Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
UGC का बहाना, जातिगत आरक्षण पर निशाना! भाजपा और RSS के राजनीतिक नैरेटिव को समझिए।
हम तो समझ गए..
भाजपा और RSS की विचारधारा के साथ खड़े रहने वाले नेता और कुछ मीडिया के लोग यह नैरेटिव फैलाने में जुटे हैं कि UGC के विरोध के कारण सामान्य वर्ग यानि राजपूत, ब्राह्मण, बनिया समाज ने भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस की तरफ चला गया है।
जबकि मेरी नजर में सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।
राजपूत, ब्राह्मण, बनिया और सामान्य वर्ग की दूसरी जातियों के एक बड़े हिस्से ने UGC के विरोध को आधार बनाकर जातिगत आरक्षण समाप्त करने की मुहिम छेड़ रखी है। UGC इनके लिए बहाना है, असली मकसद देश में जातिगत आरक्षण खत्म करवाकर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करवाना है।
मेरे अनुसार, इस मुहिम के पीछे भाजपा और RSS की विचारधारा और राजनीतिक रणनीति काम कर रही है। SC/ST/OBC समाज अब इस राजनीति और इसके पीछे छिपे मकसद को समझने लगा है।
इसका राजनीतिक जवाब राजस्थान के हालिया स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में देखने को मिला है। SC/ST/OBC वर्ग के मतदाताओं ने मिलकर भाजपा को करारा सबक सिखाया है।
हम तो चाहते हैं कि UGC का मुद्दा इसी तरह गर्म रहे और भाजपा-RSS के नेता जातिगत आरक्षण समाप्त करने की पैरवी करते रहें, ताकि उत्तर प्रदेश और गुजरात के आगामी चुनावों तक यह बहस जारी रहे। क्योंकि SC/ST/OBC समाज इस मुद्दे पर चुप बैठने वाला नहीं है। अपने संवैधानिक अधिकारों पर चोट का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देना उसे अच्छी तरह आता है।
अब उन लोगों से मेरे कुछ सीधे सवाल हैं, जो राजस्थान में कांग्रेस की जीत का पूरा श्रेय UGC विरोध को दे रहे हैं।
अगर यह मान भी लिया जाए कि UGC के विरोध के कारण सामान्य वर्ग का एक बड़ा हिस्सा भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस की तरफ चला गया, तो सवाल है कि शहरी निकाय चुनावों में इसका वैसा प्रभाव क्यों दिखाई नहीं दिया?
UGC के मुद्दे पर सामान्य वर्ग के मतदाताओं की राजनीतिक प्रतिक्रिया को समझने के लिए कुछ बुनियादी सवालों पर विचार करना जरूरी है। शहरी क्षेत्रों में सामान्य वर्ग के मतदाताओं की संख्या ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले अधिक है। फिर शहरी चुनावों के नतीजों में इस कथित राजनीतिक बदलाव का वैसा असर क्यों नहीं दिखाई दिया?
अगर कांग्रेस की जीत का मुख्य कारण UGC विरोध था, तो फिर चुनावी नतीजों का सामाजिक और भौगोलिक विश्लेषण भी कीजिए।
इन सवालों के जवाब दीजिए—
👉पूर्वी राजस्थान से लेकर कोटा, बूंदी, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ तक भाजपा का सूपड़ा साफ होने और गुर्जर-मीणा, दलित बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस की स्थिति बेहतर होने के पीछे कौन से सामाजिक और राजनीतिक कारण थे?
👉जाट बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस ने इतना अच्छा प्रदर्शन कैसे किया?
👉यादव और माली बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस को समर्थन कैसे मिला?
👉मेघवाल और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस का पारंपरिक जनाधार कैसे मजबूत रहा?
👉दूसरी तरफ राजपूत, ब्राह्मण और बनिया बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस को वैसी सफलता क्यों नहीं मिली?
इसलिए चुनावी नतीजों का विश्लेषण करना है तो जातीय समीकरण, स्थानीय नेतृत्व, उम्मीदवारों की स्वीकार्यता, क्षेत्रीय मुद्दे और पारंपरिक राजनीतिक जनाधार भी देखिए।
हर चुनाव को UGC के चश्मे से देखने लगेंगे तो राजनीति के बाकी चश्मे घर पर ही छोड़ दीजिए!
और अब एक कड़वी राजनीतिक सच्चाई भी सुन लीजिए!
तुम UGC की बात कर रहे हो! UGC छोड़िए, तुम्हारी भाजपा तुम्हारा नरसंहार भी कर दे, तब भी तुम्हारी राजनीतिक निष्ठा बदलने वाली नहीं है। इस कायनात के अंत तक तुम और तुम्हारे समाज का एक बड़ा हिस्सा उसी राजनीतिक दल को वोट देता रहेगा।
क्योंकि राजनीतिक बदलाव केवल किसी मुद्दे पर नाराजगी जताने से नहीं आता। उसके लिए वैचारिक स्पष्टता, राजनीतिक चेतना और सत्ता से सवाल पूछने का साहस चाहिए। अंधभक्ति और शून्य राजनीतिक चेतना के साथ राजनीतिक बदलाव की उम्मीद करना बेमानी है।
और ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल देख लीजिए। राजपूत, ब्राह्मण, बनिया और सामान्य वर्ग की जातियों का राजनीतिक व्यवहार खुद बहुत कुछ बता देगा कि उनका वास्तविक राजनीतिक झुकाव किस तरफ है।
आखिर में एक बात स्पष्ट है—
भाजपा और RSS की राजनीति को केवल UGC के विरोध तक सीमित करके मत देखिए। इसके पीछे जातिगत आरक्षण, सामाजिक प्रतिनिधित्व और बहुसंख्यक समाज के संवैधानिक अधिकारों से जुड़ी बड़ी लड़ाई है।
SC/ST/OBC समाज अब अपने अधिकारों के सवाल पर राजनीतिक रूप से जागरूक हो रहा है। आने वाले चुनावों में इस मुद्दे का जवाब भी मिलेगा।
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के चाचाजी श्री रतनाराम डोटासरा जी के निधन का समाचार दुःखद है।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
क़ुदरत से प्रार्थना करता है परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें |
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
राजस्थान में किसान, मजदूर और नौजवानों का आक्रोश चरम पर है… भाजपा सरकार को जनता ने आईना दिखाना शुरू कर दिया है!
