🚨 @NoidaAuthority @dmgbnagar @UPGovt @myogiadityanath
ग्राम गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-121 नोएडा के जर्जर पशु चिकित्सालय में लेंटर का टुकड़ा व्यक्ति के सिर पर गिरा। जिम्मेदार अधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर मरम्मत कराएं, ताकि बड़ा हादसा न हो।
— भारतीय किसान यूनियन क्रान्ति
ग्राम गढ़ी चौखंडी में पशु हॉस्पिटल की बिल्डिंग की हालत बहुत दैनिय स्थिति में है कभी भी बड़ा हादस हो सकता हैअपनी गाय को हॉस्पिटल लेकर गया मेरे सिर के ऊपर लेंटर का टुकड़ा टूट कर गिरगया पूरी बिल्डिंग की हालत खराब है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है कृपया निवेदन है बिल्डिंग पर ध्यान दें
14
🚨 10 वर्षीय शारान, निवासी गांव बैरमनगर, थाना शेरगढ़, जिला बरेली (UP), 25 दिनों से लापता है। @Uppolice @bareillypolice से अपील है कि तत्काल FIR दर्ज कर बच्चे की तलाश तेज करें और लापरवाही व रिश्वत मांगने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। 🙏 @dgpup
🚨 उत्तर प्रदेश के बरेली में 10 साल का बच्चा 25 दिनों से लापता, परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है!
बरेली के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव बैरमनगर निवासी 10 वर्षीय शारान के लापता होने के 25 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं। परिवार का आरोप है कि अब तक पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है और न ही गुमशुदगी के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी है। परिजनों ने पुलिस पर पैसे मांगने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
@Uppolice @bareillypolice @dgpup @UppoliceCMO से विनम्र आग्रह है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर बच्चे की तलाश कराई जाए, परिजनों की शिकायत की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए।
एक मासूम बच्चे की तलाश में परिवार परेशान है, कृपया मदद करें। 🙏
@NCMEC @112UttarPradesh
@dgpup
@Rajeevkrishna69
@igrangebareilly
ग्राम पंचायत मसूरी, जनपद गाजियाबाद में बंदरों की बढ़ती समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन जल्द प्रभावी कदम उठाकर राहत दिलाए। @dm_ghaziabad @GzbNagarNigam @upgovt9 @myogiadityanath @UPGovt @CMOfficeUP
ग्राम पंचायत मसूरी, जनपद गाजियाबाद में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में भय एवं परेशानी का माहौल है। इस गंभीर जनसमस्या के समाधान एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आज जिलाधिकारी महोदय, गाजियाबाद को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन क्रान्ति जनहित, ग्रामीणों की सुरक्षा और उनकी मूलभूत समस्याओं के लिए हर स्तर पर मजबूती से आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।
ग्रामीणों की समस्या हमारी जिम्मेदारी है—समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
#BKUKranti #गाजियाबाद #मसूरी #ग्रामीणसमस्या #जनहित #ग्रामीणोंकीआवाज
#BKUKranti #गाजियाबाद #मसूरी #जनहित #ग्रामीणसमस्या
@dm_ghaziabad @UPGovt @GzbNagarNigam @ChiefGhaziabad
@UPGovt @CMOfficeUP @myogioffice @myogiadityanath
@AMRUTCityGzb
@dm_ghaziabad @upfcup
1
27
किसानों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करने वाले एसडीएम साहब के खिलाफ करें करवाई नहीं तो 15 सितंबर को होगी बड़ी पंचायत जिसे प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा @shahjahanpurpol @dmupsha @myogiadityanath @myogioffice @UPGovt @Uppolice @dgpup
भारतीय किसान यूनियन क्रांति
ज्ञापन
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री जी,
उत्तर प्रदेश सरकार,
लखनऊ।
माध्यम से:
जिलाधिकारी महोदय,
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।
विषय: शाहजहांपुर सदर तहसील के उपजिलाधिकारी श्री अतुल कुमार द्वारा किसान प्रतिनिधि के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी की निष्पक्ष एवं उचित कार्रवाई के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हरदोई जनपद के जिला अध्यक्ष श्री सतवीर सिंह, जो किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख रहे थे, के संबंध में शाहजहांपुर सदर तहसील के उपजिलाधिकारी श्री अतुल कुमार द्वारा कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है।
