
मैने बाबा साहब और साहब काशीराम जी को तो नही देखा,मगर उनकी अधुरी लड़ाई लड़ने वाले इन्सान को देखा है जो @BhimArmyChief ❤️ चन्द्रशेखर आज़ाद (सांसद जी)❤ है।
up,india
Joined October 2018
- Tweets24.2K
- Following140
- Followers133K
- Likes36.1K
Pinned Tweet
मेरे किस्मत की लकीरें आपसे ही है,मेरे जीवन की खुशियां आपसे ही है,आप ही हो मेरे सच्चे साथी,
मेरी पहचान आपसे ही है।
Happy wedding anniversary @BhimArmyChief ❤️🧿
Maytree Singh Aazad retweeted
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के हजारों अभ्यर्थी पिछले 47 दिनों से लखनऊ के इको गार्डन में प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। युवा फुटपाथों पर रात गुजारने और आर्थिक तंगी के बावजूद अपना आंदोलन जारी रखने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी के बेहोश होने की खबर भी सामने आई है। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल न होना युवाओं के प्रति उसकी उदासीनता और संवेदनहीन रवैये को दर्शाता है।
अभ्यर्थियों का दावा है कि 41,424 पदों की भर्ती में अन्य नौकरियों में चयन होने के कारण लगभग 15 से 20 हजार पद खाली रह सकते हैं। उनकी मांग है कि इन रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची के माध्यम से भरा जाए, ताकि मामूली अंकों से चयन से वंचित रह गए योग्य अभ्यर्थियों को भी रोजगार का अवसर मिल सके।
इसी बीच होमगार्ड भर्ती की प्रतीक्षा सूची जारी कराने की मांग को लेकर आंदोलन में लगातार शामिल रहे 35 वर्षीय अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव द्वारा भर्ती प्रक्रिया की अनिश्चितता और लगातार निराशा के बीच आत्महत्या किए जाने का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।
@UPGovt जी से मांग है कि अभ्यर्थियों की मांगों पर शीघ्र संज्ञान लें, प्रतीक्षा सूची जारी करने के संबंध में शीघ्र निर्णय करें तथा स्मृति शेष अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करें।
हम विश्वास दिलाते है कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर प्रदेश की सभी भर्ती परीक्षाओं में NFS (Not Found Suitable) की व्यवस्था समाप्त की जाएगी और प्रत्येक भर्ती में प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी, ताकि रिक्त पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सके और युवाओं को रोजगार के अवसरों से वंचित न होना पड़े।
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #मिशन_2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
#होमगार्ड_भर्ती
#HomeGuard #HomeGuardRecruitment #HomeGuardWaitingList #UPHomeGuard
Maytree Singh Aazad retweeted
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा न किसी की बी-टीम है और न किसी के इशारे पर राजनीति करता है। हमारी अपनी विचारधारा, अपना संघर्ष और स्वतंत्र राजनीतिक पहचान है। हमारा उद्देश्य बहुजन समाज के हक, सम्मान और सत्ता में हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा किसी दल की बी-टीम नहीं, बल्कि बहुजन समाज और महान जनता की टीम है। हमें किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं। हमारा राजनीतिक भविष्य जनता तय करेगी, सत्ता में बैठे लोग नहीं।
और हाँ, अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर बी-टीम का ठप्पा लगाने के बजाय आप बिजनौर से चुनाव लड़िए, आपका स्वागत है।
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
Maytree Singh Aazad retweeted
"उनकी छाती पर सांप लोट रहा है जिन्होंने कुर्सियों को अपने बाप की बपौती समझ रखा है"
- सपोलों को चन्द्रशेखर आजाद का जवाब 🔥
Maytree Singh Aazad retweeted
झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं।
हमारा विश्वास है कि किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वहां दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और सम्मानजनक जीवन के समान अवसर मिलें।
कामना है कि झारखंड में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
जय भीम! जय मंडल! जय संविधान!
