Pinned Tweet
1k followers completed 🔥🔥🔥🔥
@JATbera1
@UnityJat @rb_jaat @Mukeshbaitu @NFUofficial1 @PA_BARALA @PMnoCM
8
3,108
Prakash Barala retweeted
बिना पुलिस कप्तान वाले नागौर जिले के मेड़ता सिटी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रधान प्रत्याशी एवं नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की गाड़ी पर भाजपा व कांग्रेस से जुड़े लोगों द्वारा किया गया हमला बेहद निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों को अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना जनता के जनादेश का सम्मान करने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने का अधिकार है। सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल में हमारे सदस्यों पर इस तरह का हमला होना गंभीर सवाल खड़े करता है।
मैं सरकार और प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देना चाहता हूं कि हमला करवाने और हमला करने वाले सभी लोगों को तत्काल चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए |
लोकतंत्र में जनादेश का जवाब हिंसा और गुंडागर्दी से देने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और जिले की कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार और उसके प्रशासन की होगी।
@RajCMO @PoliceRajasthan @IgpAjmer
दो राष्ट्रीय दल एक हो गए, पूरी ताकत झोंक दी, हर सियासी चाल चल ली… लेकिन हनुमान फिर भी डटे रहे! 🔥
दोनों दलों की सियासी लंका में ऐसी हलचल मचाई कि आखिरकार पांचाराम को साथ लेकर ही लौटे। ✊
कलयुग के हनुमान ऐसे ही नहीं कहलाते साहब…
16
Prakash Barala retweeted
राजस्थान के तमाम जिलों में जहाँ RLP निर्णायक भूमिका में थी, वहाँ बिना शर्त कांग्रेस को वोट दिए, जिनका जमीर जिन्दा है वो खुलकर बोल रहे है बाकि जनता को तो सब पता है.... @hanumanbeniwal
Prakash Barala retweeted
जयपुर। राजस्थान में संपन्न हुए जिला प्रमुख चुनावों के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के 13 जिलों में क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस को कुल 43 मतों का नुकसान उठाना पड़ा है। चुनावी परिणामों के आकलन में यह बात सामने आई है कि पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद कई जिलों में पार्टी अपने जिला प्रमुख बनाने में सफल नहीं हो सकी।
प्रमुख जिलों के चुनावी आंकड़े
विश्लेषण के अनुसार, बीकानेर और डीग में कांग्रेस को सबसे अधिक सात-सात वोटों का नुकसान हुआ। बीकानेर में पार्टी के 30 जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे, लेकिन प्रत्याशी को 23 वोट ही मिले। वहीं डीग में 14 सदस्यों के बावजूद पार्टी को 7 मत प्राप्त हुए। धौलपुर में 21 सदस्यों में से कांग्रेस प्रत्याशी को 15 वोट मिले, जबकि चूरू और भरतपुर में 21-21 सदस्य होने के बावजूद दोनों स्थानों पर 17-17 वोट ही मिल सके।
बालोतरा में बदला समीकरण
बालोतरा जिले के चुनावी आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस के 12 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के 7 सदस्य निर्वाचित हुए थे। RLP के समर्थन से कांग्रेस के पास 19 मतों का आंकड़ा था, लेकिन मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी को 15 वोट मिले और भाजपा 16 वोट हासिल कर जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रही। इस गणित के आधार पर कांग्रेस के चार सदस्यों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने का अनुमान लगाया गया है।
अन्य जिलों की स्थिति
सीकर: 36 सदस्यों में से प्रत्याशी को 33 वोट मिले।
अलवर: 33 सदस्यों में से 31 वोट प्राप्त हुए।
उदयपुर: 22 सदस्यों में से 20 वोट मिले।
झुंझुनूं, अजमेर, बूंदी और प्रतापगढ़: इन चारों जिलों में पार्टी को एक-एक वोट कम मिला। झुंझुनूं में 29 में से 28, अजमेर में 12 में से 11, बूंदी में 21 में से 20 और प्रतापगढ़ में 11 में से 10 वोट कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में पड़े।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन आंकड़ों ने चुनाव के दौरान पार्टी के भीतर समन्वय और संगठनात्मक अनुशासन को लेकर नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
#RajasthanPolitics #BharatRaftarTV #ZilaPramukhElection #RajasthanNews #Congress #BJP #CrossVoting #LocalBodyElections #JaipurNews
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव: 37 जिलों में मतदान और नतीजों का दौर, देखें नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों की सूची
जयपुर। चुनावी कवरेज और 25 नवंबर 2026 को सामने आई शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख पद के लिए मतदान और परिणाम घोषणा की प्रक्रिया संपन्न हुई। वहीं, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली जैसे कुछ जिलों में अभी परिणाम आना बाकी है या वहां दिसंबर 2026 में चुनाव निर्धारित हैं।
25 नवंबर 2026 तक प्राप्त चुनावी रिपोर्टों के आधार पर घोषित प्रमुख विजेताओं की जिलावार सूची इस प्रकार है:
अजमेर: पूजा भंसाली (भाजपा)
अलवर: अनीता मीणा (कांग्रेस)
बांसवाड़ा: रीना (बीएपी)
बाड़मेर: गफूर अहमद (कांग्रेस)
ब्यावर: ममता गुर्जर (कांग्रेस)
भरतपुर: रेणु वाला (कांग्रेस)
भीलवाड़ा: कैलाश चंद्र मीणा (कांग्रेस)
बीकानेर: निकिता डूडी (कांग्रेस)