कोई माने या न माने, लेकिन मैंने राजस्थान के गांवों और ढाणियों में जाकर किसानों, मजदूरों और नौजवानों से सीधा संवाद किया है। उनकी पीड़ा को सुना है, उनकी बेबसी को करीब से देखा है और उनके भीतर पनप रहे आक्रोश को महसूस किया है।
यह केवल किसी राजनीतिक दल के प्रति नाराजगी नहीं है, बल्कि किसान की जमीन, मजदूर की रोजी-रोटी, नौजवान के रोजगार और आम आदमी के सम्मान की लड़ाई है।
संविधान रक्षा की लड़ाई है।
🔥लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत होती है। जब सरकार जनता की समस्याओं को अनसुना करती है, तो लोग धरने-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज उठाते हैं। जब शांतिपूर्ण आंदोलनों की भी अनदेखी होती है, तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होती है। और जब सत्ता जनआवाज को दबाने का प्रयास करती है, तब जनता अपने सबसे बड़े लोकतांत्रिक हथियार मताधिकार से जवाब देती है।
🌾🚜राजस्थान में पिछले तीन वर्षों के दौरान बड़े किसान जनआंदोलनों का अपेक्षित उभार नहीं दिखाई दिया। इसके पीछे किसानों की राजनीतिक निराशा और व्यवस्था के प्रति अविश्वास भी एक बड़ी वजह रहा। किसानों के बीच यह धारणा मजबूत हुई कि प्रदेश के छोटे और बड़े फैसलों पर जयपुर से ज्यादा दिल्ली की ‘पर्ची’ का राजनीतिक प्रभाव हावी है। जब सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के रास्ते बंद नजर आएं, तो जनता के भीतर असंतोष बढ़ना स्वाभाविक है।
लेकिन याद रखिए, जनआंदोलन का कमजोर दिखाई देना जनता की समस्याओं के खत्म होने का प्रमाण नहीं होता। कई बार खामोशी के भीतर सबसे बड़ा आक्रोश पल रहा होता है।
किसान की जमीन पर संकट, मजदूर की रोजी-रोटी पर संकट और नौजवान के भविष्य पर सवाल!
पिछले तीन वर्षों में राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों से जो शिकायतें और समस्याएं सामने आई हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं।
1. किसान की जमीन और उसके अधिकारों पर संकट..
भूमि अधिग्रहण और विभिन्न विकास परियोजनाओं के नाम पर किसानों की बेशकीमती जमीनों को सरकार हड़प रही है।
भारत माला परियोजना के चार बड़े प्रोजेक्ट, छह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट और अन्य विकास परियोजनाओं में किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण के दायरे में आई है। वहीं, कई क्षेत्रों में चरागाह, सवाईचक, नदी, जोहड़ और उनसे लगी कृषि की ज़मीनों का अधिग्रहण हो रहा है।
दौसा, अलवर, भरतपुर, कोटा, बूंदी, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में किसानों की क़ब्ज़े की ज़मीनों को अतिक्रमण के नाम पर जमीन खाली करवाने की कार्रवाइयों ने किसानों की चिंता बढ़ाई है।
किसानों का सवाल है कि विकास के नाम पर उनकी जमीन ली जा रही है, तो उन्हें बाज़ार मूल्य का मुआवजा, भूमि अधिग्रहण कानून -2013 के तहत पुनर्वास और न्याय की गारंटी क्यों नहीं मिलती? सार्वजनिक जमीनों के उपयोग और उनसे जुड़े फैसलों में पारदर्शिता क्यों नहीं है?
किसानों के बीच बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाए जाने की आशंकाएं पैदा हुई हैं। किसानों ने देखा राजस्थान में प्रदेश हाल ही में कॉरपोरेट घरानों और सीनियर अधिकारियों और भाजपा नेताओं के गठजोड़ का उदाहरण ‘शिखर अग्रवाल’
कैसे पौने पौने दामों किसानों की ज़मीनें हड़पी जा रही हैं
भाजपा सरकार को इन सभी सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
2.मजदूर के हाथ से रोजगार छिन रहा है
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में बदलावों और रोजगार के अवसरों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर चिंता है।
गांवों और ढाणियों में मजदूरों को पर्याप्त काम नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में उन्हें रोजी-रोटी की तलाश में शहरों और दूसरे राज्यों की ओर पलायन करना पड़ रहा है।
जिस मजदूर के श्रम से गांव और देश की अर्थव्यवस्था चलती है, आज उसी मजदूर के सामने परिवार का पेट पालने का संकट खड़ा हो रहा है।
सवाल है कि गांव का गरीब मजदूर आखिर जाए तो जाए कहां?