Maytree Singh Aazad retweeted
क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी को हार्दिक बधाई।
Maytree Singh Aazad retweeted
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल कौशल, अदम्य साहस और आखिरी गेंद तक हार न मानने के जज्बे का परिचय देते हुए पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।
मैच के बेहद रोमांचक मोड़ पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना बनाए रखी। आखिरी गेंद पर चौका जड़कर हासिल की गई यह ऐतिहासिक जीत उनकी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है।
इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
#MensU19AsiaCup
Maytree Singh Aazad retweeted
देश के करोड़ों ड्राइवर भाई अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर 12 नवंबर 2026 से देशव्यापी ‘स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन’ कर रहे हैं। इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों ने हमसे संपर्क कर आंदोलन की स्थिति, अपनी जायज मांगों और विभिन्न स्थानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न से अवगत कराया है।
यह बेहद चिन्ताजनक है कि अभी तक किसी भी सरकार ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। उनकी मांगों को सुनने और प्रतिनिधियों से बातचीत करने तक की पहल नहीं की गई है। उल्टा, कई स्थानों पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ड्राइवरों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और उत्पीड़न की कार्रवाई की शिकायतें सामने आ रही हैं।
ड्राइवर भाई देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके साथ होने वाली हिंसा, मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगनी चाहिए।
ड्राइवर भाईयों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग एवं वेलफेयर बोर्ड का गठन करना और आंदोलनकारियों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न व अनावश्यक मुकदमों पर रोक लगाना शामिल है।
हम @mygovindia से मांग करते हैं कि इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर ड्राइवर प्रतिनिधियों से बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
मैं ड्राइवर भाईयों को विश्वास दिलाता हूं कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मैं इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाऊंगा और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव मंच पर उनकी आवाज बनूंगा।
ड्राइवर साथियों के श्रम, सुरक्षा और सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती। उनके संघर्ष और जायज मांगों के प्रति मेरा समर्थन है।
जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
@MORTHIndia
@nitin_gadkari
#SteeringChhodoAndolan
#DriverUnion
#DriverProtest
Maytree Singh Aazad retweeted
फसल का दाम सरकार के भरोसे, खाद के दामों के लिए कंपनियों के भरोसे और अपनी आजीविका के लिए संघर्ष के भरोसे!
यही है भाजपा सरकार के ‘किसान कल्याण’ के दावों की असली तस्वीर।
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#मिशन_2027
Maytree Singh Aazad retweeted
लगता है डबल इंजन वाली मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की सरकार ने स्कूलों का नहीं, सिर्फ आंकड़ों और विज्ञापनों का कायाकल्प किया है। कुर्सियों पर बैठी सत्ता के लिए भले ही सब कुछ बदल गया हो, लेकिन स्कूलों में बच्चे आज भी फर्श पर बैठकर अपना भविष्य संवारने को मजबूर हैं।
हमारा संकल्प स्पष्ट है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
हमारी प्राथमिकता सरकारी स्कूलों को केवल रंगाई-पुताई और सरकारी आंकड़ों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें सभी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाना है, जहां गरीब से गरीब परिवार का बच्चा भी सम्मान के साथ पढ़ सके।
शिक्षा किसी सरकार का प्रचार नहीं, हर बच्चे का संवैधानिक अधिकार और उसके बेहतर भविष्य की बुनियाद है।
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#मिशन_2027
Maytree Singh Aazad retweeted
असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास रंगाजन (कोहोरा रेंज) इलाके में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 23 लोगों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और पीड़ादायक है।
इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रकृति शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
@CMOfficeAssam से आग्रह है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों को निःशुल्क एवं बेहतर उपचार तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Maytree Singh Aazad retweeted
VIDEO | Mumbai: Aazad Samaj Party (Kanshi Ram) MP Chandrashekhar Azad meets the parents of Sahil Wakode, who are on a hunger strike following their son's death at IIT Bombay.
(Full video available on PTI Videos - ptivideos.com)
Maytree Singh Aazad retweeted
आज के समय में कोई बिना चन्द्रशेखर आज़ाद का नाम लिए बिना वायरल नहीं हो सकता..✍️
Maytree Singh Aazad retweeted
उत्तर प्रदेश के इतिहास वह सबसे सुनहरा पल होगा जब नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे ❤️
चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में प्रदेश के शोषित-वंचित व गरीब वर्गों का उद्धार होगा, गरीबी मिटेगी, शिक्षा व्यवस्था उन्नत होगी और सभी मुख्य धारा से जुड़ेंगे
मुझे विश्वास है कि जब चन्द्रशेखर आजाद को मौका मिलेगा तो वो प्रदेश के सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री साबित होंगे।।
#WATCH | Lucknow | Aazad Samaj Party–Kanshiram president and MP Chandrashekhar Azad says, "In 9.5 years, the BJP has failed to fulfill 70% of the promises it made. Where is the Smart City? Where are the industrial areas and the jobs they were supposed to create? Has any investment come in?...Government money has certainly been spent, but the chief minister should answer how much investment has come in and how many industrial areas have been set up. How much of a backlog is there, and why has it not been cleared yet?... The Samajik Parivartan Morcha is a new alternative that will bring about a change of government in Uttar Pradesh. The process of uprooting the BJP-NDA government began yesterday. Since yesterday, we have been receiving calls from colleagues in NDA constituent parties saying that if you give us an adequate share and agree on our issues, we would like to contest the elections together with you.... Colleagues in the INDIA bloc have also called, saying they are considering that contesting together with this Social Transformation Front could make it a good alternative in Uttar Pradesh...."
