DM SHAHJAHANPUR (@dmupsha) header
DM SHAHJAHANPUR (@dmupsha) profile picture

District Magistrate/ District Collector (IAS), Shahjahanpur

Shahjahanpur, U.P. , India
Joined January 2018
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सड़कों पर रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, साइनेज एवं जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
1
64
कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था), नारकोटिक्स, आबकारी एवं अभियोजन विभाग की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। लंबित मामलों के प्रभावी एवं शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
398
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) को लेकर जनपद में जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बैठक आयोजित कर नगर निगम, नगर निकायों में चल रहे स्व-गणना कार्य को तेज गति से कराने के निर्देश दिए।
2
425
शीतलहर से बचाव व लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर रैन बसेरे स्थापित करने, रैन बसेरों में पेयजल, शौचालय, बिस्तर एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
1
7
569
जनपद में गन्ना पेराई सत्र को सुरक्षित, सुगम एवं किसान हितैषी बनाने के लिए चीनी मिलों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आज बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। सभी चीनी मिल प्रबंधकों को किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
324
कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना कई समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ प्रेषित किया गया है कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
356
आज प्रातः कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों के स्पष्टीकरण के निर्देश दिए, साथ ही निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर हेल्पलाइन 1950 का निरीक्षण किया।
1
727
प्रिंट मीडिया
1
771
आज तिलहर एवं सदर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य एवं मतदेय स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। बीएलओ को निर्देश दिए कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
1
2
509
तहसील तिलहर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक के साथ जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
1
2
561
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत तिलहर तहसील में स्थापित ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (EDC) का पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम के माध्यम से डेमो वोट डलवाकर वीवीपैट पर्ची का मिलान कराया तथा केंद्र पर आने वाले नागरिकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
1
1
5
677
प्रिंट मीडिया
1
840
प्रिंट मीडिया
3
1,009
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में आज राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस खोला गया। प्रदर्शन केंद्र एवं प्रशिक्षण हेतु निर्धारित संख्या में एफएलसी ओके ईवीएम मशीनें सभी प्रतिनिधियों के समक्ष निकाली गईं।
2
798
प्रिंट मीडिया
2
3
6
882
आज कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की गई। सभी संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्य पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
1
4
646
आज ईआरओ एवं एईआरओ के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में ईआरओ नेट पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण, मतदाता सूची की शुद्धता, प्रपत्रों के समयबद्ध निस्तारण के कार्यों की प्रभावी निगरानी के संबंध में जानकारी दी गई।
1
2
9
884
आज तहसील तिलहर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, कोटेदारों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद के तिलहर ब्लॉक में 19 नवंबर से 07 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
4
529
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत जनपद की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन आज 17 नवंबर 2026 को किया गया। मतदाता सूची जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।
1
6
1,176
प्रिंट मीडिया
1
528