3.नौजवान के भविष्य पर सरकार जवाब दे
राजस्थान का नौजवान रोजगार, भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और अपने भविष्य को लेकर जवाब मांग रहा है।
युवाओं को केवल भाषण, वादे और प्रचार नहीं चाहिए। उन्हें सम्मानजनक रोजगार, समय पर भर्तियां, निष्पक्ष परीक्षाएं और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर चाहिए।
जिस प्रदेश का नौजवान नौकरी की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हो, वहां विकास के दावों की असलियत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
4.किसान को खाद, बीज और बिजली के लिए संघर्ष क्यों?
किसान को खेती के लिए समय पर खाद, गुणवत्तापूर्ण बीज और पर्याप्त बिजली मिलना कोई एहसान नहीं, बल्कि सरकार की बुनियादी ज़िम्मेदारी है।
@RahulGandhi
@ashokgehlot51
@kcvenugopalmp
@s_kanth
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
जब किसान को इन आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़े, फसल की लागत बढ़ती जाए और आमदनी पर संकट बना रहे, तो उसका आक्रोश बढ़ना तय है।
5.गरीब और ग्रामीण परिवारों के स्वास्थ्य का सवाल
👉पिछली अशोक गहलोत सरकार द्वारा संचालित जनहित की योजनाओं को बंद किया गया..
👉गहलोत सरकार की 25 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद कर उसकी जगह नई स्वास्थ्य योजना लागू की गई। योजनाओं के नाम और स्वरूप में बदलाव के बीच गरीब और ग्रामीण परिवारों को इलाज की वास्तविक उपलब्धता, कवरेज और आर्थिक सुरक्षा न होने के कारण ग्रामीण इलाक़ों में मौत के आँकड़ों में वृद्धि दर्ज की गई है।
👉पिछली अशोक गहलोत सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा क़ानून के तहत मिलने वाली सहायता बंद कर दी गई..
👉सामाजिक न्याय सुरक्षा योजना बंद की गई है।
किसी गरीब किसान या मजदूर परिवार के सामने बीमारी और आर्थिक बर्बादी में से एक चुनने की नौबत नहीं आनी चाहिए।
भाजपा की चुनावी हार के पीछे गांवों का असंतोष भी एक बड़ा कारण है!
भाजपा सरकार ने स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव समय पर नहीं करवाए। चुनावों में देरी ने सरकार की मंशा और संभावित राजनीतिक हार को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।
आखिर जनता के बीच जाने और उसका फैसला स्वीकार करने में इतनी हिचक क्यों थी?
राजस्थान के हालिया नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों के नतीजे भाजपा सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश हैं। गांवों और ढाणियों की जनता ने अपने जनादेश से बता दिया है कि सत्ता केवल प्रचार, प्रशासनिक प्रबंधन और बड़े-बड़े दावों से नहीं चलती।
शहरी निकायों में भी भाजपा को कई जगह स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। इसके बावजूद राजनीतिक जीत का ढिंढोरा पीटा गया। लेकिन पंचायती राज चुनावों में ग्रामीण जनता ने अपना फैसला सुना दिया।
यह केवल सीटों का गणित नहीं है, यह किसान, मजदूर और नौजवान की नाराजगी का राजनीतिक इजहार भी है।
जयपुर से दिल्ली तक दौरों और बैठकों में उलझी कथित डबल इंजन सरकार में राजस्थान की बुनियादी समस्याएं पीछे छूटती नजर आई हैं। जनता अब भाषण नहीं, काम का हिसाब मांग रही है।
मैं दावे के साथ कहता हूं कि यदि आज राजस्थान में विधानसभा चुनाव करा दिए जाएं, तो भाजपा दो अंकों में सिमट सकती है। यह मेरा राजनीतिक आकलन है, लेकिन गांवों में दिखाई दे रही नाराजगी को नजरअंदाज करना भाजपा के लिए बड़ी भूल होगी।
राहुल गांधी जी के संघर्ष और जनआवाज की गूंज गांवों तक पहुंच रही है
🔥राहुल गांधी जी ने वोट चोरी, लोकतंत्र की रक्षा, युवाओं के अधिकार और आम जनता के सवालों को लेकर जो अभियान चलाए हैं, उनकी चर्चा अब गांवों और ढाणियों तक पहुंच रही है।
देश की आत्मा गांवों में बसती है। जब किसान अपनी जमीन के लिए, मजदूर अपने रोजगार के लिए और नौजवान अपने भविष्य के लिए आवाज बुलंद करता है, तो उसकी गूंज केवल गांव तक सीमित नहीं रहती, पूरे प्रदेश और देश तक पहुंचती है।
मैंने किसानों की आंखों में अपनी जमीन बचाने की चिंता देखी है। मजदूरों की आंखों में रोजगार की तलाश देखी है और नौजवानों के चेहरे पर भविष्य को लेकर बेचैनी देखी है।
इन सबके बीच एक सवाल बार-बार सामने आता है कि आखिर हमारी समस्याओं को सुनने वाला कौन है?
सत्ता का असली मालिक जनता है!