किसान देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण रीढ़ हैं। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किसानों अथवा उनके प्रतिनिधियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाना अत्यंत गंभीर विषय है। यदि उपलब्ध रिकॉर्डिंग/साक्ष्यों में उक्त टिप्पणी की पुष्टि होती है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन क्रांति द्वारा पूर्व में जिलाधिकारी शाहजहांपुर को ज्ञापन भी प्रेषित किया जा चुका है। संगठन प्रशासन से उम्मीद करता है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए किसानों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
अतः भारतीय किसान यूनियन क्रांति की ओर से मांग है कि:
1. पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. उपलब्ध ऑडियो/वीडियो अथवा अन्य साक्ष्यों की जांच की जाए।
3. यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए।
4. भविष्य में किसानों एवं किसान प्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
भारतीय किसान यूनियन क्रांति प्रशासन को 14 सितंबर 2026 तक उचित एवं स्पष्ट निर्णय लेने का समय देती है।
यदि निर्धारित समय तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो 15 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के नेतृत्व में बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी।
हम आशा करते हैं कि माननीय मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन इस संवेदनशील विषय की गंभीरता को समझते हुए समयबद्ध एवं निष्पक्ष निर्णय लेकर किसानों के सम्मान और प्रशासन में जनता के विश्वास को कायम रखने का कार्य करेंगे।
किसानों का सम्मान सर्वोपरि है।
भवदीय
भारतीय किसान यूनियन क्रांति
प्रतिलिपि:
1. जिलाधिकारी, शाहजहांपुर — आवश्यक कार्रवाई हेतु।
2. मंडलायुक्त, बरेली मंडल — सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु।
3. जिलाधिकारी, हरदोई — सूचनार्थ।
4. संबंधित उपजिलाधिकारी, शाहजहांपुर — सूचनार्थ।
5. संबंधित प्रशासनिक अधिकारी — आवश्यक कार्रवाई हेतु। @myogiadityanath @myogioffice @Uppolice @UPGovt @dmupsha @shahjahanpurpol
@hardoipolice @dmhardoi @RampurDm @DMKheri @dmbareilly
13
सोरखा की गंदगी और जलभराव अब सिर्फ समस्या नहीं, सवाल है—जवाबदेही किसकी है? बार-बार जानकारी के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? गांवों को भी विकास चाहिए।
@noida_authority @CeoNoida @dmgbnagar @myogioffice @CMOfficeUP @UPGovt
#Sorkha #Noida #NoidaAuthority #JalBharav #SwachhNoida
थोड़ी सी बारिश और गांव सोरखा जलमग्न!
गांव सोरखा में हल्की बारिश होते ही जगह-जगह गंदा पानी भर जाता है। ग्रामीणों को मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। नालियां बंद हैं और कई जगह यह तक पता नहीं चलता कि नाली है भी या नहीं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी आखिर क्या है? अगर क्षेत्र में जलभराव और गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा है, तो संबंधित अधिकारी मौके पर निरीक्षण क्यों नहीं करते?
ग्रामीण जब शिकायत करते हैं तो समस्या का समाधान करने के बजाय उनसे यह पूछा जाता है कि “कंप्लेंट क्यों करते हो?”
यदि ठेकेदारों और अधिकारियों के बीच किसी प्रकार के कमीशन या भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं, तो उनकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रशासन से मांग है कि सोरखा में तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए, बंद नालियों की सफाई हो और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण किया जाए।
जनता शिकायत नहीं करेगी तो अपनी समस्या किसके सामने रखेगी?
भारतीय किसान यूनियन क्रांति
@noida_authority @noidadevauth @CeoNoida @MoHFW_INDIA @MoHFW_INDIA @DeptHealthRes
@SBM_UP @swachhbharat @SwachhBharatGov @myogiadityanath @myogioffice @UPGovt @CMOfficeUP @SwachhNoida @noida @BBCWorld @BBCWorld
2
70
किसानों के प्रति शाहजहांपुर सदर SDM अतुल कुमार द्वारा कथित अभद्र भाषा क्या उचित है? प्रदेश सरकार को मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
@myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt
#किसान #शाहजहांपुर #SDM
किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं!
