Pradeep Gupta (@Pradeep64Gupta) header
Pradeep Gupta (@Pradeep64Gupta) profile picture

Enjoying the journey, called life.

New Delhi, India
Joined October 2014
Photo by Pradeep Gupta (@Pradeep64Gupta)Photo by Pradeep Gupta (@Pradeep64Gupta)Photo by Pradeep Gupta (@Pradeep64Gupta)Photo by Pradeep Gupta (@Pradeep64Gupta)Photo by Pradeep Gupta (@Pradeep64Gupta)Photo by Pradeep Gupta (@Pradeep64Gupta)Photo by Pradeep Gupta (@Pradeep64Gupta)Photo by Pradeep Gupta (@Pradeep64Gupta)Photo by Pradeep Gupta (@Pradeep64Gupta)Photo by Pradeep Gupta (@Pradeep64Gupta)
Wishing you all a very Happy 80th Independence Day ! May our nation continue to prosper with peace, progress, and pride. Jai Hind 🇮🇳 वंदे मातरम् 🇮🇳
1
6
216
Pradeep Gupta retweeted
आप तो ITBP में IG रहे हैं. as IG अगर आप ITBP के कैडर अफसरों को OGAS से जुड़े लाभ दिलाने के लिए प्रयास किए होते तो ये अधिकारी कोर्ट क्यो जाते? क्या आप की कोई दलील /तर्क/दस्तावेज कोर्ट में पेश होने से रह गई है ? कोर्ट में OGAS के हक के किए गए CAPFs अफसरों को आप नौकरी छोड़ने की सलाह दे रहे हैं. क्या आप ने नौकरी छोड़ी? SC के निर्णय के अनुपालन का गृह सचिव के पद माँगने के कुतर्क का क्या link है? सरकार को क़ानून लाने का पूर्ण अधिकार है लेकिन जिस विषय पर SC ने निर्णय दिया ऐसे विषय पर कानून लाना, न भूतो न भविष्यति..अब चीज़ें असहज होंगी .. उत्तर भी तलाशा जाएगा.
13
50
99
1,263
Pradeep Gupta retweeted
CAPF बिल: राष्ट्र को एक अपूर्णीय क्षति देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली CAPF (BSF, ITBP, SSB, CRPF, CISF) के साथ गंभीर अन्याय हो रहा है। 6th Pay Commission के बाद यह सिद्धांत तय हुआ कि IAS को Joint Secretary स्तर तक जो वेतनमान मिलेगा, वही अन्य Organized Services को 2 वर्ष बाद मिल जाएगा। 63 में से 58 सेवाओं को यह लाभ दे दिया गया, लेकिन CAPF की पाँच सेवाओं को इससे वंचित रखा गया। CAPF अधिकारियों ने न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया। 2015 में दिल्ली हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने CAPF के पक्ष में निर्णय दिया। मई 2025 में Review Petition भी खारिज हो गई। यानी न्यायालय ने स्पष्ट कहा—CAPF को समान अधिकार दिए जाएँ। फिर CAPF Bill क्यों लाया गया? लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में BJP के सदस्यों द्वारा इस बिल के समर्थन में मुख्यतः एक ही तर्क दिया गया— “यह 99% जवानों के हित का मामला है, अधिकारी तो 1% भी नहीं हैं।” लेकिन सच्चाई यह है— IG रैंक पर एक प्रमोशन, नीचे तक लगभग 15 प्रमोशन को प्रभावित करता है। यानी यह बिल केवल अधिकारियों का नहीं, बल्कि जवानों के लिए भी घातक है। यह “99% बनाम 1%” का नैरेटिव जवानों को अधिकारियों के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश है— जो बलों की परंपरा, विश्वास और अनुशासन को तोड़ने वाला कदम है। यह वही नीति है—फूट डालो और राज करो। समन्वय (coordination) का तर्क भी भ्रामक है— RPF भी इसी मुकदमे में CAPF के साथ पक्षकार थी, लेकिन रेलवे मंत्रालय ने 2019 में RPF को Organized Services के सभी लाभ दे दिए। फिर भी GRP और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बना हुआ है। Coast Guard में भी शुरुआत में डेपुटेशन था, लेकिन बाद में अपने कैडर से DG बने—और वह सफल मॉडल है। तो CAPF में ही यह तर्क क्यों? जब न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद उसे लागू करने के बजाय कानून लाकर निष्प्रभावी करने की कोशिश होती है, तो यह केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि संवैधानिक संतुलन पर आघात है। इतिहास गवाह है— आपातकाल और न्यायालय के निर्णयों को पलटने जैसे फैसले बाद में राजनीतिक और नैतिक कलंक बनते हैं। आज सरकार के पास शक्ति है, लेकिन सत्ता स्थायी नहीं होती। ऐसे निर्णयों का असर CAPF के मनोबल, उनकी एकता और अंततः राष्ट्र की सुरक्षा पर पड़ेगा। हम इस विचारधारा के विरोधी नहीं, शुभचिंतक हैं— लेकिन गलत नीति पर सच कहना ही सच्ची निष्ठा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी निवेदन है कि वे इस विषय में हस्तक्षेप करें और सरकार को यह गलत निर्णय लेने से रोकें। अन्यथा भविष्य में जब इस निर्णय की चर्चा होगी, तो आरएसएस भी इसके नैतिक दायित्व से स्वयं को अलग नहीं कर पाएगा। @PMOIndia @HMOIndia @VTankha @MahuaMoitra @RSSorg #JusticeForCAPF
2
65
1
123
3,393
Pradeep Gupta retweeted
To all CAPF officers & jawans - we stand with you and against the injustice meted to you by BJP’s Central Govt. IPS officers in your top positions is clear politicisation of CAPF.