भाजपा सरकार को अब प्रचार और प्रबंधन की राजनीति से बाहर निकलकर किसानों, मजदूरों और नौजवानों के सवालों का जवाब देना होगा।
किसान की जमीन सुरक्षित हो, मजदूर को सम्मानजनक रोजगार मिले, नौजवान को उसका हक मिले और आम परिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बुनियादी सुविधाओं की गारंटी मिले—यही किसी भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
याद रखिए, किसान केवल अन्नदाता नहीं, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मजदूर केवल श्रमिक नहीं, विकास की नींव है। नौजवान केवल वोटर नहीं, देश और प्रदेश का भविष्य है।
@INCIndia
@kharge
@RahulGandhi
@ashokgehlot51
@kcvenugopalmp
@s_kanth
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
AICC सचिव श्री @Chiranjeev_INC जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के AICC सह-प्रभारी के रूप में आपने जिस समर्पण, प्रतिबद्धता और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया, वह सराहनीय है।
पंचायती राज चुनावों के दौरान आपके प्रभार क्षेत्र में पार्टी के लिए आपने ज़मीनी स्तर पर लगातार मेहनत की। ख़ासकर दौसा, जयपुर, बहरोड़ कोटपूतली, अलवर, भरतपुर, करौली ज़िलों में वरिष्ठ नेताओं से बातचीत और सामंजस्य बनाकर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय, संवाद और चुनावी रणनीति में आपकी भूमिका निश्चित रूप से उल्लेखनीय रही है।
पद और जिम्मेदारियाँ बदलती रहती हैं, लेकिन संगठन के प्रति आपकी मेहनत, निष्ठा और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
आपके अनुभव, ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता का लाभ भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी को मिलता रहे, यही कामना है।
आपके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
@INCIndia
@kharge
@RahulGandhi
@kcvenugopalmp
@ashokgehlot51
@Sukhjinder_INC
@SachinPilot
@s_kanth
@GovindDotasra
@CaptAjayYadav
@TikaRamJullyINC
@INCRajasthan
पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस को मिले प्रचंड जनसमर्थन के लिए राजस्थान की जनता-जनार्दन का हृदय से आभार। यह जनादेश जनता के विश्वास और बदलाव की आकांक्षा का प्रतीक है।
सभी विजयी प्रत्याशियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
राजस्थान में अपने कार्यकाल के दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह, सहयोग एवं समर्थन के लिए विशेष आभार। आपका साथ सदैव याद रहेगा।
जनता की जीत, कांग्रेस की जीत! जय कांग्रेस! ✌️
#RajasthanPolitics #ElectionResults
#RajasthanPanchayatElection2026
@1stIndiaNews @INCRajasthan @TikaRamJullyINC @GovindDotasra @Sukhjinder_INC @SachinPilot @ashokgehlot51 @JitendraSAlwar
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
दौसा में कांग्रेस की आई सूनामी..
जिला दौसा
जिला परिषद कुल वार्ड-37
कांग्रेस-35
बीजेपी-2
@RahulGandhi
@s_kanth
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
आभार! धन्यवाद राजस्थान 🙏
पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह, आशीर्वाद और जनसमर्थन देने के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
गाँव-ढाणी के हर उस किसान, मज़दूर साथियों का दिल से आभार, जिन्होंने अपने विश्वास, सहयोग और अथक परिश्रम से कांग्रेस पार्टी का साथ दिया।
पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिला प्रचंड जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार तीन वर्षों में प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुकी है। किसान, नौजवान, मजदूर और महिलाएँ सरकार की जनविरोधी नीतियों, उपेक्षा और वादाखिलाफी से परेशान हैं। गाँव-ढाणी की जनता ने अपने मताधिकार से भाजपा सरकार के सत्ता के अहंकार और जनविरोधी फैसलों का करारा जवाब दिया है। यह जनादेश स्पष्ट संकेत है कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए कांग्रेस के सभी जाँबाज कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों और विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
दिल से धन्यवाद राजस्थान 🙏
@INCIndia @INCRajasthan
@kharge
@RahulGandhi
@kcvenugopalmp
@ashokgehlot51
@Sukhjinder_INC
@SachinPilot
@s_kanth
@GovindDotasra
@TikaRamJullyINC
@kisanCongress_
@KisanmorchaRj
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
बोला था ना दौसा में भाजपा पार्टी करारी हार के तैयार रहे..
अब तक चुनाव परिणामों में दौसा जिले 14 पंचायत समिति के परिणाम 2026
पंचायत राज परिणाम
कांग्रेस 12 पंचायत समिति कांग्रेस का बहुमत मिल गया हैं..12 में प्रधान कांग्रेस लगभग बनना तय
👉भाजपा सिर्फ 00 पर बना सकेगी प्रधान
1.पंचायत समिति लालसोट कुल-19
कांग्रेस -15
भाजपा -03
निर्दलीय -01
2.दौसा पंचायत समिति कुल -21
कांग्रेस -11
भाजपा -05
निर्दलीय -05
3.लवाण पंचायत समिति कुल सीट- 15
कांग्रेस -10
भाजपा -03
निर्दलीय -2
4.मंडावर पंचायत समिति कुल -15
काँग्रेस-10
भाजपा-03
निर्दलीय-02
5.मनोहरपुर खेडला पंचायत समिति कुल -15
कांग्रेस-06
बीजेपी-05
बीएसपी -02
निर्दलीय-02
6.बैजू पाड़ा पंचायत समिति कुल -15
कांग्रेस -10
भाजपा -02
निर्दलीय -03
7.बसवा पंचायत समिति कुल -15
कांग्रेस -04
भाजपा -04
निर्दलीय -06
BSP -01
8.महवा पंचायत समिति कुल -17
कांग्रेस -10
भाजपा -05
निर्दलीय -02
9.रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति कुल -17
कांग्रेस -13
भाजपा -04
10.नांगल राजावतान पंचायत समिति कुल -17
कांग्रेस 09
भाजपा 03
निर्दलीय 05
11.सिकंदरा पंचायत समिति कुल -19
कांग्रेस -11
भाजपा -02
निर्दलीय -06
12.सिकराय पंचायत समिति कुल -19
कांग्रेस -13
भाजपा -03
निर्दलीय -02
बीएसपी -02
13.शिवसिंहपुरा पंचायत समिति कुल -15
कांग्रेस -06
भाजपा -07
निर्दलीय -02
14.बांदीकुई पंचायत समिति कुल -23
कांग्रेस -10
भाजपा -09
निर्दलीय -03
बीएसपी 01
@INCIndia
@kharge
@RahulGandhi
@kcvenugopalmp
@ashokgehlot51
@Sukhjinder_INC
@SachinPilot
@s_kanth
@GovindDotasra
@TikaRamJullyINC
@INCRajasthan
राजस्थान पंचायतीराज चुनावों के तृतीय चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न..
