Garib Ram Lather retweeted
नागौर जिले की मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जारोड़ा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद अख्तर नदीम जी का विगत दिनों तबादला कर दिया गया। तबादले के विरोध में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों में आक्रोश है और वे आंदोलनरत हैं।
इस संदर्भ में आज मेड़ता की पूर्व विधायक श्रीमती इंदिरा देवी जी बावरी ने नागौर आवास पर मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी।
मैंने तत्काल प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी से दूरभाष पर वार्ता कर छात्र-छात्राओं की भावनाओं एवं विद्यालय हित को ध्यान में रखते हुए प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद अख्तर नदीम जी का तबादला निरस्त करने की मांग की। साथ ही जिला कलक्टर सहित संबंधित अधिकारियों से भी दूरभाष पर वार्ता की |
शिक्षण संस्थानों में अच्छे शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। विद्यार्थियों और ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए सरकार इस मामले में संवेदनशीलता के साथ शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले।
Garib Ram Lather retweeted
कुचामन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर ज्ञापन देने गए थे, लेकिन उन्हें पहले शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बाद में उन पर राजकार्य में बाधा डालने जैसे झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए। इतना ही नहीं, उन्हें पकड़ने के लिए हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की तरह इनाम भी घोषित कर दिया गया। यह सरकार की नैतिकता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
जनता की आवाज़ को मुकदमों और भय के माध्यम से दबाने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को शोभा नहीं देता। सरकार और प्रशासन का दायित्व निष्पक्षता से कार्य करना है, न कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर विपक्षी विचारधारा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाना,राजस्थान की जनता यह सब देख रही है और ऐसा लग रहा है कि राजस्थान में आपातकाल लागु हो गया है.... @hanumanbeniwal
#राजस्थान_में_आपातकाल
अधिकारों के लिए संघर्ष ही लोकतंत्र की ताकत है।
भरतपुर की रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
#भरतपुर_चलो #भरतपुर_चलो
1
32
Garib Ram Lather retweeted
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, राजस्थान की जनता आपसे एक सीधा सवाल पूछ रही है। जब किसी आम आदमी पर मुकदमा दर्ज होता है तो पुलिस तुरंत सक्रिय हो जाती है, लेकिन जब मामला प्रमोद शर्मा जैसे व्यक्ति से जुड़ा हो ,जो खुद को आपका रिश्तेदार बताता है तो कानून की रफ्तार धीमी क्यों पड़ जाती है ? जमीन हड़पने, कूट रचित दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी से जुड़े मामले में जब प्रमोद शर्मा पर दर्ज मुकदमे में माननीय हाईकोर्ट ने भी उसे राहत देने से इनकार कर दिया तो आप बताइए,उसकी गिरफ्तारी कब होगी ? और यदि वो पुलिस की पहुंच से बाहर हैं तो क्या सरकार उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करवाने का साहस दिखाएगी ? आपकी सरकार भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बातें करती है। मंचों से बड़े-बड़े भाषण दिए जाते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। फिर जनता जानना चाहती है कि यह बराबरी सिर्फ विपक्ष और आम लोगों के लिए है या मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों पर भी लागू होती है? अगर कोई और व्यक्ति होता तो अब तक कितनी कार्रवाई हो चुकी होती ?
राजस्थान की जनता देख रही है कि सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है। मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि क्या रिश्तेदारी कानून से बड़ी हो गई है? क्या प्रशासन को यह संदेश दिया गया है कि कुछ लोगों को विशेष संरक्षण देना है? अगर ऐसा नहीं है तो फिर कार्रवाई में देरी क्यों?
आज राजस्थान का युवा, किसान और आम नागरिक यह सवाल पूछ रहा है कि आखिर प्रमोद शर्मा को लेकर सरकार का रुख इतना नरम क्यों है ? इसलिए मैं फिर पूछता हूं कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है तो उनकी गिरफ्तारी पर इनाम कब घोषित करोगे ? या फिर जनता यह समझे कि सरकार रिश्तेदारी निभाने में ज्यादा व्यस्त है और कानून का राज सिर्फ भाषणों तक सीमित है ?