हरदोई–शाहजहांपुर सीमा पर निर्माणाधीन पुल से जुड़ी किसानों की समस्याओं को लेकर बातचीत के दौरान एसडीएम सदर शाहजहांपुर पर किसान नेता एवं संगठन के प्रति कथित अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप गंभीर है।
भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) सरकार से मांग करती है कि वायरल रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम को तत्काल निलंबित कर कठोर कार्रवाई की जाए।
किसान अन्नदाता है, उसका सम्मान सर्वोपरि है।
— भारतीय किसान यूनियन (क्रांति)
@myogiadityanath @myogioffice @PMOIndia @rashtrapatibhvn @Dmupsha @CmOffice
21
सरदारनगर में रास्ते का निर्माण लंबे समय से लंबित है। आश्वासन व कार्ययोजना के बाद भी समाधान नहीं हुआ। कृपया आवेदन का संज्ञान लेकर शीघ्र रास्ता बनवाने की कार्रवाई करें। @dmhardoi
बीडीओ शाहाबाद के आश्वासन देने के उपरांत ग्राम पंचायत आगापुर के ग्राम सरदारनगर में सचिव और प्रधान नहीं बनवा रहे रास्ता कई बार डाली गई कार्य योजना कार्यवाही की उठी मांग @CMOfficeUP @dmhardoi @narendramodi @PMOIndia @AmitShah @Bkukranti0
1
15
Missing Chandni has been untraceable from Agra since 16,8,2026, and her mobile phone is still switched on. We sincerely request the police department to treat the matter as urgent and arrange for technical/mobile phone tracing to help locate her at the earliest.
@agrapolice
गुमशुदा चांदनी 16 अगस्त 2026 से आगरा से लापता हैं और उनका मोबाइल फोन चालू है। पुलिस विभाग से विनम्र आग्रह है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल फोन की तकनीकी ट्रेसिंग/लोकेशन के माध्यम से तलाश कराने का कष्ट करें।
@agrapolice @CPAgra_ @Uppolice @digrangeagra @digrangeagra @OfficeOfDMAgra @DCPWestAgra
1
44
20 वर्षीय चांदनी 16 अगस्त शाम 6 बजे से जगदीशपुर, आगरा स्थित घर से लापता हैं। परिजन बेहद चिंतित हैं। कृपया पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर तलाश में सहयोग करे।
@agrapolice @CPAgra_ @Uppolice @digrangeagra @adgzoneagra
सेवा में,
श्रीमान थाना प्रभारी महोदय
थाना जगदीशपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश
विषय: 20 वर्षीय चांदनी के घर से लापता होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कराने हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि चांदनी, उम्र लगभग 20 वर्ष, पुत्री श्री शरीफ, दिनांक 16 अगस्त 2026 की शाम लगभग 6:00 बजे से अपने घर से लापता है। परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी तलाश की गई, रिश्तेदारों एवं परिचितों से भी जानकारी की गई, लेकिन अभी तक चांदनी का कोई पता नहीं चल सका है।
चांदनी के अचानक लापता होने से परिवारजन अत्यंत चिंतित एवं सदमे में हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चांदनी की तलाश शीघ्र कराने की कृपा करें।
परिवारजन पुलिस विभाग से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।
धन्यवाद।
गुमशुदा का विवरण:
नाम — चांदनी
उम्र — लगभग 20 वर्ष
पिता का नाम — श्री शरीफ
लापता होने की तारीख — 16 अगस्त 2026
समय — शाम लगभग 6:00 बजे
प्रार्थी:
परविंदर सिंह
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन क्रान्ति
थाना — जगदीशपुर
जनपद — आगरा, उत्तर प्रदेश
@agrapolice @CPAgra_ @DCPCityAgra @digrangeagra @Uppolice @agrapolice @adgzoneagra @digrangeagra @OfficeOfDMAgra @noidapolice
1
2
36
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हुई घटना बताती है कि कुछ लोगों की लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। कानून से बचने के लिए सड़क पर पत्थर बिखेरना सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में डालने जैसा है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जनहित में दादरी पुलिस बधाई की पात्र है।
ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क पर बिखरे पत्थरों को हटाकर संभावित दुर्घटना को टालने के लिए दादरी पुलिस का कार्य अत्यंत सराहनीय है। तेज धूप में स्वयं फावड़ा उठाकर जनसुरक्षा सुनिश्चित करने वाले पुलिसकर्मियों को भारतीय किसान यूनियन क्रांति का सलाम।
लेकिन एक गंभीर प्रश्न भी है—जब टोल कंपनियां जनता से शुल्क वसूलती हैं, तो सड़क की सुरक्षा, निगरानी और आपातकालीन व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? यह कार्य टोल प्रबंधन का होना चाहिए था, पुलिस का नहीं।
जनता से टोल लेना पर्याप्त नहीं, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण न बने।
— परविन्दर सिंह यादव
प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन क्रांति
#GreaterNoida #DadriPolice #EasternPeripheralExpressway #RoadSafety #NoidaPolice #NHAI #BKUKranti #PublicSafety
@NHAI_Official @FASTag_NETC
@MORTHIndia @nitin_gadkari
@AjayTamtaBJP @CMOfficeUP
@uppwdofficial @noidapolice @baghpatpolice @myogiadityanath
@brijeshsinghbjp @CP_Noida
@noidapolice @Uppolice @UPGovt @dgpup
1
21
किसान, मजदूर, मरीज और यात्री सभी जाम में फंसे हैं। हापुड़ प्रशासन तत्काल व्यवस्था सुधारने का काम करे। #TrafficJam #Hapur. @Uppolice @uptrafficpolice
@myogioffice @hapurpolice @DmHapur
हाईवे चौड़ा, लेकिन व्यवस्था शून्य! सिंभावली-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर भीषण जाम प्रशासन की नाकामी की कहानी बयां कर रहा है। #HapurTraffic.
