National Commission for Backward Classes (NCBC) (@NCBC_INDIA) header
National Commission for Backward Classes (NCBC) (@NCBC_INDIA) profile picture

National Commission for Backward Classes (NCBC) (A Constitutional Body under Article 338B of the Constitution of India)

Bhikaji Cama Place , New Delhi
Joined June 2020
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग एवं वित्तीय सेवा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा बैठक के दौरान OBC आरक्षण से संबंधित प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन, सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के हितों के संरक्षण तथा लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आरक्षण व्यवस्था के निर्धारित प्रावधानों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
8
1
1
19
1,526
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी से सचिव, कोयला मंत्रालय एवं कोल इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में कोयला मंत्रालय एवं कोल इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत OBC आरक्षण से संबंधित संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन, नियुक्तियों एवं पदोन्नतियों में आरक्षण व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन तथा OBC वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों एवं कार्मिकों के अधिकारों के संरक्षण एवं समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा आरक्षण संबंधी प्रावधानों का प्रतिबद्धता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करते हुए संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया। सामाजिक न्याय की स्थापना, समान अवसरों की उपलब्धता तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक अधिकारों एवं सम्मानजनक प्रतिनिधित्व की रक्षा आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। #NationalCommissionForBackwardClasses #NCBC #SocialJustice #OBCReservation
2
344
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशकों और कार्मिक चयन संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान OBC आरक्षण से जुड़े संवैधानिक एवं नियामकीय प्रावधानों के अक्षरशः अनुपालन, भर्ती एवं पदोन्नति प्रक्रियाओं में निर्धारित आरक्षण व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र अभ्यर्थियों के अधिकारों के संरक्षण से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरक्षण संबंधी प्रावधानों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा लंबित शिकायतों का संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही के साथ निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आयोग OBC वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्यायोचित अवसर एवं प्रतिनिधित्व उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
2
1
529
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी" की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! ✨🪔 रोशनी, खुशियों और समृद्धि के इस पावन पर्व पर, यह दीप पर्व आप सबके जीवन में अपार सुख और समृद्धि लेकर आए। माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा आप और आपके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे। शुभ दीपावली! 🙏✨
🤖 Made with AI
3
2
254
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान तथा उनके सर्वांगीण कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा की। पिछड़ा वर्ग के अधिकारों, अवसरों एवं सशक्तीकरण के प्रति मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता सामाजिक न्याय के हमारे संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करती है।
5
6
354
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने आयोग में आत्मीय जनों से भेंट कर सभी को दीपोत्सव की मंगलकामनाएँ दी।
4
387
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी की ओर से समस्त देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सौभाग्य लेकर आए। भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी पर बनी रहे। शुभ धनतेरस!
3
1
198
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। महामहिम राष्ट्रपति जी के प्रेरणादायी विचार सामाजिक न्याय, समावेशी विकास तथा वंचित एवं पिछड़े वर्गों के सर्वांगीण उत्थान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक दृढ़ता प्रदान करते हैं। अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाते हुए विकसित भारत का निर्माण ही हमारा ध्येय है।
2
4
246
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी से पूर्व विधायक श्री विनोद कटियार जी ने शिष्टाचार भेंट के दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया।
2
5
275
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के हितों, अधिकारों एवं कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्रालय तथा उसके अधीनस्थ एवं संबद्ध विभागों में OBC वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण संबंधी संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आरक्षण व्यवस्था का पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए लंबित शिकायतों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण किया जाए। OBC वर्ग के अधिकारों का संरक्षण तथा उन्हें शासन की नीतियों एवं योजनाओं का समुचित लाभ सुनिश्चित कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में आयोग के माननीय सदस्य एड• पार्थसारथी कुंडू जी भी उपस्थित रहे।
1
1
13
1,040
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने पंजाब से आए पिछड़ा वर्ग संगठनों के प्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पिछड़ा वर्गों के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण तथा संगठनात्मक विषयों पर सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर आयोग के माननीय सदस्य एड• पार्थ सारथी कुंडू जी उपस्थित रहे।
2
4
446
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी से राज्यसभा के माननीय सांसद श्री आर. कृष्णैया जी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के विभिन्न पिछड़ा वर्ग संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पिछड़ा वर्गों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
1
4
229
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी से उत्तर प्रदेश के विभिन्न पिछड़ा वर्ग संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पिछड़ा वर्गों के हितों के संरक्षण, उनके अधिकारों, सामाजिक उत्थान एवं न्यायसंगत भागीदारी सुनिश्चित करने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।
1
2
570
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी से कर्नाटक के विभिन्न पिछड़ा वर्ग संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पिछड़ा वर्गों से जुड़े विभिन्न विषयों, सामाजिक न्याय एवं उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर माननीय सदस्य एड. पार्थ सारथी कुंडू जी उपस्थित रहे।
5
1
4
662
नई दिल्ली में सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (CGERWA) द्वारा आयोजित दीपावली मेला-2026 कार्यक्रम का राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के आह्वान के अनुरूप, पर्व-त्योहारों के अवसर पर स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों एवं स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देकर खरीदारी करना प्रत्येक स्थानीय क्रय छोटे उद्यमियों के परिश्रम, आत्मनिर्भरता और उनके परिवारों की समृद्धि का आधार बन सकता है। अतः हम दीपावली के अवसर पर माननीय प्रधानमत्री जी के #vocalforlocal के संकल्प को सुदृढ़ता प्रदान करें। दीपावली का पर्व हमें प्रकाश, सद्भाव, समरसता और सकारात्मकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, सहयोग, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ सामुदायिक सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। इस सुंदर आयोजन के लिए एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
1
1
199
सत्यनिष्ठा ही सुशासन का आधार है, और भ्रष्टाचार मुक्त भारत हमारा सामूहिक संकल्प। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी के नेतृत्व में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने प्रतिबद्धता व्यक्त की कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर माननीय सदस्य एड. पार्थ सारथी कुंडू जी उपस्थित रहे।
7
1
1
910
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के आरक्षण प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, नवोदय विद्यालय समिति एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्तों सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ OBC-NCL प्रमाण-पत्रों के सत्यापन में अभ्यर्थियों को आ रही समस्याओं के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रमाण-पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के समक्ष उत्पन्न हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों के प्रभावी समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमाण-पत्र सत्यापन से संबंधित प्रकरणों एवं लंबित शिकायतों का संवेदनशीलतापूर्वक, निष्पक्षता के साथ तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और उनके अधिकारों का समुचित संरक्षण हो सके।
36
63
2
83
3,223
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने मध्य प्रदेश के भिंड से माननीय सांसद श्रीमती संध्या राय जी से शिष्टाचार भेंट की।
2
2
12
554
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान वित्त मंत्रालय एवं उसके अधीनस्थ तथा संबद्ध विभागों में आरक्षण संबंधी प्रावधानों का अक्षरशः एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा लंबित शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थसारथी कुंडू जी उपस्थित रहे।
18
10
26
1,899
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी की अध्यक्षता में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान OBC आरक्षण से जुड़े संवैधानिक एवं नियामकीय प्रावधानों के अनुपालन, भर्ती एवं पदोन्नति प्रक्रियाओं में आरक्षण व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र अभ्यर्थियों के अधिकारों के संरक्षण पर विशेष चर्चा की गई। माननीय अध्यक्ष जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आरक्षण संबंधी नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही, उन्होंने लंबित शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थसारथी कुंडू जी उपस्थित रहे।
20
13
4
30
3,541