राजस्थानी मानस retweeted
12th May 2025💔
कुछ खिलाड़ी सिर्फ शानदार खेलते ही नहीं है..…बल्कि वो यादें, जज़्बात और एक पूरा दौर दे जाते हैं। 🤍
Virat Kohli के टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने की खबर भी कुछ ऐसी ही थी…
ये सिर्फ़ एक न्यूज नहीं लगी,
ये लगा जैसे हमारे जीवन का एक हिस्सा चुपचाप हमसे दूर हो गया हो।
अब वो व्हाइट जर्सी में आग जैसी एग्रेशन नहीं दिखेगी…
ना वो दबाव में भी बेखौफ कवर ड्राइव…
ना वो सेंचुरी के बाद आसमान की तरफ़ देखकर जश्न, जैसे पूरा भारत उसके साथ सांस ले रहा हो।
टेस्ट क्रिकेट कई फैंस के लिए सिर्फ़ एक फॉर्मेट नहीं था…
वो विराट कोहली था।
और शायद इसलिए ये विदाई सबसे ज्यादा चुभती है…
क्योंकि कुछ अलविदा रिटायरमेंट नहीं लगते…
वो एक पूरे युग के खत्म होने जैसा महसूस होते हैं।
राजस्थानी मानस retweeted
नेहरू जी की पूरी वसीयत..जो कि हर हिंदुस्तानी को पढ़नी चाहिए...
उनके प्रशंसक और उनके हेटर्स को भी..
फिर पता चलेगा कि नेहरू क्या थे और कैसे उनकी छवि कैसे जानबूझकर खराब की जा रही है...
मेरे घर में उनकी वसीयत फ्रेम की गई है...
जब भी मै इलाहाबाद से गुजरता हूं और गंगा या यमुना नदी को देखता हूं तो मुझे पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहुत याद आती है।।
नेहरू जी का गंगा जी के प्रति अनुराग, भारत के प्रति अनुराग जबरदस्त था..
नेहरू जी के वसीयत का एक हिस्सा नीचे दे रहा हूं प्लीज़ पढ़िए..
"इलाहाबाद की गंगा और यमुना नदियों से मेरा लगाव बचपन से ही रहा है और उम्र के साथ-साथ यह लगाव और भी गहरा होता गया है। मैंने ऋतुओं के बदलते स्वरूप को देखा है और अक्सर उस इतिहास, मिथक, परंपरा, गीत और कहानियों के बारे में सोचा है जो सदियों से इन नदियों से जुड़ी हुई हैं और बहते जल का अभिन्न अंग बन गई हैं।
गंगा, विशेष रूप से, भारत की नदी है, जो यहाँ के लोगों को प्रिय है, जिसके चारों ओर भारत की जातीय स्मृतियाँ, आशाएँ और भय, विजय गीत, जीत और हार सब गुंथे हुए हैं। यह भारत की सदियों पुरानी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक रही है, जो सदा बदलती, सदा बहती और सदा एक ही गंगा बनी हुई है।
वह मुझे हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों और गहरी घाटियों की याद दिलाती है, जिनसे मुझे बहुत प्यार रहा है, और नीचे के समृद्ध और विशाल मैदानों की भी, जहाँ मेरा जीवन और काम समाहित है। सुबह की धूप में मुस्कुराती और नाचती हुई, और शाम की छाया में अंधेरी, उदास और रहस्य से भरी; सर्दियों में एक संकरी, धीमी और सुंदर धारा, और मानसून के दौरान एक विशाल गर्जना करती हुई, लगभग समुद्र के समान चौड़ी छाती वाली, और समुद्र की विनाशकारी शक्ति से परिपूर्ण, गंगा मेरे लिए भारत के अतीत का प्रतीक और स्मृति रही है, जो वर्तमान में बहती हुई भविष्य के विशाल सागर में विलीन हो जाती है।
और यद्यपि मैंने अतीत की कई परंपराओं और रीति-रिवाजों को त्याग दिया है, और मैं चाहता हूँ कि भारत उन सभी बंधनों से मुक्त हो जाए जो उसे बांधते और विवश करते हैं, उसके लोगों को विभाजित करते हैं, उनमें से बड़ी संख्या में लोगों का दमन करते हैं और शरीर और आत्मा के स्वतंत्र विकास को रोकते हैं; यद्यपि मैं यह सब चाहता हूँ, फिर भी मैं अपने आप को उस अतीत से पूरी तरह से अलग नहीं करना चाहता।