लोकतांत्रिक रूप से ज्ञापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देने गए RLP के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर दिया जाता है मगर प्रमोद शर्मा के लिए कुछ नहीं क्यों ?
क्या प्रमोद शर्मा और उसके जैसे भूमाफियों को कानून से बचने का कोई वीआईपी पास आपने दे रखा है ?
@RajCMO @PoliceRajasthan
Garib Ram Lather retweeted
संत, सनातन और गौमाता के नाम पर सत्ता में आई राजस्थान की भाजपा सरकार आज संतों की तपस्या और आस्था की उपेक्षा कर रही है। राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए सनातन की भावनाओं को आहत किया जा रहा है।
जयपुर जिले में स्थित दादूपंथ की आस्था के प्रमुख केंद्र भैराणा धाम को औद्योगिक क्षेत्र (रीको) के लिए अधिग्रहण से बचाने हेतु संत समाज पिछले दो महीनों से आंदोलनरत है। भीषण गर्मी में संतजन तपस्या करते हुए इस पवित्र स्थल एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
27 मई को प्रदेशभर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता और सदस्य संतों के सम्मान में भैराणा धाम पहुंचे तथा लोकतांत्रिक तरीके से संत समाज की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। महापंचायत के दौरान सरकार के निर्देश पर आए अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, लेकिन प्रथम चरण में सहमति नहीं बन सकी। संतों के निर्देशानुसार जयपुर कूच का निर्णय लिया गया।
इसके बाद सरकार ने पुनः अधिकारियों को वार्ता के लिए भेजा और मध्य रात्रि के बाद हुई बातचीत के दौरान प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संत समाज की संयुक्त समिति बनाने, भैराणा धाम में प्रस्तावित रीको परियोजना को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने सहित कई बिंदुओं पर जनता, संतों और मीडिया के समक्ष सार्वजनिक सहमति व्यक्त की गई। इसके पश्चात जयपुर कूच स्थगित कर दिया गया।
किन्तु 27 मई से आज 1 जून हो गई मगर सरकार द्वारा किए गए आश्वासनों को अमल में लाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। सार्वजनिक रूप से किए गए वादों का पालन न करना सरकार की विश्वसनीयता को कमजोर करता है।
मैं राजस्थान सरकार से कहना चाहता हूं कि यदि वह इस मामले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को श्रेय नहीं देना चाहती, तो यह उसकी इच्छा है। हमने हमेशा श्रेय से अधिक जनहित को प्राथमिकता दी है। लेकिन संत समाज की भावनाओं का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जब किसी जनआंदोलन के बाद सरकार सार्वजनिक समझौता करे और फिर अपने वादों से पीछे हट जाए, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है।
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से कहना चाहता हूं कि 27 मई को हुए समझौते के बाद आपकी सरकार से जुड़े विभिन्न संगठन संतों पर अनैतिक दबाव बनाने और उन्हें भयभीत करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही, वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कथित रूप से झूठे मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
सरकार को चाहिए कि वह समय पर संभल जाये और समझौते के अनुरूप तत्काल कार्रवाई करे, संत समाज की भावनाओं का सम्मान करे तथा भैराणा धाम की पवित्रता और पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित करे अन्यथा प्रदेश भर में भैराणा धाम को बचाने के लिए आंदोलन किए जाएंगे और इन आंदोलनों के दौरान किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सत्ता की लाठी और गोली से डरने वाली नहीं है |
@PMOIndia @RajCMO
Garib Ram Lather retweeted
घमंड की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती।
हनुमान की सेना का संघर्ष वर्षों पुराना है।
टकराव का परिणाम सत्ता को भारी पड़ सकता है।
#राजस्थान_का_CM_मुर्खाधिराज
Garib Ram Lather retweeted
मत छेड़ उस तूफान को जो अन्याय के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है।
हनुमान की सेना खामोश जरूर रहती है।
लेकिन जब बोलती है तो सत्ता की नींव हिल जाती है।
#राजस्थान_का_CM_मुर्खाधिराज
मत आजमा जनता की ताकत को, मूर्खाधिराज।
हनुमान की सेना संघर्ष में तपकर निकली है।
इससे लड़ना आसान नहीं, बचना मुश्किल होगा।
#राजस्थान_का_CM_मुर्खाधिराज
Garib Ram Lather retweeted
अगर इस ट्वीट पर एक घंटे मे 300 रीट्वीट आ जायेंगे तो अकाउंट को दाँव पर लगाकर #मुर्खाधिराज_मुख्यमंत्री ट्रेंड करवाया जाएगा..... @hanumanbeniwal
युवा पूछे — नौकरी कब?