बूंदी: हंसा गुर्जर (कांग्रेस)
चित्तौड़गढ़: रतनी देवी (कांग्रेस)
चूरू: कनिका सिंह (भाजपा)
दौसा: बीना बैरवा (कांग्रेस — निर्विरोध)
डीग: रेणु सिंह (भाजपा)
हनुमानगढ़: रेणु (कांग्रेस)
जयपुर: यशवीर सूरा (कांग्रेस)
जैसलमेर: संतोष कुमारी (कांग्रेस — निर्विरोध)
जालोर: आसू राम (कांग्रेस)
झालावाड़: वर्षा झाला (भाजपा)
झुंझुनूं: कोमल भंवरिया (कांग्रेस)
जोधपुर: प्रमिला चौधरी (कांग्रेस)
कोटपूतली-बहरोड़: रामनिवास (कांग्रेस)
नागौर: पंचाराम (आरएलपी)
पाली: सीता (भाजपा)
फलौदी: यशवंत कंवर (कांग्रेस)
राजसमंद: सुंदर देवी कीर (कांग्रेस)
सलूम्बर: पुष्पा देवी (कांग्रेस)
सवाई माधोपुर: आशा देवी (कांग्रेस — निर्विरोध)
सीकर: सुनीता गठाला (कांग्रेस)
सिरोही: गुमान सिंह (कांग्रेस)
टोंक: अलका बैरवा (कांग्रेस)
उदयपुर: हिम्मत सिंह झाला (भाजपा)
रिपोर्टों के मुताबिक, इन चुनावों में विभिन्न जिलों से कांग्रेस, भाजपा, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि दौसा, जैसलमेर और सवाई माधोपुर में निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।
#RajasthanPoltics
#RajasthanPanchayatElection2026
#JilaPramukh #BJP #Congress
#RajasthanNews #BharatRaftarTV
Prakash Barala retweeted
लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान मेरे द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कृषि मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में नकली खाद एवं बीज के कारण किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान का आकलन करने के लिए आज तक कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं करवाया गया है। यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि नकली खाद और बीज के कारण किसानों की मेहनत, लागत और फसल तीनों प्रभावित होते हैं।
इस गंभीर विषय को लेकर मैंने तत्काल केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लेने तथा देशभर में नकली खाद एवं बीज से किसानों को होने वाले नुकसान का वैज्ञानिक अध्ययन करवाने की मांग की। केंद्रीय कृषि मंत्री जी ने मेरे पत्र पर संज्ञान लेते हुए भोपाल स्थित भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान को इस विषय में आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र लिखा है।
मेरा स्पष्ट मानना है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले नकली खाद एवं बीज के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगना चाहिए। इसके लिए नुकसान का वैज्ञानिक आकलन, दोषियों की जवाबदेही और किसानों को उचित मुआवजा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
अन्नदाता किसानों के हितों की रक्षा और उनकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित करना हमारी प्राथमिकता है। आगामी सत्र में इस मामले को पुनः भारत सरकार के समक्ष रखूंगा |
@ChouhanShivraj @AgriGoI @icarindia
Prakash Barala retweeted
सरकार ने अगर लाठी डंडे के दम पर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया और RLP के किसी कार्यकर्ता को बेवजह परेशान किया तो चितोड़गढ़ समेत पुरे राजस्थान की सड़के जाम हो जाएगी…. @RajCMO @BJP4Rajasthan
Prakash Barala retweeted
राजस्थान की सरकार को चेतावनी देता हूँ कि RLP का केंडिडेट वापिस करें अन्यथा गलत परम्परा पड़ जाएगी और पुरे राजस्थान में कांग्रेस भाजपा के दिक्क़त हो जाएगी.-... @hanumanbeniwal
Prakash Barala retweeted
राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 9 सदस्यों की असमय मृत्यु हो जाना बेहद पीड़ादायक है। इस हादसे में मासूम बच्चों सहित एक ही परिवार के कई लोगों का यूं बिछड़ जाना मन को व्यथित कर देने वाला है।
इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें। हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी की कीमत निर्दोष लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।
सरकार एवं संबंधित विभागों को भी चाहिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, खराब वाहनों की जांच, गति नियंत्रण और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
@MORTHIndia @NHAI_Official @RajCMO
Prakash Barala retweeted
आज चित्तौड़गढ़ में विशाल धरना प्रदर्शन हो रहा है RLP के पंचायत समिति सदस्य को बीजेपी के विधायक ने डरा धमका कर दबाव बना कर ले गया । भाजपा को अब पता चलेगा कि RLP के सदस्य को उठाना कोई मामूली बात नहीं है।
@RLPINDIAorg
Prakash Barala retweeted
नाम उसका हनुमान बेनीवाल है,
हालत इतने खराब कर देगा विधायक की
जिंदगी में कभी भी RLP के कैंडिडेट पर नजर तक नहीं डालेगा
@hanumanbeniwal 🦁👑
Prakash Barala retweeted
चितोड़गढ़ में RLP के धरना प्रदर्शन में हजारों लोग जूठ रहे हैं
चंद्रभान को बताते हैं की हनुमान सेना क्या है ग़लत जगह पंगा ले लिया है।
नही ऐसा बिलकुल भी नहीं है ।
नागौर वाले बड़े सभ्य तरीके से रहते हैं और गाली गलोच का तो नाम नही है अगर फ्रेंडली बात कर रहे हैं तो अलग बात है ।
घर वालो के सामने तो बिलकुल भी नहीं जो यह बता रहे हैं वो यह अपना खुद का बता रहे हैं ।
49
Prakash Barala retweeted
हनुमान बेनीवाल के कार्यकर्ता इतने कट्टर और मजबूत है और मुझे ऐसा लगता है कि वो अपना खून निकालकर भी दिखाएंगे तो हनुमान बेनीवाल का रंग दिखेगा....- पत्रकार अभिनव पांडे


















