Mathura Datt Joshi retweeted
कांग्रेस की अराजकता की राजनीति के खिलाफ जनता का आक्रोश देखिए!
उत्तराखण्ड के श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) क्षेत्र की जनता ने भारी संख्या में लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस और अन्य अराजक तत्वों व उनकी कार्यशैली के खिलाफ अपना सख्त विरोध दर्ज कराया।
#SaveDemocracyRemoveAnarchy
Mathura Datt Joshi retweeted
देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के समापन समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
Mathura Datt Joshi retweeted
*बच्चे ही भविष्य हैं।*
विश्व का भविष्य बच्चों में निहित है।
आज अहोई अष्टमी के शुभ पुण्य पर्व
पर मां श्री राज राजेश्वरी से विश्व के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु श्रीमती जी के साथ पूजा-अर्चना और प्रार्थना की।
Mathura Datt Joshi retweeted
कांग्रेस की अराजकता के विरुद्ध श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में उमड़ा जनसमुद्र... लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ
@narendramodi
@NitinNabin
@AmitShah
@rajnathsingh
@BJP4India
Mathura Datt Joshi retweeted
सत्ता से लंबे समय से बाहर रहने के कारण कांग्रेस की हताशा उसकी राजनीति में दिखाई दे रही है, जिसके चलते देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर भ्रम और अविश्वास का माहौल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों देश में बनी स्थिति और व्यवस्था को बाधित करने के लिए किए गए प्रयास स्वस्थ लोकतंत्र की भावना के अनुरूप नहीं हैं
Mathura Datt Joshi retweeted
कुछ लोग युवाओं को बरगलाकर भारत में फ्रांस और बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने के सपने देख रहे थे, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने समय रहते उनके मंसूबों को भांप लिया और उनकी साजिश पर पानी फेर दिया।
Mathura Datt Joshi retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय केंद्रीय मंत्री जी आपकी प्रतिबद्धता से उत्तराखंड निरंतर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
निश्चित तौर पर इस स्वीकृति से प्रदेश में सड़क संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
उत्तराखंड की विकास यात्रा को निरंतर गति देने के लिए हृदय से आभार।
📢 उत्तराखंड 🛣️
सीआरआईएफ के तहत उत्तराखंड में कुल 235.42 किलोमीटर लंबाई की 9 सड़कों के चौड़ीकरण और मज़बूती काम के लिए 297.37 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृती दी गई है।
#PragatiKaHighway #GatiShakti
@PMOIndia @pushkardhami @AjayTamtaBJP @mahendrabhatbjp @BJP4UK
Mathura Datt Joshi retweeted
छात्रों के साथ खड़ी है मोदी सरकार ! 🚫📖
NEET पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लाखों छात्रों और उनके परिजनों के दर्द को साझा करते हुए सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
पीएम ने स्पष्ट किया कि दोषियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और वे जेल में हैं, उन्हें सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का मसौदा तैयार कर लिया गया है।
सरकार जल्द से जल्द इस विधेयक को संसद में पारित कराने की तैयारी में है।
सरकार की पहली प्राथमिकता छात्रों के भविष्य और समय को सुरक्षित रखना है।
देखिए, ये रिपोर्ट...⬇️
Mathura Datt Joshi retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के "विकास भी, विरासत भी" के संकल्प को साकार करते हुए हमारी सरकार उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड की पारंपरिक ऐपण कला को जीआई टैग प्रदान किया गया है, जिससे इस अनूठी लोककला को वैश्विक पहचान मिलने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर भी सृजित होंगे।
यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Mathura Datt Joshi retweeted
मैं जानता हूँ कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। और इसलिए, पेपर लीक की घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए। गुनहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में पड़े हैं।
सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाएं, इसका प्रबंध किया। और अभी पांच-छह दिन पहले 19 तारीख को रिजल्ट भी आ गया। और देश भर में उत्तीर्ण हो गए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं।
लेकिन हम यहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं, और इसलिए मैंने आज फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया। फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाले इस मसौदे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा। और सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द-से-जल्द इस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi का NEET पेपर लीक पर देश के नाम जरूरी संदेश
Mathura Datt Joshi retweeted
इन आत्मीय शुभेच्छाओं के लिए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @KirenRijiju जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने हेतु हमारी डबल इंजन सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने, विकास की गति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा समृद्ध, आत्मनिर्भर और श्रेष्ठ उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं।
Mathura Datt Joshi retweeted
“हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनोमी हैं, लेकिन हम जल्द से जल्द दुनिया की टॉप थ्री इकॉनोमी बनना चाहते हैं क्योंकि हमारी प्रेरणा है- ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’।”
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
Mathura Datt Joshi retweeted
हर-हर महादेव!