दौसा जिले में भाजपा करारी हार के लिए तैयार रहे।
दौसा जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति प्रत्याशियों को अपना मत, समर्थन और आशीर्वाद देने पर सभी सम्मानित मतदाताओं का आभार
चुनाव आयोग के आँकड़ों के अनुसार
दौसा जिले में मतदान 8 पंचायत समिति में 64.48 प्रतिशत वोट पडे
सार्वाधिक 70 प्रतिशत वोट लवाण पंस में सब से कम 62.25 नांगल राजावतान में,दौसा में 64.38 ,लालसोट में 62.26
रामगढ़ पचवारा 63.42, शिवसिहपुरा में 66.84
सिकन्दरा में 65.8 प्रतिशत मतदान
सिकराय में 64.80 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
@RahulGandhi
@s_kanth
@INCIndia
@INCRajasthan
RT @imHimmatsinghG1: नई जिम्मेदारी- नया दायित्व,
संगठन की मजबूती- जनसेवा का संकल्प।
राजस्थान से पूर्व विधायक श्री धीरज गुर्जर जी, सेवादल…
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
किसान आंदोलन 5 साल पूर्व दिल्ली फ़तह का जश्न हमने इस तरह मनाया था शाहजहांपुर [गुर्जर खेड़ा] मोर्चा..संघर्ष के साथी..भाई
@RanjeetGKS भाई @ramanmann1974 फुल फीलिंग..भाई @Tveer_13,
भाई @guramneet,
भाई @TajinderSinghC5, और सभी साथियों के संग.!
@INCIndia
@RahulGandhi
@ashokgehlot51
@s_kanth
@GovindDotasra
@Jairam_Ramesh
@Pawankhera
@Saurabh_Unmute
@SachinPilot
@TikaRamJullyINC
@INCRajasthan
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
क्या अब किसानों की आवाज़ उठाना उन्हें बधाई संदेश देना भी अपराध हो गया है?
19 नवंबर 2026 को मेरी सोशल मीडिया पोस्ट फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल और फ़ेसबुक पेज को @facebook ने भारत में अनुपलब्ध कर दिया गया। @Meta की ओर से बताया गया है कि भारत के सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियमों के तहत कानूनी आवश्यकताओं के चलते एक स्वचालित प्रणाली के माध्यम से मेरी पोस्ट पर प्रतिबंध लगाया गया है।
मेरा सवाल @PIBHomeAffairs और @Meta से है आखिर मेरी पोस्ट में ऐसा क्या है जिसके कारण उसे देश के भीतर प्रतिबंधित करना पड़ा?
यह पोस्ट आज अभी की है जो 19 नवंबर 2021 को किसानों के ऐतिहासिक आंदोलन की जीत, किसान एकता और संघर्ष को समर्पित थी। इसमें ऐसा क्या आपत्तिजनक था, जिसे देश के नागरिकों से छिपाने की आवश्यकता पड़ गई?
मैंने Meta के शिकायत अधिकारी से लिखित रूप में मांग की है कि:
मेरी पोस्ट पर प्रतिबंध लगाने का स्पष्ट कानूनी आधार बताया जाए।
जिस सक्षम प्राधिकरण के आदेश पर कार्रवाई हुई है, उसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
मेरी शिकायत को विधिवत दर्ज कर उसका संदर्भ क्रमांक दिया जाए।
प्रतिबंध की निष्पक्ष समीक्षा कर उचित कार्रवाई की जाए।
लोकतंत्र में असहमति, सवाल पूछना और किसानों के संघर्ष की बात रखना कोई अपराध नहीं हो सकता।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जवाबदेही केवल सरकार के प्रति नहीं, बल्कि उन करोड़ों नागरिकों के प्रति भी है, जो अपनी अभिव्यक्ति के लिए इन मंचों का उपयोग करते हैं।
मैं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और नागरिकों के डिजिटल अधिकारों के लिए अपनी आवाज़ उठाता रहूंगा।
सवाल सिर्फ मेरी एक पोस्ट का नहीं है, सवाल देश के हर नागरिक की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का है।
@RahulGandhi
@s_kanth
#FreedomOfExpression #DigitalRights #Meta #FarmersUnity
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
🇮🇳 19 नवंबर 2021 – किसान संघर्ष, एकता और ऐतिहासिक जीत का दिन!