Maytree Singh Aazad retweeted
#WATCH लखनऊ: आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "... जनता में इस मोर्चे को लेकर बहुत उत्साह है, क्योंकि वे दूसरी तरफ के लोगों को पहले ही कई मौके दे चुके हैं—2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 में। ये अन्य गठबंधन भाजपा को रोकने में नाकाम रहे हैं। इसलिए, अब जनता का भरोसा आज़ाद समाज पार्टी और AIMIM के गठबंधन, यानी 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' पर है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं कह सकता हूं कि हम कक्षा 1 से 12 तक मुफ्त शिक्षा देंगे। हम बेहतरीन बुनियादी ढांचे वाले शानदार स्कूल बनाकर, पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराकर, साफ-सफाई रखकर और पीने का साफ पानी मुहैया कराकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करेंगे। हम हर बच्चे को अपना भविष्य संवारने के लिए सबसे अच्छी शिक्षा देंगे, ऐसी शिक्षा जिसके लिए निजी स्कूलों में हर महीने हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जनता के लिए अच्छे अस्पताल बनें, जहां मेडिकल टेस्ट और इलाज आसानी से मिल सकें। हम यह पक्का करेंगे कि दवाइयां उपलब्ध हों, डॉक्टर समय पर ड्यूटी पर आएं और अस्पतालों में सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हों। हम साफ-सफाई बनाए रखने पर भी ध्यान देंगे। इसके अलावा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए हम औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल ज़ोन) स्थापित करेंगे। हम ऐसे निवेश को आकर्षित करेंगे जिससे स्थानीय स्तर पर नौकरियां पैदा हों और पलायन कम हो। हम महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए, लघु और कुटीर उद्योगों के माध्यम से उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का प्रयास करेंगे। हम गरीबों की आर्थिक उन्नति के लिए काम करेंगे और भर्तियों में जो बैकलॉग (रुकी हुई भर्तियां) है, उसे पूरा करेंगे..."
Maytree Singh Aazad retweeted
बड़ी खबर 🚨
- नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान पहुंचे
- उन्होंने 26 नवंबर को होने वाली आजाद समाज पार्टी की ऐतिहासिक महारैली को लेकर मैदान का मुआयना किया और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिये
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
Maytree Singh Aazad retweeted
उत्तर प्रदेश की महान जनता के नाम मेरा संदेश
मेरे प्यारे उत्तर प्रदेशवासियों,
आज प्रदेश का नौजवान रोजगार चाहता है, किसान अपनी फसल का उचित मूल्य चाहता है, गरीब परिवार महंगाई से राहत चाहता है और हर बेटी सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन चाहती है।
आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जनाब असदुद्दीन ओवैसी साहब के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की शुरुआत की है।
हमारा संकल्प स्पष्ट है, 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा की सत्ता को हटाकर संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा को मजबूत करना।
भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध सभी राजनीतिक दलों से हमारी अपील है कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और राजनीतिक अहंकार से ऊपर उठकर एकजुट हों। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।
हम केवल तीसरा मोर्चा बनकर चुनाव लड़ने नहीं आए हैं। हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में व्यापक राजनीतिक भागीदारी का मंच तैयार करना और सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ना है।
26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के माता रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित 'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' में देशभर के बहुजन समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील करता हूं।
अब वक्त केवल सत्ता के चेहरे बदलने का नहीं, बल्कि सत्ता में सभी वर्गों की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने और व्यवस्था का चरित्र बदलने का है।
सत्ता में भागीदारी, सम्मान में बराबरी और संविधान की सर्वोच्चता, यही हमारा संकल्प है।
जय भीम! जय संविधान!
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#मिशन_2027
#WATCH | Uttar Pradesh | Azad Samaj Party-Kanshiram President and MP, Chandrashekhar Azad and AIMIM chief Asaduddin Owaisi announce 'Samajik Parivartan Morcha' for UP polls
Azad Samaj Party-Kanshiram President Chandrashekhar Azad says, "This is not a 'Third Front', but a front for social change. It is strong, and it will grow even stronger. As more people from the marginalized, deprived, oppressed, exploited, and downtrodden sections join, this front will become an even more formidable force for those who are oppressed, helpless, and exploited....They promised to eradicate our poverty and helplessness, and to put an end to the oppression, caste-based violence, and atrocities inflicted upon us. But it turned out to be a deception—those who spoke of uplifting us, of bringing us into the mainstream, went on to become MLAs, MPs,
Chief Ministers, and even Prime Ministers. Yet, this marginalised community remains exactly where it has always been. The truth is that governments kept changing, announcements kept being made, and even today, the Bahujan community remains deprived of basic amenities..."