@Uppolice @uptrafficpolice @FMCENTER @traffic @DmHapur @hapurpolice @hapur @myogioffice @myogiadityanath @dgpup
1
1
110
ग्राम टिकरी, गजरौला (अमरोहा) प्रकरण में पूर्व शिकायतों के बावजूद कार्यवाही न होना गंभीर लापरवाही है।
मामले में धारा 302 IPC (हत्या), 498A IPC, 325 IPC (गंभीर चोट/हड्डी तोड़ना), 323 IPC, 506 IPC व 34 IPC के तहत तत्काल FIR दर्ज की जाए
@amrohapolice @Uppolice @dgpup @myogiadityanath
अमरोहा के गजरौला (ग्राम टिकरी) में बहन की हत्या सिर्फ अपराध नहीं —
यह पुलिस की लापरवाही का परिणाम है।
बार-बार शिकायत, दो बार मारपीट… फिर भी FIR नहीं!
क्या पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही थी?
आज हत्या हो गई — जिम्मेदार कौन?
हत्यारे ही नहीं, लापरवाह पुलिस भी दोषी है।
⚠️ तुरंत FIR दर्ज हो
⚠️ आरोपियों की गिरफ्तारी हो
⚠️ संबंधित पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो
वरना भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) बड़ा आंदोलन करेगी।
@Uppolice @amrohapolice @myogiadityanath
#JusticeForSister #UPPoliceFail #Amroha
1
4
79
जनपद खीरी में किसान के साथ अन्याय के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई।
जल्द ही खीरी में होगी बड़ी किसान पंचायत—न्याय नहीं तो आंदोलन तय।
#किसान_न्याय_दो #KisanEkta
@lakhimpurpol @dgpup @Uppolice @UPGovt @myogioffice @myogiadityanath
@ghaziabadpolice @noidapolice
जनपद खीरी के थाना मैंगलगंज क्षेत्र के ग्राम जहाननगर में किसान कालीचरण की गुमशुदगी को 2 माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न गिरफ्तारी हुई, न ही कोई ठोस खुलासा।
क्या किसानों की जान की कोई कीमत नहीं है?
यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 18/05/2026 को औरंगाबाद रोड, पानी की टंकी के पास किसान पंचायत के माध्यम से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
@AjayMishra_Teni @myogiadityanath @Uppolice @dgpup @UPGovt
#किसान_न्याय_दो #KisanEkta
@PoliceNoida @noidapolice @CP_Noida @lakhimpurpolice
1
35
ग्राम सोरखा, नोएडा सेक्टर-115 में आज की तेज बारिश के बाद ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलती देखी गई—यह बड़ा खतरा है।
👉 घनी आबादी के बीच होने से कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है।
👉 @UPPCL @noidaauthority @dmgbnagar @Uppolice @ChiefSecyUP @CMOfficeUP
“नोएडा सेक्टर 115, ग्राम सोरखा में घनी आबादी के बीच रखा ट्रांसफार्मर लगातार हादसों को दावत दे रहा है। अगर समय रहते इसे रोड साइड शिफ्ट नहीं किया गया तो किसी बड़ी घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
@UPPCLLKO @noidaauthority @UPGovt @myogiadityanath @MinOfPower @mlkhattar @Uppolice @112UttarPradesh
@rockme26 @vikranttongad
@ActivistSandeep @NoidaNovra
@EMofficeUP
— परविन्दर सिंह यादव
प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (क्रांति)”
1
32
“आज की हल्की बारिश में ही ‘स्वच्छ’ नोएडा की हकीकत सामने—
सेक्टर 115, ग्राम सोरखा में जलभराव, बच्चे गंदे पानी से गुजरने को मजबूर।
अवार्ड नहीं, जमीनी काम चाहिए। तुरंत संज्ञान लें।
@noida_authority @CeoNoida @SwachhBharatGov @SBMUrban @SBM_UP @CPCB_OFFICIAL @UPGovt @myogiadityanath
“हल्की बारिश में ही नोएडा का ‘शो विंडो’ डूब गया!
