Catch all the latest News Updates and Breaking News From India and the world. FB: https://xitter.cf/t.co/H7lw1HmyQa YT: https://xitter.cf/t.co/6PPgHZqyG6

Delhi
Joined December 2022
उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबंधन को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा तेज है। रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस 85 से 87 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। पार्टी ने सीटों को A और B कैटेगरी में बांटकर अपनी रणनीति तैयार की है। वहीं, अखिलेश यादव का जोर सीटों की संख्या के बजाय जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों पर बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर दोनों दलों के बीच क्या सहमति बनती है। #IndiaNews #BreakingNews #SamajwadiParty #AkhileshYadav #UttarPradeshNews #PoliticalNews
500 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियार, वैदिक मंत्र और शस्त्र पूजन... दशहरे पर राजा भैया ने दिखाया असलहों का जखीरा प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक राजा भैया ने विजयदशमी पर बेंती राजभवन में पारंपरिक शस्त्र पूजन किया. धोती-कुर्ता और केसरिया साफा पहने राजा भैया वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हथियारों की पूजा करते नजर आए. आयोजन में 500 से अधिक देशी-विदेशी हथियार सजाए जाने की बात सामने आई है #IndiaNews #BreakingNews #RaghurajPratapSingh #Dussehra #UttarPradeshNews #ShastraPujan
1
48
दिग्गज गायक अनूप जलोटा ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि बॉलीवुड में बढ़ती ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि सलमान खान के करीबियों को निशाना बनाए जाने के पीछे उनकी सलमान से नजदीकी वजह हो सकती है। रिपोर्टों के मुताबिक, रोहित शेट्टी और टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सहयोगियों ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, इन घटनाओं के पीछे की वजह और जिम्मेदारी से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। #IndiaNews #BreakingNews #SalmanKhan #TigerShroff #AnupJalota #BollywoodNews #MumbaiNews
51
लगातार सूखी खांसी, सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना और मामूली गतिविधि के बाद थकान को लोग अक्सर उम्र, कमजोरी या मौसम का असर मानकर टाल देते हैं, लेकिन ये इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (IPF) के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। यह एक क्रॉनिक इंटरस्टीशियल लंग डिजीज है, जिसमें फेफड़ों की एल्वियोली के आसपास का टिशू मोटा और सख्त होकर स्कार टिशू में बदलने लगता है। इससे ऑक्सीजन के ब्लडस्ट्रीम तक पहुंचने में दिक्कत होती है और समय के साथ सांस लेना मुश्किल हो सकता है। इसकी रफ्तार हर मरीज में अलग होती है। अगर लक्षण लंबे समय से बने हैं और धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। #IPF #PulmonaryFibrosis #LungHealth #HealthAlert #HealthNews #BreakingNews
60
राहुल के वापस आने पर बदल जाएगी सत्ता ? शिवसेना नेता संजय राउत ने दिया बड़ा बयान। #IndiaNews #BreakingNews #RahulGandhi #SanjayRaut #Shivsena #ViralStatement
99
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चीफ अभिजीत दीपके ने मंगलवार को "मैसेज टू ऑल कॉकरोचेस" शीर्षक से वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रदर्शनों की तुलना नेपाल और बांग्लादेश के सत्ता परिवर्तन वाले हिंसक आंदोलनों या फ्रांस की हिंसा से करना ठीक नहीं है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर उन्होंने समर्थकों से शांत रहने और नफरत को हावी न होने देने की अपील की। दीपके ने दोनों के शांतिपूर्वक जेल जाने को गांधीवादी सत्याग्रह बताया और कहा कि आंदोलन शांति और प्रेम के रास्ते पर चलता रहेगा। #CockroachJanataParty #AbhijeetDipke #SauravDas #GandhianProtest #BreakingNews #FranceProtest
1
91
फायरिंग की घटना के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ को पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने उनकी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। #IndiaNews #FiringIncident #tigershroff #BreakingNews #PoliceSecurity #mumbaipolice
108
फ्रांस में शिक्षा क्षेत्र के लिए ज्यादा फंड की मांग को लेकर स्कूली छात्रों का प्रदर्शन जारी है और कई जगह हिंसक हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को छात्रों के समर्थन में देशभर में 2.5 लाख से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसमें अब शिक्षक, कॉलेज छात्र और अभिभावक भी शामिल हैं। पेरिस समेत कई शहरों में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर इस प्रदर्शन को स्कूलों से जुड़ा न बताते हुए अवैध घुसपैठ और इस्लाम से जोड़ा, जिस पर विवाद की संभावना है। #france #FranceProtests #paris #StudentProtest #DonaldTrump #BreakingNews #IndiaNews
67
