एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का गौरवपूर्ण प्रदर्शन... 🇮🇳🥇🥈
महिला 1500 मीटर T12/13 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सौम्या जी एवं रजत पदक अपने नाम करने वाली राधा वेंकटेश जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप दोनों की उत्कृष्ट उपलब्धि, दृढ़ संकल्प और असाधारण खेल कौशल ने देश को गौरवान्वित किया है। आपकी यह सफलता देश के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
#Cheer4Bharat #AsianParaGames2026
ग्वालियर में हुए दर्दनाक ट्रक हादसे में अपनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के बीच माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत @JM_Scindia जी ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। अपनों को खोने का दुःख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🙏
Pradhuman Singh Tomar retweeted
आज पुनः मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी के साथ अस्पताल पहुँचकर घायल श्रद्धालुओं का हाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस कठिन घड़ी में हम पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
Pradhuman Singh Tomar retweeted
आज पावन शारदीय नवरात्र की 'श्रीदुर्गा नवमी' पर बैतूल स्थित निवास पधारीं देवी स्वरूपा कन्याओं को सपरिवार प्रसाद ग्रहण कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आदिशक्ति माँ भगवती की कृपा से चराचर जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।
#Navratri
Pradhuman Singh Tomar retweeted
"प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी"
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज माँ चामुंडा धाम गजनीखेड़ी, बड़नगर, उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #Ujjain
Pradhuman Singh Tomar retweeted
नवरात्रि के महाष्टमी पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित माँ नगरकोट महारानी के मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की।
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh
Pradhuman Singh Tomar retweeted
हर परिवार को आवास, हर शहर का सुनियोजित विकास…
Madhya Pradesh Urban Growth Conclave 2.0
💠 शहरी आवास विकास, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवासों की उपलब्धता और EWS एवं LIG परिवारों के लिए सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने की दिशा में होगा मंथन
📍 ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर
🗓️ 28 अक्टूबर, 2026
पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए विजिट करें-
ugconclave.mp.gov.in
@DrMohanYadav51 @mpurbandeptt
#CMMadhyaPradesh #MPUrbanGrowthConclave2026 #UrbanDevelopment #InvestMP
Pradhuman Singh Tomar retweeted
कनेक्टिविटी से औद्योगिक प्रगति तक, नए अवसरों का विस्तार…
💠जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से तीन मेट्रोपोलिटन रीजन होंगे सीधे कनेक्ट
💠 उद्योगों के विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
Pradhuman Singh Tomar retweeted
भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित होगा सिंहस्थ-2028
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित प्रशासनिक संकुल भवन में सिंहस्थ की तैयारियों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर सभी कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Ujjain
Pradhuman Singh Tomar retweeted
शारदीय नवरात्रि की पावन नवमी और विजय पर्व 'दशहरे' की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। कल विजयादशमी के अवसर पर समाज के साथ सरकार भी शस्त्र पूजन की परंपरा में सहभागी बनेगी। प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में आयोजित कार्यक्रमों में मंत्रीगण अलग-अलग स्थानों पर शस्त्र पूजन करेंगे : CM
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
Pradhuman Singh Tomar retweeted
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की है। उज्जैन आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन, धार्मिक गतिविधियों और अन्य विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सिंहस्थ के साथ-साथ भविष्य में भी इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। श्री महाकाल महालोक के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यों की हर महीने समीक्षा की जाएगी और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं : CM
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Ujjain
Pradhuman Singh Tomar retweeted
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के स्वच्छता के संकल्प को मध्यप्रदेश जनभागीदारी के साथ साकार कर रहा है। स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश का प्रदर्शन हमेशा बेहतर रहा है। स्वच्छता के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए भी सरकार कार्य कर रही है : CM
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
Pradhuman Singh Tomar retweeted
ग्वालियर में हुई दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आवश्यकता पड़ने पर एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी।
प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं और पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है। घटना के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी : CM
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh
सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी की सहमति से भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाती है; जो निम्नानुसार है।
Pradhuman Singh Tomar retweeted
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों एवं विकास कार्यों की अब हर महीने समीक्षा की जाएगी...
एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मोना अग्रवाल जी एवं रजत पदक जीतने पर अवनी लेखरा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप दोनों की इस अद्भुत उपलब्धि पर हम सभी देशवासी गौरवान्वित हैं। ईश्वर से आपके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।
#AsianParaGames2026 #Cheer4Bharat
धार विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती @NeenavermaMLA जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
जय माँ सिद्धिदात्री 🙏🏻
समस्त देशवासियों को 'श्री दुर्गा नवमी' की हार्दिक शुभकामनाएँ।
पावन शारदीय नवरात्र के नवम दिवस पर मातारानी का नवम स्वरूप "माँ सिद्धिदात्री जी" भक्तों के सभी शुभ संकल्पों को सिद्धि प्रदान करें, यही मंगल प्रार्थना है।
Pradhuman Singh Tomar retweeted
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुई घटना में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी को तत्काल हटाने एवं तीन थाना प्रभारियों, एक यातायात निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को निलंबित करने तथा घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि जिम्मेदारी तय कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
सभी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जनसुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है। सभी मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। मंत्रीद्वय श्री @Aidalsinghkbjp जी और @RakeshShukla_12 जी को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए हैं।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
ॐ शांति!



