11
1,688
76
6,312
101,585
Pradeep Gupta retweeted
असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक जी ने नक्सली मुठभेड़ के दौरान IED ब्लास्ट में अपना एक पैर खो दिया - देश की रक्षा में सब कुछ दांव पर लगा दिया। और इस बलिदान के बदले मिला क्या? 15 साल से अधिक की निष्ठापूर्ण सेवा के बावजूद - प्रमोशन नहीं, अपनी ही फोर्स को लीड करने का अधिकार नहीं। क्योंकि सभी शीर्ष पद IPS अफसरों के लिए आरक्षित हैं। यह सिर्फ एक अफसर की पीड़ा नहीं - यह लाखों CAPF जवानों के साथ हो रहा संस्थागत अन्याय है। ये जवान सीमाओं पर तैनात रहते हैं, आतंक और नक्सलवाद से लोहा लेते हैं, लोकतंत्र के उत्सव चुनावों को सुरक्षित बनाते हैं। लेकिन जब इनके अधिकार और सम्मान की बात आती है, तो व्यवस्था मुँह फेर लेती है। खुद CAPF के जवान इस भेदभाव के विरुद्ध हैं। सुप्रीम कोर्ट तक ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। फिर भी, वर्तमान सरकार इसी अन्याय को कानूनी रूप से स्थायी बनाने पर आमादा है। यह विधेयक केवल एक करियर रोकने का प्रयास नहीं - यह उन लोगों का मनोबल तोड़ने की कोशिश है जो देश की पहली रक्षा पंक्ति हैं। और जब उनका मनोबल टूटता है, तो राष्ट्रीय सुरक्षा की नींव हिलती है। हम CAPF के जवानों का सम्मान सिर्फ शब्दों में नहीं, नीतियों में करते हैं। कांग्रेस का साफ वादा है - हमारी सरकार आते ही यह भेदभावपूर्ण कानून समाप्त होगा। क्योंकि जो देश के लिए लड़ता है, उसे नेतृत्व का अधिकार मिलना ही चाहिए।
791
7,517
163
24,167
1,211,885
श्रद्धेय नेताजी की विरासत हमें सिखाती है कि किसान, नौजवान और देश की रक्षा करने वाले जवान — ये राष्ट्र की रीढ़ हैं। आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी की अगुआई में हम समाजवादियों ने इसी भावना के साथ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 'केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026' का कड़ा विरोध किया है।समाजवादी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि इसे वापस लेकर सुरक्षा बलों को पुरानी पेंशन सहित उनका न्यायोचित अधिकार दिया जाए।
58
242
1
949
6,842
Pradeep Gupta retweeted
आज लोक सभा में CAPF (सामान्य प्रशासन) Bill, 2026 पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए CAPF के जवानो, अधिकारीयों की पीड़ा को सदन में रखा | CAPF जवानों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने, पे कमिशन में CAPF की मूल सेवा के अफसरों को सदस्य बनाने ,BSF,CRPF,ITBP, SSB,CISF का कोई जवान वीरगति को प्राप्त होता है तो उसे शहीद का दर्जा देने ,CPC कैंटीन में GST की छूट देने ,CAPF कार्मिकों और उनके परिजनों को मेडिकल सुविधा , सरकारी आवास, CAPF schools, खेल कूद सुविधा ,शहीदों के बच्चों के लिए हॉस्टल, स्कूल, सेवाओं में आरक्षण आदि मुद्दों को उठाया | माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के खिलाफ यह बिल केंद्र सरकार लेकर आई है जिसका पुरजोर विरोध आज सदन में मैंने किया | मैंने सदन में कहा कि यह बिल यह CAPF General Administration Bill नहीं है। यह CAPF General Frustration Bill है क्योंकि यह कानून प्रशासन से नहीं, भाजपा सरकार की झुंझलाहट से पैदा हुआ है और अब BJP का अहंकार वह कानून लिख रहा है जिसे सरकार न्याय और नैतिकता की अदालत में कभी भुना नहीं पाएगी । मैंने इस बिल का विरोध केवल इसलिए नहीं किया कि यह एक खराब कानून है, बल्कि इसलिए कि यह एक खतरनाक सोच का कानून है। यह तय करेगा कि इस देश की वर्दी में सम्मान किसका होगा - जो जमीन पर खड़ा है, या जो ऊपर से बैठा है। राजस्थान के किसानों ने, हर परिश्रमी समाज ने उस व्यवस्था को चुनौती दी,उन्होंने कहा - जो खेत जोतता है, हक उसी का होगा।