दशहरा के मौके पर राजस्थान के जयपुर में आदर्श नगर मैदान में रावण दहन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजयादशमी समारोह में हिस्सा लिया। #Jaipur #BhajanlalSharma #Dussehra2026 #vijayadashami #ravandahan #BreakingNews
52
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को STF और लखनऊ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उनकी बहन रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश को भी नागपुर से पकड़ा गया है। पुलिस ने तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शिवा की फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हुई थी, जिसमें मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज हुआ। #shivasharma #ShraddhaDubey #lucknow #STF #UPPolice #CrimeNews #UPNews #BreakingNews
160
दशहरे के मौके पर पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रावण दहन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हुए। सोर्स: डीडी न्यूज़ #Dussehra2026 #NarendraModi #BreakingNews #IndiaNews #ravandahan #pmmodi
1
84
'अपने फैन को बचा लीजिए' - टाइगर श्रॉफ के फैन के परिजनों की गुहार, फायरिंग के वक्त लगी थी गोली। #IndiaNews #BreakingNews #tigershroff #FiringIncident #MumbaiNews
181
बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात, भारत में किसका प्लान? भागवत ने उठाए सवाल, मचेगा सियासी घमासान! सत्ता बदलने की साजिश या विरोध की आवाज़? पिट्ठू नेताओं पर वार, किस पर लगेगा इल्ज़ाम? आज आंकड़े हमारे फैसला आपका में भागवत ने खोला 'राज' भारत में बांग्लादेश-फ्रांस प्लान? मनोज मनु के साथ #MohanBhagwat #rss #Bangladesh #france #AankdeHamareFaislaAapka #IndiaNews #BreakingNews #PowerPolitics #LatestNews
59
विजयादशमी पर प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती कोठी में विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने परंपरागत शस्त्र पूजन किया। केसरिया पगड़ी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 500 से अधिक हथियारों की पूजा की गई, जिनमें कई आधुनिक हथियार भी बताए गए। बड़ी संख्या में समर्थक अपने लाइसेंसी असलहों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। राजा भैया ने इसे सनातन परंपरा और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया। वे 1993 से कुंडा से लगातार सात बार विधायक चुने जा चुके हैं और पांच बार मंत्री रहे हैं। #Rajabhaiya #pratapgarh #ShastraPuja #vijayadashami #Dussehra2026 #UPNews #BreakingNews
1
1
104
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए बन्नू बिरादरी के पदाधिकारियों, सदस्यों और आयोजन समिति से जुड़े सभी लोगों को बधाई भी दी। #dehradun #BreakingNews #PushkarSinghDhami #Dussehra2026 #vijayadashami #ravandahan
1
134
फ्रांस में जारी हिंसा और आगजनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आलोचना की है। ट्रंप ने दावा किया कि पेरिस जल्द ही "मुस्लिम शहर" बन जाएगा और अशांति के लिए आव्रजन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इसका संबंध स्कूलों से नहीं, इमिग्रेशन से है और मैक्रों को काफी पहले सीमाएं बंद कर देनी चाहिए थीं। ट्रंप के मुताबिक उन्होंने मैक्रों को ऐसा करने की सलाह दी थी। ट्रंप का यह बयान विवादित माना जा रहा है। #DonaldTrump #EmmanuelMacron #france #paris #FranceProtests #TrumpStatement #BreakingNews
1
82
दशहरा के मौके पर पंजाब के लुधियाना में दरेसी रोड स्थित रामलीला मैदान में रावण दहन किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजयदशमी समारोह में हिस्सा लिया। #ludhiana #punjab #AmitShah #Dussehra2026 #vijayadashami #ravandahan #RamlilaMaidan
109
दिल्ली की श्री केशव रामलीला कमेटी इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ 30 फुट के एक अनोखे कॉकरोच के पुतले का भी दहन करेगी। तस्वीरें पीतमपुरा के नेताजी सुभाष प्लेस (NSP) मैदान की हैं। कॉकरोच के पुतला दहन से जुड़ी न्यूज पोस्ट को रीशेयर करते हुए सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपक ने मजेदार जवाब दिया. उन्होंने लिखा, "फ्री में पब्लिसिटी करने के लिए शुक्रिया." #delhi #pitampura #NSP #cockroach #Dussehra2026 #ravandahan #BreakingNews #AbhijeetDipke
124
बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव के स्टेज शो के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से माफी मांगी। उन्होंने अक्षरा को अपना "बाबू" और "बेटा" कहा और उनके पिता को भैया तथा माता को भाभी बताया। इस पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर "वाह रे राजपूताना स्वाभिमान" लिखकर तंज कसा, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। पवन और अक्षरा के बीच ब्रेकअप के बाद से लंबे समय तक विवाद रहा है, जिसमें अक्षरा ने गंभीर आरोप लगाए थे, और पवन-ज्योति के तलाक के मामले में भी उन्होंने ज्योति का साथ दिया था। #pawansingh #AksharaSingh #JyotiSingh #Bhojpuri #bhojpuriindustry #BreakingNews #IndiaNews
79