई लेना-देना नहीं, पर भारत को बदनाम करने के लिए बुलाया गया। चौथा मोर्चा - सोरोस नेटवर्क 11. पैट्रिक गैस्पार्ड - कहता है हिंदू राष्ट्रवाद से लोकतंत्र खतरे में है। यह खुद अमेरिका में सोरोस की ओपन सोसाइटी फाउंडेशन का अध्यक्ष है। 12. थॉमस पिकेटी -कहता है भाजपा ब्राह्मण और बनियों की पार्टी है, हिंदुओं को जाति में बांटता है। 13. बर्ट कोएंडर्स -कहता है हिंदुत्व के कारण अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं। यूरोप में CAA के खिलाफ प्रस्ताव इसी ने रखा था। 14. लियोनार्ड नोवी - कहता है हिंदुत्व नाजीवाद जैसा है। 15. जोहान हैसल - कहता है हिंदू राष्ट्रवादी एजेंडा देश को तोड़ रहा है। पांचवा मोर्चा - वीजा कैंसल वाले चेहरे 16. हेले लिंग स्वेंडसन -नॉर्वे की पत्रकार। कहती है हिंदुत्व के कारण प्रेस की आजादी खत्म हो गई। भारत सरकार ने इसका वीजा रोका। 17. पास्कल अफी - कहता है हिंदुत्व के कारण भारत अलोकतांत्रिक हो गया। 18. अलेसियो डि जियोर्जी -कहता है यूरोप को हिंदुत्व के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। आप सोचिए जरा कांचा इलैया जो माँ दुर्गा को गाली देता है और महिषासुर को शहीद बताता है, वह इस पूरी लिस्ट का प्रतीक है। बाकी 17 भी उसी काम को अलग-अलग नाम से करते हैं कोई अर्थव्यवस्था के नाम पर, कोई मानवाधिकार के नाम पर, कोई प्रेस फ्रीडम के नाम पर। लक्ष्य एक ही है - हिंदू समाज को जाति में तोड़ो, हिंदुत्व को बदनाम करो, और हर हिंदू को दुनिया में नीचा दिखाओ। ऐसे लोगों को कांग्रेस ताकत देती है सत्ता पाने के लिए तो सत्ता पान के बाद ये लोग क्या करेंगे। आप सोचिए!
1
3
44
इतिहास में स्वराज की गूंज panchjanya.com/2026/10/27/49… @epanchjanya @ncert @ProfSaklani @JoshiPralhad इतिहास में स्वराज की गूँज
21
आज दैनिक जागरण एवं नई दुनिया में प्रकाशित यह लेख एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित नौवीं की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक पर केंद्रित है। पढ़िएगा......... @JagranNews
1
30
@टाइम्स नॉउ नवभारत @TNNavbharat @VidyaNathJha
2
80
यह मेटा की मनमानी है।
भारत में Meta की मनमानी! Algorithm का खेल, Legal का बहाना… पिछले 8-10 दिनों में Meta ने 'पाञ्चजन्य' के @facebook और @instagram से कई महत्वपूर्ण वीडियो डाउन कर दिए हैं, जबकि इनमें से किसी भी वीडियो में प्लेटफॉर्म की पॉलिसी का उल्लंघन नहीं हुआ था। @Meta द्वारा हटाए गए प्रमुख वीडियो- प्रधानमंत्री @narendramodi जी, गृह मंत्री @AmitShah जी, MP के CM @DrMohanYadav51 जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (@RSSorg ) और @NCPCR_ के पूर्व अध्यक्ष व @India_NHRC के सदस्य @KanoongoPriyank जी से सम्बंधित थे। साथ ही हाल ही में भोपाल में आयोजित पाञ्चजन्य के 'सुशासन संवाद 3.0' कार्यक्रम के भी आधिकारिक वीडियो भी Meta द्वारा हटाए गए हैं! हमारी केन्द्रीय आईटी मंत्री @AshwiniVaishnaw जी से अपील है कि कृपया इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया जाए। वहीं Meta सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करे कि- बिना किसी कारण के पाञ्चजन्य के वीडियोज पर किस आधार पर कार्रवाई की गई? मीडिया संस्थानों की आवाज़ को दबाने का आधार क्या है? और इसकी जवाबदेही किसकी है?