आज मैं उसी इतिहास को इस सदन में फिर से खड़ा देख रहा हूँ।बस फर्क इतना है - आज खेत की जगह देश की सीमाएं है, देश के जंगल है, हल की जगह हथियार है, और किसान की जगह CAPF का जवान है।आज भी वही दृश्य है।एक तरफ़ जो पसीना भी दे रहा है, जो खून भी दे रहा है, जो इस गणराज्य की सबसे कठिन चौकियों पर खड़ा है; और दूसरी तरफ - एक व्यवस्था है जो ऊपर बैठकर यह तय कर रही है कि नेतृत्व कौन करेगा। यह Bill क्या कहता है? यह Bill कहता है – जो आदमी उस बल में पला नहीं, जो उस मिट्टी में नहीं रहा, जो उस जंगल की धड़कन नहीं जानता, जो उस जवान के साथ नहीं चला - वही ऊपर से आकर कमांड करेगा । तो फिर यह क्या है? यह प्रशासनिक सुधार नहीं है। मै कहूँगा यह आधुनिक सामंतवाद है। राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हमारा स्वाभिमान दो ही स्तंभों पर टिके हैं - एक भाई खेत में हल चलाता है, दूसरा वर्दी पहनता है। मैंने सदन में नागौर के कमांडेंट जीवन राम कसवाँ, हेमराज शर्मा और पंचू राम,झुंझुनू के बजरंग लाल मीणा और राजेश कपूरिया,भरतपुर के महेंद्र सिंह गुर्जर और सीकर के लोकेंद्र सिंह शेखावत की शहादत को याद करते हुए कहा कि ये सिर्फ नाम नहीं हैं। ये राजस्थान का सार्वजनिक विश्वास हैं। ये हमें याद दिलाते हैं कि राजस्थान ने इस देश को सिर्फ जवान नहीं दिए - उसने हर समाज से बेटे दिए। जाट भी, गुर्जर भी, मीणा भी, ब्राह्मण भी, राजपूत भी, हर घर से, हर गाँव से, हर समाज से। और इनमें एक बात समान थी - ये वहाँ गए थे जहाँ राज्य कमजोर पड़ गया था, वहाँ राज्य को फिर से खड़ा करने। मैंने सरकार से पूछा की क्या इनके परिवार नहीं थे? क्या इनके सपने नहीं थे ? लेकिन जब राष्ट्र ने पुकारा - इन्होंने अपना आज दिया, अपना कल दिया, और अंत में अपने प्राण भी दे दिए। यही बलिदान है। यही राष्ट्रवाद है। और किसान के बेटों-बेटियों को आपका यह व्यापारी राष्ट्रवाद समझाने की कोशिश मत कीजिए। मैंने अपने वक्तव्य में सरकार से प्रश्न पूछते हुए कहा किआप राम मंदिर की बात करते हैं। आप कश्मीर की बात करते हैं। आप धारा 370 की बात करते हैं। आप चुनाव की बात करते हैं,ठीक है - तो मैं पूछता हूँ - इनकी कीमत किसने चुकाई? जब अयोध्या में आतंकवादी हमला हुआ, रामलला की रक्षा किसने करी ? CRPF ने,जब कश्मीर में पत्थर बरसाए गए – CRPF खड़ी थी। जब 370 के बाद सड़कों को संभालना था - सारे CAPF खड़े थे। जब ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान पर बम बरसाने थे, खतरा झेलना था, BSF खड़ी थी। जब चुनाव कराने होते हैं - सारे CAPF खड़े होते है। जब नक्सलवाद खत्म करना होता है - सारे CAPF खड़े होते है। तो फिर यह कैसी विडंबना है? जब काम करना हो - CAPF चाहिए। जब खून देना हो - CAPF चाहिए। जब पत्थर खाना हो - CAPF चाहिए। लेकिन जब बात नेतृत्व की आए - तो CAPF नहीं चाहिए ? इतिहास गवाह रहा है - जब-जब किसान और जवान के सम्मान की बात आई है, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया है। हमने यह लड़ाई सत्ता के लिए नहीं लड़ी - हमने यह लड़ाई किसानों और जवानों के सम्मान के लिए लड़ी है। मैंने सदन में कहा कि राजस्थान की मिट्टी आपको याद दिलाती है - हमने सामंतवाद इसलिए नहीं हटाया था कि आप उसे नई वर्दी में वापस ले आएँ।
69
379
7
1,211
14,038
आज लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सामान्य प्रशासन विधेयक 2026 पर अपनी बात रखी।
56
354
9
1,162
14,267
