This twitter account is managed by the Media Cell, Lt. Governor's Secretariat, Andaman and Nicobar Islands

Lok Niwas, A & N Islands
Joined May 2018
Consequent on being appointed as the 14th Lt Governor of Andaman & Nicobar Islands on 05th Sept. 2026 by Smt. Droupadi Murmu, Hon’ble President of India, Hon’ble @LG_ANI_DrDinesh Administered Oath of Office and Oath of Secrecy today at #LokNiwas. Oath was administered by Hon’ble Justice Ravindra Vithalrao Ghuge, Chief Justice of the Calcutta High Court, in the presence of senior dignitaries. @rashtrapatibhvn
1
2
41
2,677
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी से, आज लोक निवास, श्री विजयपुरम में दिल्ली दौरे से पहले मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा स्वाइन फ्लू की रोकथाम और उपचार में तेज़ी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, भारत सरकार की स्वीकृति से अग्निवीरों की नियुक्ति दी, राधानगर तट पर एम्बुलेंस वैन तथा एलीफेंटा तट पर रेस्क्यू बोट तैनात करने के निर्देश भी दिए। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MinofCultureGoI @tourismgoi @MoRD_GoI @PIBHomeAffairs @LG_ANI_DrDinesh
2
13
1,315
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने जंगलीघाट, श्री विजयपुरम अंडमान में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में भी सहभागिता कर माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया। माननीय उपराज्यपाल ने समिति के सदस्यों को पूजा के सफल आयोजन हेतु बधाई दी तथा वहाँ उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंटवार्ता की। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MinofCultureGoI @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @incredibleindia @LG_ANI_DrDinesh
3
13
743
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज श्रीविजयपुरम में ब्रह्म कुमारी द्वारा आयोजित "दुर्गा चैतन्य" कार्यक्रम में सम्मिलित हो, माँ दुर्गा की शक्ति का स्मरण किया और अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह के सर्वांगीण विकास की कामना की। माननीय उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में ईश्वर के प्रति श्रद्धा-भाव और शुद्ध आचरण के महत्त्व पर प्रकाश डाला। माननीय उपराज्यपाल ने पश्चिम बंगाल में माँ दुर्गा के पंडाल में हुई दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी से आग्रह भी किया की सब त्योहार के उत्साह के साथ-साथ कानून एवं नियमों का भी अवश्य पालन करें। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री विष्णु पद रे जी, उपायुक्त (दक्षिण अंडमान), पुलिस अधीक्षक (दक्षिण अंडमान) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MinofCultureGoI @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @incredibleindia @LG_ANI_DrDinesh
1
5
14
1,335
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने श्री विजयपुरम के एबरडीन बाजार स्थित नेताजी क्लब में ईगल क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समिति के स्वर्ण जयंती (50वाँ वर्ष) समारोह में सहभागिता की। इस शुभ अवसर पर माननीय उपराज्यपाल ने सभी द्वीपवासियों के मंगलमय भविष्य एवं खुशहाली के लिए माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। क्लब के सभी सदस्यों को 50 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी और वहाँ उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट की। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री विष्णु पद रे जी, उपायुक्त (दक्षिण अंडमान), पुलिस अधीक्षक (दक्षिण अंडमान) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MinofCultureGoI @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @incredibleindia @LG_ANI_DrDinesh
2
13
2,099
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज श्री विजयपुरम के मरीना पार्क रोड स्थित रामकृष्ण मिशन में आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा 2026 कार्यक्रम में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा की आराधना की। इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा से समस्त द्वीपवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री विष्णु पद रे जी, उपायुक्त (दक्षिण अंडमान), पुलिस अधीक्षक (दक्षिण अंडमान) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MinofCultureGoI @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @incredibleindia @LG_ANI_DrDinesh
1
3
22
911
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी से लोक निवास, श्री विजयपुरम अंडमान में विशिष्ट महानुभाव एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @tourismgoi @MoRD_GoI @PIBHomeAffairs @LG_ANI_DrDinesh
4
14
1,428
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज बंगाली क्लब,श्री विजयपुरम में अटल स्मृति समिति द्वारा आयोजित श्री दुर्गा पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा की आराधना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस पावन अवसर पर माननीय उपराज्यपाल ने माँ दुर्गा से समस्त द्वीपवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री विष्णु पद रे जी, उपायुक्त दक्षिण अंडमान, पुलिस अधीक्षक दक्षिण अंडमान तथा अटल स्मृति समिति के पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। @VPIndia @PMOIndia @PMOIndia @HMOIndia @MinOfCultureGoI @MinOfCooperatn @tourismgoi @PibHomeAffairs @LG_ANI_DrDinesh
1
7
38
1,678
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी से आज लोक निवास, श्री विजयपुरम में अंडमान तथा निकोबार दीप समूह के माननीय सांसद श्री विष्णु पद रे ने शिष्टाचार भेंट कर जनसमस्याओं पर विचार विमर्श किया। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @PIB_India @LG_ANI_DrDinesh
3
17
1,271