सेक्टर 115, ग्राम सोरखा में बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर।
अधिकारियों से निवेदन नहीं, चुनौती है—कल गांव के अंदर आकर हकीकत देखें।
तभी पता चलेगा विकास कितना हुआ है।”
— परविन्दर सिंह यादव
प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (क्रान्ति)
@noida_authority @dmgbnagar @noidapolice @PankajSinghBJP @dr_maheshsharma @myogiadityanath @PMOIndia @brajeshpathakup @PMOIndia_RC
@narendramodi” @MoHFW_INDIA
@noidapolice @brajeshpathakup
@ndtv @aajtak @ABPNews @ZeeNews @NoidaCityLive”
@noida_views @CeoNoida
@NoidaExtension
@voiceofnoida
@NoidaCityLive
@noida_authority
1
32
“नोएडा में पार्किंग के नाम पर खुली लूट चल रही है। जहां Noida Authority का बोर्ड नहीं, वहां वसूली पूरी तरह अवैध है। संबंधित अधिकारियों से मांग है कि ऐसे माफिया पर तुरंत कार्रवाई की जाए।”@CeoNoida
@noida_authority @myogioffice @noidapolice @CP_Noida @dmgbnagar @CMOfficeUP
नोएडा में अवैध पार्किंग माफिया बेलगाम!
आम जनता से खुलेआम वसूली हो रही है।
नोएडा प्राधिकरण कब जागेगा?
@noida_authority @CeoNoida @noidapolice @dmgbnagar
@CP_Noida
2
22
C-176, Sector Omicron-1, Greater Noida में बिना setback साइड/पीछे अवैध खिड़कियां बनाई गई हैं।
यह पूरी तरह गैरकानूनी है और विवाद की स्थिति बन रही है।
कृपया तुरंत कार्रवाई करें।
@OfficialGNIDA @noidapolice @Uppolice @dmgbnagar
@UPSIDA @CP_Noida
विषय: ग्राम सीमा में स्थित पेड़ को अवैध रूप से काटने से रोकने हेतु शिकायत
सेवा में,
कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
महोदय,
निवेदन है कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-1, मकान संख्या C-176 के पीछे एक पेड़ स्थित है, जो कि गांव की सीमा में एवं गांव के रास्ते पर लगा हुआ है। उक्त पेड़ का संबंधित मकान मालिक से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, क्योंकि उनका मकान सेक्टर क्षेत्र में है जबकि पेड़ गांव की भूमि में स्थित है।
इसके बावजूद, मकान मालिक द्वारा उक्त पेड़ को कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है बल्कि ग्रामीणों की भावनाओं एवं अधिकारों के भी विरुद्ध है।
गांव के कई लोग इस पेड़ को बचाने के पक्ष में हैं, जबकि एक पक्ष इसे कटवाना चाहता है, जिससे क्षेत्र में विवाद एवं झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि:
उक्त पेड़ को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाया जाए।
यदि कोई व्यक्ति पेड़ को काटने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास करे, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।
यदि समय रहते इस मामले में संज्ञान नहीं लिया गया और कोई विवाद या अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।
धन्यवाद।
भवदीय,
[ऋषि भाटी]
[मोबाइल नंबर 9311787743 ]
@GreaterNoidaW @Yamunaresidents @OfficialGNIDA
@CMOfficeUP @myogioffice @myogiadityanath @Uppolice @CP_Noida @noidapolice
@CeoGNIDA @dmgbnagar
@Upforestdept @UppcbN
1
20






