11 जनवरी, 2023 को दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले में सभी केंद्रीय पैरा-मिलिट्री फोर्सेस को ‘भारत संघ के सशस्त्र बल’ माना और सरकार को सभी CAPF जवानों, अधिकारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के दायरे में लाने का निर्देश दिया था। हमारी मांग है कि सेना की तर्ज पर CAPF कर्मियों को OPS दी जाए। लोकसभा में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान।
26
188
1
412
3,969
CAPF बिल एक बिल नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। आज लोकसभा के सदन में मैंने स्पष्ट कहा कि Supreme Court of India ने साफ निर्देश दिया था कि CAPF अधिकारियों के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त किया जाए और उन्हें Indian Administrative Service और Indian Police Service के समकक्ष व्यवस्थित सेवा का दर्जा दिया जाए। लेकिन सरकार उस फैसले को लागू करने के बजाय कानून बदलकर उसे निष्प्रभावी करने की कोशिश कर रही है। जब फैसला पक्ष में होता है तो स्वीकार, और जब खिलाफ होता है तो कानून बदल दिया जाता है — यह कैसी परंपरा स्थापित की जा रही है? CAPF के अधिकारी UPSC के माध्यम से चयनित ग्रुप ‘A’ अधिकारी हैं, उनकी योग्यता और क्षमता किसी भी स्तर पर IPS से कम नहीं है। देश की सीमाओं से लेकर आतंकवाद, नक्सलवाद, आपदा प्रबंधन और चुनावों तक—हर जगह CAPF ने अपनी निष्पक्षता और क्षमता साबित की है। यही कारण है कि चुनावों में भी इन बलों की तैनाती होती है, क्योंकि देश को उन पर भरोसा है। लेकिन यह बिल उस भरोसे को तोड़ने वाला है। जब नेतृत्व ऐसे अधिकारियों के हाथ में होगा जो सीधे सरकार के नियंत्रण में हों, तो क्या CAPF की निष्पक्षता बरकरार रह पाएगी? क्या यह चुनावों को प्रभावित करने का एक नया औजार नहीं बनेगा? सरकार से सीधा सवाल है—क्या आपको अपने ही CAPF अधिकारियों पर भरोसा नहीं है? सच्चाई साफ है—यह बिल CAPF को मजबूत करने के लिए नहीं, बल्कि उस पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए लाया गया है। पुलवामा से लेकर दंतेवाड़ा, मणिपुर से लेकर चीन सीमा तक—हर चुनौती में CAPF के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। लेकिन जब उन्हें सम्मान और अधिकार देने की बात आई, तो सरकार उन्हें दंडित करने वाला कानून लेकर आ गई। यह अन्याय है, और इसका पुरजोर विरोध होगा। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं—आने वाले समय में जब INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी, तो इस कानून को पहले ही सत्र में रद्द किया जाएगा। लोकतंत्र, संविधान और हमारे वीर जवानों के सम्मान के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी… #CAPF #LokSabha #SudhakarSingh #ips
59
142
1
350
6,759
Pradeep Gupta retweeted
IPS deputation in CAPF is being weaponised against Opposition states during elections. IPS officers from BJP states parachuting into Bengal as controlling officers CAPF
260
1,824
53
6,463
126,695
Pradeep Gupta retweeted
सदन से सीमा तक , चुनावों से लेकर नक्सल प्रभावित इलाक़ों तक, आतंकवाद वादियों से हमारी रक्षा करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों के अपमान और उनके साथ अन्याय करने वाले क़ानून संशोधन के विरोध में आज लोकसभा में प्रधान मंत्री जी से सीधा सवाल- -पुलवामा शहीदों के नाम पर वोट माँगने वाले प्रधानमंत्री जी आपने उन्हें शहीद का दर्जा क्यों नहीं दिया? -परिधान देखकर लोगों की पहचान बताने वाले शहीदों की लाशों में भेदभाव कैसे कर लिया आपने? जिंदगी भर देश की सेवा करने वालों को पेंशन क्यों नहीं?