मुझे उस महान विरासत पर गर्व है जो हमारी रही है और है, और मैं इस बात से अवगत हूँ कि मैं भी, हम सभी की तरह, उस अटूट कड़ी का एक हिस्सा हूँ जो भारत के प्राचीन इतिहास के आरंभ से चली आ रही है। मैं उस कड़ी को नहीं तोड़ूँगा, क्योंकि मैं उसे संजो कर रखता हूँ और उससे प्रेरणा लेता हूँ। और, अपनी इस इच्छा के साक्षी के रूप में और भारत की सांस्कृतिक विरासत को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि के रूप में, मैं निवेदन करता हूँ कि मेरी अस्थियों का एक मुट्ठी भर भाग इलाहाबाद में गंगा में विसर्जित किया जाए, ताकि वह भारत के तटों को छूने वाले विशाल सागर में समा जाए।
मै चाहता हूं कि मेरी अस्थियों का अधिकांश भाग, हवाई जहाज में बहुत ऊपर ले जाया जाए और उस ऊंचाई से भारत के उन खेतों पर बिखेरा जाए जहां किसान मेहनत करते हैं, ताकि ये भारत की धूल और मिट्टी में मिल जाएं और भारत का अभिन्न अंग बन जाएं।"
राजस्थानी मानस retweeted
देश के युवाओं के सामने एक गंभीर बात रखना चाहता हूँ।
एक काम कीजिए - खुद Google कीजिए: “NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था, और मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है?”
देखा? समझ आया?
BJP इसी तरह आप जैसे लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को इनाम देती है - उनकी रक्षा करती है, ऊपर से उन्हें तरक्की देती है।
साफ़ है - मोदी जी और भाजपा आपके भविष्य की चोरी में ख़ुद साझेदार हैं।
जिस बाज़ार में आपकी मेहनत, आपके सपने नीलाम हो रहे हैं, उसका एक ही उसूल है - जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।
राजस्थानी मानस retweeted
वन्यजीवों के घर तोड़ने ओर पेड़ काटने का सिलसिला निरंतर जारी है ओर ये दृश्य बेहद डरावने है।
ये विकास किसी भी किमत पर हमें मंजूर नहीं है।
@BhajanlalBjp माननीय मुख्यमंत्री जी ये सब विनाश मत कीजिए प्रकृति माफ नहीं करती है आपके इन पापो का बदला हमें भी भुगतना पड़ेगा।जो ये वन्यजीव तड़प रहे हैं बेहद शर्मनाक है हमारे लिये।
दादूपाल धाम,भैराना जयपुर
रीको आने से पेड़ो को काटकर साफ़ कर दिया गया है
वन्य जीवो के हालत आप फोटो में देख सकते है
विकास इस कीमत पर कौन चाहेगा भला
राजस्थान में लोग बारी-बारी से बीजेपी और कांग्रेस की सरकार बनवाते हैं ये दोनों ही बराबर तरीके से प्रदेश का बंटाधार करते हैं
हजारों की संख्या में पेड़ काटे जा चुके और अभी और काटे जाएँगे
सुनने वाला कोई नहीं है
राजस्थानी मानस retweeted
आपका नाम राजू नारायणस्वामी है।
1991 में आपने UPSC में AIR 1 हासिल की थी। पूरे देश में पहला स्थान।
आप IIT मद्रास से कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट थे। MIT ने स्कॉलरशिप ऑफर की। लेकिन आपने ठुकरा दी। आपने कहा — IIT की पढ़ाई गरीब भारतीयों के टैक्स से हुई है, अब देश को लौटाना मेरा कर्तव्य है।
फिर आपने IAS जॉइन किया।
पहली पोस्टिंग में एक बिल्डर धान के खेत को भरना चाहता था। 60 गरीब परिवारों ने कहा इससे उनका इलाका डूब जाएगा। आपने अनुमति नहीं दी। आपका ट्रांसफर हो गया।
केरल के PWD मंत्री के बच्चों के अवैध जमीन सौदे उजागर किए। मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। आपका ट्रांसफर हो गया।
Coconut Development Board में भ्रष्टाचार पकड़ा। अफसर सस्पेंड हुए। आपका ट्रांसफर हो गया।
सिविल सप्लाई विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जांच पूरी होने से पहले हटा दिए गए।
34 साल की सेवा में 32 ट्रांसफर।
एक बार आपने सरकार को चिट्ठी लिखकर पूछा “जब मुझे कोई काम ही नहीं दिया जा रहा, तो मुझे वेतन क्यों दिया जा रहा है?”