17
महत्त्वपूर्ण
वामपंथी लोग हत्यारे और डकैत हैं - सरदार पटेल आशुतोष जैसे लोग बहुत चालाक होते हैं... बात होना चाहिए थी वामपंथियों पर सरदार पटेल के विचारों की... ये आरएसएस पर सरदार पटेल का एक बयान ढूंढ कर ले आए... जिसे इन लोगों ने बार बार बोलकर बासी बना दिया है... इसीलिए मैंने सोचा कि क्यों इन जैसे लोगों को कम्युनिस्टों पर सरदार पटेल महान विचार बताए जाएं... #RSS #Sardar_Patel
27
महत्त्वपूर्ण🙏
RSS वालों को अंग्रेज़ी नहीं आती इस कारण वे रिजीम चेंज का अर्थ नहीं समझ सके। सोचा गया कि फैक्ट चेक कर लेते हैं । आक्सफोर्ड और कैंब्रिज डिक्शनरी में जो मिला वो बोलना पड़ा । @news24tvchannel @manakgupta
13
कोई आश्चर्य नहीं, गहन छानबीन की जानी चाहिए।🙏
"OSINT का बड़ा खुलासा! राहुल गांधी की रहस्यमयी वियतनाम यात्रा! क्या यह सिर्फ इत्तेफाक है या गहरी सांठगांठ?" 📍 तथ्य 1 : संदिग्ध टाइमिंग - नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 18 अक्टूबर को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से चुपचाप हनोई (वियतनाम) के लिए रवाना हुए। ठीक उसी समय EFTA प्रतिनिधिमंडल (नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन) 'वियतनाम-EFTA व्यापार समझौते' पर हस्ताक्षर करने हनोई पहुंचा था। 📍 तथ्य 2 : नॉर्वेजियन विदेश मंत्री से पुराना कनेक्शन नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे (Espen Barth Eide) ने 19 मार्च 2025 को 10 जनपथ पर राहुल गांधी से बंद कमरे में मुलाकात की थी। 📍 तथ्य 3: जॉर्ज सोरोस (OSF) और WEF से ईडे का सीधा जुड़ाव WEF: 2014-16 तक वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे। OSF लिंक: 'सेंटर फॉर ह्यूमैनिटेरियन डायलॉग' (2019-21) के अध्यक्ष रहे, जो जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशंस (OSF) द्वारा वित्तपोषित है। ECFR: सोरोस द्वारा स्थापित 'यूरोपियन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस' के नियमित योगदानकर्ता। अब सीधा सवाल - भारतीय लोकतंत्र और विदेश नीति के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय 'टूलकिट इकोसिस्टम' से राहुल गांधी की इस बार-बार की गुप्त मुलाकातों का असली मकसद क्या है?
13
SIR, कांग्रेस और अराजकता
10
सुनिए, @Bharat24Liv
1
2
37
इन अर्बन नक्सलियों से और क्या ही अपेक्षा की जाएगी?
भारत में रह रही निवेदिता मेनन (JNU प्रोफेसर) ने “भारत को एक मनहूस देश बताया” क्या आप इन्हें कुछ कहना चाहेंगे..?
20
सटीक एवं सारगर्भित
ये आंदोलन खत्म क्यों नहीं होगा, इसका जवाब अब साफ है। क्योंकि ये आंदोलन रहा ही नहीं, ये धंधा बन गया है। और धंधा कोई खुद खत्म नहीं करता। पहले आंदोलन इसलिए होते थे कि सरकार सुने। अब आंदोलन इसलिए होते हैं कि एल्गोरिदम सुने। सरकार सुने न सुने, व्यू आना चाहिए, फॉलोवर बढ़ना चाहिए। इस नए धंधे का मॉडल बहुत सिंपल है। लागत लगभग जीरो है। एक माइक, एक प्रेस लिखा कार्ड जो खुद ही छपवा लो, और एक नारा जो हर बार काम करता है, संविधान खतरे में है। मार्केटिंग फ्री है। गाली गलौच को दिखाओ, अराजकता बताओ, लोकतंत्र खत्म, संविधान खत्म बताओ, इसके बाद भीड़ ही कैमरा बन जाती है, भीड़ ही उस वीडियो को वायरल कर देती है। आपको कुछ करने की जरूरत नहीं। और मोनेटाइजेशन पक्का है। एक बार वीडियो वायरल, फॉलोवर आए, फॉलोवर आए तो फिर मेल आएंगे - पार्टी के लिए रील बना दो, पैसे देंगे। दिन में क्रांति, रात में बिलिंग। इसीलिए ये खत्म नहीं होगा। आप सोचते हैं ठंड बढ़ेगी तो चले जाएंगे, पुलिस हटाएगी तो चले जाएंगे, कोर्ट डांटेगा तो चले जाएंगे। नहीं जाएंगे। ये छात्र नहीं हैं कि नौकरी मिलते ही चले जाएंगे, ये किसान नहीं हैं कि फसल कटते ही चले जाएंगे। ये कंटेंट क्रिएटर हैं। इनके लिए जंतर-मंतर ही ऑफिस है। बेंगलुरु के स्टार्टअप की तरह - प्रॉफिट हो न हो, हर दिन फंडिंग के लिए नया पिच। जब तक दर्शक रुक कर देखेगा, तब तक ये धंधा चलता रहेगा। पत्रकारिता का रेट कार्ड देख लीजिए, इसके बाद सोचिए कि इस आंदोलन में शामिल कॉकरोच, कम्युनिस्ट और भाड़े की भीड़ का रेट कार्ड क्या होगा?