देवों के देव महादेव की कृपा हम आप पर बनी रहे। भगवान भोलेनाथ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ।
#HarHarMahadev
Mathura Datt Joshi retweeted
ये मेरा सौभाग्य है कि कहीं न कहीं मुझे शिवजी के साथ जुड़ने का अवसर मिल ही जाता है।
मेरा जन्म वडनगर में हुआ, वहां हाटकेश्वर महादेव एक बहुत बड़ा तीर्थ क्षेत्र है। द्वादश ज्योतिर्लिंग में से सबसे पहला ज्योतिर्लिंग सोमनाथ भी गुजरात की धरती पर है और उसके विकास में भी मेरी सीधी जिम्मेदारी है। और मेरे राजनीतिक कार्यक्षेत्र काशी विश्वनाथ महादेव का आशीर्वाद भी निरंतर मुझ पर बना रहा है।
केदार धाम का पुनर्निर्माण, उज्जैन महाकाल का पुनर्निर्माण, या आज यहां पर आकर करीब 1000-1200 साल पुरानी ब्रह्मा, विष्णु, महेश की यादों से जुड़ी हुई हमारी सांस्कृतिक विरासत का पुनरुद्धार और उसका renovation का काम प्रारंभ करने का सौभाग्य मुझे मिला है।
- पीएम श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें: youtu.be/oLll3oY5x4M
Mathura Datt Joshi retweeted
मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी को मिला मातृशक्ति का आशीर्वाद
महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश की नारी शक्ति पूरी मजबूती से देवभूमि के विकास के इस सफर में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है
Mathura Datt Joshi retweeted
इंडोनेशिया द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और गौरव का विषय है।
यह सम्मान वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा विश्व समुदाय के बढ़ते विश्वास का सशक्त प्रतीक है। समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में भारत निरंतर नई ऊँचाइयों को स्पर्श करते हुए विश्व पटल पर सम्मान, विश्वास और नेतृत्व का नया इतिहास रच रहा है।
Mathura Datt Joshi retweeted
भाजपा सरकार का संकल्प, उत्तराखंड की नदियों और जल स्रोतों का कायाकल्प!
धामी सरकार द्वारा ₹120 करोड़+ की लागत से सभी 13 जिलों की प्रमुख नदियों का वैज्ञानिक पुनर्जीवन केवल जल संरक्षण नहीं, बल्कि हमारे पूरे इको-सिस्टम को नया जीवन देने का भगीरथ प्रयास है।
पश्चिमी नयार और गरुण गंगा जैसी नदियों के संवर्धन और 'भागीरथ ऐप' की तकनीक से उत्तराखंड का पर्यावरण समृद्ध और सुरक्षित बनेगा
Mathura Datt Joshi retweeted
ॐ नमः शिवाय! 🚩
जब देवाधिदेव महादेव का मंत्र "ॐ नमः शिवाय" हजारों किलोमीटर दूर इंडोनेशिया की पावन धरती पर गूंजता है, तो यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति के वैश्विक सम्मान का सजीव प्रमाण बन जाता है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की उपस्थिति में प्राचीन प्रम्बानन मंदिर में सम्पन्न पूजा-अर्चना भारत और इंडोनेशिया के सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सभ्यतागत संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला ऐतिहासिक क्षण है।