2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी Chief Secretary पदोन्नति की याचिका खारिज कर दी।
AIR 1 होने के बावजूद।
30 साल की ईमानदार सेवा के बावजूद।
उन्होंने 34 किताबें भी लिखीं। साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता। कानून में PhD की।
MIT उन्हें अमेरिका देना चाहता था।
उन्होंने भारत के लोगों को चुना।
लेकिन भारत की व्यवस्था ने उन्हें 34 साल तक सिर्फ एक संदेश दिया
“ईमानदारी की कीमत सब कुछ खोकर चुकानी पड़ती है।”
और उन्होंने हर बार वो कीमत चुकाई।
ऐसी कहानियों के लिए फॉलो करें, जिन्हें भारत की सुर्खियाँ कभी जगह नहीं देतीं।
राजस्थानी मानस retweeted
सुप्रिया जी;- राहुल जी के फॉलोअर्स भले कम हों पर उनका एंगेजमेंट और इंप्रेशन ज्यादा है।।।
अंजना जी;- पर मोदी जी के फॉलोअर्स ज्यादा है एंगेजमेंट और इंप्रेशन से फर्क नहीं पड़ता उनका payout आ रहा है।।।🤣🤣
@LegalAdvisour भैया ये गुत्थी सुलझाइए मामला फंस गया है 🤣🤣
Enjoy 🍻
राजस्थानी मानस retweeted
Hello Friends
लगभग 3 महीने के बाद मेरी ब्लू टिक के साथ वापसी हुई है अब नए सिरे से काम करना है
क्योंकि शुरुआत जीरो से हो रही है इसलिए हम कुछ नए दोस्तों के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं
जो भी दोस्त चाहते हैं कि मैं उनका नोटिफिकेशन ऑन करूं और वह मेरा ताकि एक दूसरे को फॉर यू के ज़रिए ऑथेंटिक सपोर्ट किया जा सके तो प्लीज अपनी राय दें
U are most Welcome...
राजस्थानी मानस retweeted
Never Blame Anyone In Your life!
Good people give you happiness😆!
Bad people give you experience🤔!
Worst people give you a lesson😔!
And Best People give you memories 🫂❤️🥰💗.
🙏🌹Good morning Everyone ❤️🙏
राजस्थानी मानस retweeted
श्रीलंका से भारत तक तैरकर पहुंचे बेंगलुरु के कपल, 10 घंटे में पूरा किया समुद्री रास्ता..
बेंगलुरु के रहने वाले दानिश अब्दी और वृषाली प्रसाद ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक 32 किलोमीटर की दूरी समुद्र में तैरकर तय की.
इन लोगों ने श्रीलंका से भारत तक लगभग 32 किलोमीटर लंबी समुद्री दूरी तैरकर पूरी की. तेज धाराओं, थकान और समुद्री लहरों के बीच उन्होंने 10 घंटे 45 मिनट मिनट तक लगातार तैरते हुए यह मुश्किल सफर तय किया.
राजस्थानी मानस retweeted
नज़रें सभ्य हैं तो
नग्नता भी शुद्ध ईश्वरीय अस्तित्व है!