देशभर के सभी किसान भाइयों को दिल्ली की ऐतिहासिक #फ़तह_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ✊🌾🚜🚜🚜
आज ही के दिन पाँच वर्ष पूर्व देश के अन्नदाताओं के 13 महीने लंबे, ऐतिहासिक और अभूतपूर्व किसान आंदोलन के सामने सत्ता का अहंकार झुका था। यह केवल तीन कृषि कानूनों की वापसी नहीं थी, बल्कि किसानों की एकजुटता, संघर्ष, धैर्य और लोकतांत्रिक ताकत की ऐतिहासिक जीत थी।
यह जीत उन तमाम किसान शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने अपने हक़, सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके संघर्ष और कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा।
आज का दिन किसानों की ताकत और लोकतंत्र की असली शक्ति का प्रतीक है।
किसानों के इस ऐतिहासिक संघर्ष में आदरणीय @RahulGandhi जी का योगदान भी अविस्मरणीय रहा। जब सत्ता पक्ष किसानों की आवाज़ को अनसुना कर रहा था, तब राहुल गांधी जी ने विपरीत परिस्थितियों में सड़क से संसद तक किसानों की लड़ाई को मजबूती से उठाया।
जब केंद्र सरकार संसद में आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की जानकारी और संख्या से अनभिज्ञता जता रही थी, तब राहुल गांधी जी ने पंजाब की कांग्रेस सरकार से शहीद किसानों की सूची तैयार करवाने और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता एवं नौकरी देने की पहल की। उन्होंने उन शहीद किसानों की आवाज़ को लोकसभा में बुलंद किया, जिनके बलिदान को सत्ता स्वीकार करने तक को तैयार नहीं थी।
मुझे आज भी वह दिन याद है, जब मैंने सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में राहुल गांधी जी के समर्थन और सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया था। उस दौरान वरिष्ठ पत्रकार भाई @Saurabh_Unmute जी ने NDTV के लिए मेरा इंटरव्यू भी लिया था। वह मेरे सार्वजनिक जीवन और किसान संघर्ष की एक यादगार स्मृति है।
5 साल पूर्व आज के दिन..भाजपा और RSS का टूट था अभिमान, जीता था मेरे देश का किसान..
आज 5 साल पूर्व की जीत किसान शहीदों को समर्पित हैं।
मोदी जी द्वारा सिर झुकाकर माफ़ी का दिन..
19.11.2021 किसानों का ऐतिहासिक दिन..
आज का दिन मेरे लिए यादगार का दिन हैं..आज के दिन किसानों के सामने मोदी ने घुटने टिकाये थे।किसान क़ौम का 13 महिने चले आंदोलन में दिल्ली फ़तह की हार्दिक बधाई..दुनिया झुकती है झुकानेवाला चाहिये..
याद रहे विश्व के सबसे लंबे,शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक किसान सत्याग्रह ने दिखा दिया..पूँजीपरस्त सरकार व उसके मंत्रियों ने किसानों को आतंकवादी,खालिस्तानी,आढ़तियों,मुट्ठीभर लोग,देशद्रोही इत्यादि कहकर देश की एकता और सौहार्द को खंड-खंड कर बहुसंख्यक श्रमशील आबादी में एक अविश्वास पैदा किया.
किसान आंदोलन ने दुनिया को संदेश दिया कि लोकतंत्र में जनता की सामूहिक शक्ति से बड़ी कोई सत्ता नहीं होती। किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी और देशद्रोही कहकर बदनाम करने के प्रयास हुए, लेकिन किसानों ने अपने अनुशासन, शांति और एकजुटता से हर चुनौती का सामना किया।
देश तानाशाही, अहंकार और दमन से नहीं, बल्कि संवाद, संवेदनशीलता, सहिष्णुता और लोकतांत्रिक मूल्यों से चलता है।
बहुमत में अहंकार नहीं, विनम्रता होनी चाहिए। सत्ता में घमंड नहीं, जनता के प्रति जवाबदेही होनी चाहिए।
आज किसान शहीदों को नमन करते हुए संकल्प लें कि अन्नदाता के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी।
किसान झुका नहीं था, किसान टूटा नहीं था, किसान जीता था!
जय जवान, जय किसान! 🇮🇳
#किसान_फ़तह_दिवस
#किसान_आंदोलन_की_ऐतिहासिक_जीत
#राहुल_गांधी
#किसान_मजदूर_एकता_जिंदाबाद ✊🌾
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
भारत की गौरवशाली बेटी एवं ओलंपिक पदक विजेता @realmanubhaker जी को एथलीट्स कमेटी की सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपकी यह नई जिम्मेदारी भारतीय खेल जगत के लिए एक सकारात्मक पहल है। मुझे विश्वास है कि आपके अनुभव, संघर्ष और खिलाड़ियों की समस्याओं की गहरी समझ से देश के खिलाड़ियों की आवाज़ को मजबूती मिलेगी।
खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएँ, समान अवसर और मजबूत व्यवस्था मिले, साथ ही जमीनी स्तर पर उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले—आप इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
आपके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
Heartiest congratulations and best wishes to India’s pride and Olympic medallist, Manu Bhaker ji, on being elected as a Member of the Athletes Committee. 💐🇮🇳
This new responsibility is a positive step for Indian sports. I am confident that your experience, determination, and deep understanding of athletes’ challenges will strengthen the voice of sportspersons across the country.
I hope you will play an important role in ensuring better facilities, equal opportunities, and a stronger support system for athletes, while encouraging emerging talents at the grassroots level.
Wishing you great success in this new responsibility and all the very best for the journey ahead.
Honoured to be elected as a Member of the Athletes Committee, and truly grateful to my fellow shooters for their trust.
Being on the firing line every day shows what athletes need, from clearer rules and schedules to stronger support systems. With this new responsibility, I’m committed to ensuring the voices of all athletes are heard, grooming talent at the grassroots level, and working together to take our entire shooting fraternity to greater heights.
Special thanks to @OfficialNRAI @DeoKalikesh
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
Replying to @realmanubhaker
Heartiest congratulations and best wishes to India’s pride and Olympic medallist, @realmanubhaker ji, on being elected as a Member of the Athletes Committee.
This new responsibility is a positive step for Indian sports. I am confident that your experience, determination, and deep understanding of athletes’ challenges will strengthen the voice of sportspersons across the country.
I hope you will play an important role in ensuring better facilities, equal opportunities, and a stronger support system for athletes, while encouraging emerging talents at the grassroots level.
Wishing you great success in this new responsibility and all the very best for the journey ahead.