16
यही सत्य है।
फ्रांस में टाउन हॉल जल रहा है, इटली में रेलवे स्टेशन और भारत में प्रधानमंत्री आवास को जलाने की भरसक कोशिश चल रही है। फ्रांस की वो महिला जो अपनी दुकान के सामने गिड़गिड़ा रही थी - "प्लीज मत तोड़ो, ये मेरी है" - और लुटेरे उसका मजाक उड़ा कर अंदर घुस गए, स्टेट से पहले वो महिला ही टारगेट है। वामपंथ को कभी जॉर्ज सोरोस जैसे पूंजीपति से दिक्कत नहीं थी, उसे हमेशा उसी लड़की से दिक्कत रही है जो खुद कमा कर खड़ी हुई है। क्योंकि वो लड़की सबूत है कि बिना सरकार के भी जिया जा सकता है, बिना नारे के रोजगार चल सकता है। यह चीज बेरोजगार, निकम्मी भीड़ को नहीं पसंद आती। वामपंथियों को काम करते, सुखी लोग देखकर बेचैनी होने लगती है। भारत में जब कनॉट प्लेस, पालिका बाजार के व्यापारी, ऑटो वालों के पेट पर लात मारी जा रही थी तो वामपंथ के उस विचार से घृणा बढ़ गई जिसमें वह मजदूरों के कल्याण की बात का पाखण्ड करता है। फ्रांस में जलाई गई दुकान, इटली में लूटी गये शो रूम भारत में दुकानदारों को दुकानें न चलने देना यह साबित करता है कि मार्क्सवाद लेनिनवाद के नाम पर केवल और केवल उपद्रव, आगजनी, नकारात्मकता और अशांति फैलाकर रेजीम चेंज करना है और कुछ नहीं। आओ खुद सोचिए, कल को रेजीम चेंज के नाम पर सड़क बंद होगी, फिर उसी सड़क पर तुम्हारी बाइक जलेगी, तुम्हारी दुकान लूटी जाएगी, और शाम को टीवी पर कर प्रोफेसर बताएगा कि ये तो जनता का आक्रोश है। फ्रांस ने कल अपना टाउन हॉल खोया है। इटली ने अपना स्टेशन। हम अगर अभी भी इसे फ्रांस-इटली की खबर समझ कर छोड़ देंगे, तो कल लाल किला जलते हुए देखेंगे साथ ही उस फ्रांसीसी दुकानदार महिला की तरह रोटी रोजगार की दुकानों को लुटते हुए भी देखेंगे।
15
ज्योति जी का यह वीडियो महत्त्वपूर्ण है।
ज्ञानेश कुमार को बीएलओ की बददुआएं लगी हैं, इसलिए वह निशाने पर आ गए। यह वीडियो बहुत महत्वपूर्ण है, सुना जाना चाहिए।
12
वाह, अत्यंत प्रेरणादायी🙏
प्रिय युवाओं ज्ञानेश चोर हो सकते हैं. पेपर लीक हो सकता है. बेरोजगारी और महंगाई बढ़ सकती है. देश अंबानी-अदानी चला सकते हैं. लेकिन अगर तुमको लगता है कि इन आंदोलन से कल कोई दूसरा नेता आकर देश में सब कुछ ठीक कर देगा, तो ये तुम्हारी बुद्धि की बलिहारी है. दरअसल तुम अभी नहीं जान सके हो कि इस देश में आंदोलन एक बौद्धिक व्यापार है. हर आंदोलन से राजनीति के बाजार में कुछ नई दुकाने खुल जाती हैं. कुछ चल पड़ती हैं और कुछ बंद हो जाती हैं. फिर इस लोकतंत्र के क्षितिज पर कुछ देर के लिए एक धुआँ उठता है और इस देश के राजनीतिक कवि-लेखक-पत्रकार नारे लगाते हैं, “देखो-देखो हम ज़िंदा हैं.” और तब तक चिल्लाते हैं जब तक कि उनकी पसंद का नेता कुर्सी पर बैठ नहीं जाता. इसलिए कहना चाहूँगा, अगर तुम किसी पार्टी के कार्यकर्ता हो तो आंदोलन जरूर