47
129
1
330
2,969
दुर्भाग्यपूर्ण है कि BJP सरकार CRPF, BSF, ITBP, SSB, CISF सहित सभी CAPF बलों के करियर प्रोग्रेशन को रोकने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने के लिए नया कानून लाई है। ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर स्वयं गृहमंत्री जी को होना चाहिए था। CAPF जवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और गृहमंत्री जी के पास सदन में आने तक का समय नहीं है।
22
343
2
1,175
9,343
Pradeep Gupta retweeted
हमारी माँग है कि Central Armed Police Forces (General Administration) Bill, 2026 को detailed scrutiny के लिए Select Committee को भेज देना चाहिए। हमारे जाँबाज़ CAPF Personnel के हक़ में हम ये बात कह रहें हैं। मैं इन कारणों पर इस विधेयक का विरोध करता हूँ: 1. Deputation का Institutionalisation वरिष्ठ पदों जैसे IG, ADG तथा विशेष रूप से SDG और DG स्तर पर निश्चित प्रतिनियुक्ति कोटा निर्धारित करके, यह विधेयक deputation/ प्रतिनियुक्ति को स्थायी बना देता है। इससे CAPF कैडर अधिकारियों के लिए नेतृत्व के अवसर सीमित होते हैं और एक असमान service structure को मजबूती मिलती है। 2. करियर प्रगति और मनोबल पर उलटा प्रभाव यह कठोर deputation framework, प्रमोशन के अवसरों को सीमित करता है और CAPF अधिकारियों के करियर में stagnation को बढ़ावा देता है, जिससे उन armed forces के मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है जो देश में आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 3. Consultation और representation का अभाव यह विधेयक CAPF के लोगों से पर्याप्त consultation के बिना तैयार किया गया है और न ही उन्हें policy-making या cadre management में सार्थक भूमिका प्रदान करता है, जबकि इसके प्रावधानों से वे सीधे प्रभावित होते हैं। 4.Spirit of Judicial Directions की भावना का उल्लंघन यह विधेयक Sanjay Prakash vs Union of India में Supreme Court of India द्वारा दिए गए निर्देशों के विपरीत है, जिसमें CAPF अधिकारियों को Organised Group A Services के रूप में मान्यता दी गई थी और deputation को कम करने का निर्देश दिया गया था। इन निर्देशों को लागू करने के बजाय, यह विधेयक Supreme Court के निर्देशों को प्रभावी रूप से कमजोर करता है।
51
843
23
1,716
27,219
Pradeep Gupta retweeted
सीमा सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। #SupremeCourt #GovernmentofIndia #Bill #indianarmy #india
85
374
31
780
32,375
Pradeep Gupta retweeted
CAPF bill is a move to discount the profession prowess of the indigenous Para leadership. In Kashmir, Punjab & other insurgent areas the officers of CAPF provided actual ground leadership. Please think abt it !! @crpfindia @BSF_India @Jairam_Ramesh @kharge @pramodtiwari700 2/2
8
86
2
152
5,470
Pradeep Gupta retweeted
⁦@AmitShahOffice⁩ ( HHM ) the bill needs a sombre re think. IPS is a stable national policing cadre !! 13K strong para forces are a formidable professional presence too. IAS / IPS leadership is unable to factor it. The para officers hv a closer connect with the forces. 1/2
36
165
4
369
13,119
Pradeep Gupta retweeted
Retired CAPF officers seek reforms in promotions, pensions and recruitment rules Read @ANI Story | aninews.in/news/national/gen… #CAPF #RetiredOfficers #Pension #Promotion #Recruitment
17
194
2
446
10,911
रिटायर्ड CAPF अधिकारियों ने संसद के चल रहे बजट सत्र में पेश किए जाने वाले प्रस्तावित Central Armed Police Force (General Administration) Bill, 2026 का विरोध करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
4
84
1
199
2,567
Pradeep Gupta retweeted
CRPF वीरांगना के @mannkibaat हर पैरा मिलिट्री परिवारों के घर में पहुंचे
9
107
3
236
2,641