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
ब्राजील के अमेज़न वर्षावन के एक दूर-दराज़ इलाके से बाहर आए, बाहरी दुनिया से कटे हुए अमेज़न के जंगल से मूल निवासियों के एक समूह की दुर्लभ तस्वीरें सामने आई हैं। समर्थकों ने मंगलवार को कहा कि इन तस्वीरों से पता चलता है कि ये लोग लकड़ी काटने वालों, शिकारियों और पशुपालकों से जुड़े खतरों का सामना कर रहे हैं।
यूके स्थित मूल निवासियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह 'सर्वाइवल इंटरनेशनल' ने मंगलवार को कुछ तस्वीरें साझा कीं। समूह के अनुसार, ये तस्वीरें ब्राजील के उत्तर-पूर्वी राज्य मारानहाओ में एक दिन पहले हुई एक “ऐतिहासिक मुलाकात" की हैं। यहाँ एक सरकारी टीम का सामना लगभग 20 ऐसे 'अवा' (Awá) मूल निवासियों से हुआ, जिनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं रहा है; इन लोगों ने खाने की मांग की।
अधिकार संगठन 'अनकॉन्टैक्टेड' (बाहरी दुनिया से संपर्क न रखने वाले) समूहों को ऐसे मूल निवासी लोगों के रूप में परिभाषित करता है, जो बाहरी लोगों से संपर्क करने से बचते हैं। भले ही उन्हें बाहरी दुनिया के बारे में जानकारी होती है, फिर भी उनका बाहरी लोगों के साथ कोई स्थायी संबंध नहीं होता है।
'सर्वाइवल इंटरनेशनल' ने कहा कि हाल के इतिहास में, कम से कम पिछले कुछ दशकों में, 'अवा' (Awá) समुदाय के साथ ऐसा कोई मामला देखने को नहीं मिला है। संगठन ने आगे कहा कि हो सकता है कि इन लोगों ने भोजन की मांग इसलिए की हो, क्योंकि उनके इलाके में बाहरी लोगों के आने से उन पर दबाव बढ़ गया था।
ब्राज़ील की स्वदेशी मामलों की एजेंसी फुनाई ने रॉयटर्स को दिए एक बयान में कहा कि वह सोशल मीडिया पर साझा किए गए उन वीडियो और विवरणों की समीक्षा कर रही है जिनमें मारानाओ के अरारिबोइया स्वदेशी क्षेत्र में एक गांव के लोगों के साथ अलग-थलग पड़े अवा समुदाय के लोगों की बातचीत दिखाई दे रही है।
एजेंसी ने कहा कि उसने संपर्क की स्थितियों के लिए एक आपातकालीन योजना सक्रिय कर दी है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वदेशी लोगों के स्वास्थ्य जोखिमों को कम करना है। फुनाई ने यह भी कहा कि ब्राज़ील सरकार इस समूह से संपर्क नहीं करना चाहती और उसकी नीति संपर्क न करने की ही बनी हुई है।
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
फिर चुनाव करवाये ही क्यों थे, जब जनादेश का सम्मान करने की हिम्मत ही नहीं है?
कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में पंचायत चुनावों की मतगणना 20 नवंबर से बढ़ाकर 17 दिसंबर तक टालना लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
जब प्रदेश के अन्य जिलों में 20 नवंबर को मतगणना होनी है, तो इन चार जिलों के परिणाम घोषित करने में लगभग एक महीने की देरी क्यों? आखिर ऐसी कौन-सी असाधारण परिस्थिति पैदा हो गई कि केवल इन्हीं जिलों में मतगणना टालनी पड़ी?
आखिर BJP को किस बात का डर है?
क्या संभावित हार की आशंका से जनादेश को रोकने की कोशिश हो रही है? या फिर इस अतिरिक्त समय का इस्तेमाल राजनीतिक जोड़-तोड़ और जनादेश को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा?
इतना ही नहीं, मतगणना के बाद जिला प्रमुख, प्रधान एवं अन्य पदों के चुनाव भी 22 से 25 दिसंबर तक टाल दिए गए हैं। आखिर पूरी चुनावी प्रक्रिया को इतना लंबा खींचने के पीछे क्या मंशा है?
निर्वाचन आयोग को प्रदेश की जनता के सामने इन सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए। चुनाव लोकतंत्र की प्रक्रिया है, किसी राजनीतिक दल की सुविधा का माध्यम नहीं।
जनता ने अपना फैसला सुना दिया है, अब उस जनादेश को समय पर सामने आने दीजिए। लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है, सत्ता की सुविधा नहीं!
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
पत्रकार के सवाल करने पर मोदी साहेब के चेहरे की हवाइयां क्यों उड़ जाती है..इस वाक़या में इतने घबराए से मालूम दे रहे हैं..
डांस देखने का पूरा समय होता है पर किसी और राष्ट्राध्यक्ष से भी सवाल जवाब हो रहा हो तो ये भागने में लगे हैं. आखिर ऐसा क्यों?