करो. कार्यकर्ता का तो फ़र्ज़ है. लेकिन अगर नहीं हो तो फिलहाल पढ़ाई-लिखाई और कैरियर पर ध्यान दो. अगर एसआईआर में ज्ञानेश ने तुम्हारा नाम काट दिया है तो फ़ार्म 6 भरने का आप्शन अभी भी तुम्हारे पास है. अपना नाम ऑनलाइन जोड़ लो और जब चुनाव आए तब वोट देकर अपना गुस्सा दर्ज कर लेना. लेकिन ये वक़्त पढ़ने-लिखने और ख़ुद की दुनिया गढ़ने का है. ये बीत जाएगा तो फिर न आएगा. इस देश में तमाम अवसर और नए आसमान आज भी मौजूद हैं. तुम्हारी मेहनत और योग्यता को राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी मिलकर भी नहीं रोक सकते.. मेहनत करके ऐसा सामर्थ्यवान बनो कि कुछ लोगों का जीवन बदल सको. यही सच्ची देश सेवा होगी. बाक़ी इस आंदोलित भेड़ियाधसान में कुछ नहीं रखा. जिस भैया-दीदी का भाषण सुनकर आज मज़ा आ रहा, वो दस साल बाद पार्टी बदलकर राजनीतिक भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाएँगे. और तुम हाथ मलते रह जावोगे. कम से कम इतिहास तो यही कहता है. बिश्वास नहीं तो जेपी के सम्पूर्ण क्रांति से लेकर आज तक हुए आंदोलन का इतिहास उठाकर देख लो, आंदोलन, क्रांति और परिवर्तन के नाम पर भारत की जनता आज तक बेवक़ूफ़ ही बनती आई है. और आगे भी बनती रहेगी. कम से कम तुम तो न बनो. जेपी के पास तो नैतिक जमीन भी थी, चरित्र भी था. उनके पीछे चलना भी गर्व का विषय था. तुम जिनके पीछे हो उनके पास कुछ नहीं है..बस सत्ता मिलने की देर है..ये भी उतने ही भ्रष्ट, अलोकतांत्रिक और ग़ैरजिम्मेदार हैं… बुरा लगे तो माफ़ करना… आजकल ऐसी बातें कहने का जमाना नहीं रहा 😌 Atul
18
ये अराजकतावादी हैं, इनके साथ लोकतांत्रिक एवं संवेदनशील व्यवहार इनके अराजक मनोबल को और बढ़ाएगा। इन्हें जो प्रोपेगैंडा फैलाना है, ये वही फैलाएँगे। सरकार को आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए, न कि अराजकतावादियों के साथ।
#WATCH | दिल्ली पुलिस द्वारा वीडियो जारी! पुलिसकर्मियों ने अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी और उनसे पूछा कि क्या वह अपने माता-पिता से बात करना चाहते हैं। अभिजीत दीपके ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। @DelhiPolice #DelhiPolice #Delhi #CJP #LawAndOrder #DelhiNews #DDNews
15
ये अराजकतावादी ही हैं, सरकार को इनसे सख़्ती से निपटना चाहिए।
आज दिल्ली पुलिस ने CJP को एक्सपोज़ कर दिया और उनके दावों की पोल खोल दी। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की सूचना दी गई थी। इतना ही नहीं, उनके लिए फ्लाइट की व्यवस्था करने की पेशकश भी की गई, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। ये लोग तथ्यों से नहीं, बल्कि किसी परिजन के दुखद निधन पर भी राजनीतिक हित साधने के लिये सिर्फ़ भावनात्मक नैरेटिव से खेलना चाहते हैं। #CJPExposed
21