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी से लोक निवास, श्री विजयपुरम में अंडमान निकोबार टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन एवं नेशनल यूनियन ऑफ़ सिफियर्स ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @PIB_India @LG_ANI_DrDinesh
6
19
1,431
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज लोक निवास, श्री विजयपुरम में मुख्य सचिव श्री ज्ञानेश भारती, आयुक्त-सह-सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह एकीकृत विकास निगम लिमिटेड (ANIIDCO) एवं पर्यटन विभाग के कार्यों की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की । माननीय उपराज्यपाल ने बैठक में विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए द्वीपसमूह में पर्यटन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए जनवरी 2027 तक "सिंगल विंडो बुकिंग सिस्टम" लागू करने के निर्देश दिए। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से पर्यटक एक ही स्थान पर सभी पर्यटन संबंधी बुकिंग कर सकेंगे, जबकि वाटर स्पोर्ट्स संचालकों, बोट ऑपरेटरों एवं अन्य पर्यटन व्यवसायियों को भी इससे लाभ होगा। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @PIB_India @incredibleindia @LG_ANI_DrDinesh
1
2
13
1,062
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी से महासचिव, अतुल स्मृति समिति, बंगाली क्लब एवं समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट कर दुर्गा पूजा के उद्घाटन समारोह हेतु आमंत्रित किया। इसी क्रम में अध्यक्ष, ईएनए स्मृति समिति एवं पदाधिकारियों ने भेंट कर समिति द्वारा आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रतिनिधिमंडल ने भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, जनकल्याणकारी पहलों तथा द्वीप समूह में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MinOfCooperatn @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @PIB_India @LG_ANI_DrDinesh
4
12
807
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने लोक निवास, श्री विजयपुरम अंडमान में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव श्री ज्ञानेश भारती, आयुक्त सह सचिव, उपयुक्त दक्षिण अंडमान, सचिव (आबकारी) एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MinOfCooperatn @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @PIB_India @LG_ANI_DrDinesh
3
17
1,882
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने लोक निवास, श्री विजयपुरम में शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI ) के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में द्वीपों के लिए अंतर-द्वीपीय कनेक्टिविटी और मालवाहक जहाजों की आवृत्ति बढ़ाने तथा चेन्नई, कोलकाता और विशाखापत्तनम के लिए नए जहाजों के संचालन के प्रस्तावों पर चर्चा की। मुख्य सचिव श्री ज्ञानेश भारती, आयुक्त-सह-सचिव, सचिव (नौवहन) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों बैठक में उपस्थित रहे। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @shipmin_India @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @PIB_India @LG_ANI_DrDinesh
2
8
806
माननीय उपराज्यपाल डॉ दिनेश शर्मा जी ने आज लोक निवास, श्री विजयपुरम में शिक्षा विभाग के ANKURAN पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पहल कक्षा I से VIII के विद्यार्थियों में बुनियादी पढ़ने, लिखने और गणित के कौशल को मज़बूत करेगी। अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, 30 मिनट के समर्पित शिक्षण सत्र, संरचित पाठ्यक्रम और नियमित आकलन इसके मुख्य आधार हैं। पोर्टल के माध्यम से हर बच्चे की प्रगति की रीयल-टाइम निगरानी होगी, ताकि समय पर सहयोग मिल सके और हर बच्चा आवश्यक बुनियादी दक्षताएँ हासिल करे। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @EduMinOfIndia @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @PIB_India @MIB_India @LG_ANI_DrDinesh
4
11
1,302
माननीय उपराज्यपाल डॉ दिनेश शर्मा जी ने आज अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह में बेड एंड ब्रेकफास्ट/होमस्टे प्रतिष्ठानों के पंजीकरण संबंधी दिशा-निर्देशों में संशोधन कर भवन स्वामी के निवास में अवश्य रहने की शर्त को हटाने की स्वीकृति प्रदान की। यह निर्णय उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के उपरांत लिया गया। इस संशोधन के तहत होमस्टे में कमरों की अनुमन्य संख्या 06 से बढ़ाकर अधिकतम 08 करने का प्रावधान किया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलने, रोजगार के नए अवसर सृजित होने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह पहल द्वीपसमूह में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार एवं सतत पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @tourismgoi @MinOfCooperatn @MinofCultureGoI @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @PIB_India @MIB_India @LG_ANI_DrDinesh
3
13
2,527
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज लोक निवास, श्री विजयपुरम से दो एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह एम्बुलेंस उत्तर और मध्य अंडमान में रेफरल एवं आपातकालीन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से NHIDCL द्वारा CSR पहल के तहत जिला प्रशासन को प्रदान की । इस अवसर पर उपायुक्त (उत्तर और मध्य अंडमान), सचिव तथा विशेष सचिव, माननीय उपराज्यपाल उपस्थित रहे। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MORTHIndia @MoHFW_India @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @PIB_India @LG_ANI_DrDinesh
1
5
24
2,583
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने लोक निवास, श्री विजयपुरम में मुख्य सचिव श्री ज्ञानेश भारती, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजय कुमार सिन्हा और शिक्षा सचिव श्रीमती ज्योति कुमारी के साथ शिक्षा, वन सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। @VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @EduMinofIndia @moefcc @MinOfCooperatn @MinofCultureGoI @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @PIB_India @LG_ANI_DrDinesh
1
6
25
1,645