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
माही सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन, अनगिनत यादों और भावनाओं का दूसरा नाम हैं।❤️
आंकड़े उनकी महानता की कहानी बयां करते हैं, लेकिन उनके प्रशंसकों का प्यार किसी आंकड़े का मोहताज नहीं है।
🏏 19 Seasons
🏆 13 Playoffs
🏆 11 Finals
🥇 5 Trophies
🔥 5,439 Runs
💯 24 Fifties
🚀 264 Sixes
खेल के मैदान पर आपका दौर भले ही बदल जाए, लेकिन करोड़ों दिलों में आपका राज हमेशा कायम रहेगा।
कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं, वे इतिहास बन जाती हैं।
और कुछ महानायक कभी रिटायर नहीं होते, वे हमेशा यादों में जिंदा रहते हैं। ❤️
END OF AN ERA… BUT NEVER THE END OF MAHI! 💔
THALA FOREVER! 👑
#MSDhoni #ThankYouMahi
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
यह ख़बर मेरे लिए नहीं, बल्कि देश-दुनिया में फैले उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए भी बेहद भावुक पल है..❤️
एक आम भारतीय अपने नायक में घमंड, बदतमीजी और नकारात्मकता नहीं, बल्कि सहजता, शालीनता, सभ्यता और विनम्रता देखना चाहता है। हिन्दुस्तानी दिल ऐसे व्यक्तित्व पर मर मिटता है, जो ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी अपनी जड़ों को नहीं भूलता। शायद यही वजह है कि आज महेंद्र सिंह धोनी करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसते हैं।
माही सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का दूसरा नाम हैं। ❤️
भारतीय क्रिकेट के महानायक, करोड़ों दिलों की धड़कन और अपनी शांत मुस्कान से असंभव को संभव बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में बतौर खिलाड़ी अपने शानदार सफर को विराम दे दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ 18 वर्षों का उनका ऐतिहासिक रिश्ता अब एक नई भूमिका में आगे बढ़ेगा। अब वे मेंटर के रूप में अपने अनुभव और मार्गदर्शन से टीम की अगली पीढ़ी को दिशा देंगे।
धोनी सिर्फ एक महान क्रिकेटर नहीं हैं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन, धैर्य, संघर्ष, आत्मविश्वास और विनम्रता की जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने अपने जीवन से सिखाया है कि सफलता का शोर मचाने की जरूरत नहीं होती, आपका काम और आपका व्यक्तित्व खुद आपकी पहचान बन जाता है।
2008 में IPL के पहले सीजन से शुरू हुआ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका सफर भारतीय क्रिकेट के इतिहास की स्वर्णिम गाथा बन गया। उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार IPL का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने केवल ट्रॉफियां नहीं जीतीं, बल्कि एक ऐसी टीम और संस्कृति का निर्माण किया, जहां भरोसा, अनुशासन और टीम भावना सबसे ऊपर रही।
मैदान पर उनका शांत स्वभाव, विपरीत परिस्थितियों में सही फैसले लेने की क्षमता, आखिरी गेंद तक जीत का विश्वास और अपने खिलाड़ियों पर अटूट भरोसा उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।
उनका हेलीकॉप्टर शॉट, बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग और आखिरी ओवरों में मैच का रुख पलट देने का अंदाज क्रिकेट प्रेमियों की यादों में हमेशा अमर रहेगा।
लेकिन धोनी की सबसे बड़ी उपलब्धि सिर्फ उनके रिकॉर्ड और पांच IPL ट्रॉफियां नहीं हैं। उनकी असली महानता इस बात में है कि उन्होंने हमेशा खुद से पहले अपनी टीम को रखा। युवाओं पर भरोसा किया, नए खिलाड़ियों को अवसर दिए और जीत का श्रेय हमेशा पूरी टीम को दिया।
उन्होंने सिखाया कि सच्चा कप्तान वह नहीं होता जो सिर्फ जीत के समय आगे खड़ा हो, बल्कि वह होता है जो हार की जिम्मेदारी खुद ले और जीत का श्रेय अपनी टीम को दे।
आज भले ही हम उन्हें मैदान पर पीली जर्सी में खेलते हुए न देख पाएं, लेकिन मेंटर के रूप में उनका अनुभव, उनकी सोच और उनका मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
मेरे लिए यह केवल एक खिलाड़ी के सफर का पड़ाव नहीं, बल्कि उन अनगिनत यादों को याद करने का भावुक अवसर है, जिन्होंने क्रिकेट को देखने और महसूस करने का नजरिया बदल दिया।
माही, आपने दुनिया को बताया कि छोटे शहर से निकलकर भी बड़े सपने देखे जा सकते हैं। सीमित संसाधनों से शुरुआत करके भी इतिहास रचा जा सकता है। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी इंसान अपनी सादगी, विनम्रता और जमीन से जुड़ाव बनाए रख सकता है।
आपका खेल भले ही मैदान से विदा ले रहा हो, लेकिन आपकी विरासत, आपका नेतृत्व और आपकी प्रेरणा कभी रिटायर नहीं होगी।
सलाम है आपके संघर्ष को, आपके नेतृत्व को, आपकी सादगी को और उस मुस्कान को, जिसने करोड़ों भारतीयों को मुश्किल परिस्थितियों में भी मुस्कुराना सिखाया।
धन्यवाद माही! आपने सिर्फ क्रिकेट नहीं खेला, बल्कि करोड़ों दिलों में एक अमिट इतिहास लिखा है। ❤️
थाला हमेशा थाला रहेगा!
माही का दौर कभी खत्म नहीं होगा, क्योंकि महानायक कभी विदा नहीं होते, वे इतिहास बन जाते हैं। 🇮🇳
@msdhoni
#MSDhoni #ThankYouMahi #Thala #CSK #IPL2027
Office Account—Himmat singh gurjar retweeted
राजस्थान में सामंतों और अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी समुदाय का जन-विद्रोह मांनगढ़ डूंगरपुर-बांसवाडा में आज ही के दिन 17 नवंबर 1913 को हुये जलियांवाला बाग जैसा बर्बर जनसंहार आदिवासियों हुआ था।जल, जंगल,जमीन की रक्षा में सैकड़ों शहीद हुए आदिवासियों की शहादत को मैं नमन करता हूँ।
‘जय जोहार’
#मानगढ़_शहादत_दिवस



















