Now Noida (@NowNoida) header
Now Noida (@NowNoida) profile picture

Now Noida - गौतम बुद्ध नगर का भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ चैनल, जो आपको देता है ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी और क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण अपडेट। Now Noida के साथ बने रहें!

india
Joined May 2023
Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)
ग्रेटर नोएडा जेवर में बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे पिता-पुत्र की सिलेंडर फटने से मौत -दो दिसंबर को होनी थी बेटी की शादी, घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ हादसा -हादसे में एक छोटा बच्चा भी घायल, गांव में पसरा मातम -जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव में घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए हादसे में पिता-पुत्र की झुलसकर मौत. @noidapolice @noidafire @DCPGreaterNoida
1
63
सहारा समतल में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 24 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त! ग्रेटर नोएडा के छपरौला स्थित सहारा समतल में सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक चली कार्रवाई में अवैध रूप से बने कई मकानों, प्रॉपर्टी डीलरों की दुकानों और जमीन पर कब्जे के इरादे से बनाई गई बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण के मुताबिक, करीब 3 एकड़ यानी 12 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 24 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण की टीम ने अभियान पूरा किया। मौके पर जेसीबी, डंपर और पुलिस बल मौजूद रहा। सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एसीईओ सुमित यादव ने लोगों से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से उसकी स्थिति की जानकारी जरूर लें और अवैध कॉलोनियों में पैसा लगाने से बचें। इसके बाद प्राधिकरण की टीम शाहबेरी पहुंची और एक जर्जर मकान को सील करने की प्रक्रिया पूरी की। #GreaterNoida #GNIDA #BulldozerAction #Encroachment #Chhapraula #SaharaSamtal #IllegalConstruction #UPNews @OfficialGNIDA @Uppolice
66
किसानों ने नोएडा प्राधिकरण का किया घेराव, सेक्टर-96 में शुरू किया धरना प्रदर्शन! सैकड़ों की संख्या में किसान नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। किसानों का प्रदर्शन किसान नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में चल रहा है। प्रदर्शनकारी किसान 10 प्रतिशत प्लॉट, आबादी के मामलों का पूर्ण निस्तारण और हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-96 में प्राधिकरण कार्यालय के बाहर किसानों का धरना जारी है। #Noida #NoidaAuthority #FarmersProtest #KisanAndolan #SukhbirKhalifa #Sector96 #NoidaNews #UPNews @noida_authority @Uppolice
92
सेक्टर-6 की प्लास्टिक फूल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, 25 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू! नोएडा के सेक्टर-6 स्थित प्लास्टिक के फूल बनाने वाली चार मंजिला फैक्ट्री के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 25 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग के सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने घटना की जानकारी दी। #Noida #NoidaFire #FireIncident #Sector6Noida #FireBrigade #NoidaNews #UttarPradesh @noidapolice @Uppolice
1
47
जेवर एयरपोर्ट से फरवरी में शुरू हो सकती हैं International Flights, विदेश जाना होगा आसान! नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी तेज है। फरवरी महीने में इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद यात्री जेवर एयरपोर्ट से सीधे विदेश की उड़ान भर सकेंगे। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के साथ-साथ आसपास के राज्यों के लोगों को भी मिलेगा। मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की संभावना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। #JewarAirport #NoidaInternationalAirport #GreaterNoida #InternationalFlights #UPNews #Jewar #NoidaNews #AirportUpdate @narendramodi @myogiadityanath @OfficialGNIDA
44
सहारनपुर में ओवैसी को गलती से दे दिया गया Guard of Honour, सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए थी तैयारी! शनिवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जैसे ही सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंचे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। ओवैसी भी खड़े होकर सलामी लेते नजर आए। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक जज के आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की गई थी, लेकिन जज से पहले ओवैसी पहुंच गए। इससे पहले आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद सुबह करीब 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर कमरे में बैठ गए थे। लगभग 20 मिनट बाद ओवैसी पहुंचे। उनके साथ सुरक्षाकर्मियों को देखकर पुलिसकर्मी कथित तौर पर गलतफहमी में आ गए। घटना के बाद ओवैसी और चंद्रशेखर की प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस अचानक रद्द हो गई। इसके बाद दोनों नेता डीएम से मुलाकात करने कलेक्ट्रेट पहुंच गए। #AsaduddinOwaisi #AIMIM #Saharanpur #ChandrashekharAzad #GuardOfHonour #UttarPradesh #UPNews #PoliticalNews @asadowaisi @BhimArmyChief @saharanpurpolice @Uppolice
1
98