असभ्य नज़रें उतार देती हैं
शरीर से हर कपड़ा।
राजस्थानी मानस retweeted
Hii 🙋
I'm Back......
क्या राय है दोस्तो blue tick 🔵 वापस से लिया जाय या यूं ही जिंदगी के मज़े लें ??
पता है दिक्कत क्या है !!!
ब्लू टिक के बाद तो मस्क अंकल Blue Tick वालों के मज़े लेते है बस !!!! 🤣🤣🤣
राजस्थानी मानस retweeted
लगभग 11% की विकास दर फिर भी M. K. Stalin तमिलनाडु हार गए.!
उस लड़के के सामने, जिसने एक रियल टाइम हीरो की तरह एंट्री मारी और सबको पछाड़ दिया.
उस हीरो ने सत्ता से रोजगार का मतलब पूछा
सैलरी कम होने का सवाल उठाया और 12–14 घंटे की नौकरी को शोषण माना.
स्टालिन की ऊंची विकास दर का बुलबुला फट गया
स्टालिन की डीएमके तो भारत की औसत विकास दर से भी तिगुने ऊंचे शिखर पर थी फिर क्या हुआ..?
यहां वर्गवाद आड़े आया
वह पिछड़ा वर्ग, जो मज़दूरी कर सपने पालता है अपने परिवार की बेहतरी के लिए उसी को डीएमके ने शोषण का जरिया बना दिया.
इस पिछड़े तबके की लाखों अंडर ग्रेजुएट लड़कियां आज भी फैक्ट्रियों में 12 घंटे से ज्यादा मेहनत करती हैं, लेकिन विजय की दीवानी हैं.
कोयंबटूर और तिरुप्पुर के टेक्सटाइल बेल्ट को देखें सवाल वहां भी हैं.
ये सवाल 2014 से विजय की हर उस फिल्म से टकराते हैं, जो उसने पूछे, बगावत की, और जीतकर लौटा.
2024 में सैमसंग की हड़ताल को याद कीजिए
कर्मचारियों ने काम के खराब हालात और सालों से वेतन न बढ़ाने की शिकायत की थी.
बीजेपी की सत्ता ल!ठियों से इसका जवाब देती है.
लेकिन, उत्तर भारत में कोई विजय नहीं है. और विजय का कोई सवाल ही नहीं.
डीएमके उस अमीर वर्ग के इशारों पर चली, जो उसे मालामाल करते हैं.
सत्ता और कॉरपोरेट्स के रिश्तों को मजबूत करते हैं.
डीएमके कॉरपोरेट्स के उसी पैसे से संस्थानों को कंट्रोल करती रही.मीडिया को भी
एआईएडीएमके ने इसी साल जनवरी में 4 लाख करोड़ के सरकारी ठेकों में भेदभाव का आरोप लगाया था.
ये सच है कि स्टालिन ने कुछ कॉरपोरेट्स को ठेके दिए.
नतीज़ा यह रहा कि एआईएडीएमके को वंचित कॉरपोरेट्स का खूब पैसा मिला.
सियासत में चाणक्य वही होता है, जिसके पास अर्थ, यानी पैसा हो यही चाणक्य नीति है.
इस कश्मकश का सबसे ज्यादा फायदा म!रण भाइयों ने उठाया, जो डीएमके और एआईएडीएमके दोनों तरफ से खेले.
आसमान छूते विकास की आड़ में तमाम गुन!ह दब गए और विजय जीत गए.
बंगाल में टीएमसी से इतने फिल्म स्टारों को माथे पर बिठाया, लेकिन कोई भी समाज के सवालों की जड़ तक नहीं पहुंच पाया.
आज टीएमसी और डीएमके दोनों अपनी गलतियों को देख पा रही है.
ममता दीदी की लोक केंद्रित योजनाओं में भी वही सवाल छिपे हैं, जो विजय पूछ रहे हैं.
इन सवालों को 3, 5, 10 हजार रुपए देकर ढका नहीं जा सकता था.
अब या तो जेन ज़ी किसी विजय का इंतज़ार करे या फिर खुद को विजय में बदल दे.