किसान पूछे — भुगतान कब?
जवाब मिलता है — चुनाव तक।
#मोदी_पर्ची_वापिस_लो
24
नरेंद्र मोदी जी राजस्थान में आपका स्वागत है लेकिन आपकी पर्ची से बने अक्षम और नाकाबिल नेतृत्व ने राजस्थान को असुरक्षित कर दिया है।
कृपया राजस्थान को प्रयोगशाला न बनाएं और
मासूम बच्चियों, किसानों व बेरोजगारों को Experimental Subject न बनाएं।
#मोदी_पर्ची_वापिस_लो
38
रालोपा सुप्रीमों एवं नागौर सांसद आदरणीय हनुमान बेनीवाल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@hanumanbeniwal
भाजपा के विधायक की सदस्यता रद्द करने की हम मांग करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष से निवेदन है कि ऐसे भाजपा विधायक को विधायक पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं तुरंत प्रभाव से सदस्यता रद्द की जाए। @BJP4Rajasthan @VasudevDevnani @hanumanbeniwal @RajCMO
#भ्रष्टाचारी_भाजपा_विधायक
Garib Ram Lather retweeted
आज देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र @DainikBhaskar में विधायकों द्वारा विधायक निधि जारी करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला उजागर होना गंभीर प्रकरण है | विधायकों का यह कृत्य संघीय और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भ्रष्टाचार का बड़ा प्रहार है,एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi कहते है कि "न खाऊंगा और न खाने दूंगा" मगर दूसरी तरफ ऐसे मामले का सामने आना पीएम की मंशा पर बड़ा सवालिया निशान है | राजस्थान की जनता राज्य के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से इस मामले में अपेक्षा कर रही है कि ऐसे विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाके प्रभावी कानूनी कार्यवाही सरकार करेगी वहीं राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री @VasudevDevnani जी से भी जनता यह अपेक्षा कर रही है कि अध्यक्ष जी ऐसे भ्रष्टाचारी विधायकों की सदस्यता रद्द करेंगे क्योंकि यदि जनता के चुने हुए जन - प्रतिनिधि इस तरह सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार करेंगे और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन नहीं होगा तो लोकतंत्र की जड़े कमजोर हो जाएगी |
मैं @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda और @INCIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge को कहना चाहता हूं कि इस मामले में आप अपनी पार्टियो के विधायकों को पार्टी से बर्खास्त करें ताकि लोकतंत्र में राजनैतिक दलों की व्यवस्था पर भी जनता का भरोसा कायम रहे |
@AmitShah @RahulGandhi
खींवसर ने पकड़ी विकास की रफ्तार
स्पीड इतनी की ब्रेक ही नहीं लग रहे 😅😅
#भ्रष्टाचारी_भाजपा_विधायक
रुपया थारी तीखी धार,
40% में बिकगा 'मंत्रीपद' का दावेदार...!!
#भ्रष्टाचारी_भाजपा_विधायक
1
53
झोटवाडा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्री अभिषेक चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@withabhinsui
