यही आज के लोकतंत्र की संजीवनी है, वरना सब तबाह है..!!
राजस्थानी मानस retweeted
नींद भी खुली न थी कि हाय धूप ढल गयी
पाँव जब तलक उठें कि ज़िन्दगी फिसल गयी
पात-पात झर गए कि शाख-शाख जल गयी
चाह तो सकी निकल न पर उमर निकल गयी
गीत अश्क़ बन गए
छंद हो हवन गए
साथ के सभी दिए, धुआँ पहन-पहन चले
और हम झुके-झुके
मोड़ पर रुके-रुके
उम्र के चढ़ाव का उतार देखते रहे
कारवाँ गुज़र गया गुबार देखते रहे!
गोपाल दास नीरज
राजस्थानी मानस retweeted
तुमसे एक शाम को चाय पर मुलाकात हुई थी
हम तुम साथ थे, जिंदगी से मुलाकात हुई थी
फिर से मिलो किसी शाम को चाय पर
हल्की सी बूंदें हो बारिश की, जैसे उस शाम हुई थी..
@Priy2007
राजस्थानी मानस retweeted
ऐसा निशानेबाज़ न पहले कोई पैदा हुआ, न आगे कभी होगा।।।
फ़क़ीर काला ख़ान मरी बलोच एक सूफ़ी स्वभाव के बहादुर इंसान थे।।।
जब अंग्रेज़ों ने 1870 में बलूचिस्तान पर हमला किया, तब फ़क़ीर काला ख़ान ने तस्बीह छोड़कर बंदूक उठा ली और प्रतिरोध का इतिहास रच दिया।।।वर्तमान बलूचिस्तान के ज़िला कोह्लू की तहसील काहान की एक पहाड़ी पर उन्होंने अंग्रेज़ सेना को चार साल तक रोके रखा।।।
ब्रिटिश सेना तोपों और बंदूकों से लैस होकर उन्हें चारों ओर से घेरती रही।।। महीनों तक चले घेराव और सैकड़ों सैनिकों की मौत के बाद जब पहाड़ी पर कब्ज़ा किया गया, तब भूख से कमजोर पड़े काला ख़ान मरी बलोच अपने दो साथियों जलामी बलोच और रहीम अली बलोच समेत गिरफ्तार किए गए।।।
उन पर मुकदमा चलाया गया और फाँसी की सज़ा सुनाई गई। यह तस्वीर 1891 में फाँसी से पहले ली गई थी, जिसमें काला ख़ान मरी बलोच अपने साथियों सहित कैद नज़र आते हैं।।।
सवाल यह है कि हम अपने ही नायकों से अनजान क्यों हैं? जानबूझकर उनकी तारीख़ क़ौम से क्यों छिपाई गई? उन पर फ़िल्में और ड्रामे क्यों नहीं बने?
काला ख़ान बलोच को फाँसी देने के बाद कलकत्ता जो तार भेजा गया, उसमें लिखा था
ऐसा निशानेबाज़ न पहले कोई पैदा हुआ, न आगे कभी होगा।
राजस्थानी मानस retweeted
बड़ी चौपड़, जयपुर..!!
जहां इतनी तेज गर्मी में लोग एक पल निकलना नहीं चाहते,
उसी गर्मी में 85 साल की दादी जल सेवा कर रही है! 🥺❤️🩹
राजस्थानी मानस retweeted
कल रात RCB vs DC मैच से पहले Virat Kohli के एक नन्हे फैन ने उनका ऑटोग्राफ लेने की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन बच्चा कामयाब नहीं हुआ
निराश होकर बच्चे ने अपना बैट जमीन पर पटक दिया और जोर जोर से रोने लगा 💔😂
ये देखना सच में दिल तोड़ने वाला था लेकिन शायद ये हालात की वजह से हुआ, जानबूझकर नहीं।
विराट कोहली हमेशा से अपने फैंस के प्रति प्यार दिखाते आए हैं।
उम्मीद है अगली बार नन्हे चैंपियन को ऑटोग्राफ जरूर मिलेगा































